Daily Horoscope Panchang

img 2535

Horoscope Today May 07 2026 : Aaj ka Rashifal May 07 2026

Horoscope Today: Astrological prediction for 07 May 2026

img 2960

For consultation Booking visit:-www.analystastro.com
https://superprofile.bio/bookings/astroanalyst

दिनांक – 07 मई 2026
दिन – गुरूवार
विक्रम संवत – 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
शक संवत – 1948
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म ऋतु
मास – ज्येष्ठ (गुजरात-महाराष्ट्र वैशाख)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – पंचमी सुबह 10:13 तक तत्पश्चात षष्ठी
नक्षत्र – पूर्वाषाढा शाम 06:46 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा
योग – साध्य 08 मई रात्रि 02:00 तक तत्पश्चात शुभ
राहुकाल – दोपहर 02:13 से शाम 03:51 तक
सूर्योदय – 06:05
सूर्यास्त – 07:04
दिशाशूल – दक्षिण दिशा में
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
आपका जन्मदिन: 7 मई

दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2026

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

करियर: नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा।

कारोबार: नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा धर्म कर्म आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। परोपकार के लिये भी तैयार रहेंगे लेकिन परिस्थिति इन सबको करने में बाधक बनेगी आज जोभी कार्य करे उसके प्रति दृढ़ रहने पर ही पूरा कर सकेंगे अन्यथा अधूरा ही रह जायेगा। दिन के आरंभ से मध्यान तक का समय इधर उधर की बातों में खराब होगा मध्यान बाद कार्य क्षेत्र से लाभ की संभावना बनेगी धन की आमद होगी भी लेकिन साथ ही साथ खर्च भी हो जाएगा हाथ कुछ नही लगेगा। माता से लाभ की संभावना है अंत समय मे टल भी सकता है। सेहत की अनदेखी आगे भारी पड़ सकती है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप दिन भर शारीरिक कारणों से परेशान रहेंगे शरीर मे कोई ना कोई व्याधि लगी रहेगी एक को ठीक करेंगे तो दूसरी समस्या उभर आएगी सेहत ठीक भी रहे तो मानसिक तनाव निर्णय लेने मे व्यवधान डालेगा। मध्यान बाद ही कार्य करने में थोड़े बहुत सक्षम होंगे। काम धंधा सामान्य रहेगा लाभ -हानि बराबर रहने से तालमेल बना रहेगा अकस्मात खर्च आज परेशान करेंगे इसलिये सोच समझ कर ही कही धन फसाये। उधारी के व्यवहार गलती से भी ना करें अन्यथा वापसी की आशा ना रखें। शत्रु पक्ष आज निर्बल रहेगा घर मे असुविधा के कारण मन कम लगेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा आज दिन भर बीच बीच मे किसी की उद्दंडता पर क्रोध भी आएगा लेकिन इससे बचने का प्रयास करें अन्यथा सार्वजनिक क्षेत्र पर सम्मान में कमी आएगी। कार्य व्यवसाय में जोखिम वाले कार्यो को करने से डरेंगे धन संबंधित कार्यो में भी निर्णय लेने में दुविधा होगी किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से इससे पार पा ही लेंगे। धन की आमद निश्चित ना होकर अकस्मात ही होगी लेकिन होगी जरूर। पराक्रम में वृद्धि का प्रयोग गलत जगह ना हो इसका ध्यान रखें स्वभाव का उखड़ापन स्नेहीजन से वैर करा सकता है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन मानसिक रूप से उठा पटक वाला रहेगा। दिमाग में आज कुछ न कुछ खुरापात लगी ही रहेगी लेकिन मन के भेद आज किसी से बताना पसंद नही करेंगे। मध्यान तक का समय सोच विचार में नष्ट होगा इसके बाद ही कोई महात्त्वपूर्ण कार्य मे व्यस्तता आएगी। कार्य क्षेत्र पर गरमा गरमी से बचे वर्ना धन अथवा अन्य लाभ हाथ आते आते निकल सकता है। घर मे स्त्री वर्ग विशेष कर माता से भावनात्मक संबंध रहेंगे छोटी मोटी कहासुनी के बाद संबंध और प्रगाढ़ होंगे। आरोग्य उत्तम रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन पिछले दिनों की तुलना में अच्छा रहेगा लेकिन मानसिक क्लेश आज भी किसी न किसी कारण से लगा ही रहेगा। कोई भी काम बिना झंझट में पड़े सफल नही हो सकेगा। व्यवसायी वर्ग को भी जोखिम लेने के बाद ही सफलता मिल सकेगी। मध्यान तक का समय दौड़ धूप भरा रहेगा इसके बाद भी परिश्रम करना पड़ेगा लेकिन पहले की तुलना में कम और लाभ अधिक मिलेगा। पुराने कार्य पूर्ण होने अथवा उधारी की वापसी पर भी धन की आमद होगी। उधार किसी को ना दे अन्यथा वापसी में परेशानी आएगी। घर का वातावरण एवं सेहत दोनों बदलते रहेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपको आज का दिन सावधानी से बिताने की सलाह है दिमाग तो आज बात बात पर गर्म रहेगा ही किसी से अनजाने में कुछ ऐसा बोल देंगे जिसका बाद में पश्चाताप होगा लड़ाई होने पर प्रेम संबंध खराब होंगे वह अलग। कार्य व्यवसाय से भी ज्यादा उम्मीद न रखे धन की आमद होगी लेकिन उधारी अथवा अन्य खर्चो के लिये भी पूरी नही पड़ेगी। सहकर्मी तथा अधिकारी भी किसी न किसी कारण से नाराज रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर व्यवस्था रखने के लिये मामूली गलतियों व हानि को नजरअंदाज करना ही ठीक रहेगा। सरदर्द बदन दर्द की शिकायत रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा किसी भी काम मे जल्दी से हार नही मानेंगे। लेकिन कार्य व्यवसाय में अन्य के ऊपर निर्भर रहने के कारण चाहते हुए भी कुछ नही कर पाएंगे। भाग दौड़ करने पर भी कम चलाऊ धन की प्राप्ति ही हो सकेगी। भाई बंधुओ से संबंध असामान्य रहने पर भी किसी ना किसी रूप में लाभ होने की संभावना है बीच मे थोड़ा बहुत क्रोध आएगा लेकिन आज वाणी एवं व्यवहार के बल पर ही सफलता पाई जा सकती है इसलिए छोटी बातों पर व्यवहार खराब करने से बचें। सेहत सामान्य रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज दिन के आरंभ में आप परिश्रम करने से बचेंगे लेकिन जितना इससे दूर भागेंगे उतने ही काम बढ़ेगे। दिन को लाभदायक बनाने के लिये मेहनत करनी ही पड़ेगी अन्य दिनों की तुलना में अतिरिक्त कार्य भी करना पड़ सकता है लेकिन जिस कार्य को एक बार आरम्भ करेंगे उसे पूरा करके ही मानेंगे। धन के कारण मन मे बेचैनी रहेगी लेकिन इसके लिये ज्यादा झंझट में नही पढ़ेंगे। आध्यात्म क्षेत्र से जुड़े जातकों अथवा साधको के सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक वातावरण भी शांत ही रहेगा। शारीरिक रूप से ठीक रहेंगे क्रोध के समय किसी से बात ना करें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपका व्यक्तित्त्व निखरा हुआ रहेगा सार्वजनिक क्षेत्र पर आज आप जैसी छवि बनाएंगे उसका उसी अनुसार फल आने वाले समय मे किसी न किसी रूप में मिलेगा। काम-काज सामान्य रहेगा धन की आमद होगी लेकिन भौतिक सुखों की कामना हाथ मे रुकने नही देगी। बोला चाल एवं व्यवहारिकता के बल पर अपने बिगड़े काम बना लेंगे लेकिन जिद्दी स्वभाव भी रहने के कारण आपके संपर्क में आने वालों को परेशानी होगी लेकिन निजी स्वार्थ निकालने के लिये किसी बात की परवाह नही करेंगे। धर्म कर्म में व्यवहारिकता मात्र रहेगी। सेहत में कुछ कमी अनुभव करेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपको आर्थिक व्यावसायिक एवं घरेलू संबंधित विविध समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। जिस कार्य को करने का मन बनायेगे वही पहले आलस बाद में किसी कमी के चलते विलम्ब से शुरू होगा तथा आधा होने के बाद मानसिक स्थिति बदलने से छोड़ने का मन करेगा आपकी यही मानसिकता सभी कार्यो के प्रति रहेगी जिसके कारण खर्च निकालना भी भारी पड़ेगा। धन संबंधित कोई भी जोखिम बहुत आवश्यक होने पर ही लें धन नाश के प्रबल योग है। घर का वातावरण उथलपुथल रहेगा। सेहत भी नरम गरम बनी रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन लाभदायक रहेगा सोचा हुआ लाभ पाने के लिये प्रातः काल से ही योजना बनाकर कार्यो में लगना पड़ेगा। मध्यान तक कि परिश्रम दिन के अंतिम भाग में फल देने लगेगी धन लाभ नियत के अलावा आकस्मिक भी होगा लेकिन दिखावे के कारण खर्च अधिक बढ़ने से हाथ मे नही रुकेगा। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी अथवा घर के लोगो से अहम को लेकर ठनेगी। भूमि भवन का सुख कम मिलेगा उल्टे इनपर खर्च ही करना पड़ेगा। महिलाओ को पुरुषों की तुलना में अधिक क्रोध आएगा परन्तु हाद होने पर ही प्रदर्शन करेंगी। सेहत ठीक ही रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपकी दिनचार्य में सुधार आयेगा। दिन के आरंभ में किसी कारण से व्यर्थ की उलझन रहेगी परन्तु धीरे धीरे स्थिति सामान्य हो जाएगी। मध्यान का समय आज विशेष रहेगा किसी बहुप्रतीक्षित कार्य को लेकर बेचैन रहेंगे लेकिन नतीजा आपके पक्ष में आने से उत्साह वृद्धि होगी। सरकारी कार्य अथवा व्यावसायिक कागजी कार्य आज करना शुभ है सफलता निश्चित मिलेगी। परिवार में वातावरण तनावग्रस्त रहेगा मतभेद के चलते बोल चाल भी प्रभावित होगीं। व्यसन से दूर रहें अन्यथा धन एवं शरीर हानि होगी।

