Daily Horoscope Panchang

img 2732 1

Horoscope Today February 05, 2025 : Aaj ka Rashifal February 05 2025

Horoscope Today: Astrological prediction for 05 February 2025

main qimg 806aeab9baa89f9ba9ddfbe020b06783

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 05 फरवरी 2025

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास – माघ

पक्ष – शुक्ल

तिथि – अष्टमी रात्रि 12:35 तक तत्पश्चात नवमी

नक्षत्र – भरणी रात्रि 08:33 तक तत्पश्चात कृत्तिका

योग – शुक्ल रात्रि 09:19 तक तत्पश्चात ब्रह्म

राहुकाल – दोपहर 12:53 से दोपहर 02:17 तक

सूर्योदय 07:15

सूर्यास्त – 06:30

दिशाशूल – उत्तर दिशा मे

व्रत पर्व विवरण – भीषमाष्टमी (भीष्म पितामह श्राद्ध दिवस),बुधवारी अष्टमी (सूर्योदय से रात्रि 12:35 तक)

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका व्यवहार एक समान नही रहेगा। पल पल में बदलती मनोदशा खुद के साथ अन्य लोगों को भी परेशानी में डालेगी। किसी भी कार्य मे एक बार में निर्णय नही ले सकेंगे। धर्म कर्म अथवा टोन टोटके में रुचि लेंगे। दिन के आरंभिक भाग में घरेलू कार्यो की व्यस्तता रहेगी मध्यान बाद का समय व्यावसायिक गतिविधियों के कारण व्यस्त रहेगा जिसका फल धन लाभ के रूप में अवश्य मिलेगा। व्यवसायी वर्ग कुछ नई योजनाएं बनाएंगे लेकिन अभी इन्हें प्रभाव में ना लाये। पारिवारिक वातावरण किसी ना किसी की नजर अंदाजि के कारण खराब होगा आज संबंधों के प्रति धैर्य एवं तालमेल बनाने की अधिक आवश्यकता है। संध्या पश्चात सेहत नरम होगी प्रत्येक कार्य में अरुचि रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन हानिकारक रहेगा। प्रत्येक कार्य मे सावधानी अपेक्षित है। व्यवसाय के साथ घरेलू कार्यो में जल्दबाजी ना करें आर्थिक हानि के प्रबल योग बन रहे है। निराशा में किसी से अभद्र व्यवहार कर सकते है भावनाओ पर नियंत्रण रखें अन्यथा भविष्य में नई परेशानियां खड़ी होंगी। कार्य व्यवसाय किसी कारण से ठप्प हो सकता है। यात्रा में विशेष सावधानी बरतें वाहन अथवा उपकरण से दुर्घटना का भय है। किसी से लेन-देन लो लेकर कहासुनी हो सकती है व्यवहारिकता अपनाए। धन लाभ संध्या के आस-पास मेहनत करने पर ही होगा। गृहस्थ में आपसी मतभेद रहने से उदासीनता रहेगी बाहर समय बिताना अधिक पसंद करेंगे मनोरंजन की योजना अंत समय मे टल सकती है। 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपके लिये सम्मानजनक रहेगा। शारीरिक रूप से कुछ कमी रहेगी लेकिन मानसिक रूप से भले बुरे का ध्यान रख कर ही प्रत्येक कार्य को करेंगे। काम-धंधा ज्यादा उम्मीद नही रहेगी लेकिन नए लोगो से पहचान भविष्य के लिये अवश्य लाभ के मार्ग खोलेगी।दोपहर के समय शिथिलता बनेगी परन्तु व्यस्तता के कारण महसूस नही होगी। एक से अधिक क्षेत्र में भाग्य आजमाएंगे। आप संबंधों के प्रति ईमानदारी दिखाएंगे लेकिन बाहर के लोगो के कारण परिजनों की उपेक्षा आपसी मतभेद को जन्म देगी घर के लोगो मे ईर्ष्या की भावना कुछ समय के लिए आपको असहज रखेगी। संध्या के समय थोडी गरमा गर्मी होने के बाद माहौल सामान्य हो जाएगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहेगा। दिन के आरंभ में दैनिक अथवा घरेलू कार्यो को लेकर व्यस्त रहेंगे इसके बाद व्यावसायिक कारणों से परिश्रम करना पड़ेगा। मेहनत का फल थोड़ी विलम्ब से लेकिन अवश्य मिलेगा। किसी