Daily Horoscope Panchang

img 7126 1

Horoscope Today March 17 2025 : Aaj ka Rashifal March 17 2025

Horoscope Today: Astrological prediction for 17 March 2025

main qimg a953eefdd49994897d57424ecd789c77

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 17 मार्च 2025

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – चैत्र (गुजरात-महाराष्ट्र फाल्गुन)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – तृतीया शाम 07:33 तक तत्पश्चात चतुर्थी

नक्षत्र – चित्रा दोपहर 02:47 तक स्वाती

योग – ध्रुव शाम 03:45 तक तत्पश्चात व्याघात

राहुकाल – सुबह 08:16 से सुबह 09:46 तक

सूर्योदय 06:46

सूर्यास्त – 06:47

दिशाशूल – पूर्व दिशा मे

व्रत पर्व विवरण- संकष्ट चतुर्थी(चन्द्रोदय-रात्रि 09:16)

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याएं काफी हद तक दूर होगी। जीवनसाथी का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपके भाई-बहन भी आपकी तरक्की देखकर आपसे खुश रहेंगे। किसी नई प्रॉपर्टी में आप इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आपकी सेहत कुछ गड़बड़ रहेगी, इसीलिए आपको काम के साथ-साथ सेहत पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में आप लाभ उठाएंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा। आपको किसी बड़े पद के मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके सहयोगी भी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आपको अपने बॉस की बातों को कार्यक्षेत्र में नजरअंदाज नहीं करना है। पिताजी की सेहत पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने परिजनों के साथ कुछ मौज मस्ती भरे फल व्यतीत करेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप कामों को लेकर अधिक व्यस्त रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की कुछ समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने अनुभवों का लाभ उठाएंगे। आपको यदि कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी, तो आप उसे भी आसानी से निभाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको उन्नति की राह पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और नौकरी में आपको अच्छी तरक्की देखने को मिल सकती है। आप किसी बेवजह की बात को लेकर परेशान रहेंगे, जो आपकी व्यर्थ की चिताओं को बढ़ाएगा। आपको अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें भी आपको वाहन थोड़ा सावधान में कर चलाना होगा। किसी से यदि आपने धन उधार लिया था, तो वह आपको वापस करना पड़ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको अपनी संतान की सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेगी। आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए भी सोच विचारकर सकते हैं। किसी काम को लेकर यदि आप यात्रा पर जा रहे थे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कामों को लेकर मेहनत अधिक करनी होगी। आपकी छवि निखरेगी और परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपनी सोच समझ से कामों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आप परेशान रहेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मिल बैठकर पारिवारिक समस्याओं का आसानी से दूर कर पाएंगे। आपके दोस्तों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपके खर्चो बढ़ने से आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे आगे ना बढ़ाएं। विद्यार्थियों का मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आपको अपने पिताजी से मन की बात को कहने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। शेयर मार्केट में यदि आपने पहले धन का इन्वेस्टमेंट किया था, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपके कुछ खर्चों को भी आसानी से कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों के प्रयास सफल रहेंगे। विद्यार्थी किसी परीक्षा को देने के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं। आपको कानूनी कामों को किसी दूसरे के भरोसे नहीं छोड़ना है। धार्मिक कार्य में आपकी खूब रुचि रहेगी। आपकी कोई डील फाइनल हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। आपको अपने कामों को लेकर पूरा फोकस करना होगा। धर्म-कर्म के कार्य में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आर्थिक मामलों को आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप अपनी आय को बढ़ाने के स्रोतों पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। आप अपने घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। परिवार के सदस्यों की जरुरतों पर पूरा ध्यान देंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। कोई समस्या यदि आपको लंबे समय से घेरे हुए थी, तब वह भी दूर होती दिख रही है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, नहीं तो आपके अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका कोई कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामला सुलझ सकता है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं को आप मिल बैठकर दूर करें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। धार्मिक कार्य में आपकी खूब रुचि रहेगी। नौकरी को लेकर यदि आपको कोई समस्या चल रही है, तो आप किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। आपका बिजनेस पहले से ग्रो करेगा, जो आपको खुशी देगा। किसी के सलाह आप सोच समझकर माने, तो ही बेहतर रहने वाला है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपकी सेहत में कुछ गड़बड़ हो सकती है। आपका मन आनंदमय रहेगा, क्योंकि आपको यदि कोई धन संबंधित समस्या थी, तो वह दूर होती दिख रही है। आपको यदि किसी बात को लेकर कोई टेंशन चल रही थी, तो उससे भी आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी को आप कहीं पिकनिक आदि पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आपको अपने खर्चों पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है

