Daily Horoscope Panchang

img 2051 1

Horoscope Today October 03 2025 : Aaj ka Rashifal October 03 2025

Horoscope Today: Astrological prediction for 03 October 2025

For consultation Booking visit:-www.analystastro.com
https://superprofile.bio/bookings/astroanalyst

वैदिक पंचांग
दिनांक – 03 अक्टूबर 2025
दिन – शुक्रवार
विक्रम संवत 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)
शक संवत -1947
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – शरद ॠतु
मास – आश्विन
पक्ष – शुक्ल
तिथि – एकादशी शाम 06:32 तक तत्पश्चात द्वादशी
नक्षत्र – श्रवण सुबह 09:34 तक तत्पश्चात धनिष्ठा
योग – धृति रात्रि 09:46 तक तत्पश्चात शूल
राहुकाल – सुबह 10:58 से दोपहर 12:27 तक
सूर्योदय – 06:31
सूर्यास्त – 06:23
दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे

व्रत पर्व विवरण – पापांकुशा-पाशांकुशा एकादशी,भरत-मिलाप,पंचक (आरंभ: रात्रि 09:27)
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
आपका जन्मदिन: 3 अक्टूबर
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

शुभ कार्य : घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा।

शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

व्यापार : यह माह आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है।

करियर : किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप यदि कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं,तो वह आपके लिए लाभदायक रहने वाला होगा। आप घर व बाहर दोनों जगह अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। आपको उनमें ढ़ील बरतने से बचना होगा। शत्रुओं से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है,क्योंकि वह आपके बनते हुए कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। यदि कोई धन संबंधित समस्या परेशान कर रही थी,तो उसका समाधान भी आज आपको अपने किसी मित्र की मदद से मिल सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ कष्टदायक रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है इस समय का पूरा लाभ उठाएं और अपने बिजनेस पार्टनर से भी आप किसी रुकी हुए डील को फाइनल करेंगे,तो उसमें आपको अच्छा मुनाफा कमाने को मिल सकता है। यदि आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका मिले,तो अवश्य जाएं,क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहने वाली है। आपका कोई मित्र या परिचित आपके लिए आज कोई उपहार लेकर आ सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम रहने के कारण आपके कुछ काम लटक सकते हैं,जिसके कारण आपका किसी काम को करने में मन नहीं लगेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज उनका कोई शत्रु किसी अधिकारी के खिलाफ उकसाने की कोशिश करेगा,लेकिन उनको ऐसा करने से बचना होगा। व्यवसाय कर रहे लोगों की प्रगति थोड़ी धीमी रहेगी,लेकिन फिर भी वह अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। आप अपने फालतू खर्चों पर नियंत्रण बनाए तो दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। यदि आपकी कुछ रकम डूबी हुई थी,तो आज आपको उसके वापस मिलने की भी पूरी संभावना बनती दिख रही है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी मित्र की मदद से किसी छोटे-मोटे काम को करने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज दिन थोड़ा परेशानी भरा रहने वाला है,क्योंकि उन्हें कुछ कमजोर विषयों पर अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चों भरा रहने वाला है। आपके कुछ खर्च फालतू होंगे जिनको करने में आप सोचेंगे नहीं। शेयर बाजार अथवा म्युचुअल फंड मे निवेश करने वालों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है इसलिए दिल खोलकर निवेश करें,तो आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आज आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। पिताजी को आज कोई शारीरिक समस्या होने से आप परेशान रहेंगे,जिसमें आपको लापरवाही करने से बचना होगा,नहीं तो कोई बीमारी पनप सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी कानूनी कार्य में आ रही अड़चनों के लिए कुछ अनुभवी व्यक्तियों से बातचीत करनी होगी, तभी आपको उनका समाधान मिल पाएगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े लोग अच्छा नाम कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं की चिंता सता सकती है,जिसके लिए आपको उनके गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी लेकर आ सकता है। आज आपके कुछ बनते हुए काम बिगड़ने से आपका मन परेशान रहेगा और व्यापार में भी आपको मन मुताबिक लाभ ना मिलने से आपको निराशा हाथ लगेगी,लेकिन आपको उनसे घबराने की जरूरत नहीं है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज किसी सरकारी योजना में लाभ का मौका मिलेगा,जिससे उनको अच्छा लाभ भी मिल सकता है। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है,जिससे आपका मन दुखी रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल लाभ दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र आपके हाथ लाभ के कई अवसर लग सकते हैं,इसलिए आपको लाभ के अवसरों को भी पहचानना होगा। यदि आपको आज किसी महत्वपूर्ण काम के लिए कोई निर्णय लेना पड़े,तो उसमें जल्दबाजी बिल्कुल ना करे,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आपकी आज कोई संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी,जिससे आपको प्रसन्नता होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोगों को आज कुछ मेहनत करने के बाद भी निराशा हाथ लगेगी और उनका कोई साथी उनके व्यक्तित्व को ठेस पहुंचा सकता है,जिससे वह परेशान रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज इधर-उधर लोगों की बातों पर ध्यान देने से अच्छा है कि वह अपने काम पर ध्यान लगाएं। आपको काम अधिक रहेगा और जिसके लिए समय कम मिलेगा,लेकिन फिर भी आप पूरी मेहनत लगाकर काम समय से पूरा करके देंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आप किसी भी काम को करने में घबराएंगे नहीं और आपको अपनी मेहनत का भी पूरा फल मिलेगा। आपके कुछ लंबे समय से अटके हुए काम आज आपका सिरदर्द बन सकते हैं,जिनको आपको पूरा अवश्य करना होगा। परिवार में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको आज किसी निवेश संबंधी योजना में निवेश करने से पहले अपने मन की बातों को किसी से करने से बचना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन प्रॉपर्टी में निवेश करने वाले लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है,क्योंकि उनकी कोई डील अच्छा लाभ देकर जाएगी और उनकी संपत्ति में भी इजाफा हो सकता है। यदि आपने किसी काम में लापरवाही की तो उसके लिए आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। आप उन्नति के मार्ग में आ रही बाधाओं से बाहर निकलेंगे और नौकरी में कार्यरत लोग अपने कामों से अधिकारियों से प्रशंसा पाकर पदोन्नति पा सकते हैं। जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं,उन्हें अभी कुछ समय और इंतजार करना होगा उसके बाद ही उन्हें सफलता मिलती दिख रही है। आपकी आज किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात कर सकते हैं,जिससे आपकी कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी आय में वृद्धि लेकर आएगा। आप आज व्यस्त रहने के कारण अपने परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे। आप मित्रों के साथ किसी पिकनिक और पार्टी पर जाने की योजना बना सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज आप अपने किसी परिजन के घर दावत पर जाएंगे, जहां आपको तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। आज घर और बाहर आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप आज रचनात्मक कार्यों की ओर भी अग्रसर हो सकते हैं।

Horoscope Today October 03 2025 : Aaj ka Rashifal October 03 2025 Read More »

1441981c 1b10 444f 9bf0 7b60c7e4b30e

Horoscope Today October 02 2025 : Aaj ka Rashifal October 02 2025

Horoscope Today: Astrological prediction for 02 October 2025

For consultation Booking visit:-www.analystastro.com
https://superprofile.bio/bookings/astroanalyst

🕉️ वैदिक पंचांग 🕉️
दिनांक – 02 अक्टूबर 2025
दिन – गुरूवार
विक्रम संवत – 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)
शक संवत – 1947
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – शरद ऋतु
मास – आश्विन
पक्ष – शुक्ल
तिथि – दशमी शाम 07:10 तक तत्पश्चात एकादशी
नक्षत्र – उत्तराषाढा सुबह 09:13 तक तत्पश्चात श्रवण
योग – सुकर्मा रात्रि 11:29 तक तत्पश्चात धृति
राहुकाल – दोपहर 01:57 से शाम 03:27 तक
सूर्योदय – 06:31
सूर्यास्त – 06:24
दिशाशूल – दक्षिण दिशा में
व्रत पर्व विवरण – सरस्वती विसर्जन, दुर्गा विसर्जन, विजयादशमी पूरा दिन शुभ मुहूर्त, विजय मुहूर्त (दोपहर 02:15 से दोपहर 03:03 तक),(संकल्प, शुभारंभ, नूतन कार्य, सीमोल्लंघन के लिए ), दशहरा अपराजिता-शमी वृक्ष-अस्त्र-शस्त्र-अयुध-वाहन पूजन, गुरू पूजन आदि