Horoscope Today May 07 2026 : Aaj ka Rashifal May 07 2026 Read More »

img 9462 1

Horoscope Today April 30 2026 : Aaj ka Rashifal April 30 2026

img 9462

Horoscope Today: Astrological prediction for 30 April 2026

For consultation Booking visit:-www.analystastro.com
https://superprofile.bio/bookings/astroanalyst

दिनांक – 30 अप्रैल 2026
दिन – गुरूवार
विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
शक संवत -1948
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म ॠतु
मास – वैशाख
पक्ष – शुक्ल
तिथि – चतुर्दशी रात्रि 09:12 तक तत्पश्चात पूर्णिमा
नक्षत्र – चित्रा 01 मई रात्रि 02:16 तक तत्पश्चात स्वाती
योग – वज्र रात्रि 08:55 तक तत्पश्चात सिद्धि
राहुकाल – दोपहर 02:13 से शाम 03:50 तक
सूर्योदय – 06:10
सूर्यास्त – 07:02
दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष
आपका जन्मदिन: 30 अप्रैल

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
कारोबार: नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।

परिवार: दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा।

यात्रा योग: महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

मेष राशि: आप मानसिक रूप से काफी सक्रिय रहेंगे
मेष राशि: आप मानसिक रूप से काफी सक्रिय रहेंगे
सुबह की शुरुआत चंद्रदेव के आपके छठे भाव में होने से होगी, जो आपका पूरा ध्यान कामकाज और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों पर केंद्रित रखेंगे। आप मानसिक रूप से काफी सक्रिय रहेंगे, लेकिन अपनी ही राशि में बुधदेव के अस्त होने से बातचीत में थोड़ी स्पष्टता की कमी आ सकती है। दोपहर के बाद चंद्रदेव आपके सातवें भाव में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे पार्टनरशिप और निजी रिश्तों की अहमियत बढ़ जाएगी। सूर्यदेव आपके पहले भाव में उच्च के होकर गजब का आत्मविश्वास दे रहे हैं, लेकिन बारहवें भाव के मंगलदेव और शनिदेव छिपे हुए तनाव या अचानक खर्चों का संकेत दे रहे हैं। शुक्रदेव आपके धन भाव को मजबूती दे रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति संभली रहेगी। करियर में किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें और बातचीत करते समय शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
उपाय: सुबह सूर्यदेव को जल अर्पित करें और “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें।

वृषभ राशि: आपको कार्यक्षेत्र में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे
वृषभ राशि: आपको कार्यक्षेत्र में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे
आज सुबह चंद्रदेव आपके पांचवें भाव में रहेंगे, जिससे आपकी बुद्धि और रचनात्मकता शिखर पर होगी। आप खुद को काफी स्थिर और जमीन से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे क्योंकि आपकी अपनी राशि में शुक्रदेव मजबूती से विराजमान हैं। जैसे ही शाम को चंद्रदेव आपके छठे भाव में प्रवेश करेंगे, आपका ध्यान जिम्मेदारियों और दिनचर्या को व्यवस्थित करने की ओर मुड़ जाएगा। बारहवें भाव में सूर्यदेव और अस्त बुधदेव की उपस्थिति मन में थोड़े अनजाने डर या ओवरथिंकिंग पैदा कर सकती है, इसलिए अनावश्यक एनालिसिस से बचें। ग्यारहवें भाव के मंगलदेव और शनिदेव लाभ मिलने में थोड़ी देरी करा सकते हैं, पर धैर्य रखें। करियर के मामले में दिन का दूसरा हिस्सा अधिक व्यस्त रहेगा। रिश्तों में मजबूती आपके शांत व्यवहार और आपसी समझ से ही आएगी, इसलिए पार्टनर के साथ स्पष्ट संवाद बनाए रखें।शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6
उपाय: शुक्रदेव को मजबूत करने के लिए “ॐ शुक्राय नमः” का जाप करें और मेडिटेशन करें।

