Daily Horoscope Panchang

img 7930 1

Horoscope Today February 18, 2025 : Aaj ka Rashifal February 18 2025

Horoscope Today: Astrological prediction for 18 February 2025

main qimg 57e6a2d2e2142c3beb79a5072ecb2205

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 18 फरवरी 2025

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – फाल्गुन (गुजरात-महाराष्ट्र माघ)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – षष्ठी पूर्ण रात्रि तक

नक्षत्र – चित्रा सुबह 07:35 तक तत्पश्चात स्वाती

योग – गण्ड सुबह 09:52 तक तत्पश्चात वृद्धि

राहुकाल – शाम 03:45 से शाम 05:12 तक

सूर्योदय 07:08

सूर्यास्त – 06:37

दिशाशूल – उत्तर दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। 

मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2028, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपकी लगन देखकर आपके बॉस आपको प्रमोशन दे सकते हैं। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधानी बरतनी होगी। वैवाहिक जीवन में यदि कुछ समस्याएं लंबे समय से आपको घेरे हुए थी, तो अपने बड़े सदस्यों की मदद से आसानी से दूर कर सकेंगे। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको इनकम के स्रोतों पर पूरा ध्यान देना होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मानसिक शांति दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने व्यवहार पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने से खुशी होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। आपको किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। आप किसी से बहसबाजी में ना पड़ें और आप अपने बिजनेस के कामों पर पूरा ध्यान दें। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए ठीक-ठाक रहेगा। आपको कोई बड़ा टेंडर मिल सकता है। किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है, लेकिन फिलहाल पुरानी में ही टेक रहे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने घर की मरम्मत आदि की भी योजना बनाएंगे। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने वाले लोगों को अनुभवी व्यक्तियों से सलाह की आवश्यकता होगी। आपका कोई नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको अपने कामों में काफी संघर्षों के बाद सफलता मिलेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। माताजी आपको किसी काम को लेकर सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। धार्मिक कामों के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी। आप संतान के करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो उसमें आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के स्रोतों पर पूरा ध्यान देंगे। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी आय और व्यय में भी संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने काम निकलवाने के लिए अपने जूनियर से बातचीत करनी होगी। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए टेंशनों से भरा रहने वाला है। यदि आपने किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखायी, तो आपका वह काम बिगड़ सकता है। बिजनेस में आपको पार्टनरशिप में नुकसान होगा। आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप अपने बेफिजूल के खर्चों पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। यदि पैरों से संबंधित समस्या चल रही है, तो आप उसमें ढील बिल्कुल ना दें। आपको अपनी सेहत के मामले में लापरवाही नहीं करनी है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आपको किसी सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधाएं दूर होगी। आप दिल के वजह दिमाग की सुने, जिससे आपके काफी काम पूरे होंगे। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना होगा। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। आप किसी विरोधी की बातों में ना आए। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आएंगे। परिवार में छोटे बच्चों आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज के दिन आपके निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन फिर भी आप अपने कामों को समय से पूरा करके देंगे। आपके परिवार में कोई सदस्य आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकता है। आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप कार्यक्षेत्र में कामों को लेकर अपने जूनियर से मदद ले सकते हैं। आपको कोई पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होने से आपका मन खुश रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। आपके मन में चल रही उलझन आपको परेशान करेंगी। आपकी टेंशन बढ़ेगी। दूसरों के मामले में आप बेवजह ना बोले। नौकरी में बदलाव की यदि आप योजना बना रहे थे, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। वरिष्ठ सदस्य आपके कार्यों में आपका पूरा साथ देंगे। विद्यार्थियों की किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आप काम के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। यदि आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो आप अवश्य करें। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने बिजनेस में कुछ नई योजनाओं को शामिल करेंगे, जिससे आपकी इनकम बढ़ेगी। परिवार में आप सुख-सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोले, क्योंकि उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपने किसी से यदि कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं

Horoscope Today February 18, 2025 : Aaj ka Rashifal February 18 2025 Read More »

img 2401 1

Horoscope Today February 17, 2025 : Aaj ka Rashifal February 17 2025

Horoscope Today: Astrological prediction for 17 February 2025

main qimg 55890aa52c5ce19afc16dfc5f59fe839

वैदिक पंचांग

दिनांक – 17 फरवरी 2025

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास – फाल्गुन (गुजरात-महाराष्ट्र माघ)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – पंचमी 18 फरवरी प्रातः 04:53 तक तत्पश्चा षष्ठी

नक्षत्र – चित्रा पूर्ण रात्रि तक

योग – शूल सुबह 08:55 तक तत्पश्चात गण्ड

राहुकाल – सुबह 08:34 से सुबह 10:00 तक

सूर्योदय 07:09

सूर्यास्त – 06:36

दिशाशूल – पूर्व दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है और अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। जो लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, उन्हें थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि उनके साथ कोई फ्रॉड हो सकता है। आपका उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिलने की संभावना है। आप अपने बिजनेस में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना रहेगी। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। आप किसी बड़े लाभ के चक्कर में ज्यादा ना पड़ें। कारोबार में यदि आपको कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप बेवजह यात्रा करने से बचें, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको अपने धन को लेकर कोई कदम सोच समझकर उठना होगा। पार्टनरशिप में कोई काम ना करें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नए पद की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपकी आय के सोर्स बढ़ेंगे। जीवनसाथी के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपनी संतान के मन में चल रही उलझनों को दूर करने की कोशिश करें। परिवार में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों से राय की आवश्यकता होगी। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर रहेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपको कुछ नए व्यक्तियों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आप संतान की फरमाइश पर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आपके मन में नए-नए तरीकों से धन कमाने के विचार आएंगे, जिन्हें आप अपने बिजनेस में तुरंत लगायें। आपको किसी कानूनी मामले में लापरवाही नहीं करनी है। आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज आपको अपने कामों में लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है। आपकी नौकरी में भी आपके कामों में कुछ गड़बड़ी हो सकती है। आपके कुछ गुप्त शत्रुओं आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आप यदि कोई लोन आदि लेने की योजना बना रहे थे, तो आप बिल्कुल ना लें, क्योंकि आपको कामों में कोई समस्या आएगी। आपके किसी पुराने रोग के उभरने की संभावना है, इसलिए यदि कोई समस्या छोटी हो, तो उस किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें। विद्यार्थियों को पढ़ाई के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको गृहस्थ जीवन में भी चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। आप किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे थे, तो उसके लिए भी आप समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आपको कोई सरकारी योजना का लाभ मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की खरीदारी के लिए रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह से आप परिवारिक मामलों को भी आसानी से दूर कर सकेंगे। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह आपको मिल सकती हैं। आप अपने बिजनेस में कुछ बदलाव करने के कारण यात्राएं भी अधिक करेंगे। आप अपनी सेहत पर पूरा फोकस बनाए रखें। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। जीवनसाथी के लिए आप कोई ज्वेलरी आदि लेकर आ सकते हैं। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कुछ खटपट चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें। आपको अपने बिजनेस को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। परिवार का कोई सदस्य आपसे किसी बिजनेस को लेकर कोई टिप्स ले सकता है। आपका किसी नए वाहन की खरीदारी का सपना पूरा होगा। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। कामकाज में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपको कोई फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। आपके बॉस कामों को लेकर आपको कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं। आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। किसी प्रॉपर्टी में आप सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करें। आप अपने कामों के प्रति सूझ बूझ दिखाएंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपको अपने कामों को समझदारी दिखाते हुए करने के लिए रहेगा। आप किसी वाद-विवाद की स्थिति में भी संयम रखें। आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रहेगा। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको कोई जरूरी जानकारी किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर नहीं करनी है। आपके परिवार में यदि कोई सदस्य आपसे नाराज चल रहा है, तो आप उसे मनाने की पूरी कोशिश करें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए थोड़ी टेंशन लेकर आने वाला है। आपको कोई शारीरिक समस्या होने से आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। किसी कानूनी मामले में भी आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप अपने घर किसी नये इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं। आप किसी दूसरे के मामले में ना बोलें। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है ।

