Daily Horoscope Panchang

img 7856 1

Horoscope Today March 03, 2025 : Aaj ka Rashifal March 03 2025

Horoscope Today: Astrological prediction for 03 March 2025

main qimg 55890aa52c5ce19afc16dfc5f59fe839

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 03 मार्च 2025

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – फाल्गुन

पक्ष – शुक्ल

तिथि – चतुर्थी शाम 06:02 तक तत्पश्चात पंचमी

नक्षत्र – अश्विनी 04 मार्च प्रातः 04:29 तक तत्पश्चात भरणी

योग – शुक्ल सुबह 08:57 तक तत्पश्चात ब्रह्म

राहुकाल – सुबह 08:26 से सुबह 09:54 तक

सूर्योदय 06:58

सूर्यास्त – 06:42

दिशाशूल – पूर्व दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपकी लंबे समय से रुकी हुई योजनाएं पूरी होगी। आपको अपने कामो के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालना होगा। आप किसी के कहने में या दिखावे में आकर अत्यधिक धन खर्च करने से बचे। आपको कोई निर्णय जल्दबाजी में नहीं लेना है। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेगी। आपको अपने कामों को समय से पूरा करना होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अचानक से लाभ दिलाने वाला रहेगा। जो लोग नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं, तो उनके प्रयास बेहतर रहेंगे। आपको किसी से कोई बात बोलने से पहले सोचना होगा। आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर कोई लोन अप्लाई करेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको वाहन थोड़ा सावधान रहकर चलना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपकी शौक मौज की चीजों में वृद्धि होगी और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहना होगा। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको किसी काम को लेकर अपने भाइयों से सलाह लेनी पड़ सकती हैं। आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे, जिससे आपको खुशी होगी। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से उनके लिए कोई सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला है। आप दूसरों के मामले में सोच समझकर बोले। आपको अपने ज्ञान को बढ़ाने की आवश्यकता है। घर में किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। आप नयी चीजों की खरीदारी करेंगे। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में जा सकते हैं। आप किसी काम में जल्दबाजी दिखाएंगे, तो इससे आपको नुकसान हो सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए इनकम को बढाने वाला रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आपके पिताजी की सेहत में कुछ गिरावट आने से आप परेशान रहेंगे, तो आपको कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आपका कोई पुरानी लेनदेन चुकता होगा। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। विदेशों से व्यापार कर रहे लोग थोड़ा सावधानी बरतें। जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। राजनीति में कार्यरत लोग अपनी वाणी से काफी कुछ पा सकते हैं। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। कोई कानूनी मामला लंबे समय से विवादित था, तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको बिजनेस की किसी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा। बिजनेस में आपको रुका हुआ धन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अच्छा धन कमाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। बॉस आपके दिए सुझावों का स्वागत करेंगे। किसी नए वाहन की खरीदारी की आप योजना बना सकते हैं। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। यदि आपने दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करेंगे तो इससे आपको समस्या आएगी। कार्यक्षेत्र में आप किसी विरोधी की बातों में ना आएं। जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। आपको अपनी वाणी व्यवहार पर संयम बनाए रखने की आवश्यकता है। आपको अपने खर्चे को कंट्रोल करना होगा। आपके भाई व बहन आपके कामों में पूरा साथ देंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को घुमाने लेकर जा सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके कामों में आपके बॉस आपका पूरा साथ देंगे। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को अच्छा जन समर्थन मिलेगा। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेंगी। माता-पिता के आशीर्वाद आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

मकर राशि के जातको के रुके हुए काम पूरे होंगे, जो आपको खुशी देंगे। आध्यात्म के कार्यों में आपको काफी रुचि रहेगी। महिला मित्र से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि आपके ऊपर कुछ पुराना कर्जा था, तो उसे भी आप उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको अपने परिवार के सदस्यों में सहजता बनाए रखनी होगी। जीवन साथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आपको अपने किसी काम को कल पर टालने से बचना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। पुण्य कार्यों का आपको पूरा लाभ मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। जो लोग सिंगल हैं, उनके विवाह की बात पक्की हो सकती है। आपको अपने कामों पर फोकस बनाए रखने की आवश्यकता है। आपको एक लक्ष्य पकड़कर चलना होगा, तभी वह पूरा हो सकेगा। आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज के दिन आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि कोई टेंशन हो सकती है। पिताजी से आप काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। आपके कुछ अनोखे प्रयास रंग लाएंगे और आप अपने ज्ञान को बढ़ाने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। आप अपने घर में साफ-सफाई पर पूरा ध्यान देंगे। आपके घर किसी पूजा पाठ का आयोजन हो सकता है। आप अपने व्यवसाय को विदेशों तक फैलने के लिए किसी के साथ पार्टनरशिप कर सकते हैं