Horoscope Today March 17 2025 : Aaj ka Rashifal March 17 2025 Read More »

img 7625 1

Horoscope Today March 16 2025 : Aaj ka Rashifal March 16 2025

Horoscope Today: Astrological prediction for 16 March 2025

main qimg ddb92e87c21487afc58b89dd03b4f30d

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 16 मार्च 2025

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – चैत्र (गुजरात-महाराष्ट्र फाल्गुन)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – द्वितीया शाम 04:58 तक तत्पश्चात तृतीया

नक्षत्र – हस्त सुबह 11:45 तक चित्रा

योग – वृद्धि दोपहर 02:49 तक तत्पश्चात ध्रुव

राहुकाल – शाम 05:18 से शाम 06:48 तक

सूर्योदय 06:47

सूर्यास्त – 06:47

दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2029

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन को शांति से बिताने की आवश्यकता है आज आप स्थित को भांप कर ही व्यवहार करेंगे परन्तु सामने वाला आपकी परिस्थिति का खयाल नही करेगा धन सम्बन्धित मामले किसी ना किसी रूप में कलह का कारण बनेंगे इन्हें प्रेम से निपटाने का प्रयास करें। कार्य व्यवसाय से धन की आमद तो होगी लेकिन कोई न कोई खर्च लगा रहने से संध्या बाद हाथ खाली ही रह जायेगा। पति पत्नी की घरेलू कलह बाहर के लोगो तक न पहुचे इसका विशेष ध्यान रहे लोग सुलझाने की जगह आनंद लेंगे। संतानो का व्यवहार भी अनापेक्षित रहने से अंदर ही अंदर परेशान रहेंगे कहल बढ़ने के डर से विरोध भी नही कर पाएंगे। सेहत ठीक ही रहेगी। मध्य रात्रि बाद स्थिति में सुधार आने लगेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आप पिछली गलतियों से सीख लेकर ही सभी क्षेत्र पर व्यवहार करेंगे इससे मान सम्मान में वृद्धि के साथ ही नुकसान में भी कमी आएगी। कार्य व्यवसाय अथवा सामाजिक क्षेत्र पर विरोधियो के प्रति नरम व्यवहार रखना आज कुछ ना कुछ लाभ ही देकर जाएगा। आज की मेहनत निकट भविष्य में धन लाभ के नए मार्ग खोलेगी इसमे कमी ना रखे। आज भी धन लाभ आशानुकूल रहेगा फिर भी धन संबंधित प्रसंग आने पर दिमाग गर्म होगा इससे बचे। महिला वर्ग कार्य समय पर करेंगी लेकिन अहसान भी जताएंगी। भाई बंधुओ को आपके अथवा आपको उनसे उनके सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी व्यवहारिक रहे ईर्ष्या बनते कामो की बिगाड़ेगी। सेहत लगभग सामान्य ही रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज भी आपका हठीला स्वभाव बनते कार्यो में विलंब करेगा लोग आपसे व्यवहार तो करेंगे लेकिन केवल स्वार्थ पूर्ति के लिए ही अंदर से आदर का भाव नही रहेगा। कार्य क्षेत्र पर सहयोग की कमी रहेगी जिससे अधिकांश कार्य अपने ही बल करने पढ सकते है। नौकरी पेशा लोग भी अधिकारियों से नाराजगी के चलते कार्यो को मनमाने ढंग से जल्दबाजी में करेंगे। धन की आमद आज जिस समय उम्मीद नही होगी तब अकस्मात ही होगी। आज विवेकी सोच रखें अन्यथा आने वाले दिनों में इसका अशुभ परिणाम अवश्य भोगना पड़ेगा। घर के सदस्य विशेष कर स्त्री अथवा संताने अपनी मांगे मनवाने के लिये अशांति फैलाएंगी इन्हें समय पर पूरा करे वरना आने वाले कल शांति से बैठना मुश्किल होगा। संध्या बाद किसी अरिष्ट की आशंका से मन भयभीत रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन पहले की तुलना में सुधार वाला रहेगा लेकिन आज धन की प्राप्ति केवल जोखिम लेकर ही हो सकेगी। कार्य क्षेत्र पर हानि के भय से जल्दी