मिथुन राशि: क्रिएटिव कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी
मिथुन राशि: क्रिएटिव कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी
देखा जाए तो आज सुबह चौथे भाव में चंद्रदेव के गोचर से आपका ध्यान घर-परिवार और आंतरिक शांति पर रहेगा। आपकी अपनी राशि के पहले भाव में बैठे बृहस्पतिदेव आपको ज्ञान और गजब का आत्मविश्वास दे रहे हैं। दोपहर के बाद चंद्रदेव आपके पांचवें भाव में चले जाएंगे, जिससे रोमांस और क्रिएटिव कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। ग्यारहवें भाव के सूर्यदेव आपकी महत्वाकांक्षाओं को नई उड़ान दे रहे हैं और लाभ के योग बना रहे हैं, लेकिन इसी भाव में बुधदेव का अस्त होना दोस्तों के साथ गलतफहमी पैदा कर सकता है। दसवें भाव में बैठे मंगलदेव और शनिदेव करियर में काम का दबाव तो बढ़ाएंगे, लेकिन यह आपकी काबिलियत निखारने का समय भी है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा है, बस विलासिता की चीजों पर फिजूलखर्ची करने से बचें और निवेश में सावधानी बरतें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
उपाय: बुधदेव की मजबूती के लिए “ॐ बुधाय नमः” का जाप करें और गाय को हरा चारा खिलाएं।

कर्क राशि: शेवर क्षेत्र में आपका मान-सम्मान होगा
कर्क राशि: शेवर क्षेत्र में आपका मान-सम्मान होगा
आज सुबह के समय तीसरे भाव में चंद्रदेव के होने से आपका साहस और संवाद करने का कौशल काफी प्रभावशाली रहेगा। दसवें भाव के सूर्यदेव पेशेवर क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ाएंगे और आपको लीडरशिप के नए अवसर मिल सकते हैं। दोपहर के बाद चंद्रदेव आपके चौथे भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे आपका मन कामकाज से हटकर घर की शांति और परिवार की ओर मुड़ जाएगा। हालांकि, दसवें भाव में बुधदेव के अस्त होने से करियर से जुड़ी बातचीत में उलझन हो सकती है, इसलिए निर्देशों को दोबारा जरूर जांचें। नौवें भाव के मंगलदेव और शनिदेव आपकी योजनाओं में थोड़ी देरी करा सकते हैं, पर अनुशासन बनाए रखें। ग्यारहवें भाव के शुक्रदेव आर्थिक लाभ का पूरा समर्थन कर रहे हैं। सेहत के मामले में बहुत ज्यादा सोचने से बचें और मानसिक शांति के लिए योग का सहारा लें।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2
उपाय: चंद्रमा को मजबूत करने के लिए “ॐ चंद्राय नमः” का जाप करें और पानी के पास समय बिताएं।

सिंह राशि: करियर में प्रगति और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा
विशेष रूप से आज सुबह दूसरे भाव के चंद्रदेव आपका ध्यान धन संचय और पारिवारिक चर्चाओं पर केंद्रित रखेंगे। नौवें भाव में उच्च के सूर्यदेव आपको भाग्य का पूरा साथ और गजब का आत्मविश्वास दिला रहे हैं। दोपहर के बाद चंद्रदेव आपके तीसरे भाव में चले जाएंगे, जिससे आपकी सक्रियता बढ़ेगी और आप निडर होकर नए कदम उठा पाएंगे। दसवें भाव के शुक्रदेव करियर में प्रगति और अधिकारियों का सहयोग दिला रहे हैं। हालांकि, आठवें भाव में मंगलदेव और शनिदेव की मौजूदगी अचानक तनाव या खर्चों का संकेत देती है, इसलिए जोखिम भरे निवेश से दूर रहें। नौवें भाव के अस्त बुधदेव की वजह से निर्णयों में भ्रम हो सकता है, इसलिए अनुभवी लोगों की सलाह लेना हितकर रहेगा। शाम के समय अपनी वाणी में मधुरता रखें और किसी भी वाद-विवाद से खुद को दूर रखें।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1
उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें और “ॐ सूर्याय नमः” का पाठ करें।

कन्या राशि: करियर में तरक्की और मान-सम्मान मिलेगा
सुबह के समय आपकी अपनी राशि के पहले भाव में चंद्रदेव होने से आपकी संवेदनशीलता और समझने की शक्ति काफी बढ़ी रहेगी। दसवें भाव के बृहस्पतिदेव करियर में तरक्की और मान-सम्मान का पूरा समर्थन कर रहे हैं। दोपहर के बाद चंद्रदेव आपके दूसरे भाव में प्रवेश करेंगे, जो आर्थिक योजना और पारिवारिक स्थिरता के लिए अच्छा समय है। नौवें भाव के शुक्रदेव आपको भाग्य और गुरुओं का सहयोग दिलाएंगे। हालांकि, आठवें भाव में सूर्यदेव और अस्त बुधदेव की उपस्थिति मन में छिपी हुई चिंता या भ्रम पैदा कर सकती है, इसलिए गहराई में जाने के बजाय प्रैक्टिकल रहें। सातवें भाव के मंगलदेव और शनिदेव पार्टनर के साथ रिश्तों में थोड़ा तनाव दे सकते हैं, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। आर्थिक जोखिम लेने से बचें और पाचन व नींद का विशेष ख्याल रखना आपके लिए जरूरी होगा।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
उपाय: बुधदेव की मजबूती के लिए “ॐ बुधाय नमः” का जाप करें और हरी सब्जियों का दान करें।