Horoscope Today March 03, 2025 : Aaj ka Rashifal March 03 2025 Read More »

img 2732 1

Horoscope Today March 02, 2025 : Aaj ka Rashifal March 02 2025

Horoscope Today: Astrological prediction for 02 March 2025

main qimg b6a31d0f05558e92b65f0a669a44e34a

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 02 मार्च 2025

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – फाल्गुन

पक्ष – शुक्ल

तिथि – तृतीया रात्रि 09:01 तक तत्पश्चात चतुर्थी

नक्षत्र – उत्तरभाद्रपद सुबह 08:59 तक तत्पश्चात रेवती

योग – शुभ दोपहर 12:39 तक तत्पश्चात शुक्ल

राहुकाल – शाम 05:15 से शाम 06:43 तक

सूर्योदय 06:59

सूर्यास्त – 06:42

दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए हानिकारक रहेगा। आप किसी भी कार्य को पूरी तरह से देखे भाले बिना ही अपना निर्णय देंगे अथवा बिना जांच पड़ताल किए उस पर कार्य आरंभ कर देंगे। इस कारण बाद में आर्थिक हानि के साथ समय भी बर्बाद होगा। कारोबारियों को आज कम समय में अथवा कम निवेश में ज्यादा लाभ कमाने के प्रलोभन मिलेंगे इनको बिना सोचे समझे ही मना कर दें यही आपके लिए हितकर रहेगा। धन की आमद ले-देकर कामचलाऊ हो ही जाएगी लेकिन मन को संतोष नहीं होगा। परिवार में आज अपने बुद्धि विवेक से तालमेल बैठाए रखेंगे। लेकिन घर के छोटे सदस्य एवं महिलाओं को परिस्थिति अनुसार ढालने में असमर्थ होंगे। संध्या के बाद परिस्थिति में धीरे-धीरे सुधार आने लगेगा फिर भी आर्थिक व्यवहार आज किसी से ना करें। रक्तचाप की शिकायत हो सकती है। वाहन आदि से भी सतर्कता बरतें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहेगा। आप जिस कार्य को वृथा भाग-दौड़ वाला समझेंगे वही धन लाभ कराएगा। लापरवाही स्वभाव में दिनभर बनी रहेगी जिसके चलते कुछ ना कुछ हानि अवश्य उठानी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र पर सहकर्मी अथवा नौकरों के ऊपर अति विश्वास नुकसान करा सकता है इसका ध्यान रखें। मध्यान्ह के आसपास विचित्र स्थिति बनेगी परिजन अथवा अन्य कोई वरिष्ठ व्यक्ति जिस कार्य को करने के लिए मना करेगा आप जबरदस्ती उस कार्य को करेंगे आरंभ में विरोध भी देखना पड़ेगा लेकिन सफलता मिलने पर सभी बगलें झांकने नजर आएंगे। जीवनसाथी को आप के कारण कुछ कष्ट हो सकता है। व्यवहार कुशल रहें अन्यथा घरेलू सुख को भूल ही जाएं। आज दिन के आरंभ में ही शनि संबंधित वस्तुओं का दान करने से प्रत्येक कार्य में सफलता की संभावना बढ़ेगी। सेहत व्यसन अथवा चोट के कारण गड़बड़ हो सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपकी उम्मीद पर खरा उतरेगा। आज दिन के आरम्भ में घरेलू मामलों को लेकर लापरवाही करेंगे। लेकिन आज व्यवसायिक कार्यों में अधिक गंभीरता दिखाएंगे। कार्यक्षेत्र पर धन की आमद रुक-रुककर होती रहेगी। आज जहां से सहज काम नहीं बनेगा वहां से दंड की नीति भी अपना सकते हैं। सहकर्मी अधीनस्थों को डरा धमका कर अपना काम चलाएंगे। पारिवारिक वातावरण कुछ समय के लिए उथल पुथल होगा। किसी परिजन की अनैतिक मांग को लेकर जिद बहस हो सकती है। परिवार के बड़े बुजुर्ग कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौप कर दुविधा में डालेंगे। संध्या का समय थकान से भरा रहेगा फिर भी मनोरंजन के अवसर तलाश ले लेंगे। सर दर्द अथवा बुखार की शिकायत हो सकती है। 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आपमें अध्यात्म के प्रति विशेष लगाव रहेगा। मन में धर्म के गूढ विषयों को जानने की जिज्ञासा रहेगी। व्यस्तता एवं व्यवधानों के बाद भी दिन का कुछ समय धार्मिक कार्यों के साथ टोने टोटको के प्रयोग में भी देंगे। कार्यक्षेत्र पर मध्यान तक विविध उलझनों का सामना करना पड़ेगा। जिस किसी से भी सहयोग की आशा रखेंगे वही अपने निजी परेशानी बता कर पीछा छुड़ाएगा। फिर भी आज युक्ति मुक्ति लगाकर आवश्यकता अनुसार धन प्राप्त कर ही लेंगे। परिवार में अचल संपत्ति को लेकर कुछ ना कुछ परेशानी खड़ी होगी निवास स्थान में परिवर्तन के बारे में भी विचार कर सकते हैं।