Horoscope Today February 17, 2025 : Aaj ka Rashifal February 17 2025 Read More »

img 7930 1

Horoscope Today February 11, 2025 : Aaj ka Rashifal February 11 2025

Horoscope Today: Astrological prediction for 11 February 2025

main qimg dd94dd8f3f825c8c70fd7769a446f40b

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 11 फरवरी 2025

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास – माघ

पक्ष – शुक्ल

तिथि – चतुर्दशी शाम 06:55 तक तत्पश्चात पूर्णिमा

नक्षत्र – पुष्य शाम 06:034 तक तत्पश्चात अश्लेशा

योग – आयुष्मान सुबह 09:06 तक तत्पश्चात सौभाग्य

राहुकाल – शाम 03:44 से शाम 05:09 तक

सूर्योदय 07:12

सूर्यास्त – 06:33

दिशाशूल – उत्तर दिशा मे

व्रत पर्व विवरण 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा, इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।

आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2030

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आपके लिए आज का दिन भी उतारचढ़ाव वाला ही रहेगा। आस-पास का वातावरण आपको ना चाहते हुए भी क्रोध करने पर मजबूर करेगा। कार्य क्षेत्र एवं परिवार में भी महिला वर्ग से तकरार होने की सम्भवना है। भाई-बंधु अथवा पड़ोसियों के साथ मामूली बात का बतंगड़ बनने से मानसिक रूप से अशांत रहेंगे। कार्य व्यवसाय पर भी व्यवस्था की कमी रहने के कारण व्यवधान आएंगे। आज आप जिस लाभ एवं सम्मान के अधिकारी है वह परिचित व्यक्ति से मतभेद कारण नहीं मिल सकेगा। महिलाओं में भी अहम की भावना अधिक रहेगी नुकसान भले ही हो जाये परन्तु झुकेगी नहीं। दाम्पत्य जीवन में नीरसता रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी लेकिन आपकी मौज शौक की प्रवृति के पीछे खर्च अधिक होगा। घर मे सुख सुविधा के सामान की बढ़ोतरी होगी। आज के दिन आपकी मानसिकता बिना परिश्रम किया सुख भोगने वाली रहेगी यह कामना कुछ हद तक पूर्ण भी हो जाएगी परन्तु धन संबंधित योजनाओ को गति देने के लिए आज किसी अन्य की सहायता की आवश्यकता पड़ेगी। मध्यान तक किये परिश्रम का फल संध्या तक मिल जाएगा। जोड़-तोड़ कर धन कोष में वृद्धि होगी लेकिन दैनिक से अतिरिक्त खर्च आने से बचत नही हो पाएगी। आज किसी की सहायता मजबूरी में करेंगे। बाहर घूमने का आयोजन होगा मनोरंजन पर खर्च बढेगा। 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपके लिये संतोषजनक रहेगा। आज आप धन को लेकर ज्यादा भागदौड़ करने के पक्ष में नही रहेंगे लेकिन फिर भी लाभ पाने की योजना चलती रहेगी। आर्थिक कारणों से मन मे चिंता रहेगी फिर भी उजागर नही करेंगे। कार्य व्यवसाय से थोड़े परिश्रम के बाद काम चलाने लायक धन मिल जायेगा। परिजनों अथवा रिश्तेदारों से आपसी संबंधों में व्यवहारिकता मात्र ही रहेगी स्वार्थवश व्यवहार करेंगे। घर के लोग आज आपकी निश्चिन्त प्रवृति के चलते नाराज हो सकते है। संध्या बाद कोई शुभ समाचार मिलने से मानसिक शांति मिलेगी। धन के लेन देन में स्पष्टता रखें। पर्यटन की योजना बनाएंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा। प्रातः काल से ही मन मे धन लाभ की कामना लगी रहेगी