तुला राशि: मानसिक संतुलन में शानदार सुधार होगा
आज सुबह बारहवें भाव के चंद्रदेव आपको एकांत और शांति की तलाश में रख सकते हैं, जिससे आप विचारों में खोए रहेंगे। सातवें भाव में बैठे सूर्यदेव आपकी पार्टनरशिप को रोशन कर रहे हैं, जिससे रिश्तों को नई दिशा मिलेगी। दोपहर के बाद चंद्रदेव आपकी अपनी ही राशि के पहले भाव में गोचर करेंगे, जिससे आपके आत्मविश्वास और मानसिक संतुलन में शानदार सुधार होगा। नौवें भाव के बृहस्पतिदेव ईश्वरीय गाइडेंस दिला रहे हैं, जिससे भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। हालांकि, सातवें भाव के अस्त बुधदेव पार्टनर के साथ बातचीत में गलतफहमी पैदा कर सकते हैं, इसलिए प्रतिक्रिया देने में जल्दबाजी न करें। छठे भाव के मंगलदेव और शनिदेव काम का दबाव और सेहत में सुस्ती दे सकते हैं, अतः अनुशासन का सख्ती से पालन करें। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, बस छिपे हुए खर्चों पर नजर रखें।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6
उपाय: शुक्रदेव को बलवान बनाने के लिए “ॐ शुक्राय नमः” का जाप करें और थोड़ा समय मौन रहें।

वृश्चिक राशि: चुनौतियों और शत्रुओं पर विजय मिलेगी
देखा जाए तो आज सुबह ग्यारहवें भाव में चंद्रदेव के होने से आपका ध्यान धन लाभ, नेटवर्किंग और दोस्तों के साथ मेलजोल पर रहेगा। छठे भाव के उच्च सूर्यदेव आपको चुनौतियों और शत्रुओं पर विजय दिलाने की शक्ति देंगे। दोपहर के बाद चंद्रदेव आपके बारहवें भाव में चले जाएंगे, जिससे आपका रुझान खर्चों और एकांत की ओर बढ़ सकता है। सातवें भाव के शुक्रदेव आपके निजी रिश्तों में मधुरता बनाए रखेंगे। हालांकि, छठे भाव में बुधदेव के अस्त होने से कार्यस्थल पर निर्देशों को समझने में भ्रम हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। पांचवें भाव के मंगलदेव और शनिदेव की स्थिति संतान या प्रेम संबंधों में थोड़ी रुकावट या तनाव पैदा कर सकती है। आर्थिक रूप से सुबह का समय निवेश के लिए बेहतर है, लेकिन दोपहर के बाद किसी भी तरह के जोखिम से पूरी तरह बचना ही उपयुक्त होगा।
शुभ रंग: महरून | शुभ अंक: 9
उपाय: मंगलदेव को मजबूत करने के लिए “ॐ मंगलाय नमः” का जाप करें और सूर्यदेव को जल चढ़ाएं।

धनु राशि: आज आय के नए स्रोत खुलेंगे
आज सुबह चंद्रदेव आपके दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपको अपनी इमेज और पेशेवर जिम्मेदारियों के प्रति काफी गंभीर बनाएंगे। सातवें भाव के बृहस्पतिदेव आपको पार्टनरशिप में मजबूती और सही सलाह दिलाएंगे। दोपहर के बाद चंद्रदेव आपके ग्यारहवें भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे आय के नए स्रोत और दोस्तों के साथ खुशियां शेयर करने के अवसर मिलेंगे। पांचवें भाव के सूर्यदेव आपकी क्रिएटिविटी को नई ऊंचाइयां देंगे, लेकिन इसी भाव में बुधदेव का अस्त होना खुद को व्यक्त करने में थोड़ी उलझन ला सकता है। चौथे भाव में मंगलदेव और शनिदेव की स्थिति घर में थोड़ी अशांति या मानसिक बेचैनी पैदा कर सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। छठे भाव के शुक्रदेव ऑफिस के माहौल को सकारात्मक बनाएंगे। आर्थिक मोर्चे पर दोपहर के बाद का समय बजट बनाने और भविष्य की योजना के लिए उत्तम है।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3
उपाय: बृहस्पतिदेव को प्रसन्न करने के लिए “ॐ गुरवे नमः” का जाप करें और पीली मिठाई का दान करें।