विदेश अथवा अन्य लंबी दूरी की यात्रा में अक्समात बाधा आने से मन निराश होगा। संध्या का समय मानसिक बेचैनी फिर भी दिन की अपेक्षा ठीक ही रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज दिन के आरंभ से ही सेहत में उतार-चढ़ाव आना शुरू हो जाएगा। इस वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त ही रहेगी कार्यक्षेत्र पर जिस आशा से कार्य करेंगे उस में कुछ ना कुछ कमी रहेगी। उलझे हुए कार्यों को अपनी अथवा किसी निकटस्थ स्वजन की पद-प्रतिष्ठा का हवाला देकर पूर्ण करने का प्रयास करेंगे लेकिन इसमें भी कुछ अड़चन ही आएगी। आज केवल पैतृक कार्यों से बिना किसी झंझट के सहज लाभ कमा लेंगे। अन्य कार्यों से भी जोड़-तोड़ करने का प्रयास करेंगे लेकिन सफलता संदिग्ध ही रहेगी। कोई व्यावसायिक अथवा घरेलू कार्य से यात्रा की योजना अंत समय में निरस्त करनी पड़ सकती है। आरंभ में यह निराशा बढ़ाएगी लेकिन आज यात्रा में कुछ ना कुछ अनिष्ट होने का डर है यथासंभव टालना ही बेहतर है। घर में जीवनसाथी अथवा किसी अन्य प्रियजन को शारीरिक कष्ट पहुंच सकता है स्वयं भी जोखिम वाले कार्यों से बचें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन बीते कई दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। पूर्व में मिली असफलताओं के चलते आज कार्य व्यवसाय के प्रति ज्यादा उत्साह नहीं रहेगा लेकिन आज कार्य क्षेत्र से अवकाश लेना महंगा पड़ सकता है। दोपहर तक परिश्रम के बाद धन की आमद आरंभ हो जाएगी आज पूर्व में जो सौदे मजबूरी में निरस्त करने पड़े थे। वह पुनः मिलने से कुछ ना कुछ लाभ दे कर जाएंगे। धन की आमद आशाजनक तो नहीं दैनिक आवश्यकता से अधिक ही होगी। नौकरी पेशा लोग कार्य पूर्ण करने के दबाव में जल्दबाजी करेंगे। घर परिवार में संतान अथवा किसी अन्य महत्वपूर्ण कारण से दोराय रहेगी। आप जिस कार्य को करने के पक्ष में रहेंगे परिजन उसके विपरीत ही अपना निर्णय लेंगे। अनैतिक मार्ग से धन कमाने का अवसर मिलेगा इसमें कुछ ना कुछ फायदा ही होगा। आकस्मिक अथवा पर्यटक यात्रा करनी पड़ेगी। सेहत सामान्य रहेगी लेकिन शुगर के रोगियों को चोट अथवा घाव होने से गंभीर परेशानी हो सकती है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आप व्यर्थ की उलझन में फंस सकते हैं। सार्वजनिक क्षेत्र पर वाणी एवं व्यवहार का प्रयोग बहुत सोच-समझकर करें कोई व्यक्ति केवल अपने मनोरंजन के लिए आपको विविध प्रकार से परख सकता है। कार्यक्षेत्र पर बुद्धि विवेक एवं धैर्य का परिचय देंगे लेकिन आज ना चाहकर भी उधार के व्यवहार बढ़ने से आर्थिक विषमताओं का सामना करना पड़ेगा। दोपहर के बाद धन लाभ के अवसर उपलब्ध होंगे फिर भी आर्थिक आमद संतोष प्रदान नहीं कर पाएगी। आज आप लंबी यात्रा की योजना भी बनाएंगे। संध्या बाद का समय सभी प्रकार से संतोषजनक रहेगा मित्र परिजनों के साथ वाहन उत्तम भोजन का सुख मिलेगा। सेहत भी आज के बीते दिन की तुलना में ठीक ही रहेगी फिर भी ठंडी वस्तुओं के प्रयोग से परहेज करें। बाहर ठीक रहेंगे पर घर में आते ही मन विचलित होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आप परिस्थिति अनुसार स्वयं को ढालने में सफल रहेंगे। आप की मानसिकता जितना मिल जाए उतने में संतोष करने की रहेगी। लेकिन परिजन विशेषकर परिवार के छोटे सदस्य अन्य लोगों की देखा-देखी किसी बहुमूल्य कार्य अथवा वस्तु के लिए जिद कर आपको दुविधा में डालेंगे। आज व्यवसायी हो या नौकरीपेशा दैनिक सुख सुविधा की पूर्ति के लिए किसी को भी ज्यादा भाग दौड़ करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी नहीं आप इसके पक्ष में रहेंगे। कार्य क्षेत्र से धन की आमद मध्यान्ह के बाद अक्समात बढ़ेगी। आज पुराने आर्थिक व्यवहार के कारण किसी से कहासुनी होने की संभावना है। घर का वातावरण भी कुछ समय के लिए उग्र होगा लेकिन आपके नरम व्यवहार के कारण गंभीर रूप धारण नहीं कर पाएगा। संध्या का समय दिन भर की उलझन को भुलाकर शांति