इसके लिए कुछ ना कुछ तिकड़म लगाते रहेंगे लेकिन धन की आमद मध्यान पश्चात ही संभव हो सकेगी। आज पुराने धन की वापसी होने पर प्रसन्न रहेंगे। महिलाये खरीदारी पर धन खर्च करेंगी अज्ञानता में हानि होने की संभावना है सतर्क रहें। आपकी जरूरत लोगो को आज अधिक रहने से सम्मान के साथ धन लाभ के अवसर भी मिलते रहेंगे। गृहस्थ में पूर्ण ध्यान नही देने से किसी की नाराजगी देखनी पड़ेगी लेकिन कुछ समय के लिए ही। संतानो को लेकर चल रही चिंता आज कम होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन भी आपके लिए हानिकर रहेगा। दिन के प्रथम भाग में कोई अशुभ समाचार मिलने से मन बेचैन रहेगा। परिवार अथवा रिश्तेदारी में दुखद घटना होने की संभावना है। जोखिम वाले कार्यो से दूर रहना ही हितकर रहेगा। नौकरी पेशा जातको पर आकस्मिक कोई संकट आ सकता है अधिकारियों से बच कर रहें। कार्य व्यवसाय में उदासीनता दिखाने से होने वाले लाभ में कमी आएगी। आपके स्वभाव में रूखापन रहने से स्नेहीजनों को तकलीफ होगी। परिवार अथवा अन्य से किये वादे पूरे नही कर सकेंगे जिसकारण सम्मान हानि हो सकती है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। महिलाओ को शारीरिक कमजोरी अनुभव होगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आपकी सोची अधिकांश योजनाए निर्विरोद्ध सफल होंगी। खासकर महिलाये कार्यो के मन इच्छित रूप से होने पर दिन भर प्रसन्न रहेंगी। आध्यात्मिक एवं परोपकारी स्वभाव का लाभ भी किसी ना किसी रूप में आज अवश्य मिलेगा। नौकरी पेशा जातको को नई जगह से प्रस्ताव मिलेंगे। बेरोजगारों के भी नए रोजगार से जुड़ने की संभावना है प्रयासरत रहें। धन लाभ रुक-रुक कर परन्तु प्रचुर मात्रा में होगा जिससे अपनी सभी आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर सकेंगे। फिजूल के खर्च भी मध्यान के बाद अकस्मात ही बढ़ेंगे इनकी परवाह आज नही करेंगे। पति-पत्नि ने मामूली नोक-झोंक हो सकती है। संध्या के समय थकान ज्यादा रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आपको पारिवारिक प्रतिष्ठा का भरपूर लाभ मिलेगा लेकिन संतानो को लेकर कोई नई समस्या खड़ी होने से थोड़ी परेशानी भी रहेगी। नौकरी पेशा जातको को व्यवहार कुशलता का फल सम्मान के रूप में मिलेगा अतरीरिक्त आय के साधन भी जुड़ेंगे। सरकारी कार्यो में आज ढील ना दें अन्यथा लंबे समय के लिए लटक सकते है। आज महिलाओ की फरमाइशें पूर्ण नही हो पायेगी जिससे थोड़ी देर के लिए घर का वातावरण उदासीन बनेगा। धन लाभ आज आवश्यकता अनुसार लेकिन प्रयत्न करने पर ही होगा। आज आप पुरानी स्मृतियां ताजा होने से कुछ समय के लिए काल्पनिक दुनिया मे भी खोये रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके लिए साधारण ही रहेगा। अधिकांश समय आप अपने मे ही मगन रहेंगे लेकिन अपने कार्यो को थोड़े आलस्य के बाद पूरी निष्ठा से करेंगे। आर्थिक रूप से दिन कुछ खास लाभ नही देगा। व्यवसायियों को नियमित कार्यो से मध्यम आय होगी धन को लेकर ज्यादा हाथ-पैर ना मारे अन्यथा कुछ ना कुछ हानि ही मिलेगी। पारिवारिक सदस्य आपकी मनोदशा को समझेंगे जिससे आपसी तालमेल बना रहेगा। महिलाये भक्ति भावना से सराबोर रहेंगी। धार्मिक