मकर राशि: आज भाग्य आपके प्रयासों का पूरा साथ देगा
आज सुबह चंद्रदेव आपके नौवें भाव में रहेंगे, जिससे मन में सकारात्मक विचार आएंगे और बड़ों का मार्गदर्शन मिलेगा। तीसरे भाव में मंगलदेव और शनिदेव की जोड़ी आपकी इच्छाशक्ति और मेहनत करने की क्षमता को काफी बढ़ा रही है। दोपहर के बाद चंद्रदेव आपके दसवें भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे आपका ध्यान करियर और नई जिम्मेदारियों की ओर मुड़ जाएगा। पांचवें भाव के शुक्रदेव आपकी रचनात्मक शक्ति को निखार रहे हैं। हालांकि, चौथे भाव में सूर्यदेव और अस्त बुधदेव की उपस्थिति घरेलू मामलों में उलझन और मानसिक तनाव दे सकती है, इसलिए जमीन-जायदाद से जुड़े फैसले आज टाल दें। छठे भाव के बृहस्पतिदेव काम का बोझ बढ़ा सकते हैं, जिससे थकान महसूस होगी। करियर में शाम का समय नई पहचान दिलाने वाला रहेगा, बस बातचीत के दौरान निर्देशों को बहुत ध्यान से समझने की जरूरत है।
शुभ रंग: गहरा नीला | शुभ अंक: 8
उपाय: शनिदेव के मंत्र “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का जाप करें और शनिवार को पीपल के पेड़ को जल दें।

कुंभ राशि: आपकी बुद्धि और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी
आज सुबह आठवें भाव के चंद्रदेव मन में थोड़ा भारीपन या अचानक कोई भावनात्मक गहराई ला सकते हैं। तीसरे भाव के सूर्यदेव आपको साहस और नई पहल करने का उत्साह देंगे। दोपहर के बाद चंद्रदेव आपके नौवें भाव में चले जाएंगे, जिससे आपको मानसिक राहत मिलेगी और भाग्य का सहयोग महसूस होगा। पांचवें भाव के बृहस्पतिदेव आपकी बुद्धि और निर्णय लेने की क्षमता को और मजबूत करेंगे। हालांकि, तीसरे भाव में बुधदेव के अस्त होने से अपनी बात सही तरीके से रखने में उलझन हो सकती है, इसलिए संवाद स्पष्ट रखें। दूसरे भाव के मंगलदेव और शनिदेव धन मैनेजमेंट और वाणी पर दबाव बना सकते हैं, अतः कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। चौथे भाव के शुक्रदेव घर में सुखद माहौल और मानसिक शांति बनाए रखने में मदद करेंगे। दोपहर के बाद का समय निवेश और भविष्य की योजना के लिए सकारात्मक है।
शुभ रंग: इलेक्ट्रिक ब्लू | शुभ अंक: 8
उपाय: शनिदेव के मंत्र का जाप करें और अपनी वाणी में मधुरता का अभ्यास करें।

मीन राशि: अपनी वाणी पर संयम रखना बहुत जरूरी
विशेष रूप से आज सुबह सातवें भाव में चंद्रदेव के गोचर से आपका ध्यान पार्टनरशिप और सहयोग पर रहेगा। तीसरे भाव के शुक्रदेव आपकी बातचीत की कला को निखारेंगे और अपनों का साथ आपका मनोबल बढ़ाएगा। दोपहर के बाद चंद्रदेव आपके आठवें भाव में चले जाएंगे, जिससे मन में भावनाओं का उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है और अचानक खर्चे सामने आ सकते हैं। आपकी अपनी राशि के पहले भाव में मंगलदेव और शनिदेव की मौजूदगी आपको शारीरिक थकान और मानसिक तनाव दे सकती है, इसलिए पर्याप्त आराम करें। दूसरे भाव के सूर्यदेव आर्थिक मजबूती तो देंगे, लेकिन इसी भाव में बुधदेव का अस्त होना पैसों के लेन-देन में भ्रम पैदा कर सकता है। चौथे भाव के बृहस्पतिदेव घर से जुड़ी खुशियां और भावनात्मक सुकून दिलाने का प्रयास करेंगे। करियर में आज टीम वर्क सफल रहेगा, बस किसी भी बड़े बदलाव के लिए खुद को तैयार रखें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3
उपाय: बृहस्पतिदेव के मंत्र “ॐ गुरवे नमः” का जाप करें और पीली वस्तुओं का दान करें।

Horoscope Today April 30 2026 : Aaj ka Rashifal April 30 2026 Read More »

img 2161

Horoscope Today April 20 2026 : Aaj ka Rashifal April 20 2026

Horoscope Today: Astrological prediction for 20 April 2026

img 2161

For consultation Booking visit:-www.analystastro.com
https://superprofile.bio/bookings/astroanalyst

सनातन पंचांग
दिनांक – 20 अप्रैल 2026
दिन – सोमवार
विक्रम संवत – 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
शक संवत – 1948
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म ऋतु
मास – वैशाख
पक्ष – शुक्ल
तिथि – तृतीया सुबह 07:27 तक तत्पश्चात चतुर्थी
नक्षत्र – रोहिणी 21 अप्रैल रात्रि 02:08 तक तत्पश्चात मृगशिरा
योग – सौभाग्य शाम 04:11 तक तत्पश्चात शोभन
राहुकाल – सुबह 07:51 से सुबह 09:27 तक
सूर्योदय – 06:17
सूर्यास्त – 06:58
दिशाशूल – पूर्व दिशा में
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनायें बधाई ओर शुभ आशीर्वाद
आपका जन्मदिन: 20 अप्रैल

दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।

परिवार: पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।

सेहत: स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा।

सलाह: बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें।

आज का राशिफल
दिनांक : 20 अप्रैल 2026

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन बीते कल की अपेक्षा एकदम विपरीत रहेगा। आज आर्थिक विषय सर्वोपरि रहेंगे स्वभाव में भी स्वार्थ अधिक रहेगा इसके कारण घर एवं कार्य क्षेत्र पर तीखी बहस हो सकती है। घर में अनावश्यक खर्च बढ़ने से भी विवाद बनेगा। अनैतिक तरीको से धन कमाने के विचार मन में रहेंगे परन्तु इससे दूर ही रहे आज सामाजिक क्षेत्र पर मान हानि भी हो सकती है। प्रेम-प्रसंगों के संबंधो में शक विवाद का कारण बन सकता है। विरोधियो के आगे लाचार अनुभव करेंगे। गर्म सर्द की शिकायत होने की संभावना है। ठंडी वस्तुओ से दूर ही रहे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन संकट के बादल छटने से मानसिक रूप से शांति अनुभव करेंगे। घर में कुछ परिवर्तन अथवा तोड़ फोड़ करवा सकते है। अधिकारी वर्ग के साथ भी महत्त्वपूर्ण विषयो पर चर्चा होगी। आज आपके द्वारा लिए गए अधिकांश निर्णर्यो में सफलता सुनिश्चित रहेगी फिर भी नए कार्य का आरम्भ किसी की सलाह लेकर अथवा ना करें तो ही बेहतर रहेगा। व्यापार में विस्तार अवश्य कर सकते है। काम धंधा मध्याह्न बाद अकस्मात गति पकड़ेगा। धन लाभ की प्रबल संभावना है। धर्म कर्म पर खर्च करेंगे। सेहत को लेकर कुछ समय परेशान रह सकते है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका आज का दिन भी प्रतिकूल रहने वाला है। सामाजिक अथवा पारिवारिक मामलो में आपकी गलत छवि बनेगी। आज आप अपने आपको बेबस अनुभव करंगे। ना चाहते हुए भी क्रोध आएगा जिससे आस पास के वातावरण में तनाव उत्पन्न होगा। कार्यो में निरंतर विफल रहने से मन में नकारात्मक सोच हावी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर भी सोच के विपरीत काम होंगे। परिजन भी आज आपसे दूरी बना कर रहेंगे। धैर्य से समय बिताएँ कल का दिन थोड़ा सुधार वाला रहेगा। मानसिक तनाव, सर, बदन दर्द की शिकायत रह सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन लगभग हर क्षेत्र पर संम्मान एवं सफलता दिलाएगा परन्तु स्वास्थ्य में नरमी एवं आलस्य की वृति इसमें व्यवधान भी डाल सकती है। सामाजिक कार्यो में पूर्व में किये गए कार्यो से सम्मान मिलेगा। समाज के सम्मानित व्यक्तियों के साथ उठना-बैठना होगा लेकिन इनसे फायदा उठाने की जगह खर्च ही होगा। पौराणीक धार्मिक क्षेत्रो के दर्शन की लालसा रहेगी शीघ्र ही इसके फलीभूत होने की सम्भवना है। दानपुण्य पर खर्च करेंगे। मानसिक शान्ति के लिए एकांत में रहना ज्यादा पसंद करेंगे। घर में शांति रहेगी। सेहत मध्याह्न और रात्रि के समय अचानक नरम बनेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन लाभ की स्थिति आपके हाथ से निकलती नजर आएगी। थोड़ी लापरवाही एवं थोड़ा गलत मार्गदर्शन मिलने से सहज बनने वाले भी कार्य बिगाड़ लेंगे। धन संपत्ति को लेकर परिवार में आंतरिक कलह रहेगी। सेहत भी आज प्रतिकूल रहेगी खांसी अथवा छाती सम्बंधित रोग होने से शारीरिक कमजोरी बनेगी। धन सम्बंधित लेन-देन आज ना करें। सरकारी कार्यो में भी आज ढील देना ठीक रहेगा। कार्य क्षेत्र पर सेवको की गतिविधि पर नजर रखे नुकसान हो सकता है। परिजनों के साथ बैठ घर की समस्याओं के बारे में चर्चा करें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कल की अपेक्षा आज का दिन अच्छा बीतेगा। दिन के पहले भाग में थोड़ी परेशानियों के बाद स्थिति सामान्य बनने लगेगी। परन्तु आर्थिक दृष्टिकोण से आज मायूस होना पड़ सकता है। पुराने व्यवहारों से थोडे लाभ को छोड़ दिन भर धन लाभ के लिए प्रतीक्षा करना पड़ेगा। संध्या के समय किसी परिचित के सहयोग मिलने से व्यापार में विस्तार कर पाएंगे। भागीदारी के कार्यो में हानि हो सकती है। नौकरीपेशा लोगो को अधिकारी वर्ग से आवश्यक बात मनवाने के लिये मन के विपरीत कार्य करना