Daily Horoscope Panchang

img 2378 1

Horoscope Today January 15, 2025 : Aaj ka Rashifal January 15, 2025

Horoscope Today: Astrological prediction for 15 January 2025

main qimg 1c307ba00294973e4a424f5a7528997d

वैदिक पंचांग

दिनांक – 15 जनवरी 2025

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास – माघ (गुजरात-महाराष्ट्र पौष)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – द्वितीया 16 जनवरी रात्रि 03:23 तक तत्पश्चात तृतीया

नक्षत्र – पुष्य सुबह 10:28 तक तत्पश्चात अश्लेशा

योग – प्रीति 16 जनवरी रात्रि 01:47 तक तत्पश्चात आयुष्मान

राहुकाल – दोपहर 12:48 से दोपहर 02:11 तक

सूर्योदय 07:19

सूर्यास्त – 06:16

दिशाशूल – उत्तर दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन आप के अन्दर आवेश की मात्रा अधिक रहेगी। आस-पडोसी से आज अहम को लेकर टकराव हो सकता है। वाणी व्यवहार में नरमी रखें अन्यथा मान हानि हो सकती है। कार्य व्यवसाय में आसानी से जितना मिल जाये उसी से संतोष करें अन्यथा किसी ना किसी से व्यर्थ के झगड़े हो सकते है। सरकारी कार्यों को सम्भव हो तो कुछ दिन स्थिगित करना बेहतर रहेगा असफलता मिल सकती है। अनैतिक कार्यों से आज दूर रहें। सेहत के ऊपर खर्च करना पड़ेगा। घर का वातावरण अस्त-व्यस्त रहेगा। सावधानी से दिन व्यतीत करें। कुछ समय के लिये मानसिक तनाव हो सकता है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन भी आपके अनुकूल रहेगा। आज दिन भर शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति रहेगी। आज आपका सामाजिक व्यवहार बढ़ेगा लेकिन कुछ समय बाद यह झंझट भी लगने लगेगा। नौकरी अथवा व्यापार में लाभ के अनेक अवसर मिलेंगे लेकिन इनमें से एकाध का ही लाभ उठा पाएंगे। मध्यान के बाद का कुछ समय प्रेम-प्रसंग, मनोरंजन में बिताएंगे। मित्रो के साथ अकस्मात घूमने अथवा अन्य यात्रा का अवसर मिलेगा। मायके अथवा ससुराल से लाभ होने की संभावना है। यात्रा में सतर्कता बरते चोटादि का भय है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपके लिये अनुकूल रहेगा। आज किसी कार्य अथवा व्यापार में अकस्मात धन मिलने से कार्य के प्रति उत्साह बढ़ेगा। नौकरी पेशा जातको को भी परिश्रम का फल आर्थिक या पदोन्नति के रूप में मिल सकेगा। धर्म के गूढ़ रहस्यों को जानने की उत्सुकता रहेगी। संध्या का समय परिजनों के साथ आनंद से बीतेगा। घर के बड़े बुजुर्गों से भविष्य के लिए उत्तम मार्गदर्शन मिलेगा। संतानों के ऊपर खर्च होगा। वाणी में थोड़ी कटुता रह सकती है फिर भी आज लोगो को आपसे स्वार्थ रहने के कारण बुरा नही मानेंगे। पेट संबंधित व्याधि परेशान कर सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। परिवार के प्रति आज अधिक संवेदनशील रहेंगे। कार्य व्यवसाय से समय निकाल आज मनोरंजन एवं सामाजिक कार्यक्रमो में अधिक समय बितायेंगे। धार्मिक अथवा पर्यटक स्थानों की यात्रा का भी अवसर मिलेगा। सुख सुविधाओं पर अधिक खर्च होगा। परिजनों के साथ सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। घरेलू वातावरण खर्च करने पर प्रसन्न ना करने पर अशांत बनेगा। किसी बहुप्रतीक्षित लाभ के मिलने की सम्भावना है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए हानिकर रहेगा। पूर्व में किये निवेश का लाभ नहीं मिलने से निराश होंगे नए कार्य की योजना भी ठंडी पड़ेगी। महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहने से आर्थिक समस्या खड़ी होगी। प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से कार्य क्षेत्र पर मंदी का सामना करना पड़ेगा। कमीशन के कार्यों से माध्यम से कुछ लाभ हो सकता है। आज के दिन मौन धारण करने से कई समस्याओं का समाधान स्वतः ही हो जाएगा। घरेलू वातावरण में कुछ न कुछ समस्या लगी रहेगी। सेहत ठीक रहने पर भी काम मे मन नहीं लगेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा। आज आपको प्रत्येक कार्य का शुभफल प्राप्त होगा। व्यापार में मनोवांछित सफलता मिलने से मन हर्षित रहेगा। किसी रुके कार्य अथवा धन की प्राप्ति थोड़ा अधिक प्रयास करने पर हो सकती है। आज सांसारिक सुख सुविधाओं की वस्तुएं संकलित करने पर भी धन खर्च होगा। विवाहोत्सुकों के लिए योग्य साथी की तलाश पूरी हो सकती है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। भाग्योदयकारक समय रहेगा। सेहत मध्याह्न बाद कुछ समय के लिये नरम रहेगी फिर भी हल्के में ना लें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको हर क्षेत्र से संम्मान-ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। व्यापार आज अपेक्षा के अनुसार तो नही फिर भी सामान्य से उत्तम रहने से प्रसन्न रहेंगे। धन की आमद अचानक होने से आश्चर्य में पड़ेंगे। आज आपकी वाणी की सौम्यता नए सम्बंध स्थापित करने में सहायता करेगी। घर के किसी बुजुर्ग से शुभकार्य करने की प्रेरणा मिलेगी घरेलू वातावरण भी आज आपके सोचे अनुसार रहेगा। घरेलू खर्च भी अधिक रहेगा। लंबी यात्रा से बचे सेहत ख़राब हो सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज अधिकारियो का प्रोत्साहन मिलने से उन्नति के मार्ग खुलेंगे। व्यवसाय में लाभ पाने के लिए थोड़ा अतिरिक्त परिश्रम भी करना पड़ सकता है। आज गलत संगत अथवा गलत मार्गदर्शन में आकर अनैतिक कार्यो में पड़ने से मान हानि के योग बनेंगे। घरेलू वातावरण स्थिर रहेगा परिजनों से मधुर भावनात्मक सम्बन्ध रहेंगे। मनोरंजन पर्यटन के साधन उपलब्ध होने से आनंद मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। छाती संबंधित समस्या हो सकती है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन विपरीत फल प्रदान करने वाला है। आज दिन भर सतर्क रहने की आवश्यकता है। सेहत नरम रहने से स्वभाव मे चिढ़चिढ़ापन आएगा फलस्वरूप किसी प्रियजन से मन मुटाव के प्रसंग बनेंगे। कार्य क्षेत्र पर धन कमाने के मार्ग खुले रहेंगे परन्तु दिमाग सही कार्य को छोड़ गलत की तरफ आकर्षित होने के कारण आर्थिक कारणों से चिंता बैचेनी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज मन कम ही लगेगा। आज कानूनी उलझनों में फंसने की संभावना है। आध्यत्म से जुड़े मानसिक शान्ति मिलेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन व्यावसायिक दृष्टिकोण से आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज के दिन आप अपनी वाकपटुता और मीठी वाणी से लाभप्रद व्यापारिक सम्बंध विकसित कर सकेंगे। जो भविष्य के लिए भी हितकर रहेंगे। आज आप में वैचारिक निखार आएगा। लेकिन आज धन के कही फंसने के योग भी बन रहे है सतर्क रहें। परिजनों से सम्बन्ध मधुर रहेंगे। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। पुत्र से मतभेद हो सकते है। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बनेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी जांच-परख अवश्य करें कार्य-व्यवसाय में हानि होने की संभावना है। आलस्य की प्रवृति के कारण आज महत्त्वपूर्ण सौदे हाथ से निकलने की भी संभावना है। परिवार में किसी से व्यर्थ की बातों पर उग्र चर्चा के कारण दिन भर पश्चाताप रहेगा। नए कार्य की शुरुआत आज ना करें। अनैतिक कार्यो से मानहानि हो सकती है इसका ध्यान रखें। असंयमित दिनचर्या के कारण सेहत ख़राब हो सकती है। धन की आमद को लेकर तरह तरह के प्रयास करेंगे लेकिन सफ़लता संदिग्ध है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपको शुभ फल देने वाला है। आज आप अपने व्यवहार कुशलता से किसी का भी दिल जीत सकते हैं। सरकारी अथवा अचल संपत्ति के दस्तावेज करने के लिए आज का दिन शुभ है। व्यवसाय में निवेश भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा आज भी धन की प्राप्ति थोड़ी उठापटक के बाद संतोषजनक हो जाएगी। मित्र-परिजनों के साथ मनोरंजन के अवसर भी निकाल लेंगे। आज किये गए शुभकर्म भविष्य के लिये अति लाभदायक सिद्ध होंगे। छोटी मोटी बातो को छोड़ आरोग्य बना रहेगा।