सौदे की बात पक्की होने से व्यवसायी वर्ग प्रसन्न होंगे। नौकरी पेशा लोग जल्दबाजी में कार्य पूर्ण करेंगे जिससे छोटी मोटी भूल हो सकती है लेकिन नुकसानदायी नही रहेगी। परिवार में आज एक साथ कई फरमाइशें मिलने से परेशानी होगी किसी सदस्य द्वारा इसका निराकरण भी शीघ्र ही हो जाएगा। आज अन्य लोगो के कारण आपके मन की इच्छाएं अधूरी रह सकती है। फिजूल खर्ची से बचना होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन प्रातः काल से ही किसी विशेष कार्य को लेकर दौड़-धूप करनी पड़ेगी लेकिन आज की गई मेहनत व्यर्थ नही जाएगी देर अबेर ही सही परिणाम लाभदायक रहेंगे। सरकारी क्षेत्र से आश्चर्यजनक परिणाम मिलने से उत्साह बढेगा लेकिन अधिकारी वर्ग से बना कर रहें अन्यथा परिणाम उल्टे हो सकते है। कार्य क्षेत्र पर आज स्थिति आपकी पकड़ में रहेगी मनचाहा लाभ मिलने से उत्साह वृद्धि होगी। परोपकार की भावना भी बनी रहेगी मांगने वालों को मना नही कर सकेंगे इससे आपको आर्थिक परेशानी भी हो सकती है परन्तु कुछ समय के लिए ही। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा लेकिन किसी सदस्य की मांग समय पर पूरी ना करने से नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज दिन के आरम्भ से मध्यान तक शारीरिक शिथिलता के कारण किसी भी कार्य मे उत्साह नही रहेगा कार्य क्षेत्र पर भी अन्य लोगो के भरोसे रहना पड़ेगा। दोपहर बाद सेहत में सुधार आने लगेगा फिर भी ज्यादा परिश्रम वाले कार्य से बचें। व्यावसायिक स्थल पर आज का दिन सुस्त ही रहेगा लेकिन संध्या के समय आकस्मिक लाभ से उत्साहित तो होंगे परंतु खर्च भी आकस्मिक होने से धन संचय नही कर सकेंगे। घर मे आज किसी का स्वास्थ्य बिगड़ने से भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। अन्य घरेलू कार्यो में भी दौड़ धूप लगी रहेगी। नौकरी पेशा जातक कुछ समय के लिए प्रतिकूल परिस्थितियों से गुजरेंगे। 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज घर एवं बाहर का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। ज्यादा मेहनत नही करनी पड़ेगी आज आप जिस किसी का भी पक्ष लेंगे अथवा जो भी निर्णय लेंगे उसमे अवश्य ही जय होगी। काम-धंधा भी अन्य लोगो से बेहतर रहेगा। व्यवसाय में आज लिए निर्णय निकट भविष्य में धन लाभ कराएंगे। आज भी धन लाभ आशानुकूल रहेगा। सरकारी कार्य मध्यान से पहले उलझेंगे इसके बाद करना ही बेहतर रहेगा। नए कार्य आज आरंभ ना करें। नौकरी पेशा जातक लंबी यात्रा की योजना बनाएंगे। पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर एवं मनोरंजन पर खर्च होगा। घर मे मांगलिक कार्यक्रम की रूप रेखा बनेगी। मामूली बहस हो सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आप स्वयं निश्चिन्त होकर कार्य करेंगे लेकिन अपने संपर्क में आने वालों को अवश्य परेशानी में डालेंगे। सहकर्मी भी आपसे नाराज रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर दिन का आरंभिक भाग ढीला रहेगा लेकिन मध्यान बाद से रात्रि के बीच में लाभ के कई अवसर मिलेंगे। कुछ कार्य जोड़ तोड़ कर बना लेंगे परन्तु कुछ कार्य आपके अड़ियल रवैये के कारण बीच मे लटक सकते है। व्यवहार की कमी कुछ ना कुछ नुकसान अवश्य कराएगी। विरोधी प्रबल रहेंगे लेकिन आपके सामने आने की हिम्मत नही करेंगे हित शत्रुओ से विशेष सतर्क रहें। घर मे किसी की अनैतिक जिद्दी के आगे झुकना