से कोई बड़ा निर्णय नही लेंगे भयभीत ना हो निसंकोच होकर किसी भी प्रकार का जोखिम विशेष कर निवेश करें वरना निकट भविष्य में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। व्यवसाय में आज किया निवेश तुरंत लाभ तो नही देगा लेकिन आने वाले दिनों में इसका सकारत्मक परिणाम अवश्य मिल सकेगा। धर्म कर्म टोन टोटको में भी रुचि रहेगी इनपर समय और अल्प धन भी व्यय होगा। भाई बंधु और स्त्री वर्ग का मिजाज चढ़ा रहेगा सतर्क रहकर व्यवहार करें। सेहत में कुछ ना कुछ नुक्स लगा रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आप सुनेंगे सबकी लेकिन करेंगे अपने ही मन की फिर भी आज व्यवसाय से आकस्मिक लाभ होने पर स्थिति बिगड़ने नही पाएगी दिन के आरंभ में जो लोग आपके निर्णयों का विरोध कर रहे थे दोपहर बाद वे ही समर्थन करते दिखेंगे। घर मे भाई बंधुओ से किसी पुश्तैनी अथवा व्यावसायिक बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है। भागीदारी के कार्यो में निवेश से बचे अन्यथा हानि ही होगी इसके विपरीत एकल कार्यो में लाभ आवश्यकता से अधिक ही होगा। परिवार का वातावरण पल पल में बदलने पर असमंजस में रहेंगे संताने जिद पर अडेंगी मांगे मनवाकर ही शांत होंगी। मुह पर मीठा बोलने वालों से सतर्क रहें खास कर धनु एवं कुम्भ राशि जातको पर जल्दी से विश्वास ना करें। मानसिक संतुष्टि नही रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आपका मन काल्पनिक दुनिया की सैर करेगा मन मे खयाली पुलाव पकाएंगे लेकिन कर्म करने में लचीले रहेंगे। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे उसकी सफ़लता असफ़लता किसी अन्य के हाथ मे रहेगी विशेष कर पति अथवा पत्नी से बनाकर चले अन्यथा अंत समय मे सारी योजना रखी रह जायेगी। मध्यान के आस पास अकस्मात ही कही से धन की प्राप्ती होगी इसी से दैनिक खर्च के साथ भविष्य के खर्च चलाने पड़ेंगे इसलिए फिजूल खर्ची पर नियंत्रण लाये। आज व्यसन अथवा दुराचरण से बच कर रहे पारिवारिक मान हानि के साथ शारीरिक रूप से भी नुकसान देह रहेगा। कमर से नीचे के भाग में कोई नया रोग उभरने की संभावना है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन परिस्थितियां उलझन में डालने वाली बन रही है। आज कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूप रेखा अवश्य बना कर चले साथ ही हानि लाभ की समीक्षा भी पहले ही कर ले अन्यथा समय और धन की बर्बादी हो सकती है। दिनचर्या दिशाहीन रहने के कारण जिस भी कार्य को करेंगे उसे बीच मे ही अन्य काम पड़ने पर छोड़ना पड़ेगा। व्यवसाय में भी लाभ के पास पहुचते पहुचते भ्रमित हो जाएंगे। संध्या के आस पास ही थोड़ा बहुत धन लाभ हो सकेगा। नौकरी वाले जातक आज जल्दी से काम करने के मूड में नही रहेंगे। घरलू खर्चो में संकीर्णता दिखाना कलह का कारण बनेगा। महिलाए ईर्ष्या भाव से ग्रसित रहेंगी किस्मत को दोष देंगी। अकस्मात यात्रा के योग बन रहे है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन बीते कल की तुलना में बेहतर रहेगा। समाज से सम्मान तो मिलेगा इसके लिए कार्यों से समय भी निकालना पड़ेगा। कार्य व्यवसाय में भी प्रगति होगी लेकिन धन लाभ के समय आश्वाशन ही मिलने से निराश रहेंगे। पूजा पाठ के लिए समय कम ही मिलेगा फिर भी परोपकार के अवसर खाली नही जाने देंगे जरूरतमंदो को आप जितना हो सके उतना सहयोग करेंगे। व्यवसायी वर्ग कार्य स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करें निकट भविष्य