से बिताएंगे। लेकिन भविष्य की चिंता मन में लगी ही रहेगी। किसी न किसी रूप में चोट घाव का भय है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके लिए विपरीत फलदायक रहेगा। आप अपनी ही गलती से शत्रु वृद्धि करेंगे। दिन के आरंभ में किसी पारिवारिक सदस्य से व्यर्थ की जिद बहस होगी इसका निर्णय कुछ नहीं निकलेगा लेकिन परिवार में अशांति फैलेगी। आज अध्यात्म के प्रति कुछ ज्यादा आस्था नहीं रहेगी फिर भी कार्यक्षेत्र पर पूर्व में किए किसी परोपकार का फल धन लाभ के रुप में मिल सकता है। कार्यक्षेत्र पर सहकर्मी अथवा अधीनस्थ निजी स्वार्थ पूर्ति के लिए आपके गलत निर्णय पर भी हां में हां मिलाएंगे। कई दिनों से अटके सरकारी कार्य प्रयास करने पर या तो तुरंत बन जाएंगे अथवा परिणाम आप के विरुद्ध जा सकता है। संध्या का समय मित्र परिचितों के साथ आनंद में बिताएंगे लेकिन मित्र मंडली में बैठते समय आज भावुक होने से बचे अन्यथा सार्वजनिक क्षेत्र पर अपमान जैसी स्थिति बन सकती है। खानपान देखभाल कर करें पेट संबंधित परेशानी अन्य रोगों का कारण बन सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आप थोड़ी-बहुत मानसिक बेचैनी को छोड़ चैन से ही बताएं। कार्यक्षेत्र पर कम परिश्रम से अधिक लाभ मिल सकता है। पर थोड़ी गुप्त युक्तियों का सहारा भी लेना पड़ेगा। किसी महत्वपूर्ण सौदे अथवा कार्य को लेकर मन में भय की स्थिति बनेगी यहां स्वयं निर्णय लेने से बचें अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें लाभ नहीं तो नुकसान से भी बचेंगे। धन की आमद आश्चर्यजनक होने पर कई दिनों से लगा आर्थिक सूखा मिटेगा। लेकिन विविध खर्चे पहले ही सर पर रहने के कारण बचेगा नहीं। पारिवारिक वातावरण किसी न किसी बात पर आपकी इच्छा के विरुद्ध ही रहेगा। इस कारण घर से ज्यादा बाहर समय बिताना पसंद करेंगे। भाई बंधुओं से अति आवश्यक होने पर ही बात करें अन्यथा आपको व्यर्थ की बातों में उलझाकर कलह कर सकते हैं। आज यात्रा से बचे वाहन अथवा उपकरणों से भी सावधानी रखें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा। दिन के आरंभ में माता अथवा किसी अन्य परिजन से मतभेद हो सकते हैं। इसका प्रमुख कारण आपके अंदर अतिआत्मविश्वास एवं परिजनों के विरुद्ध कार्य करना होगा। कार्य क्षेत्र पर आज थोड़ी तेजी रहेगी धन की आमद थोड़े से प्रयास के बाद हो जाएगी लेकिन कार्य करते हुए भी मन में अनजाना भय रहने से खुलकर निर्णय नहीं ले पाएंगे। आज परिजन अथवा किसी अन्य विशेष व्यक्ति के कारण मानसिक बंधन भी अनुभव करेंगे। संध्या का समय दिन की अपेक्षा राहत भरा रहेगा। किसी प्रियजन से मुलाकात होगी सम्मान उपहार का आदान प्रदान मन को प्रसन्न रखेगा। आज दिनभर जिस व्यक्ति को दोष देंगे संध्या के आसपास वही किसी महत्वपूर्ण कार्य को बनाने में सहयोगी बनेगा। सरकारी कार्य बनाने के लिए धन खर्च करना पड़ेगा। आज किसी गुम चोट अथवा गुप्त रोग के कारण परेशानी हो सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आप का मन वर्जित कार्यों के प्रति सहज आकर्षित होगा। स्वभाव में भावुकता भी अधिक रहेगी किसी की कही सुनी बातों पर तुरंत विश्वास कर लेंगे। जिसके परिणाम स्वरुप बाहरी संपर्कों की हानि एवं बदनामी हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा नौकरी पेशा जातक फिर भी परिस्थिति अनुसार स्वयं को ढाल लेंगे लेकिन व्यवसायी वर्ग को ऐसा करने में परेशानी होगी। फिर भी धन लाभ आज एक से अधिक मार्ग से होगा भले ही थोड़ी थोड़ी मात्रा में ही हो। पारिवारिक वातावरण में असंतोष की भावना रहेगी। स्वयं अथवा परिजन के अनैतिक आचरण के कारण पड़ोसी अथवा किसी अन्य से झगड़ा होने की संभावना है। व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है अन्यथा ऋण वृद्धि होगी। पैतृक सुख सुविधा की वृद्धि के चक्कर में शत्रु वृद्धि के साथ शारीरिक कष्ट भी उठाना पड़ेगा। किसी भी आकस्मिक घटना दुर्घटना के लिए पहले से ही तैयार रहें