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

आपका जन्मदिन: 2 अक्टूबर

दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। मूलांक 2 के स्वामी चंद्रमा हैं, जो मन के कारक हैं। यही कारण है कि आप स्वभाव से अत्यधिक भावुक, कल्पनाशील और संवेदनशील होते हैं। दूसरों के दुख से प्रभावित होना आपकी सबसे बड़ी कमजोरी है, लेकिन यही आपकी सबसे बड़ी ताकत भी है। आप में करुणा और दया कूट-कूट कर भरी होती है।

आप मानसिक रूप से मजबूत होते हुए भी, शारीरिक रूप से थोड़े कमजोर हो सकते हैं, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना आपके लिए बेहद जरूरी है। चंद्रमा के प्रभाव से, आपका स्वभाव भी उसकी कलाओं की तरह बदलता रहता है- कभी शांत, तो कभी थोड़ा बेचैन। लेकिन आप में अहंकार बिल्कुल भी नहीं होता, और यही आपकी सबसे प्यारी विशेषता है। यदि आप जल्दबाजी छोड़कर धैर्य से काम लें, तो जीवन में बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक: 2, 11, 20, 29

शुभ अंक: 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष: 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव: भगवान शिव, बटुक भैरव, चंद्रदेव

शुभ रंग: सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

करियर और व्यवसाय: व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें। आज का दिन आपके लिए समझदारी और सावधानी से चलने का है। किसी भी नए काम की शुरुआत करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। छोटी-मोटी परेशानियाँ हो सकती हैं, इसलिए अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें।

पारिवारिक जीवन: परिवार में कोई भी विवाद हो, तो उसे आपसी समझ से सुलझाएं। किसी बाहरी व्यक्ति को दखल देने का मौका न दें।

