Daily Horoscope Panchang

img 8053 1

Daily Rashifal|Today’s Rashifal| Horoscope Today: Astrological prediction for March 26, 2023

Daily Rashifal|Today’s Rashifal| Horoscope Today: Astrological prediction for March 26, 2023वैदिक पंचांग 

दिनांक – 26 मार्च 2023

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – चैत्र

पक्ष – शुक्ल

तिथि – पंचमी शाम 04:32 तक तत्पश्चात षष्ठी

नक्षत्र – कृत्तिका दोपहर 02:01 तक तत्पश्चात रोहिणी

योग – प्रीति रात्रि 11:33 तक तत्पश्चात आयुष्मान

राहुकाल – शाम 05:20 से शाम 06:51 तक

सूर्योदय- 06:38

सूर्यास्त – 18:50

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

चैत्र नवरात्रि

नवरात्र की पंचमी तिथि यानी पांचवे दिन माता दुर्गा को केले का भोग लगाएं ।इससे परिवार में सुख-शांति रहती है ।

स्कंदमाता की पूजा से मिलती है शांति व सुख

नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है। स्कंदमाता भक्तों को सुख-शांति प्रदान करने वाली हैं। देवासुर संग्राम के सेनापति भगवान स्कंद की माता होने के कारण मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप को स्कंदमाता के नाम से जानते हैं। स्कंदमाता हमें सिखाती हैं कि जीवन स्वयं ही अच्छे-बुरे के बीच एक देवासुर संग्राम है व हम स्वयं अपने सेनापति हैं। हमें सैन्य संचालन की शक्ति मिलती रहे। इसलिए स्कंदमाता की पूजा करनी चाहिए। इस दिन साधक का मन विशुद्ध चक्र में अवस्थित होना चाहिए, जिससे कि ध्यान वृत्ति एकाग्र हो सके। यह शक्ति परम शांति व सुख का अनुभव कराती हैं।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

26 को जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। दिनांक 26 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप भौतिकतावादी है। आप अद्भुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आपके मन 

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है और पारिवारिक मामलों को आप घर से बाहर ना जाने दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके घर किसी नए मेहमान के आगमन से आपकी खुशी बढ़ेगी। मित्रों के साथ आज किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं आपको कार्यक्षेत्र में आज किसी बड़े निवेश को बहुत ही सोच विचारकर करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। भाई बहनों से आपको किसी बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यवसाय में आपकी रुकी हुई योजनाओं को गति मिलेगी, जिससे आपको अच्छा लाभ भी मिलने की पूरी उम्मीद होगी। किसी दूर रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है और आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे, जिससे आपकी सुख- समृद्धि बढ़ेगी लेकिन आपको कोई निर्णय लेने से पहले सोच विचार अवश्य करना होगा, नहीं तो वह गलत साबित हो सकता है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आलस्य से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अपने करीबियों का भरोसा जीतने में आप कामयाब रहेंगे, लेकिन आपकी खर्चे बढ़ेंगे, जो आपके लिए समस्या बन सकते हैं। आपको अपने धन का कुछ हिस्सा भविष्य के लिए भी संचय करके अवश्य रखना होगा और उनकी योजनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें। कामकाज के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने से उनकी प्रश्न का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप दिखावे के चक्कर में ना आए।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए एक नई उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपके बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन रहेगा और आपके अंदर छिपी कला भी आज बाहर निकलेगी। किसी महत्वपूर्ण बात को किसी परिवार के सदस्य से साझा ना करें। आपकी कुछ नवीन विषयों में गति आएगी। एक लक्ष्य पर फोकस बनाकर आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके कुछ काम लटक सकते हैं। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र मे आप आगे बढे़ेंगे और अपनों से ज्यादा औरों के कामों का ध्यान लगाएंगे। कुछ काम आपके लिए समस्या लेकर आ सकते हैं। किसी संपत्ति संबंधित मामले में आपको चुप रहना बेहतर रहेगा। आपको किसी संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलती दिख रही है। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ने से आपको खुशी होगी। किसी से कोई कड़वी बात ना कहे। धार्मिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में अच्छा रहने वाला है। अध्यात्म के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी और अपनी आय और व्यय में तालमेल बनाकर रखेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और वरिष्ठ सदस्यों का आप पूरा मान सम्मान करेंगे, जिससे वह भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। किसी यात्रा पर जाते समय परिवार के सदस्यों से पूछताछ करके जाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपको खुशी होगी और किसी काम में आप हां ना करे, नहीं तो बाद में वह आपके लिए कोई नहीं समस्या लेकर आ सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कुछ कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओ में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, लेकिन आपको आज किसी दूर रह रहे परिजन से निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप किसी काम में उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती है और किसी से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें। आपको अति उत्साहित होकर किसी काम को करने से बचना होगा। आपकी कोई गलती किसी पुराने रोग से पर्दा उठा सकती है। जीवनसाथी से आप किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा और आप अपने निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ उठाएंगे। मित्रों के साथ संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी और आपको किसी पुराने गलती से सबक लेना होगा। नेतृत्व क्षमता को लेकर आप प्रसन्न रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। औद्योगिक मामलों में सक्रियता आएगी और किसी से किए हुए वादे या वचन को आप समय रहते पूरा करेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा और आप अपनी मेहनत और लगन से काम करके आप अधिकारियों को परेशान करेंगे। आप स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यदि आपको कोई पुराना रोग था, तो वह फिर से उभर सकता है, जिसके कारण समस्या होगी और नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किसी काम में उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें। व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और दीर्घकालीन योजनाओं को आप किसी परिजन की सलाह पर चलकर आप कोई बड़ा नुकसान उठा सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें। निजी मामलों में आपको सावधान रहना होगा और मित्रों के साथ आपके घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। किसी काम को आप पूरे उत्साह और लगन से करके आपको खुशी होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज के दिन आपके सुख समृद्धि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और व्यापार में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ आप किसी वाद विवाद में ना पडे, नहीं तो समस्या हो सकती है। अविवाहित जातकों के जीवन में कोई खुशखबरी आ सकती है। लोगों के साथ विश्वास बनाए रखें। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। आपको आज यदि किसी से धन उधार लेना पड़ेगा, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाए, नहीं तो समस्या हो सकती है और किसी करीबी की बात को सुनकर आज आप थोड़े परेशान रहेंगे। आपको कार्यक्षेत्र के कामों को लेकर समस्या बनी हुई थी, तो वह बेवजह की होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा और आप कुछ नये लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन जनकल्याण के कार्यों से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे। सामाजिक आयोजनों में भी आप बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे, लेकिन आप शान शौकत और दिखावे में अत्यधिक धन व्यय ना करें, नहीं तो इससे आपको समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी बुद्धि और विवेक से काम लें। कार्यक्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में कामयाब रहेंगे|