में आगजनी अथवा अन्य किसी प्रकार से सामान अथवा आर्थिक क्षति होने की संभावना है। विरोधी पक्ष प्रबल रहेगा लेकिन परोपकार का पुण्य हानि नही होने देगा। संतानों अथवा घर के किसी सदस्य की गलत आदत से मन आहत होगा। घुटनो अथवा अन्य शारीरिक अंगों में निर्बलता रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन परिस्थितियां पहले से बेहतर बनेगी। आज आप किसी भी हालत में समझौता करने के पक्ष ने नही रहेंगे चाहे नुकसान ही क्यो ना हो। दिनचर्या कुछ मामलों को छोड़ सुव्यवस्थित रहेगी। काम धंधा भी मध्यान बाद अकस्मात गति पकड़ेगा लेकिन स्वभाव में नरमी रखे किसी व्यावसायिक अथवा अन्य प्रतिस्पर्धी से गरमा गरमी होने का असर व्यापारिक प्रतिष्ठा पर होगा। धन की आमद आज सहज रूप से ही हो जाएगी फिर भी असंतुष्टि में भाग दौड़ करेंगे खर्च अनियंत्रित होंगे बचत ना के बराबर ही रहेगी। कन्या राशि के लोगो से बहस से बचे। घर मे किसी न किसी से रूठना मनाना लगा रहेगा संतान का सहयोग मिलेगा। गठिया अथवा जननेन्द्रिय संबंधित समस्या उभरेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन पिछले दिनो की अपेक्षा बेहतर रहेगा सेहत में सुधार अनुभव करेंगे। प्रातः काल से ही व्यवसाय अथवा किसी आवश्यक घरेलू कार्य में विलंब होने की चिंता रहेगी लेकिन दोपहर बाद सही कार्य स्वतः ही व्यवस्थित होने लगेंगे। कार्य क्षेत्र पर अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा लेकिन आज आप दिन के आरम्भ में जो भी योजना बनाएंगे उसमे आज नही तो कल सफलता अवश्य मिलेगी इसलिये मेहनत में कमी ना रखे। धन के व्यर्थ कार्यो पर खर्च को रोकने में असमर्थ रहने के कर आर्थिक कारणों से असंतुष्ट ही रहेंगे कल से परिस्थिति हर प्रकार से पक्ष में रहेगी। सरकार संबंधित उलझनों में फंसने की भी संभावना है अनैतिक कार्यो से दूर रहे। धर्म कर्म में कम रुचि रहेगी। घर की बड़ी महिलाओ से कहा सुनी हो सकती है। 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आपमे धार्मिक भावनाए जागृत होंगी पूजा पाठ के लिए समय तो निकालेंगे लेकिन मन टोन टोटको पर ज्यादा विश्वाश करेगा लेकिन इनको करना ना करना एक बराबर ही है समय और धन की बर्बादी ही होगी। कार्य व्यवसाय से बीते दिनों की तुलना में लाभ में वृद्धि होगी। व्यवसाय में विस्तार के अवसर भी मिलेंगे परन्तु गलत मार्गदर्शन के कारण कर नही पाएंगे वर्तमान परिस्थित अनुसार आज काम मे विस्तार ना कर पाना अखरेगा लेकिन बाद में संतोष भी देगा। परिवार में बड़े बुजुर्गों से भाई बंधुओ को लेकर वैचारिक मतभेद रहेंगे। आवश्यक कार्य कल के लिए ना टाले संध्या बाद से सेहत में नरमी आने के कारण अधूरे रह सकते है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन से आप काफी आशाएं लगा कर रहेंगे परन्तु एक समय मे अधिक कार्य करने पर मतिभ्रम का शिकार बनेंगे। कार्य व्यवसाय सामान्य रहेगा लेकिन आकस्मिक कार्य आने पर उचित समय नही दे पाएंगे अधीनस्थ सहकर्मियों का ऊपर निर्भर रहना पड़ेगा। यात्रा की योजना दिन के आरंभ से ही बनेगी इस पर व्यर्थ खर्च भी करना पड़ेगा। घर मे संतान के कारण कोई नई परेशानी खड़ी होगी लेकिन उच्च पदस्थ लोगों का सहयोग मिलने से राहत मिल जाएगी सरकार संबंधित कार्य संध्या से पहले पूर्ण करने का प्रयास करे अन्यथा कुछ समय के लिये लंबित रह जायेगा। परिवार की महिलाए विशेष कर स्त्री वर्ग मानसिक तनाव से ग्रसित रहेंगी। कंधे कमर अथवा अन्य शारीरिक जोड़ो में दर्द रह सकता है।