ध्यान देने योग्य: कागज़ात से जुड़े मामलों में ख़ास सावधानी बरतें। बिना पढ़े किसी भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर न करें। लेखन और बौद्धिक कार्यों से जुड़े लोगों को भी सतर्क रहना होगा।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन व्यवसायियो के लिए उत्तम रहेगा अधूरे कार्य पूर्ण होने से धन की आमद होगी नए अनुबंध भी मिल सकते है जिससे भविष्य की योजनाएं बलवती बनेंगी। परन्तु आज सरकारी नौकरी पेशा जातक किसी कार्य को लेकर दिन भर दुविधा की स्थिति में रह सकते है अधिकारियो के सहयोग से दुविधा से मुक्ति मिलेगी परन्तु विलम्ब से। पारिवारिक जन आज बेवजह जिद पर अड़ेंगे जिससे असुविधा महसूस करेंगे परन्तु बाद में यही आनंद का कारण बनेगी। पड़ोसियों से मेलजोल बढेगा। मध्यान का समय अधिकतर आलस्य के कारण आराम में बीतेगा। सुख शांति बनी रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन मंगलदायक रहेगा। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी धार्मिक यात्रा अथवा दान-पुण्य के अवसर मिलेंगे परन्तु व्यावसायिक क्षेत्र पर विलम्ब के कारण अनुबंध हाथ से निकल सकता है इसको ज्यादा महत्त्व भी नहीं देंगे। आज आलस्य एवं कार्य के प्रति उत्साह की कमी भी रहेगी फिर भी घरेलु कार्य की भरमार रहेगी इनमे से भी कुछ अधूरे रह सकते है। सामाजिक क्षेत्र पर उन्नति करेंगे नए लाभ के सम्बन्ध बनाने की कोशिश सफल रहेगी। पारिवारिक वातावरण गरिमामय रहेगा लोग आपके पारिवारिक आचरण की मिसाल देंगे। मौज-शौक पर खर्च करेंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिन भर असंयमित दिनचर्या के कारण शारीरिक रूप से शिथिलता रहेगी। प्रत्येक कार्य में पहले लापरवाही दिखाएंगे परन्तु बाद में उसी कार्य में सीमा पार कर लीन हो जाएंगे ऐसी मानसिकता दिन भर देखने को मिलेगी। ध्यान योग का अभ्यास करना आज शारीरिक एवं मानसिक दृष्टि से अत्यन्त लाभदायक रह सकता है। आर्थिक रूप से दिन उलझनों वाला रहेगा आय की अपेक्षा खर्च अधिक रहेंगे संतुलन बनाना मुश्किल रहेगा। महिलाओं की भी आज जमा पूंजी खर्च हो सकती है। स्वयं एवं परिजनों की सेहत का विशेष ख्याल रखें। बुजुर्गो से मतभेद उभरेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन कई मांगलिक प्रसंग बनने से मन शांत रहेगा। घर में अथवा धार्मिक क्षेत्र की पूजा पाठ में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे। परिवार की महिलाएं एवं बुजुर्ग आपको अधिक स्नेह देंगे। कार्य व्यवसाय से आज अपेक्षा के अनुसार लाभ नहीं मिल सकेगा फिर भी आवश्यक कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे। उधारी का धन फंसने से नई परेशानी बढ़ेगी परन्तु धन को लेकर आज किसी से बहस ना करें डूबने की भी सम्भावना है। मध्यान के बाद का समय यात्रा पर्यटन में बितायेंगे घर में भी उत्तम भोजन का सुख मिलेगा। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। दिखावे पर खर्च भी अधिक रहेंगे। स्त्री सुख मिलेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप किसी के बनते काम में अकारण ही टांग अडायेंगे जिससे घर एवं बाहर के लोग नाराज रहेंगे। लोग आपसे स्वार्थ वश सामने से ही मीठा व्यवहार करेंगे परन्तु पीठ पीछे बुराई करेंगे लेकिन इन सब बातों को आप जानकार भी बेफिक्र दिनचर्या बितायेंगे। परोपकार की भावना भी अधिक रहेगी जरूरतमंदों की सहायता अपने काम छोड़ कर भी करेंगे फिर भी बिना मांगे किसी की सहायता ना करें। आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहेगी लेकिन खर्च राजसी रहने से शीघ्र ही धन की कमी अनुभव करेंगे। प्रेम-प्रसंगों में निकटता थोड़ी देर ही टिक पाएगी। यात्रा पर्यटन के योग है। संध्या से स्थिति विकट हो जाएगी सतर्क रहें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपकी आध्यात्मिक रूचि बढ़ेगी सत्संग प्रवचनों का लाभ लेंगे इसके लिए यात्रा एवं खर्च भी अधिक रहेगा परन्तु मन कही और भटकने के कारण मानसिक रूप से संतुष्ट नहीं हो पाएंगे। व्यवसाय में अधिक ध्यान नहीं देने के कारण अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा नौकरों की मांग पूरी ना होने पर स्थिति गंभीर बन सकती है अव्यवस्था