पड़ेगा। संतानो का व्यवहार अनापेक्षित रहने से दुख होगा। फिर भी धन लाभ संतोषजनक एवं जरूरत पड़ने पर हों ही जायेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका व्यक्तित्त्व निखरा रहेगा। अपनी वाणी एवं व्यवहार से प्रभावित कर किसी से भी आसानी से काम निकाल लेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी से किये वादे पूर्ण करने में असमर्थ रहेंगे थोड़ी गरमा गरमी भी होगी फिर भी स्वयं ही शांति से इसका समाधान निकाल लेंगे। आप अपनी भावनाओं को किसी के आगे सांझा करने से कतराएंगे आपसी संबंध को बचाना इसका मूल उद्देश्य रहेगा। लोगों की उद्दंडता को मजबूरन नजरअंदाज करना पड़ेगा। आर्थिक रूप से दिन सामान्य ही रहेगा। खर्च लायक आय आसानी से हो जाएगी। खर्च करने में भी मितव्ययता बरतेंगें। जिस भी कार्य को लेकर निश्चिन्त रहेंगे उसी में विघ्न उपस्थित होगा। गले अथवा छाती संबंधी व्याधि से परेशानी होगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिए अशुभ रहेगा। दिन के आरंभ से ही काम आपकी सोच से उल्टे होंगे मन मे नकारात्मक भाव आएंगे। छोटी छोटी बातों पर गुस्सा करने से परिवार का वातावरण भी खराब होगा। परिवार से राहत की उम्मीद लगाना निरर्थक रहेगा। किसी के साथ उदार स्वभाव रखने पर भी बदले में धोखा एवं अपमान ही मिलेगा। घरेलू कलह से बचने के लिए मौन धारण उत्तम उपाय है। धन संबंधित व्यवहार अतिआवश्यक होने पर ही करें आज किसी प्रलोभन के जाल में फंसने से आर्थिक क्षति हो सकती है। व्यवसाय में भी गलत निर्णय हानि का कारण बनेगा। भविष्य को लेकर मन व्याकुल रहेगा। सेहत में उतार चढ़ाव रहने से कार्य मन लगाकर नही कर पाएंगे। रात्रि के समय कुछ शांति मिलेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन बीते कल की अपेक्षा थोड़ा राहत वाला रहेगा। लेकिन आज आपका स्वभाव कुछ गर्म रहेगा। सहकर्मी अथवा परिजनों के काम से असंतुष्ट रहेंगे फिर भी मौन रहने का प्रयास करें अन्यथा अनुकूल बनी परिस्थितियों का लाभ नही उठा सकेंगे। कार्य व्यवसाय में कुछ कमी रहने के बाद भी धन की आमद निश्चित रूप से होगी। भविष्य के लिए भी संचय कर सकेंगे। बीच मे सेहत अवश्य थोड़ी नरम रहेगी फिर भी दैनिक कार्यो पर ज्यादा प्रभाव नही पड़ेगा। नौकरी पेशा जातक दुविधा रहने पर भी कार्य समय से पूर्ण कर लेंगे सहकर्मियों साथ मिलने से मन लगा रहेगा। आज लंबी यात्रा की योजना भी बनेगी। मध्यान बाद पारिवारिक जीवन मे संतुलन स्थापित होगा। 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आपके आस पास का वातावरण अस्त-व्यस्त रहेगा कार्य व्यवसाय में भी निश्चितता नही रहेगी परन्तु फिर भी इनसे आपकी मानसिक शांति भंग नही होगी। मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे संतोषी प्रवृति अनैतिक कार्यो से बचायेगी। स्वयं के कार्यो को छोड़ अन्य के काम करने में अनावश्यक भाग-दौड़ करनी पड़ेगी जिससे व्यवसाय के साथ ही घरेलू कार्य भी प्रभावित होंगे विलम्ब होने पर किसी की आलोचना सुननी पड़ेगी। परन्तु सामाजिक सम्मान अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रहेगा। नौकरी पेशा जातको को विरोधों के बावजूद भी पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। धन लाभ के लिए परिश्रम ज्यादा करना पड़ेगा। घरेलू वातावरण आज अस्त-व्यस्त रहने से असहजता होगी। फिर भी संध्या के बाद का समय आनंद से व्यतीत होगा।

