Daily Horoscope Panchang

16/03/2023 Today’s horoscope Rashifal Panchang Muhurat

आज का राशिफल,पंचांग ,मुहूर्त

AnalystAstro

वैदिक पंचांग

दिनांक – 16 मार्च 2023

दिन – गुरुवार

विक्रम संवत – 2079 

शक संवत -1944

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – चैत्र ( गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार फाल्गुन)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – नवमी शाम 04:39 तक तत्पश्चात दशमी

नक्षत्र – पूर्वाषाढा 17 मार्च प्रातः 04:47 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा

योग – व्यतीपात सुबह 10:07 तक तत्पश्चात वरीयान

राहुकाल – दोपहर 02:18 से शाम 03:48 तक

सूर्योदय- 06:47

सूर्यास्त – 18:47

दिशाशूल – दक्षिण दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून 

कैसा रहेगा यह वर्ष

आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप सभी को जोड़ने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसमें आप कामयाब अवश्य होंगे और मित्रों के साथ आप मनोरंजन के कार्यक्रम में जा सकते हैं। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना बेहतर रहेगा क्योंकि उसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी किसी नये वाहन को खरीदने की इच्छा भी आज पूरी होती दिख रही है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी दूर होगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा, इसलिए आप संतान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यदि उन्हें कोई भी समस्या चल रही है, तो उसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें और अपने कामों की सूची बनाएं, तभी आगे बढ़े और आपके सभी काम पूरे हो सकेंगे। परिवार में आपको सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आप अपने चिड़चिड़े स्वभाव के कारण आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। संतान से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज के दिन साझेदारी में व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए कुछ कमजोर रहने वाला है। परिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे और गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आपके जरूरी कार्यों में आप सावधानी बरतें। आपका आत्मविश्वास बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करने की सोच रहे थे, तो उन्हें भी आज कोई ऑफर आ सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र के कामों को लेकर पूरी मेहनत और ईमानदारी दिखाएंगे, तभी आप तरक्की कर सकेंगे। आपको अपनी कुछ पुरानी गलतियों से सबक लेना होगा और आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी बड़े पद को पाकर प्रसन्न रहेंगे और यदि आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा और संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी। आप कार्यक्षेत्र में किसी से धन का लेनदेन ना करें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती हैं और विद्यार्थियों की अध्ययन व अध्यात्म के प्रति रुचि जागृत होगी। लेनदेन के मामले में आज आप सावधानी बरतें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज के दिन आपको शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। माता-पिता को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य से आप यदि कुछ धन उधार मांगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपके किसी परिवार के सदस्य से आपको बेवजह मनमुटाव हो सकता है। आपको कोई लेन-देन करने से पहले उसकी पूरी जांच पड़ताल करनी होगी और आप अपनी सुख-सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और सबको हैरान करेंगे, जिससे आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। निजी मामलों में आप बहुत ही सूझ बूझ दिखाकर आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं और परिवार में आप वरिष्ठ सदस्यों से के सामने अपने मन की बात अवश्य रखें। आपका कोई कानूनी मामला आज समय रहते सुलझ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोग काम के बोझ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपको बहुत ही तोल मोलकर बोलना बेहतर रहेगा, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए कमजोर रहने वाला है, क्योंकि उन्हें अपनी पुरानी योजनाओं से मन मुताबिक लाभ ना मिलने से उन्हें थोड़ी निराशा होगी। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको आज यदि किसी से धन उधार मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपके रिश्ते में चल रही अनुबंध दूर होगी। माताजी की सेहत में गिरावट होने के कारण आपको समस्या हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपको व्यवसाय के कुछ कामों को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी और आप घर बाहर दोनों जगह संतुलन बनाकर रखे, नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। दूर देश के मामलों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और कामकाज पर आप अपना पूरा फोकस बनाए रखें। आप किसी जरूरी काम को लेकर आज थोड़ा भाग दौड़ में लगे रहेंगे, तभी वह पूरा हो सकेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। शासन सत्ता का पूरा लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन आप अपने खर्चों के साथ-साथ आज कुछ बचत की योजनाओं पर भी ध्यान लगाएं, तभी आप अपने भविष्य को सिक्योर कर पाएंगे। यदि आप किसी बड़े सदस्यों से बहसबाजी में पड़े, तो उसमें वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्य लोगों के लिए कोई खुशखबरी लेकर आने वाला है, उन्हें आज कोई अच्छा लाभ मिल सकता है। आधुनिक विषयों में आप आगे बढ़ेंगे, जिससे आपके व्यापार में भी अच्छी तरक्की होगी। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह संबंधित कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है, जिसे वरिष्ठ सदस्य द्वारा भी तुरंत मंजूरी दी जा सकती है और कार्यक्षेत्र में योग्यता अनुसार काम मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