बढ़ेगी। आज आप खुद में अधिक मगन रहेंगे जिसका व्यवहारिकता पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। दिखावे की मानसिकता अथवा अपने को आगे रखने रखने की सोच भी दुःख का कारण बनेगी। परिजनों का व्यवहार शंकालु रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन भी बेवजह की गरमा-गरमी होने से अशान्त रहेगा। प्रातः काल से ही मन भारी-भारी रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज भी परिश्रम का उपयुक्त फल नहीं मिलेगा आर्थिक स्थिति गड़बड़ाने से उधार लेने की नौबत आ सकती है। व्यवसाय में स्वयं के निर्णय गलत साबित होंगे अभिमान त्याग किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें शीघ्र ही कोई रास्ता मिलेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप कार्यो से समय निकाल मन्त्र-टोटको पर प्रयोग करेंगे जिसमे कोई सफलता ना मिलने से समय एवं धन दोनों व्यर्थ होने की संभावना अधिक रहेगी। सामाजिक व्यवहारिकता आज कई क्षेत्रों पर काम आएगी इसलिए जिद्दी व्यवहार को बीच में ना आने दें। व्यवसाय में आकस्मिक वृद्धि होगी परन्तु धन की प्राप्ति के लिए इन्तजार करना पड़ सकता है। नए कार्यो की रूपरेखा अवश्य बना सकते है पर आज आरम्भ नाही करें तो बेहतर रहेगा। परिजनों की आवश्यकता की अनदेखी अशांति खड़ी करेगी विशेष कर महिलाये आपसे ज्यादा असंतुष्ट रहेगी। सन्तानो के कारण खर्च करना पड़ेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप संबंधों को लेकर ज्यादा गंभीर रहेंगे जिससे कुछ दिनों से चल रही पारिवारिक खटास में कमी आएगी। परंतु व्यवसाय को लेकर आज भी दुविधा में रहेंगे नौकरी पेशा जातक कार्य क्षेत्र में परिवर्तन की योजना बना सकते है भविष्य के लिये लाभदायक रहेगा। व्यवसायी वर्ग भी आज कुछ ना कुछ नई उधेड़-बुन में लगे रहेंगे लेकिन किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुँच सकेंगे। धन लाभ प्रयास करने पर अवश्य होगा परन्तु खर्च भी बराबर लगे रहने से बचत सम्भव नहीं रहेगी। आज रिश्तेदारी में जाएँ तो पुराने व्यवहारों को त्याग कर ही जाये अन्यथा आनंद के क्षण ख़राब बनेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप निश्चिन्त होकर प्रत्येक कार्य करेंगे आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी जिससे आज हानि लाभ का कोई विशेष प्रभाव दिनचर्या पर नहीं रहेगा। आराम का जीवन जीना प्राथमिकता रहेगी। मानसिक रूप से भी अधिक स्वतंत्र अनुभव करेंगे किसी के दबाव में अथवा अधीन कार्य करना आपको पसंद होगा चाहे नुक्सान ही क्यों ना हो। मन चंचल रहने के कारण एक साथ कई विचार मन को दिग्भ्रमित रखेंगे। धन लाभ आज बहुत मुश्किल से ही हो पायेगा। घर में सुख के साधन बढ़ेंगे इन पर खर्च भी लगा रहेगा। व्यापार ने निवेश अथवा उधार के व्यवहार कम ही रखें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आप सभी कार्यो में लापरवाही करेंगे अथवा जल्दबाजी में करने का प्रयास करेंगे जिसमें हानि निश्चित रहेगी। कार्य क्षेत्र पर कुछ ना कुछ बदलाव लाने का प्रयास करेंगे परन्तु इससे आपकी पुरानी पहचान खराब हो सकती है जो की निकट भविष्य में आर्थिक मंदी का कारण बनेगी। अकारण क्रोध आने से प्रेम सम्बन्धो में खटास आएगी इसलिए मौन रहने का प्रयास करें। आध्यत्म के प्रति आज एकमत नहीं रहेंगे मन भटकने के कारण शांति नहीं मिल सकेगी। दिन का कुछ समय कागजो की देखभाल में व्यतीत होगा किसी महत्त्वपूर्ण कागजात के गुम होने से दुविधा में रहेंगे। पारिवारिक वातावरण आपके व्यवहार पर केंद्रित रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपकी अपेक्षाओं के अनुसार रहेगा। सामाजिक एवं पारिवारिक क्षेत्र पर आज आप भाग्यशाली माने जाएंगे। आपके अधिकांश कार्य सरलता से बनते चले जाएंगे। जायदाद सम्बंधित कार्यो को आज करना शुभ रहेगा। सरकार की तरफ से निराशा जनक समाचार मिल सकता है। विदेश सम्बंधित कार्यो में आज सफलता सुनिश्चित रहेगी। धार्मिक क्षेत्र पर योगदान के लिए सम्मानित किए जाएंगे। परिवार में भी आज आपको विशेष स्नेह एव सुविधा मिलेगी परन्तु महिलाये ईर्ष्यालु भाव के कारण दुखी रहेंगी। स्वास्थ्य बीच में नरम रहेगा। धन लाभ में थोड़ा विलम्ब हो सकता है।