Horoscope Today February 05, 2025 : Aaj ka Rashifal February 05 2025 Read More »

img 1705 1

Horoscope Today February 04, 2025 : Aaj ka Rashifal February 04 2025

Horoscope Today: Astrological prediction for 04 February 2025

main qimg c3242d3d31e86b78f3b7dfad1d4a14ed

वैदिक पंचांग

दिनांक – 04 फरवरी 2025

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास – माघ

पक्ष – शुक्ल

तिथि – सप्तमी 05 फरवरी रात्रि 02:30 तक तत्पश्चात अष्टमी

नक्षत्र – अश्विनी रात्रि 11:49 तक तत्पश्चात भरणी

योग – शुभ रात्रि 12:06 तक तत्पश्चात शुक्ल

राहुकाल – शाम 03:42 से शाम 05:06 तक

सूर्योदय 07:15

सूर्यास्त – 06:29

दिशाशूल – उत्तर दिशा मे

व्रत पर्व विवरण – माघ शुक्ल सप्तमी रथ आरोग्य-विधान-चंद्रभागा सप्तमी

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज दिन के पूर्वार्ध में कुछ सोची हुई योजनाए पूर्ण होने से उत्साह में रहेंगे लेकिन अतिआत्मविश्वास की भावना निकट भविष्य में अवश्य ही कुछ ना कुछ हानि करायेगी। स्वभाव में भावुकता अधिक रहेगी किसी की भी बातो में जल्दी आ जाएंगे मध्यान बाद इसके कारण आर्थिक हानि होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर मध्यान तक अधूरे कार्य समेटने पर ध्यान दें इसके बाद प्रत्येक कार्य मे जोखिम बढेगा इससे बचते बचते भी थोड़ा बहुत नुकसान होगा ही। आज आपको प्रतिस्पर्धियों की जगह स्वयं के निर्णयों को लेकर ज्यादा सन्देह रहेगा। धन की आमद खर्च के अनुपात में बराबर रहेगी। सेहत संध्या बाद प्रतिकूल बनेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज दिन के पहले भाग को छोड़ शेष भाग में कुछ ना कुछ शारीरिक एवं मानसिक विषमताएं जन्म लेंगी सेहत की जांच समय रहते करा लें अन्यथा बाद में परेशानी बढ़ेगी। दिन भर सतर्क रहने की आवश्यकता है। सेहत नरम रहने से स्वभाव मे चिढ़चिढ़ापन आएगा फलस्वरूप किसी प्रियजन से मन मुटाव के प्रसंग बनेंगे। आर्थिक कारणों से चिंता बैचेनी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर मन कम लगेगा। कानूनी उलझनों में फंसने की संभावना है। विरोधी आपको नीचा दिखाने का हर संभव प्रयास करेंगे व्यर्थ के विवाद से दूरी बना कर रहें। आज आपके पुण्य उदय होने से धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी आध्यात्म से जुड़े रहें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आप आर्थिक मामलों को लेकर ज्यादा गंभीर रहेंगे मध्यान तक का समय इस विषय मे निराशाजनक रहेगा लेकिन इसके बाद मेहनत का फल मिलने लगेगा। किसी पुराने संबंध से अचानक धन लाभ होने से कार्यो में उत्साह बढेगा लेकिन लाभ आज एकबार ही होकर रह जायेगा फिर भी मेहनत करते रहे आने वाला समय अवश्य ही अधिक लाभदायक रहेगा। सहकर्मियों का कारण थोड़ी बहुत परेशानी होगी फिर भी तालमेल बिठा लेंगे। दूर के संबंधियों से दोपहर बाद प्रसन्नता दायक समाचार मिलेंगे। छोटी मोटी नोकझोंक को छोड़ पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा। सेहत भी सामान्य रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज दिन के आरंभ में कार्य व्यवसाय अथवा सरकारी क्षेत्र से राहत वाले समाचार मिलेंगे। सरकारी कार्यो को आज प्राथमिकता दें थोड़े से परिश्रम से संतोषजनक परिणाम मिल सकते है। सार्वजनिक क्षेत्र पर योगदान देने से सम्मान में वृद्धि होगी। आज आप किसी की भी सहायता के लिये तैयार रहेंगे स्वभाव में मृदुता बिगड़े कामो को बनाने में मददगार रहेगी। धन की आमद पहले से ही निश्चित रहेगी संध्या बाद नए काम से भी अकस्मात