जय श्री राम 

संपर्क करे ज्योतिष संबंधित किसी भी समस्या के लिए :-mail@analystastro.com

img 7777

16/03/2023 Today’s horoscope Rashifal Panchang Muhurat Read More »

img 7807

15/03/2023 Today’s horoscope, Rashifal , Muhurat of all Zodiac

आज का राशिफल पंचांग मुहूर्त

15/03/2023 Today’s #horoscope #Rashifal #Muhurat
आज का #राशिफल #पंचांग #मुहूर्त

img 7807

आज का हिन्दू पंचांग
दिनांक – 15 मार्च 2023
दिन – बुधवार
विक्रम संवत् – 2079
शक संवत् – 1944
अयन – उत्तरायण
ऋतु – वसंत
मास – चैत्र
पक्ष – कृष्ण
तिथि – अष्टमी शाम 06:45 तक तत्पश्चात नवमी
नक्षत्र – ज्येष्ठा सुबह 07:34 तक तत्पश्चात मूल
योग – सिद्धि दोपहर 12:53 तक तत्पश्चात व्यतिपात
राहु काल – दोपहर 12:49 से 02:19 तक
सूर्योदय – 06:49
सूर्यास्त – 06:49
दिशा शूल – उत्तर दिशा में
ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:13 से 06:01 तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:24 से 01:12 तक

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं।

6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्ष
नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपको करियर को लेकर कोई चिंता सता रही थी, तो वह भी दूर होगी और आप किसी बाहरी व्यक्ति से अपने मन की किसी बात को शेयर ना करें, नहीं तो बाद में वह आपका मजाक बना सकते है। धर्म-कर्म के कार्य में आप पूरी रुचि दिखाएंगे और विद्यार्थी शिक्षा में आ रही समस्याओं के कारण पढ़ाई पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिसके कारण उन्हें समस्या होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने जूनियर्स का पूरा साथ मिलेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आप किसी बड़े जोखिम भरे काम को करने से बचें और घर परिवार में सदस्यों से यदि आप कोई धन संबंधित मदद मागेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। संतान के प्रति आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, लेकिन आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें और किसी बाहरी व्यक्ति की बातों में आकर कोई निर्णय ना ले, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। ननिहाल पक्ष से माताजी को मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है और यदि आप किसी सम्पत्ति का सौदा करने जा रहे है, तो उसमें बहुत ही सावधानी बरतें। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आप अपनी किसी जिम्मेदारी को लेकर परेशान रहेंगे। आपको कोई भी निर्णय बहुत ही सोच विचारकर लेना होगा और अपने खानपान की आदतों में बदलाव लाएं। घर परिवार में आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपको बहुत ही सावधान होकर चलना होगा और धन संबंधित मामले में बहुत सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा और यदि आपको किसी काम को लेकर सलाह की आवश्यकता हो, तो अपने पिताजी से करे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने कामों के लिए एक सूची बनाकर चलेंगे, तो आप उन्हें समय से पूरा कर पाएंगे और आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में सरसता लेकर आने वाला है। कला कौशल में सुधार आएगा। घूमने फिरने का आपको पूरा मौका मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से आप जुड़ेंगे। बड़ों की बातों को ध्यान दें, तभी आपको उनसे लाभ मिल पाएगा और बिजनेस में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है, जिससे आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। कुछ नए मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा, लेकिन आप किसी से वाद विवाद में ना पड़े।