Horoscope Today October 02 2025 : Aaj ka Rashifal October 02 2025 Read More »

img 6472

Horoscope Today October 01 2025 : Aaj ka Rashifal October 01 2025

Horoscope Today: Astrological prediction for 01 October 2025

For consultation Booking visit:-www.analystastro.com
https://superprofile.bio/bookings/astroanalyst

🕉️ वैदिक पंचांग 🕉️
दिनांक – 01 अक्टूबर 2025
दिन – बुधवार
विक्रम संवत – 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)
शक संवत – 1947
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – शरद ऋतु
मास – आश्विन
पक्ष – शुक्ल
तिथि – नवमी शाम 07:01 तक तत्पश्चात दशमी
नक्षत्र – पूर्वाषाढा सुबह 08:06 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा
योग – अतिगण्ड रात्रि 12:34 तक तत्पश्चात सुकर्मा
राहुकाल – दोपहर 12:28 से दोपहर 01:58 तक
सूर्योदय – 06:30
सूर्यास्त – 06:25
दिशाशूल – उत्तर दिशा में
व्रत पर्व विवरण – महानवमी, सरस्वती बलिदान, नवरात्र पारणा, शारदीय नवरात्र समाप्त
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

आपका जन्मदिन: 01 अक्टूबर

दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।

आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28

शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

करियर: पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

सेहत: स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा।

परिवार: पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको कार्य क्षेत्र पर कई व्यवधानों का सामना करना पड़ सकता है परन्तु आत्मविश्वास बनाये रखें सोची योजनाएं अवश्य पूरी होंगी। कार्य आज थोड़े विलम्ब से शुरू होने के कारण पूर्ण होने में भी विलम्ब होगा आर्थिक मामले इस वजह से प्रभावित हो सकती है। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति अधिक आकर्षण बेवजह परेशानी का कारण बनेगा। प्रेम प्रसंगों में किसी ग़लतफ़हमी के कारण अचानक दूरी आ सकती है। धन सम्बंधित व्यवहारों के कारण असहजता रहेगी। नौकरी पेशा जातक भी कार्य स्थल पर असुरक्षित अनुभव करेंगे। अधिकारी वर्ग अकारण भी क्रोध कर सकते है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप अति ईर्ष्यालु प्रवृति से ग्रसित रहेंगे। इस कारण घर एवं बाहर का वातावरण असामान्य बनेगा। हर कार्य में संदेह करना सहकर्मियो को अखरेगा। व्यापार में लाभ की संभावनाएं तो रहेंगी परन्तु आपकी व्यवहार शून्यता के चलते आर्थिक लाभ विलम्ब से होगा अथवा निरस्त भी हो सकता है। परिवार के बड़े सदस्य आपकी मनोदशा को समझ आज शांत ही रहेंगे। नौकरी पेशा जातक कार्यो को जल्द पूर्ण करने के कारण गलती कर सकते है। सामजिक क्षेत्र में आज आपका योगदान बढ़ने से सम्मान मिलेगा। संताने जिद्दी व्यवहार करेंगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन थोड़ा उठा पटक वाला रहेगा। सेहत प्रातः काल से नरम रहेगी मन अकारण ही अशांत रहेगा। भावुकता भी स्वभाव में अधिक रहेगी जिससे अन्य लोग आपकी भावनाओं का गलत लाभ उठा सकते है। आज किसी के ऊपर जल्दी विश्वास करना हानि कराएगा सावधान रहें। धन सम्बंधित व्यवहार देख-भालकर एवं लिख कर