मिलने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर विरोधी आज कम ही रहेंगे लेकिन परिवार में पैतृक संबंधित मामलों को लेकर स्वयंजन ही वैर भाव रखेंगे। शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन थोड़ा राहत प्रदान करेगा। सेहत में सुधार आएगा लेकिन कार्यो के प्रति चिता रहते हुए भी ज्यादा गंभीरता नही दिखाएंगे। धर्म कर्म के प्रति विशेष लगाव रहेगा। गूढ़ विषयो को जानने में अधिक रुचि लेंगे। नास्तिक लोग भी आज चमत्कारिक रूप से धर्म का पालन करते दिखेंगे। विद्यार्थी वर्ग पढाई के प्रति चंचल रहेंगे। कार्य व्यवसाय के लिए आज का दिन सामान्य ही रहेगा सहयोगी वातावरण रहने के बाद भी लाभ खर्च बराबर रहेंगे। परिवार में थोड़ी नोक-झोंक हो सकती है। व्यवहार में मधुरता रखे अटके काम बन जाएंगे। बड़े लोगो की दया दृष्टि रहने से अपनी बात मनवा लेंगे। परिजनों के साथ मित्र की तरह व्यवहार करने से आनंद की प्राप्ति होगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ वाला रहेगा। दिन का आरंभिक भाग आज भी पुरानी बातें ताजा होने पर गरमा गर्मी में खराब होगा। मध्यान बाद कार्य व्यवसाय में थोड़ी स्थिरता आने से संतोष होगा आज आप जो भी सोचेंगे उसका उल्टा परिणाम मिलेगा इसलिए धन संबंधित अथवा अन्य महत्त्वपूर्ण कार्यो को फिलहाल स्थगित रखें। स्वयं को ज्यादा बुद्धिमान दिखाने का प्रयास हास्य का पात्र बना सकता है विवेक से व्यवहार करें। नौकरी वालो को मेहनत का परिश्रम आज नही मिल सकेगा। सेहत को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। परिजनों से संभलकर बात करें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप जिस भी वस्तु की कामना करेंगे उसके लिए दोपहर तक परेशान रहेंगे माथापच्ची भी करनी पड़ेगी लेकिन दोपहर के बाद अधिकांश कामनाओ के पूर्ण होने की आशा जागेगी फिर भी कुछ एक कि ही प्राप्ती हो सकेगी। आज मेहनत करने से पीछे ना हटे जल्द ही स्थिति आपके पक्ष में बनने से धन धान्य की वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र पर जिस भी कार्य को करेंगे उसका लाभ पाने के लिये उतावले रहेंगे परन्तु आशाजनक परिणाम कल ही मिल सकेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता नए सम्बंध स्थापित करने में सहायता करेगी। घर के किसी बुजुर्ग से शुभकार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। खर्च भी अधिक रहेगा। लंबी यात्रा से बचे सेहत ख़राब हो सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज दिन का आरंभिक भाग हानि वाला रहेगा आवश्यक कार्यो को आज मध्यान तक टालना ही बेहतर रहेगा। दिन के आरंभिक भाग में मन में किसी अरिष्ट की आशंका से भय रहेगा। व्यवहार तो करेंगे लेकिन खुल कर अपनी बात किसी को बताने से हिचकिचाएंगे। मध्यान के बाद परिस्थिति सामान्य बनने लगेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन भविष्य की योजनाओं के लिए महत्त्वपूर्ण रहेगा। बुजुर्गो की बातों की अनदेखी ना करें। धन लाभ आज कम ही होगा लेकिन भविष्य में होने की संभावनाएं मजबूत होंगी। परिवार में किसी से गलती होने पर धर्य से कम लें अन्यथा अशांति लंबे समय के लिए बनेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज भी दिन आपके लिए अनुकूल बना हुआ है। आप जिस भी कार्य को आरम्भ करेंगे परिस्थितियां पहले से ही उसके योग्य बन जाएंगी। आस-पास का वातावरण भी हास्य-प्रमोद वाला मिलने से कठिन कार्य भी आसानी से पूर्ण कर लेंगे। व्यवसाय में निवेश आज न करें केवल योजना बना कर रखें भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। आज किये गए शुभकर्म अति लाभदायक सिद्ध होंगे। 