पड़ेगा। परिवार में वातावरण स्थिर रहेगा। धार्मिक क्रियाओं में बढ़ोतरी होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज दिन आपकी आशाओ के विपरीत फल देगा। प्रातः काल से ही शरीर में अकड़न सुस्ती रहने से कार्यो के प्रति गंभीरता नहीं रखेंगे। मध्याह्न के समय सुधार आने पर भी आलस्य नही जाएगा। कार्य क्षेत्र पर बनी बनायी योजनाएं धन अथवा अन्य कारणों से रुकी रहेंगी। धन लाभ के लिए आज अधिक परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी परिणाम कुछ ख़ास नहीं रहेगा। उधारी को लेकर मन चिंताग्रस्त रह सकता है। पुरानी उधारी हो सके तो अवश्य चूका दे परन्तु किसी को उधार आज ना ही दे। घर का वातावरण भी अस्त-व्यस्त रहेगा। यात्रा की योजना फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज भी परिस्थिति आपके अनुकूल रहने से मन चाहा कार्य निर्विघ्न पूर्ण कर सकेंगे। कार्य क्षेत्र पर उधार के व्यवहार के कारण थोड़ी तना-तनी रह सकती है परंतु फिर भी धन लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। आज किसी उधारी को लेकर हल्की फुल्की झड़प भी हो सकती है। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते है। मनोरंजन पर भी आज खर्च होगा। सामाजिक क्षेत्र में वृद्धि होने से अन्य आय के साधन बनेंगे। घर परिवार में आपकी आवश्यकता रहेगी। भाई-बहनों से मित्रवत सम्बन्ध रहेंगे। स्वार्थ सिद्धि की भावना भी रहेगी। सेहत संध्या के आसपास नरम गरम हो सकती है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन मिला जुला रहने से पल में हानि अगले ही पल लाभ वाली स्थिति रहेगी। बीच में कभी-कभी कई विकल्प मिलने से असमंजस की स्थिति भी बन सकती है परंतु थोड़े बौद्धिक परिश्रम से इनपर विजय पा लेंगे। किसी वयोवृद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलने से आगे के लिए मार्ग मिलेगा। संगीत-कला में विशेष रूचि रहेगी इस क्षेत्र से जुड़े जातक आज थोड़े प्रयास से निश्चित सफलता पा सकते है। धन की आमद आशाजनक लेकिन कुछ इंतजार के बाद होगी। प्रेम प्रसंगों में थोड़े रूठने मनाने के बाद भावनात्मक सम्बन्ध बनेंगे। सेहत दिन के कुछ भाग को छोड़कर ठीक ही रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपको पहले की अपेक्षा थोड़ी राहत मिलेगी। सेहत उत्तम रहने से कार्यो को गम्भीर होकर कर सकेंगे। कार्य व्यवसाय क्षेत्र पर आशा से अधिक लाभ मिल सकता है परंतु कार्यो को सही दिशा मिल रही है या नहीं इसका एक बार अवलोकन अवश्य करें। नौकरी पेशा जातक बेहतर कार्य के लिए सम्मानित होंगे लेकिन अतिरिक्त कार्य भर भी बढ़ेगा। आज आपका आचरण विरोधियो पर अपने आप ही अंकुश लगा देगा। पारिवारिक स्थिति भी पहले से बेहतर बनेगी। आज आपकी बातों को घर के सभी सदस्य गम्भीरता से लेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला रह सकता है। सोची हुई योजनाओं में विलम्ब अथवा असफलता मिलने से निराशा रहेगी। नौकरी पेशा जातक भी कार्यो में लापरवाही के कारण अधिकारियो के कोप भाजन बनेंगे। सामाजिक व्यवहार में भी कमी आएगी। पिता पुत्री को छोड़ परिवार के अन्य सदस्यों में किसी कारण मतभेद रह सकते है। व्यवसायी वर्ग को मध्यान के आज-पास थोड़ा धन मिलने से कार्य चलते रहेंगे। आज उधार किसी को ना दें फंसने की सम्भवना अधिक है। सेहत सामान्य रहेगी फिर भी दिमाग कम ही काम करेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन मिला जुला रहेगा। थोड़ी बहुत पेट सम्बंधित समस्याओं एवं खासी जुकाम को छोड़ सेहत भी लगभग सामान्य ही रहेगी। परन्तु कार्य क्षेत्र पर उतार चढ़ाव रहने से धन संबंधीत कार्य आज अधूरे रह सकते है। सामाजिक एवं पारिवारिक क्षेत्र पर अच्छा व्यवहार करने पर वापसी में स्नेह प्रेम ही मिलेगा। कोई व्यक्ति आपको उम्मीद दिला कर अंत समय पर धोखा दे सकता है इसलिए स्वयं के ऊपर निर्भर रहें। संध्या के समय आकस्मिक लाभ की संभावना है प्रलोभन से बचे अन्यथा कुछ ना कुछ हानि ही होगी। लघु यात्रा हो सकती है।

Horoscope Today April 20 2026 : Aaj ka Rashifal April 20 2026 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!