जय श्री राम 

consultation:-mail@analystasto.com

Daily Rashifal|Today’s Rashifal| Horoscope Today: Astrological prediction for March 26, 2023 Read More »

img 8027

Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल 25 मार्च 2023: चंद्रमा का वृष राशि में संचार

Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल 25 मार्च 2023: चंद्रमा का वृष राशि में संचार

वैदिक पंचांग

दिनांक – 25 मार्च 2023

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – चैत्र

पक्ष – शुक्ल

तिथि – चतुर्थी शाम 04:23 तक तत्पश्चात पंचमी

नक्षत्र – भरणी दोपहर 01:19 तक तत्पश्चात कृत्तिका

योग – विष्कंभ रात्रि 12:20 तक तत्पश्चात प्रीति

राहुकाल – सुबह 09:42 से सुबह 11:13 तक

सूर्योदय- 06:39

सूर्यास्त – 18:49

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34 

शुभ वर्ष : 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी वाणी को देखकर लोग आपसे आकर्षित रहेंगे, जिससे वह आपसे मित्रता रखने की चेष्टा करेंगे। जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते है, उन्हें कोई मौका मिल सकता है। परिवार में आज किसी मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य से आज आपकी कहासुनी हो सकती है। 

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा। आप आज परिवार में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। आपका कोई पुराना लेनदेन आज आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आपको माता-पिता कोई सलाह दे, तो वह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। भाई व बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो उसके लिए आज आप अपने किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आवश्यक कार्यों को करने के लिए रहेगा। कामकाज की गति तेज रहेगी। आपको अपने विपक्षी से सावधान रहना होगा। अपने काम के लिए एक बजट बना कर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा। बिजनेस में कुछ योजनाओं से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। कानून संबंधित मामलों में आज आपको धैर्य बनाकर रखना होगा, तभी वह पूरे होते दिख रहे हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट होने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में खुशखबरी लेकर आने वाला है। आप वरिष्ठ सदस्यों का विश्वास जीतने में कामयाब होंगे। आपके कुछ सहकर्मी आज आपसे किसी बात को लेकर उलझ सकते हैं। आप आज उत्साह पूर्वक किसी काम में आगे बढ़ेंगे, तो उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। माता जी को आप अपने मन की इच्छा को बता सकते हैं। यदि आपने किसी से उधार लिया है तो वह आपसे उसे वापस मांग सकते है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। किसी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ सूचना मिल सकती है। आप अपने रोजमर्रा के कामों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी वैसे पूरे नही हो सकेंगे। काम में आज आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें। संतान से आप किसी गलती होने के कारण आज परेशान रहेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से मजबूती लेकर आने वाला है। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। बिजनेस में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। कुछ काम आज संतान आपकी मर्जी के बिना करेगी, जिससे आपको बुरा तो लगेगा। सगे संबंधियों के साथ आपको तालमेल बनाकर रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। माता जी को आज कोई पैरों में दर्द अथवा सिर दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने काम के लिए कोई एक लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ेंगे, तो यह आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको ठगी लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। शीघ्रता व भावुकता में आज कोई निर्णय ना ले, नहीं तो इससे आपको समस्या हो सकती है। यदि आपने साझेदारी में किसी काम की शुरुआत की है, तो उसमें पार्टनर पर पूरी निगरानी रखें, नहीं तो वह आपको कोई धोखा दे सकता है। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको यदि संतान के करियर को लेकर कोई चिंता थी, तो आज आप उसके लिए अपने किसी मित्र से मदद मांग सकते हैं। आपको कोई नई संपत्ति की प्राप्ति होगी, जिससे आपको खुशी होगी। आपका कोई काम आज समय रहते पूरा होगा। किसी काम में लापरवाही बिल्कुल ना करें, नहीं तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। आपकी किसी बात को लेकर आज माताजी आपसे नाराज हो सकती है। ननिहाल पक्ष के लोगों से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। लेन-देन के मामले में आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो कोई नुकसान हो सकता है। कला व कौशल से आप एक अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आपका यदि कोई काम लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। यदि आप किसी से बातचीत करें, तो उसमें अपने कुछ जरूरी बातें लीक ना करें, नहीं तो वह उसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपनी आय और व्यय में तालमेल बनाकर रखे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए कुछ योजनाएं बनानी होंगी, तभी वह पूरी हो सकेंगी। करीबियों के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। घर परिवार में किसी अतिथि का आगमन होने से होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार के सदस्य भी व्यस्त रहेंगे। आप किसी सरकारी काम के नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें। संतान की शिक्षा से संबंधित आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। बिजनेस के मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा लें। टीमवर्क के जरिए काम करके आपको लाभ मिलेगा। आपके अंदर प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपने यदि घर परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात के लिए जिद व बहसबाजी दिखायी, तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपके लिए आज दिन आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूती लेकर आएगा। आपकी सुख समृद्धि बढ़ेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में तरक्की लेकर आने वाला है। आप अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ेंगे, तभी आप तरक्की पा सकेंगे। कुछ नहीं संपर्क से आप मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आप अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो समस्या होगी । आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा।

जय श्री राम 

consultation:-mail@analystastro.com

Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल 25 मार्च 2023: चंद्रमा का वृष राशि में संचार Read More »

img 8015

Horoscope Today: Astrological prediction for March 24, 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for March 24, 2023
Horoscope Today: Astrological prediction for March 24, 2023

आज का हिन्दू पंचांग

दिनांक – 24 मार्च 2023

दिनशुक्रवार

विक्रम संवत् – 2080

शक संवत् – 1945

अयनउत्तरायण

ऋतुवसंत

मासचैत्र

पक्षशुक्ल

तिथितृतीया शाम 04:59 तक तत्पश्चात चतुर्थी

नक्षत्रअश्विनी दोपहर 01:22 तक तत्पश्चात भरणी

योगवैधृति रात्रि 01:43 तक तत्पश्चात विष्कम्भ

राहु कालसुबह 11:15 से 12:46 तक

सूर्योदय – 06:40

सूर्यास्त – 06:52

दिशा शूलपश्चिम दिशा में

ब्राह्ममुहूर्तप्रातः 05:06 से 05:53 तक

निशिता मुहूर्तरात्रि 12:22 से 01:09 तक

चैत्र नवरात्रि (22 से 30 मार्च 2023)

नवरात्रि की तृतीया तिथि यानी तीसरा दिन माता चंद्रघंटा की पूजा कि जाती है यह शक्ति माता का शिवदूती स्वरूप हैं इनके मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र है, इसी कारण इन्हें चंद्रघंटा देवी कहा जाता है असुरों के साथ युद्ध में देवी चंद्रघंटा ने घंटे की टंकार से असुरों का नाश किया था नवरात्रि के तृतीय दिन इनका पूजन किया जाता है इनके पूजन से साधक को मणिपुर चक्र के जाग्रत होने वाली सिद्धियां स्वत: प्राप्त हो जाती हैं तथा सांसारिक कष्टों से मुक्ति मिलती है