क्षेत्र की यात्रा के प्रसंग भी बनेंगे परन्तु अंत समय मे किसी कारणवश निरस्त भी हो सकते है। अविवाहितों के विवाह के प्रस्ताव आएंगे लेकिन जल्दबाजी ना करें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आपका आज का दिन भी संघर्षमय रहेगा। मध्यान तक लगभग सभी कार्य अव्यवस्थित रहेंगे जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमे कोई ना कोई उलझन पड़ेगी। आर्थिक कमी रहने से मन मे नकारात्मक भाव आएंगे। महिलाओ को पेट, कमर अथवा जोड़ो संबंधित परेशानी रहने के कारण घर के कार्यो में विलंब होगा। कार्य व्यवसाय में से भी आज निराशा ही हाथ लगेगी। ध्यान रहे आज धन लाभ के लिए किसी के सहयोग एवं मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ेगी इसलिए रूखे व्यवहार से बचें आज आप केवल व्यवहारिकता के बल पर ही लाभ कमा सकते है। घर मे भी किसी सदस्य से उग्र वार्ता होने की संभावना है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपको विजय दिलाने वाला रहेगा परन्तु सम्बन्धो को लेकर आपकी लापरवाही स्नेही जनों से दूरी बनायेगी। दिन के आरम्भ में व्यवसाय संबंधित शुभ समाचार मिलेंगे धन लाभ थोड़े अंतराल पर होता रहेगा। नौकरी पेशा जातक भी आज अधिकारी वर्ग के निकट रहने से आसानी से अपनी कामना सिद्धि कर सकेंगे। महिलाये आध्यात्म में रुचि लेंगी लेकिन सुख सुविधाओं को लेकर असंतुष्ट भी रहेंगी। घर अथवा व्यावसायिक स्थल को नया रूप देने के लिये तोड़-फोड़ करने की योजना बनायेंगे। नये कार्यानुबन्ध हाथ मे लेना आज शुभ रहेगा। कही से रुका धन मिलने से प्रसन्नता होगी। घर मे मामूली बहस के बाद भी स्थिति सुखदायी रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आपको अकस्मात धन की प्राप्ति होगी। पारिवारिक संबंध आपकी उन्नति में सहायक बनेंगे। लेकिन भाई-बंधुओ से किसी पुरानी बात को लेकर खींच-तान होने की संभावना भी है। महिलाये आज किसी अन्य महिला से मन ही मन इर्ष्या का भाव रखेंगी। घरेलू अथवा अन्य कार्य भी रूखे मन से करेंगी। घरेलू वातावरण आपकी आलसी अथवा टालमटोल वाली वृति से अस्त-व्यस्त रहेगा फिर भी आज कोई भी आपके सामने शिकायत या आपकी आलोचना नही करेगा। प्रेम-प्रसंगों में अधिक भावुकता मन दुख का कारण बनेगी। बुजुर्गो का सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आप अपनी बुद्धि के बल से धन एवं सम्मान का लाभ पायेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि निखरेगी। कार्य क्षेत्र पर भी आपकी राय की आवश्यकता पड़ेगी। अधिकारी वर्ग आप के ऊपर प्रसन्न रहेंगे। कुछ दिनों से मन मे चल रही दुविधा का आज कुछ ना कुछ हल अवश्य निकल आएगा। लेकिन आर्थिक दृष्टिकोण से आज भी दिन परेशानी भरा रहेगा फिर भी खर्चो पर नियंत्रण रहने से ज्यादा भर नही पड़ेगा। परिजनों से वैर विरोध की भावना रहने से घर का वातावरण उदासीन रहेगा फिर भी महिलाये शांति बनाने के लिए पहल करेंगी। संध्या बाद धन लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन अहंकार के कारण हाथ से ना निकले इसका ध्यान रखें।

Horoscope Today February 11, 2025 : Aaj ka Rashifal February 11 2025 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!