Daily Horoscope Panchang

img 8083

Horoscope Today: April 04, 2023॥Aaj Ka Rashifal 04 April 2023

Horoscope Today: April 04, 2023॥Aaj Ka Rashifal 04 April 2023

Horoscope Today: April 04, 2023॥Aaj Ka Rashifal 04 April 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 04 अप्रैल 2023

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – चैत्र

पक्ष – शुक्ल

तिथि – त्रयोदशी

सुबह 08:05 तक तत्पश्चात चतुर्दशी

नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी सुबह 09:36 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी

योग – वृद्धि 05 अप्रैल रात्रि 03:40 तक तत्पश्चात थ्रुव

राहुकाल– शाम 03:48 से शाम 05:21 तक

सूर्योदय-06:30

सूर्यास्त- 18:52

दिशाशूल- उत्तर दिशा में

जिन का आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।

इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

 शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31

 शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

 शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

 ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

 शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

कैसा रहेगा यह वर्ष

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today: April 04, 2023)

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा और आपकी आय बढ़ने से आपके खर्चों में भी अच्छी खासी वृद्धि होगी, जो आपके लिए चिंता की बात होगी। आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। यदि आप किसी नए निवेश को करेंगे, तो इससे भविष्य में आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको कोई पुराना लेनदेन से छुटकारा मिलेगाा, जिससे आपको खुशी होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today: April 04, 2023)

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप अपने करीबियों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको किसी की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना है, यदि आपको आज कोई जरूरी सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे न बढ़ाएं। संतान से आप किसी बात को लेकर बेवजह लड़ाई झगड़े में पड सकते हैं। यदि आपको किसी बात को लेकर लंबे समय से तनाव बना हुआ था, तो वह भी आज दूर होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today: April 04, 2023)

आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा। आपको किसी व्यक्ति विशेष आदि की ओर से कोई मूल्यवान वस्तु प्राप्त हो सकती है, जिससे आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी भूमि व भवन की खरीदारी करना आज बेहतर रहेगा। आप अपने मन में चल रही बातें आप किसी से शेयर करने से बचें, नहीं तो वह उनको फायदा उठा सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today: April 04, 2023)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप आज सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे और भाई बंधुत्व की भावना भी आपके अंदर बढ़ेगी। आपको आज किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपका कोई वाद विवाद पनप सकता है। यदि परिवार में आप किसी व्यक्ति को सलाह देंगे, तो उसमें वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करें। आपको व्यापार में तरक्की मिलने से आज आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today: April 04, 2023)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे और कुछ शुभ कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा, लेकिन यदि आपके आस पड़ोस में कोई वाद-विवाद हो, तो आप उसमें चुप्पी बनाए रखें, नहीं तो कोई मामला कानूनी हो सकता है और आप अपने करीबियों से आज मेलजोल बढ़ाएंगे। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों में आज किसी तीसरे व्यक्ति के कारण तनाव पनप सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today: April 04, 2023)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है और आप अपनों के साथ उत्साहित रहेंगे क्योंकि आपको किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, लेकिन बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है। आपको किसी सरकारी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा। आपका किसी पुराने निवेश से भी आपको कोई अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यापार में यदि आपकी कोई डील लंबे समय से लटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती हैं। माता-पिता को आज आप इसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today: April 04, 2023)

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी वाणी और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें, तभी आप कार्यक्षेत्र में लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। किसी विदेश में रह रहे परिजन से आज आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आप आगे बढ़ेंगे और बड़ों की सलाह पर चलकर आप किसी अच्छे काम को कर सकते हैं। अपने आय और व्यय के लिए आप एक बजट बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today: April 04, 2023)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी पर अत्यधिक भरोसा करना नुकसानदायक रहेगा और कारोबार कर रहे लोग अपने कामों पर फोकस बनाए रखें, तभी उनके काम पूरे हो सकते हैं। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। व्यवसाय में तरक्की मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आज आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। जल्दबाजी में आज कोई निर्णय ना लें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today: April 04, 2023)

आज का दिन आपके लिए पैतृक संपत्ति संबन्धित मामले में कोई अच्छा लाभ लेकर आने वाला है और आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे। आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आप व्यापार में लाभ के अवसरों को पहचानकर अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। आप किसी काम में उसके नीति व नियमों का पालन अवश्य करें। माता पिता से आज आप अपने मन की किसी बात को कह सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today: April 04, 2023)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी और आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। किसी काम में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है, जिसके लिए आपको उनसे माफी मांगी पड़ेगी। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है। आपकी कुछ पुरानी योजनाओं से भी आपको अच्छा लाभ कमाने का मौका मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today: April 04, 2023)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को यदि आपने नजरअंदाज किया है, तो बाद में आपको परेशान होना पड़ेगा। आप अपने दोस्तों पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति बढ़ने से मजबूत होगी और जीवनशैली आकर्षक बनेगी। आप जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे लोगों को भी कुछ समय और इंतजार करना होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today: April 04, 2023)