तृतीया तिथि यानी की तीसरे दिन को माता दुर्गा को दूध का भोग लगाएं इससे दुखों से मुक्ति मिलती है

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापारव्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको यदि किसी बात के लिए उलझन हो, तो आप उस काम को बिल्कुल ना करें। रचनात्मक कार्य में आज सुधार होगा। आपको रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी, लेकिन आपकी पुरानी गलती लोगों के सामने सकती है। आपके तेज को देखकर कार्यक्षेत्र में शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आपको कोई काम मातापिता की बिना मर्जी के करने से नुकसान हो सकता है। यदि आपने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें आपको जीत अवश्य मिलेगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिससे आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। आप अपने व्यवहार से आज लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसमें आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिल सकती है, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा विवाह की मंजूरी मिल सकती है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आय के नए नए स्त्रोत लेकर आएगा और व्यावसायिक गतिविधियां भी आपके लिए बेहतर रहेंगे। आपने पुराने निवेश से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस दे सकता है। आप अपनी सुखसुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी ध्यान दें। कामकाज की तलाश में दरदर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके घर परिवार में चल रहा लड़ाई झगड़ा आपके लिए सिरदर्द बन सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। शासन प्रशासन का आपको पूरा लाभ मिलेगा और आप किसी नए पद को पाकर प्रसन्न रहेंगे। जो लोग किसी काम के पूरा होने के कारण परेशान चल रहे हैं, तो उनका वह काम पूरा हो सकता है। घर परिवार में लोग आपके दिए गए सुझावों का पूरा मान रखेंगे, लेकिन आपको किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे समय रहते पूरी करेंगे, जिससे आपको खुशी होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपको आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा और कुछ मनोरंजन की गतिविधियां भी बढ़ेंगी। आपकी आय बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आप भाइयों के साथ किसी अनबन को लेकर आज परेशान रहेंगे, जिससे आपका कार्य करने में भी मन नहीं लगेगा। काम को लेकर आप लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचने के लिए रहेगा और किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, लेकिन आप परिजन की सलाह पर आगे बढ़ेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी से भी बातचीत करते समय आप उसे अपने मन की सारी बात ना बताएं, नहीं तो वह उसका फायदा उठा सकते हैं। काम का बोझ बढ़ने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी आप उससे घबराएंगे नहीं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए खुशहाली लेकर आएगा, क्योंकि जीवनसाथी की तरक्की देखकर आपको प्रसन्नता होगी। कार्य क्षेत्र में आपको कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने किसी साथी के कारण असुविधा होगी, क्योंकि वह उनके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा और लाभ बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आप जल्दबाजी ना करें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आपके कामों में कुछ अवरोध रहे हैं तो वह भी आज दूर होंगी। आप अपनी सुखसुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी करने में अत्यधिक धन व्यय कर सकते हैं। यदि आपने अपने कुछ कामों को कल पर टाला था, तो आपको उन्हें पूरा अवश्य करना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अत्यधिक मेहनत करें, तभी आपके रुके हुए काम पूरे हो सकेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है और आप मन के रिश्ते पर पूरा ध्यान देंगे, लेकिन आज जीवनसाथी से कहासुनी के दौरान कोई ऐसी बात होगी, जो आपको परेशान करके रखेगी। यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। कला कौशल में सुधार आएगा। आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण मामलों में आप आगे बढ़ेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपको जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा और किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में आप हस्तक्षेप ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। पारिवारिक मामलों में आप अस्पष्टता बनाए रखें। आपको आज कुछ बेवजह की वस्तुओं की खरीदारी पर बल देंगे और घर परिवार में लोग आपकी बात का पूरा मान रखेंगे, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आप से कोई गलती हुई है, तो आपको उसके लिए माफी मांगनी पड़ सकती है। पिताजी के लिए आप कोई उपहार लेकर सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आलस्य भरा रहने वाला है। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आपके अंदर आलस्य भरा रहेगा, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। भाईचारे को बढ़ावा मिलेगा। किसी सरकारी योजना में धन लगाने से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। यदि आपको कोई जिम्मेदारी सौंपी जाए, तो आप उसे कल पर ना टालें। मातापिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम आसानी से बन सकता है। आप यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो फिर वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे और आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है, लेकिन जन कल्याण की भावना आज आपके अंदर बनी रहेगी। आपको आज लोगों की गलती को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। कारोबार की गति आज तेज रहेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं|

जय श्री राम

Consultation:-mail@analystastro.com

Horoscope Today: Astrological prediction for March 24, 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!