सेहत में मामूली गिरावट अनुभव करेंगे। कार्य क्षेत्र पर थोडी माथापच्ची करनी पड़ सकती है परंतु धन लाभ के प्रयास अवश्य सफल होंगे। पैतृक संबंधो से आकस्मिक लाभ होगा। सरकारी कार्य कल के लिए छोड़ना बेहतर रहेगा। स्त्री से सुख मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज दिन का पहला भाग सुख शांति से बीतेगा दैनिक कार्यो में सुस्ती दिखाएंगे घर में कोई अप्रिय घटना के कारण बाहर का वातावरण ज्यादा पसंद आएगा। मध्यान के बाद परिस्थिति बदलने लगेगी इसलिए धन संबंधित व्यवहार पहले ही कर लें इसके बाद का समय कलह क्लेश की भेंट चढेगा। महिलाये छोटी बातो को बड़ा चढ़ा कर घर का माहौल खराब करेंगी। नौकरी वाले लोगो को भी मध्यान बाद अधिकारियों की नाराजगी का शिकार बनना पड़ेगा। धन की आमद के लिए ज्यादा प्रयास करना पड़ेगा मध्यान बाद रुकने की संभावना है। मानसिक तनाव अधिक रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन का पूर्वाध धन लाभ की संभावनाएं जगायेगा लेकिन स्वभाव में लापरवाही रहने से प्राप्ति में संशय रहेगा। आज स्वयं के बल पर किये गए कार्य ज्यादा फायदेमंद रहेंगे लेकिन आवश्यकता पड़ने पर किसी नापसन्द व्यक्ति की मदद लेनी पड़ेगी जो कि हानिकारक ही रहेगी। मध्यान बाद आर्थिक विषयो को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी इसके परिणाम संध्या तक संतोषजनक रहेंगे। नौकरी वाले लोग आलसी व्यवहार के कारण कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था फैलाएंगे। परिजनों का सहयोग सानिध्य कार्यो को सरल बनाएगा। खान पान संयमित रखें पेट खराब हो सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में कार्य क्षेत्र पर बेहतर वातावरण मिलने से धन लाभ होगा। इसके बाद का समय गलत निर्णय लेने से हानिकर रहेगा लेकिन धन लाभ के कोई भी अवसर आज नहीं चूकेंगे। आकस्मिक खर्च रहने से आर्थिक समस्या बन सकती है। परिजनों का सहयोग बराबर मिलते रहने से मानसिक रूप से शान्ति रहेगी। मित्रो का भी साथ मिलेगा। स्वास्थ्य आज सर्दी जुखाम के कारण नरम रह सकता है फिर भी आपकी दिनचर्या पर इसका विशेष असर नहीं पड़ेगा। नौकरी व्यवसाय में आज आपके कार्य की प्रशंसा होगी। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। पत्नी संतान के साथ आज अच्छी पटेगी