Horoscope Today March 16 2025 : Aaj ka Rashifal March 16 2025 Read More »

img 7500 1

Horoscope Today March 15, 2025 : Aaj ka Rashifal March 15 2025

Horoscope Today: Astrological prediction for 15 March 2025

main qimg 8011c0e1b518c71cd039b1d34c709328

वैदिक राशिफल

दिनांक – 15 मार्च 2025

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – चैत्र (गुजरात-महाराष्ट्र फाल्गुन)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – प्रतिपदा दोपहर 02:33 तक तत्पश्चात द्वितीया

नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी सुबह 08:54 तक हस्त

योग – गण्ड दोपहर 02:00 तक तत्पश्चात वृद्धि

राहुकाल – सुबह 09:47 से सुबह 11:18 तक

सूर्योदय 06:48

सूर्यास्त – 06:46

दिशाशूल – पूर्व दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए चिंता ग्रस्त रहने वाला है। आप अपने अटके कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। व्यवसाय में आपको अकस्मात लाभ मिलने की संभावना है। आप अपने सामाजिक कामों पर पूरा ध्यान देंगे। आपके घर में लड़ाई झगड़े बढ़ेंगे, जिनके लिए आपको अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी। संतान ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें उन्हें अच्छी सफलता हासिल होगी। आपको अपने कामों को लेकर किसी पर डिपेंड नहीं रहना है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामाजिक व राजनीतिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। शौक मौज की चीजों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको किसी प्रॉपर्टी से संबंधित काम में सफलता हासिल होगी। परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। आप कामों को लेकर टेंशन में लगे रहेंगे, जिसमें आप अच्छा खासा इन्वेस्टमेंट भी कर सकते हैं। आपके कुछ नए विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। 

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। कारोबार में आपको अच्छे सफलता हासिल होगी। आप बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप अपने कामों में यदि कोई बदलाव करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छे रहेंगे। भाई व बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए दूर होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा। आप अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान दें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने किसी काम को पूरा करने में पूरी मेहनत करेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आपका मन परेशान रहेगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा, जिसमें आप पुराने गिले शिकवे न उखाड़ें। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। जीवन साथी से आप कोई लड़ाई झगड़ा न उखाड़ें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहने वाला है। आपको बेवजह के काम रहने से आप परेशान रहेंगे, लेकिन आपको अपनी बुद्धि का प्रयोग करके कामों को करना होगा। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बहलाने फुसलाने की कोशिश कर सकता है। आपको किसी काम को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है। विद्यार्थियों की किसी नए काम को करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको अपने किसी सहयोगी से कोई बात कहने का मौका मिलेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं। भाई व बहन आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको खर्चों में लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। पारिवारिक मुद्दों को आप मिल बैठकर सुलझाएंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज आपके लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। किसी जमीन जायदाद से संबंधित मामले को आप मिल बैठकर निपटाएंगे, तो बेहतर रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आप अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या द्धेष की भावना बनाएं रखें। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपको किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायी रहने वाला है। पारिवारिक मुद्दों को आप सुलझाने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार में सदस्यों में एकजुटता बनी रहेगी। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय तक मिलकर खुशी होगी। आपका बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर निपटाने की आवश्यकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपके आत्म सम्मान में वृद्धि होने से खुशी होगी। व्यावसायिक योजना को गति मिलेगी। किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना आपको नुकसान देगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको किसी यात्रा पर जाते समय वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और आपके कुछ रुके हुए काम पूरे होंगे और आप किसी संपत्ति की खरीदने बेचने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी आज पूरी होगी। किस पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर आपको खुशी होगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकते हैं। विद्यार्थियों का बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है और कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती हैं। आप अपनी माताजी से कोई वादा करें, तो उसे आपको समय रहते पूरा करना होगा। आपकी बेवजह क्रोध करने की आदत के कारण परिवार के सदस्य भी आपसे नाराज रहेंगे। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा, इसलिए आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

ओमआज का दिन आपके लिए साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपका किसी नए वाहन की खरीदारी का सपना पूरा होगा। आपको किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आपके शौक मौज की चीजों में इजाफा होगा। आपकी बेवजह बोलने की आदत आपके लिए समस्या खड़ी कर सकती हैं। आपको अपनी इनकम के सोर्स पर पूरा ध्यान देना होगा

Horoscope Today March 15, 2025 : Aaj ka Rashifal March 15 2025 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!