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने मित्रों से आज पुराने गिले-शिकवे दूर करेंगे और साझेदारी में किसी काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा, लेकिन आपको मन मुताबिक लाभ न मिलने से आप थोड़ा निराश रहेंगे। आप महत्वपूर्ण कामों में अपनी निगाह बनाए रखें, नहीं तो उनमें ढील बरतने से आपको नुकसान हो सकता है। दांपत्य जीवन में यदि किसी बात को लेकर लंबे समय से अवरोध चल रहा था, तो वह भी आज दूर होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

जय श्री राम

Consultation:- mail@analystastro.com

Horoscope Today: April 04, 2023॥Aaj Ka Rashifal 04 April 2023 Read More »

img 7913

Horoscope Today: April 03, 2023॥Aaj Ka Rashifal 03 April 2023

Horoscope Today: April 03, 2023॥Aaj Ka Rashifal 03 April 2023आज का राशिफल 03/04/2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 03 अप्रैल 2023

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – चैत्र

पक्ष – शुक्ल

तिथि – त्रयोदशी पूर्ण रात्रि तक

नक्षत्र – मघा सुबह 07:24 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी

योग – गण्ड 04 अप्रैल रात्रि 03:41 तक तत्पश्चात वृद्धि

राहुकाल – सुबह 08:03 से सुबह 09:36 तक

सूर्योदय- 06:31

सूर्यास्त – 18:52

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं।

आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरी पेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today: April 03, 2023) 

आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप बड़ों के साथ आदर व सम्मान बनाए रखें और परिवार में आज किसी हर्ष व मागंलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगने से उनकी परीक्षा में आ रही समस्याओं से आज उन्हें राहत मिलेगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे और अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपको किसी बड़े लक्ष्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन कुछ मुश्किलों के बाद वह पूरा हो सकता है। आप किसी की सलाह पर बहुत ही सोच विचार कर चलें।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today: April 03, 2023)

आज के दिन आपके चारों तरफ का वातावरण सुख में रहने वाला है और आपको शासन प्रशासन के कामों में लापरवाही बरतने से बचना होगा। भावनात्मक मामलों में आप अच्छे रहेंगे और परिवार में किसी सदस्य को आज कोई सम्मान मिलने से किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपकी सुख समृद्धि बढ़ेगी और आप अपने लिए कुछ नए गैजेट्स की खरीदारी भी कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज किसी तीसरे व्यक्ति के कारण तनाव पनप सकता है। माताजी से आज आप अपने मन की किसी बात को साझा कर सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today: April 03, 2023)

आज का दिन आपके साहस पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने सगे संबंधियों का पूरा साथ मिलेगा। आपका कोई काम आज पूरा ना होने से निराशा बनी रहेगी। व्यापार कर रहे लोगों का आज अपने कामों में ढील ना दें, नहीं तो उनकी योजना कुछ समय के लिए और लटक सकती है। 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today: April 03, 2023)

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। रक्त संबंधी रिश्तों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा और आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आज किसी बात को लेकर अपने मित्रों से बातचीत कर सकते हैं। संतान को आप संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे, लेकिन आपसे कार्यक्षेत्र में यदि कोई गलती हो, तो आपको उसके लिए तुरंत माफी मांगनी होगी। आपका कोई मित्र आपसे कहीं घूमने जाने की घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today: April 03, 2023)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी रचनात्मक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी और घर बाहर आप लोगों को अपनी वाणी से अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना बेहतर रहेगा और आप अपने परिजनों से आज किसी बात को लेकर सलाह मशवरा कर सकते हैं। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। आपको किसी बड़े निवेश को करने से भी अच्छा लाभ मिल सकता है और कार्यक्षेत्र में यदि आप कुछ सुझाव देंगे, तो अधिकारी आपकी बात का पूरा मान रखेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today: April 03, 2023)

आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। आप एक बजट बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो आपके खर्चे बढ़ने से आप अपने संचय धन को भी काफी हद तक समाप्त कर देंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप किसी काम में किसी को साझेदार बनाने से बचें और यदि कोई लेनदेन से संबंधित मामला लंबे समय से लटका हुआ है, तो आज आप उसे मिटाने की कोशिश करनी होगी। बिजनेस में आपको अपनी पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिल सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today: April 03, 2023) 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। किसी कानूनी मामले में आज किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो अपने माता-पिता से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा और आपकी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में आप लाभ उठाएंगे। वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय आप तालमेल बनाए रखें। कारोबार कर रहे लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today: April 03, 2023)

आज का दिन आपके लिए निवेश संबंधित मामलों में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपको किसी मागंलिक कार्यक्रम में भी सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपके काम की गति आज धीमी रहेगी, लेकिन फिर भी आपको कुछ योजनाओं को बनाने का मौका मिलेगा। आप अपने अधिकारियों से किसी बात को साझा ना करें। आपकी संपत्ति का बंटवारा होने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। भाई बहनों से किसी बात को लेकर आज तनातनी हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today: April 03, 2023)

आज का दिन आपके साहस पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। व्यापार की कुछ योजना बनाने से पहले आप सावधानी बरतें। साहस में भी वृद्धि होगी। आपके कुछ लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, जिनको लेकर आपको खुशी होगी। धन संबंधित मामले में भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको अति उत्साहित होकर किसी काम को नहीं करना है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो लोग नौकरी में कार्यरत है, उन्हें आज किसी दूसरी नौकरी का ऑफर भी आ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today: April 03, 2023)

आज आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यदि कोई समस्या चल रही है, तो उसे नजरअंदाज ना करें और किसी नये काम को करने से आज आपको बचना होगा। परिजनों के साथ आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो लोग रोजगार की तलाश में परेशान हैं, उन्हें अभी कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही राहत मिलती दिख रही है। आपकी आज किसी पुराने मित्र से लंबे समय मुलाकात होगी, जिसमें आपको पुराने गिले-शिकवे नहीं उठाने हैं और साझेदारी में किसी काम को करने से पहले उसकी पूरी जांच पड़ताल करें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today: April 03, 2023)

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे, लेकिन कुछ महत्वपूर्ण बातें आप किसी से साझा ना करें। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, लेकिन आपके जीवनसाथी की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। आपको कोई काम माता-पिता से पूछकर करना बेहतर रहेगा। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा, लेकिन किसी पुरानी गलती के लिए आपको पछतावा होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today: April 03, 2023) 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपने कामकाज में बहुत ही सूझबूझ दिखाते हुए आगे बढ़े, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। घर परिवार में आपको किसी को सलाह देने से पहले वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करनी होगी, नहीं तो बाद में आपको खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। आपको अच्छा लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है|

Jai Sri Ram

Consultation: mail@analystastro.com

Horoscope Today: April 03, 2023॥Aaj Ka Rashifal 03 April 2023 Read More »

img 8053 1

Horoscope Today: April 02, 2023॥Aaj Ka Rashifal 02 April 2023

आज का राशिफल Horoscope Today: April 02, 2023॥Aaj Ka Rashifal 02 April 2023

Horoscope Today: April 02, 2023Aaj Ka Rashifal 02 April 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 02 अप्रैल 2023

दिन रविवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयनउत्तरायण

ऋतुवसंत ॠतु

मासचैत्र

पक्षशुक्ल

तिथि  द्वादशी 03 अप्रैल प्रातः 06:24 तक तत्पश्चात त्रयोदशी

नक्षत्र  मघा पूर्ण रात्रि तक

योगशूल 03 अप्रैल रात्रि 03:21 तक तत्पश्चात गण्ड

राहुकाल शाम 05:21 से शाम 06:54 तक

सूर्योदय– 06:32

सूर्यास्त – 18:52

दिशाशूलपश्चिम दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतारचढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापारव्यवसाय की स्थिति ठीकठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today: April 02, 2023)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। आपको कोई नए संपत्ति की प्राप्ति होने से आज का माहौल खुशनुमा रहेगा और आपका कोई परिजन आपके घर दावत पर सकते हैं। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करेंगे। आपको अपने सहकर्मियों से तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। कुछ नए संपर्कों का आप पूरा फायदा उठाएंगे। आपका कोई मित्र आपसे किसी पुरानी गलती के लिए आज माफी मांग सकता है। संतान से आप किसी बात को लेकर थोड़ा नाराज रह सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today: April 02, 2023)