Horoscope Today February 04, 2025 : Aaj ka Rashifal February 04 2025 Read More »

img 7500 1

Horoscope Today February 01, 2025 : Aaj ka Rashifal February 01, 2025

Horoscope Today: Astrological prediction for 01 February 2025

main qimg c083be8fc2ba11b91d14ecf817a6d3ef

वैदिक पंचांग

दिनांक – 01 फरवरी 2025

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास – माघ

पक्ष – शुक्ल

तिथि – तृतीया सुबह 11:38 तक तत्पश्चात चतुर्थी

नक्षत्र – पूर्वभाद्रपद 02 फरवरी रात्रि 02:33 तक तत्पश्चात उत्तरभाद्रपद

योग – परिघ दोपहर 12:25 तक तत्पश्चात शिव

राहुकाल – सुबह 10:04 से सुबह 11:28 तक

सूर्योदय 07:17

सूर्यास्त – 06:27

दिशाशूल – पूर्व दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28

शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन आप शारीरिक रूप से चुस्त रहने के साथ-साथ अधिक व्यस्त भी रहेंगे। परन्तु अकारण क्रोध आने से आस-पास का वातावरण बीच-बीच में गरम होगा। नौकरी व्यवसाय में पहले थोड़ा आलस्य रहेगा बाद में कार्यो के प्रति अधिक गंभीर रहेंगे। नौकरी पेशा जातको को आज अतिरिक्त कार्य करना पड़ेगा जिससे थकान अधिक रहेगी। व्यवसायी वर्ग कार्य क्षेत्र पर विस्तार की योजना बनाएंगे परंतु इसे साकार रूप देने में थोड़ा विलम्ब हो सकता है। आर्थिक स्थिति आज थोड़ी विचारणीय रहेगी। आकस्मिक खर्च लगे रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आपका आज का दिन शुभफलदायी रहने वाला है। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा फिर भी इस कारण से दैनिक कार्यो में बाधा नहीं आएगी। कार्य क्षेत्र पर प्रातः काल से मध्यान तक आशा से अधिक लाभ कमा लेंगे। इसके बाद का समय भी लाभ वाला रहेगा लेकिन प्राप्ति के लिए इन्तजार करना पड़ेगा। धार्मिक भावनाएं बलवती रहेंगी घर एवं धार्मिक क्षेत्रो पर पूजा पाठ में भाग लेंगे। विरोधियो के प्रति उदासीन व्यवहार भविष्य के लिये हानिकारक रह सकता है इसका ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था ना पनपने दें आगे परेशानी बन सकती है। महिलाये आज दैनिक कार्यो के अतिरिक्त कार्य रहने से अधिक व्यस्त रहेंगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपका आज का दिन भागमभाग में बीतेगा फिर भी सामान्य से उत्तम रहेगा। प्रातः काल से ही किसी कार्य को पूर्ण करने में व्यस्त हो जाएंगे घरेलु कार्य भी अधिक रहने के कारण संतुलन बैठाने में परेशानी होगी। कार्य व्यवसाय में जोखिम आज ना लें धन लाभ के मार्ग खुले रहेंगे नया प्रयोग नुक्सान करा सकता है। व्यापारी वर्ग प्रतिस्पर्धा रहने पर भी व्यवहार के बल पर काम निकाल लेंगे मित्र रिश्तेदार भी धनोपार्जन में सहायक बनेंगे। परिवारिक वातावरण में आज भाग-दौड़ अधिक रहेगी। महिलाये अधिक कार्य के कारण असहज महसूस करेंगी फिर भी सभी कार्य समय से पूर्ण कर लेंगी। शरीर स्वस्थ्य रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपको मिश्रित फल देगा। प्रातः काल में शारीरिक रूप से शिथिलता रहेगी जिससे कार्यो के प्रति गंभीरता नहीं आएगी परिश्रम करने में असमर्थ रहेंगे परन्तु परिस्थियों को देखते हुए कार्य में जुटना पड़ेगा। व्यवसाय में प्रारंभिक उदासीनता के बाद धीरे-धीरे गति आने से धन की आवक होगी एक साथ कई क्षेत्रों से लाभ होने से शारीरिक कष्ट भूल जाएंगे। संध्या तक व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी लेकिन पारिवारिक माहौल गलतफहमियों के कारण अशान्त रहेगा महिलाये इसका मुख्य कारण रह सकती है। लोभ में पड़ने से हानि की संभावना भी बन रही है सावधान रहें। लंबी यात्रा से बचें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन घरेलु सुखों में वृद्धिकारक रहेगा परन्तु आज धन अधिक खर्च होने से आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। दिन भर शारीरिक रूप से सक्षम रहेंगे कार्यो को भी आज ज्यादा मन लगा कर करेंगे। महिलाये घरेलु अथवा बाजार के कार्यो के कारण ज्यादा व्यस्त रहेंगी। व्यवसायी वर्ग आज कार्य क्षेत्र पर अधिक सक्रियता दिखाएंगे मध्यान से पहले तक का समय आर्थिक रूप से शुभ रहेगा। खुदरा व्यवसाय में आकस्मिक उछाल आने का पूरा लाभ उठाएंगे। संताने आज के दिन उपयोगी सिद्ध होंगी। धार्मिक स्थलों पर पर्यटन की योजना बनेगी। घरेलु कार्यो पर खर्च बढ़ेगा फिर भी अखरेगा नही।