ही करें। व्यवसाय आज आशा के अनुकूल नहीं रहेगा परन्तु खर्च अधिक रहने से आर्थिक संतुलन प्रभावित होगा। गृहस्थ में भी धन खर्च करने पर ही सुख की प्राप्ति हो सकेगी। सायंकाल का समय अपेक्षाकृत आराम से बितायेंगे। थकान मिटाने के लिए मनोरंजन के अवसर उपलब्ध होंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन भी लाभ-हानि बराबर रहेगी। किसी के ऊपर आवश्यकता से अधिक निर्भर रहना हानि करा सकता है। कार्य व्यवसाय में आज किसी से धोखा मिलने की भी सम्भावना है सतर्क रहें। व्यवसाय आशा के।विपरीत रहेगा फिर भी बीच-बीच में थोड़ा बहुत धन प्राप्त होने से कार्य चलते रहेगे। आलस्य एवं लापरवाही के कारण कार्यो में विलम्ब होने से अधिकारियो की डांट सुननी पड़ेगी। आज आपका मन कार्य करते हुए भी कही और रहेगा जिससे कार्य बिगड़ सकते है। आज अधिक धैर्य का परिचय दें। क्रोध के भी कई प्रसंग बनेंगे जो सम्बन्धो के कटुता लायेगी। घर की शांति अचानक भंग हो सकती है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप अपना ध्यान आवश्यक कार्यो पर एकाग्र करने का प्रयास करें अन्यथा जहाँ लाभ होना है वहां हानि मिलेगी। मन अनर्गल कार्यो में अधिक भटकेगा। विष्योपभोग में अधिक रुचि रहने के कारण धन खर्च की परवाह नहीं करेंगे। मौज-शौक पर अधिक खर्च रह सकता है। धन लाभ लापरवाही के चलते आगे के लिए टलेगा। व्यवसाय में निवेश अतिआवश्यक होने पर ही करें। स्वयं अथवा परिजन की स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं की अनदेखी आगे भारी पड़ सकती है। परिवार में आपके कारण खींच-तान रह सकती है। विवेकी व्यवहार अपनाए बेवजह की परेशानी से बचेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन सम्मान हानि की संभावना अधिक है प्रत्येक कार्य विशेषकर सामाजिक क्षेत्र पर अत्यन्त सावधानी बरतें। किसी के कहे में आकर कोई अनैतिक कार्य ना करें। कार्य व्यवसाय में भी आज प्रलोभन के अवसर मिलेंगे जिनमे शीघ्र लाभ हो सकता है परन्तु भविष्य में इनका दुष्प्रभाव देखने को मिलेगा। व्यावसायिक क्षेत्र पर लाभ पाने के लिए व्यवहारिकता काम आएगी इसलिए स्वभाव में नरमी रखें। विरोधी आपके प्रयासों को विफल कर सकते है। जल्दबाजी में धन का निवेश ना करें ना ही किसी को उधार दें। घर में आज मौन साधन ही तकरार से बचने का उत्तम उपचार है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज दिन का पहला भाग अशान्त रहेगा। घरेलु समस्याओं के कारण मन विचलित बनेगा जिससे कार्यो में चाह कर भी उत्साह नहीं दिखा पाएंगे। परिवार में किसी महिला के कारण ग़लतफ़हमी से विवाद हो सकता है। सन्तानो का व्यवहार विपरीत रहेगा। परन्तु दोपहर के बाद का समय लाभ दिला सकता है इसके लिए व्यवसाय को पूरा समय देना आवश्यक है। कार्य क्षेत्र पर हास्य के अवसर मिलने से मन को राहत मिलेगी। धन लाभ अकस्मात होने से अधूरे कार्य पूर्ण कर सकेंगे। आज मित्रो अथवा अन्य कारणों से यात्रा पर्यटन यथा संभव टालने का प्रयास करें दुर्घटना हो सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप अपने किये सभी कार्यो में संतोष रखेंगे। पारिवारिक वातावरण भी आपके निर्णयों के समर्थन में रहेगा। आज विशेषकर महिलाएं परिवार में सक्रिय भागीदारी निभाएंगी धन सम्बंधित