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख भोग के साधनों वृद्धि लेकर आने वाला है। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आज आपको कुछ असुविधा रहेगी और स्थायित्व को बल मिलेगा। आप किसी काम के लिए जिद व जल्दबाजी न करें। पारिवारिक मामलों में चल रही अनबन को आप बातचीत के जरिए समाप्त करने में कामयाब रहेंगे। नवविवाहित जातकों के जीवन में मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपकी आज किसी ने वाहन की प्राप्ति की इच्छा भी पूरी होगी। यदि आपने किसी पर आंख मूंदकर भरोसा किया तो, वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको कुछ इधर-उधर के कामों पर ध्यान लगाने से अच्छा है कि आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की योजनाएं बनाएं। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी साख चारों ओर फैलेगी। आपकी वाणी और व्यवहार की मधुरता देखकर आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। सहकारिता का भाव आज आपके अंदर बना रहेगा। व्यवसाय संबंधी कामों को लेकर आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा, लेकिन आपको अपनी सोच परिवार के किसी सदस्य पर नहीं डालनी है, नहीं तो इससे आपके बीच कोई लड़ाई झगड़ा भी पैदा हो सकता है। भाईचारे को आप पूरा बढ़ावा देंगे और अति उत्साहित होकर किसी काम को करना आज आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। आप बिजनेस से जुड़े मामलों को अपने आलस्य को त्याग कर ही सुलझा पाएंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने व्यवहार से आज पारिवारिक रिश्तों में मिठास घोलने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आप यदि किसी बड़े निवेश की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें कुछ समय रुक जाए, नहीं तो आपका धन फंस सकता है। संस्कारों व परम्पराओं पर आप पूरा जोर देंगे। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपके परिवार में किसी सदस्य को ट्रांसफर मिलने से आज उन्हें घर से दूर जाना पड़ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपको बहुत ही सूझ बूझ दिखाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा और आप आवश्यक कार्य को गति दे पाएंगे। आप कार्यक्षेत्र में आज कुछ नया करने की सोचेंगे, लेकिन वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात को लेकर बहसबाजी में ना पड़े। आपके कुछ करीबी आपके मित्र बन सकते हैं, लेकिन उनमें से कुछ आपके शत्रु भी हो सकते हैं और आप अपने निजी मामलों में सावधानी रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को भी कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही कोई अच्छा अवसर मिल पाएगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। यदि कार्यक्षेत्र में आप ज्यादा समय देंगे, तो आप अपनी योजनाओं को बेहतर तरीके से जान पाएंगे और महत्वपूर्ण कार्य को आप समय रहते पूरा करें। आपको अपने अनुभवों का पूरा लाभ मिलेगा। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आप परेशान रहेंगे और परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको बिजनेस में किसी को साझेदार बनाने से पहले उसकी पूरी जांच पड़ताल करनी होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए करियर के मामले में अच्छा रहने वाला है और यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आपके कामकाज के प्रयास सकारात्मक रहेंगे। आपको काम के मामले में सावधान रहने की आवश्यकता है और व्यवसाय की कुछ योजनाओं को गति मिलने से आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आपको जीवनसाथी की बात को गौर करना होगा। आपका कोई मित्र आपको भविष्य के निवेश की योजना के बारे में बता सकते हैं। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे।