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आपकी जमा पूंजी में कमी आने के संकेत है। व्यवसाय से भी आज कुछ विशेष लाभ नहीं उठा पाएंगे आवश्यक कार्य अधूरे रहेंगे। प्रातः काल से खर्च का सिलसिला आरंभ होकर संध्या तक लगा रहेगा धन लाभ खर्च के अनुपात मे कम रहने से आर्थिक संतुलन बिगड़ेगा। विरोधी गुप्त षड्यंत्र रचेंगे जिसका दुष्परिणाम आने वाले समय में देखने को मिलेगा अपनी तरफ से आज कोई भी गलती ना करें। सामाजिक छवि अवश्य निखरेगी। स्त्री संताने आज्ञा का पालन करेंगी पर बीच-बीच में क्रोध के प्रसंग भी बनाएंगी। परिवार के बुजुर्गो की सेहत नरम रहेगी। आज किसी की भी अमर्यादित हरकतों को अनदेखा करें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज दिन के पूर्वार्ध में आप कार्य क्षेत्र एवं परिचितों से काफी आशाएं रखेंगे मध्यान के पहले तक इनसे लाभ हो सकता है परंतु इसके बाद का समय प्रतिकूल होने से आशा निराशा में बदलेगी। घरेलु कार्यो एवं व्यवसाय के कारणों से दौड़-धुप करनी पड़ेगी। आवश्यकता के समय कोई सहायक नहीं मिलेगा जिससे मानसिक खिन्नता बढ़ेगी। परिवार में आकस्मिक बीमारियां होने के कारण दवाओं पर खर्च बढेगा। कार्य क्षेत्र पर लाभ पाने के लिए आज अधिक परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी आशानुकूल लाभ से वंचित ही रहेंगे। महिलाये आज अपने आपको लाचार अनुभव करेंगी। धार्मिक कृत्यों में रूचि रहेगी लेकिन उचित समय नहीं निकाल पाएंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपके मन के विपरीत घटनाएं दुखी करेंगी। धार्मिक कार्यो की वजह से कार्य क्षेत्र से समय निकालना पड़ेगा अथवा विलम्ब से कार्य आरम्भ होंगे। परिजनो की इच्छा पूर्ती ना होने पर नाराजगी रह सकती है। दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहने से दैनिक कार्य भी विलम्ब से पूर्ण होंगे। मध्यान का समय व्यवसाय में थोड़ा लाभ कराएगा परन्तु संतोष नहीं होगा। एक साथ कई काम आने से असुविधा होगी लेकिन निकट भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज सहयोगियों की गैर हाजरी में अकेले ही कार्यो में लगना पड़ेगा। उधार सम्बंधित व्यवहार ना चाहकर भी करने पड़ेंगे। आज धैर्य का परिचय अधिक दें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन अनुकूल रहने से अधूरे कार्य पूर्ण होंगे धन की भी आमद होने से मानसिक रूप से संतोष रहेगा। नौकरी पेशा जातक बेहतर कार्य के लिए सम्मानित होंगे अधिकारियो का विशेष प्रोत्साहन मिलेगा। व्यवसायी वर्ग भी व्यापार में आकस्मिक वृद्धि होने के कारण अधिक व्यस्त रहेंगे परन्तु ध्यान रखे स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहने से प्रेम व्यवहार में कड़वाहट आ सकती है। काम निकालने के लिए किसी की झूठी प्रशंसा करने से ना चुकें। सरकारी कार्य आज करने से उलझने बढ़ सकती है अतः आगे के लिये टालना बेहतर रहेगा। घर में मंगलमय वातावरण मिलने से शांति अनुभव करेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आप कार्यो के प्रति बेपरवाह अधिक रहेंगे कार्य क्षेत्र पर बेमन से कार्य करते हुए भी लाभ कमा सकेंगे परन्तु अव्यवस्था में निरंतर वृद्धि होने से आगे का समय मंदी से भरा रहेगा। आज आप मध्यान तक आशा से अधिक धन कमा सकते है इसमें घर के सदस्य भी सहयोगी बनेंगे। व्यापार में विस्तार आज कर सकते है परन्तु नए कार्य का आरम्भ अभी टालना ही उचित रहेगा। पारिवारिक शान्ति के लिए मौन साधन उत्तम उपाय है छोटी छोटी बातों पर क्रोध करने से बचे लाभ के समय का फायदा उठाये। धार्मिक कृत्यों के द्वारा भी धन लाभ की संभावना है। घर में शान्ति रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आप अनर्गल प्रवृतियों में पड कर मूल उद्देश्य से भटक सकते है इससे मान हानि के साथ समय की बर्बादी भी निश्चित होगी। पहले अपने कार्यो पर ध्यान दें उसके बाद ही किसी अन्य के सहायक बने विपरीत लिंगीय आकर्षण अधिक रहने के कारण भी कार्यो में देरी की कोई ना कोई वजह बनेगी। धार्मिक क्षेत्र की यात्रा करेंगे परन्तु मन कही और ही भटकेगा आडंबर की प्रवृति अधिक रहेगी। कार्य व्यवसाय से खर्च निकाल लेंगे। महिलाये भी आज दिखावे के ऊपर बेवजह खर्च कर सकती है। लाभ के अवसर लापरवाही के चलते हाथ से निकलने की संभावना है। घर के बुजुर्गो को सम्मान दें उन्नति होगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन का आधा भाग प्रतिकूल रहेगा लेकिन फिर भी धर्म-कर्म में आस्था रहने से मानसिक रूप से विचलित नहीं होंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी महत्त्वपूर्ण अनुबंध के निरस्त होने से धन सम्बंधित समस्या खड़ी होगी परन्तु अन्य मार्गो से धन की आमद होने पर गंभीर स्थिति से बचाव होगा। आज आप किसी से राग द्वेष की भावना भी रखेंगे भाई-बंधुओं से बनावटी प्रीती रहेगी परन्तु स्त्री एवं सन्तानो से भावनात्मक सम्बन्ध रहेंगे प्रेम स्नेह मिलेगा। धन लाभ निश्चित समय पर ना होकर आकस्मिक रहेगा। महिलाओं के विचारों को भी आज अधिक महत्त्व दें मुश्किल से निकालने में अवश्य सहायक रहेंगी। लघु यात्रा हो सकती है।

Horoscope Today February 01, 2025 : Aaj ka Rashifal February 01, 2025 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!