समस्याओं को सुलझाने में भी सहयोग करेंगी। आज आप लाभ-हानि के चक्कर में ज्यादा नहीं पड़ेंगे लेकिन सुखोपभोग की मानसिकता अवश्य रहेगी। स्नेहीजन से आनंददायक भेंट रहेगी। पड़ोसियों से किसी कारण बहस हो सकती है जिसका कोई परिणाम नहीं निकलेगा। सरकारी कार्य करने के लिए किसी की सहायता आवश्यक रहेगी। धन लाभ प्रयास करने पर ही होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप जोड़-तोड़ की नीति अपनायेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी किसी से समझौता करना पड़ सकता है। एकल स्वामित्व वाले व्यवसाय में निवेश हानि करा सकता है इसके विपरीत भागीदारी के व्यवसाय में लाभ की संभावना अधिक रहेगी। आर्थिक कारणों से किसी से झगड़ा भी हो सकता है शांत व्यवहार से काम् चलाएं। स्वभाव में कामुकता अधिक रहेगी विपरीत लिंगीय के प्रति जल्दी आकर्षित हो जाएंगे सतर्क रहे हानि हो सकती है। गृहस्थ जीवन में सुख के साधन पर अधिक खर्च होगा। स्त्री संतान का सुख मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज की परिस्थितियां पहले से अधिक ख़राब रहने वाली है। नौकरी-व्यवसाय में छोटी गलती के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है इसलिये सहकर्मी अथवा नौकरों के ऊपर आश्रित ना रहें जितना संभव हो स्वयं की देखरेख में कार्य संपंन्न करवाये। सेहत में भी उतार चढ़ाव आने से कार्य प्रभावित हो सकते है उदर शूल अथवा अन्य पेट सम्बंधित व्याधि के कारण असहजता बनेगी। महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा अधिक खर्चीली रहेंगी। सरकारी एवं जमीनी कार्य आगे के लिए टलेंगे जिससे समय एवं धन नष्ट होगा। लोग आपके नरम स्वभाव का फायदा उठायेंगे। गृहस्थ जीवन में थोड़ी बहस होगी परन्तु शांति बनी रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन लाभ की संभावना बनते बनते अनिर्णय की स्थिति के कारण बिगड़ सकती है कार्यो को अधिक ध्यान से करना आवश्यक है। लाभ पाने के लिए अधिक परिश्रम एवं मन को एकाग्रचित रखना पड़ेगा। प्रतिस्पर्धी अतिरिक्त प्रलोभन देकर आपके बनते कार्य को बिगाड़ने का प्रयास करेंगे फिर धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो ही जाएगा। आज आपकी महात्त्वकांक्षाएँ भी अधिक रहेगी पूरी ना होने पर बेवजह दुःख रहेगा। परिजन का व्यवहार अनुकूल रहेगा महत्त्वपूर्ण कार्यो में मार्गदर्शन भी मिलेगा परन्तु आप इसकी अनदेखी करेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन सरकारी कार्यो के लिए विशेष लाभदायक रहेगा किसी भी प्रकार की सरकारी सहायता अथवा रुके कार्य आज अवश्य ही आगे बढ़ेंगे। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा कम रहने से लाभ की संभावना अधिक रहेगी। आस-पड़ोसियों से वैर-विरोध मिटेगा लेकिन अभिमानी स्वभाव रहेगा। आज आप किसी से भी मधुर वाणी द्वारा आसानी से काम निकाल सकेंगे। अधिकारी वर्ग आपके ऊपर कृपा दृष्टि बनाएंगे। मध्यान के समय आकस्मिक यात्रा से थोड़ी थकान रहेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। संताने प्रगति करेंगी फिर भी नजर अवश्य रखें।

Horoscope Today October 01 2025 : Aaj ka Rashifal October 01 2025 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!