For consultation visit:-www.analystastro.com

Horoscope Today March 02, 2025 : Aaj ka Rashifal March 02 2025 Read More »

img 7886 1

Horoscope Today March 01, 2025 : Aaj ka Rashifal March 01 2025

Horoscope Today: Astrological prediction for 01 March 2025

main qimg c083be8fc2ba11b91d14ecf817a6d3ef

वेदिक पंचांग

दिनांक – 01 मार्च 2025

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – फाल्गुन

पक्ष – शुक्ल

तिथि – द्वितीया रात्रि 12:09 तक तत्पश्चात तृतीया

नक्षत्र – पूर्वभाद्रपद सुबह 11:22 तक तत्पश्चात उत्तरभाद्रपद

योग – साध्य शाम 04:25 तक तत्पश्चात शुभ

राहुकाल – सुबह 09:55 से सुबह 11:23 तक

सूर्योदय 07:00

सूर्यास्त – 06:41

दिशाशूल – पूर्व दिशा मे

दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28

शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

मेष

पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

मेष राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी धैर्यशीलता बनाए रखें। बातचीत में भी संतुलित रहें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे। मित्र से किसी नए कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है।

वृषभ

वृषभ राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है। तरक्की के अवसर मिलेंगे, परंतु किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

मिथुन

मिथुन राशि वालों के आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा।

कर्क

कर्क राशि वालों का मन परेशान हो सकता है। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। कुटुंब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी।

सिंह

सिंह राशि वालों के मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। कारोबार में कुछ सुस्ती भी देखने को मिल सकती है। कारोबार के लिए विदेश जाना भी हो सकता है।

कन्या

कन्या राशि वालों का मन अशांत रहेगा। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए मित्र के साथ विदेश भी जा सकते हैं।

तुला

तुला राशि वालों का मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के साथ स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों के आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। माता का सान्निध्य मिलेगा। अति उत्साही होने से बचें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। आय में भी कमी आ सकती है। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है।

धनु

धनु राशि वालों के आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

मकर

मकर राशि वालों का मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। सेहत का ध्यान रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। पिता की सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ

कुंभ राशि वालों के आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में उतार-चढ़ाव भी रहेंगे। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। परिवार व मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन

मीन राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा, परंतु धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। संयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। कारोबार में व्यस्तता बढ़ेग

Horoscope Today March 01, 2025 : Aaj ka Rashifal March 01 2025 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!