जय श्री राम

15/03/2023 Today’s horoscope, Rashifal , Muhurat of all Zodiac Read More »

img 7788

14/03/2023, Today’s Horoscope, Rashifal , Panchang , Muhurat for all 12 Zodiac

आज का राशिफल , पंचांग , मुहूर्त 14/03/2023

img 7788

14/03/2023 Today’s #Horoscope #rashifal #panchang
आज का #राशिफल #पंचांग #मुहूर्त

वैदिक पंचांग
दिनांक – 14 मार्च 2023
दिन – मंगलवार
विक्रम संवत – 2079
शक संवत -1944
अयन – उत्तरायण
ऋतु – वसंत ॠतु
मास – चैत्र ( गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार फाल्गुन)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – सप्तमी रात्रि 08:22 तक तत्पश्चात अष्टमी
नक्षत्र – अनुराधा सुबह 08:13 तक तत्पश्चात जयेष्ठा
योग – वज्र शाम 03:14 तक तत्पश्चात सिद्धि
राहुकाल – शाम 03:48 से शाम 05:18 तक
सूर्योदय- 06:50
सूर्यास्त – 18:46
दिशाशूल – उत्तर दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है।

5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष
दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। पारिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आप किसी काम में लापरवाही करने से बचे और संतान की संगति की तरफ आप विशेष ध्यान दें, नहीं तो वह किसी गलत संगति का शिकार हो सकते हैं। परिवार में वरिष्ठ सदस्य यदि आपको कोई सलाह दें, तो आपको उसे ध्यान से सुनना होगा। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आप धैर्य बनाए रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और भावनाओं में आकर कोई निर्णय ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। स्थायित्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी और कार्यक्षेत्र में आप किसी मुश्किल से किसी मुश्किल काम को समय रहते पूरा करेंगे। दांपत्य जीवन में आज मिठास और बढ़ेगी और आपके साथी के बीच यदि कुछ कहासुनी हो गई थी, तो वह भी समाप्त होंगी। संतान को यदि आप किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरीपेशा जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है। अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे और लेनदेन के मामले में किसी पर अत्यधिक विश्वास ना करें। आपको किसी काम की शुरुआत करने से पहले माता-पिता से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। यदि आप किसी से उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अच्छे कामों से नाम कमाएंगे और आपको परिवार में किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। विधार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको संतान की तरक्की देखकर प्रसन्नता होगी और कार्यक्षेत्र में यदि किसी बदलाव की योजना बना रहे थे, तो कुछ समय रुके, तो बेहतर रहेगा। कार्य कौशल में भी सुधार होगा। आपकी जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसमें आपको उनकी बात अवश्य सुननी होगी। आप अपने कामों में सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे, तो सफलता अवश्य मिलेगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको आज कुछ बातों को गोपनीय रखना होगा। छोटे बच्चे आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकते हैं। आपको किसी कानूनी मामले में समस्या होगी, लेकिन आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा और ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है, लेकिन उसमें अपने जरूरी कागजात बहुत ही सावधानी से रखें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी, लेकिन बिजनेस कर रहे लोग कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचें। सामाजिक कार्यक्रम में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप धन का कुछ हिस्सा गरीबों को दान दे सकते हैं। आपको आज छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज किसी तीसरे व्यक्ति के कारण तनाव पनप सकता है, लेकिन यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो उसे नजरअंदाज ना करें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा और परिवार में परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। किसी सदस्य को आज नौकरी में तरक्की मिलने से छोटी मोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपके नए मकान, वाहन, दुकान आदि को खरीदने की इच्छा भी पूरी होगी और आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। आपका कोई मित्र आज आपके लिए कोई निवेश योजना लेकर आ सकता है। संतान को आप संस्कार और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र के आप सावधानी बरतें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपके कुछ अनोखी कोशिशे आज रंग लाएंगी और आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप लगे रहेंगे। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। परिवार में किसी सदस्य से किए हुए बातें को आप पूरा करेंगे, लेकिन आप अपनी वाणी को व्यवहार में मधुरता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी कुछ दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई नौकरी मिल सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज के दिन आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, लेकिन आपके कुछ बढ़ते खर्च आपका सिरदर्द बन सकते हैं। आपको अपने किसी साथी से अपने मन की बात को साझा करने से बचना होगा और कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी। संतान आपसे किसी वस्तु के लिए जिद कर सकती है, जैसे आप पूरी अवश्य करेंगे। परिवार में आपको लोगों का प्रेम व स्नेह भरपूर मात्रा में मिलेगा। कानूनी मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप व्यापार के किसी निर्णय को बहुत ही जल्दबाजी में ना ले, नहीं तो उससे आपको समस्या हो सकती है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आप लोगों का भरोसा भी आसानी से जीत पाएंगे। आप कुछ महत्वपूर्ण कार्यों की सूची बनाकर आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, तभी वह पूरे हो सकेंगे। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे और आर्थिक दृष्टिकोण से दिन उत्तम रहने वाला है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपको अपने कामों को लेकर कुछ नये लोगों से भी मिलने जुड़ने का मौका मिलेगा। आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों के प्रति आदर व सम्मान बनाए रखें। व्यापार में आप अपने कुछ कामों को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो वह भी काफी हद तक दूर होंगे। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद में आपको जीत मिल सकती है। आपका कोई पुराना परिजन आपके घर दावत पर आ सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धार्मिक और आध्यात्मिक कार्य से जुड़कर अच्छा नाम कमाने के लिए रहेगा। कुछ नए क्षेत्रों में भी आप अपनी राह बनाने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज अच्छा लाभ मिलने से वह अपने कुछ पुराने कर्ज भी आसानी से उतार पाएंगे, लेकिन शरीर में यदि कुछ रोग चल रहे हैं, तो आप उन्हें नजरअंदाज ना करें। जन कल्याण के कार्य से जुड़कर आपको अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा। आपके दिन की शुरुआत कुछ सामान्य रहेगी, लेकिन बाद में आपको अच्छा लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

जय श्री राम

14/03/2023, Today’s Horoscope, Rashifal , Panchang , Muhurat for all 12 Zodiac Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!