आज का दिन आपके लिए रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा और आप अपने परिवार के सदस्यों से अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं। आपको राजनीति क्षेत्रों में भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा और आपका यदि कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो आज आपके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी नये वाहन की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन आप जीवनसाथी से कोई ऐसी बात ना बोले, जिससे उनका मन परेशान हो।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today: April 02, 2023)

आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। यदि आपका कोई रोग लंबे समय से चला रहा था, तो आपके कष्टों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन आप कोई काम परिवार में वरिष्ठ सदस्यो की मर्जी के बिना ना करें, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है और यदि आपको अपने किसी परिजन के घर दावत पर जाने का मौका मिले, तो अवश्य जांए। आपका बिजनेस में कोई नुकसान हो सकता है, जिसको लेकर आप परेशान रहेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today: April 02, 2023)

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी संपत्ति संबंधित बंटवारे में चुप रहना बेहतर रहेगा। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपके मित्र आपका प्रत्येक कार्य में पूरा साथ देंगे। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव सकते हैं। आप अपनी मदद से आज लोगों को हैरान कर सकते हैं और आपकी किसी गलती का आपको खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है। यदि पिता जी आपको कोई जिम्मेदारी सौंपे, तो आप उसे समय रहते पूरा करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today: April 02, 2023)

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य को प्रमोशन मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा सेअधिकारियों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। प्रेम की भावना जाके अंदर बनी रहेगी। आपको किसी काम की योजना बनाकर चलने से ही वह पूरा लाभ मिल सकता है, नहीं तो वह लंबे लटक सकते हैं आप अपने सगे संबंधियों को साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today: April 02, 2023)

आज का दिन करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आप संतान के शिक्षा में रही समस्याओं को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं और किसी बाहरी व्यक्ति की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। यदि आप किसी को धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। समन्वय की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। आप अपने स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें, नहीं तो लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today: April 02, 2023)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप उन्नति की राह पर चलेंगे और परिवार में बड़े सदस्यों का भरोसा भी जीतने में कामयाब रहेंगे। आपकी बहुमुखी प्रतिभा सुधरेगी और मित्रों के साथ आप कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। आपका कोई काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह भी आज पूरा हो सकता है। आपकी किसी अजनबी से मुलाकात होगी, जिसमें आपको अपने मन की बातों को किसी से शेयर नहीं करना है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today: April 02, 2023

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपने यदि अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव किया, तो आपको समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको बड़प्पन दिखाते हुए छोटों की गलतियों को माफ करना होगा। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है और आप जीवनसाथी के लिए आज कोई उपहार लेकर सकते हैं, जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। संतान आज आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today: April 02, 2023

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। जनकल्याण के कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा, लेकिन आपने अपने कामों को यदि कल पर टाला, तो आज उन्हें पूरा करना होगा, नहीं तो वह गलत हो सकते हैं। आप किसी की सीख सलाह पर चलकर आज अच्छा नाम कमाएंगे। व्यक्तिगत संबंधों में विश्वास बनेगा। आपकी किसी नई संपत्ति की खरीदारी की इच्छा आज पूरी होगी, लेकिन किसी कानूनी मामले में आपको सावधान रहना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today: April 02, 2023)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है, क्योंकि उन्हें मेहनत के अनुसार फल मिलने से थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपने व्यवहार से कार्यक्षेत्र में सबको अपना बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन होने से परिवार के सदस्य उसमें व्यस्त नजर आएंगे। आप अपनी माता जी के सेहत के प्रति सचेत रहें, नहीं तो उन्हें कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। आपका कोई पुराना लेनदेन समय रहते चुकाना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today: April 02, 2023)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि व्यापार कर रहे लोगों ने अपने कामकाज में ढील बरती, तो बाद में उन्हें समस्या हो सकती हैं और आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपके उस दिन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आपकी आज किसी पुराने गलती से पर्दा उठ सकता है। कुछ महत्वपूर्ण मामलों में आप आगे बढ़ेंगे। आपको अपने मित्रों सहकर्मियों से विश्वास बनाए रखना होगा, तभी आप अपने काम आसानी से निकाल पाएंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today: April 02, 2023)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी जोखिम भरे कार्य में हाथ डालने से बचना होगा और किसी सरकारी संस्था से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। लेनदेन के मामले में आप सावधानी बरते, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी सरकारी संस्था से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा, लेकिन आप किसी गलत काम के लिए हां ना करे, नहीं तो इससे बात में आपको समस्या हो सकती है।

Jai Sri Ram

Consultation:-mail@analystastro.com

Horoscope Today: April 02, 2023॥Aaj Ka Rashifal 02 April 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!