Horoscope Today January 15, 2025 : Aaj ka Rashifal January 15, 2025 Read More »

img 2554 1

Horoscope Today January 14, 2025 : Aaj ka Rashifal January 14, 2025

Horoscope Today: Astrological prediction for 14 January 2025

main qimg 51a3d69c213e3d5542e03694fb1eee38

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 14 जनवरी 2025

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास – माघ (गुजरात-महाराष्ट्र पौष)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – प्रतिपदा 15 जनवरी रात्रि 03:21 तक तत्पश्चात द्वितीया

नक्षत्र – पुनर्वसु सुबह 10:17 तक तत्पश्चात पुष्य

योग – विष्कंभ 15 जनवरी रात्रि 02:59 तक तत्पश्चात प्रीति

राहुकाल – शाम 03:33 से शाम 04:55 तक

सूर्योदय 07:19

सूर्यास्त – 06:15

दिशाशूल – उत्तर दिशा मे

व्रत पर्व विवरण – मकर संक्रांति (पुण्यकाल: सुबह 09:03 से सूर्यास्त तक),उत्तरायण,महाकुंभ प्रयाग का प्रथम प्रमुख शाही स्नान,ऋषि दर्शन जयंती,पोंगल,धनुर्मास समाप्त

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आपकी अथवा घर में किसी सदस्य की सेहत अकस्मात ख़राब होने या पुराने रोग के बढ़ने से भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। कार्य क्षेत्र पर भी आज आर्थिक कारणों से कार्य अटक सकते है। उधार की वसूली में परेशानी आएगी। किसी अरिष्ट की चिंता से मन व्याकुल रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से थोड़ी राहत मिलेगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। मानसिक तनाव ना बढ़ने दें आध्यात्म का सहारा लें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज दिन भर मानसिक रूप से शांति अनुभव करेंगे कुछ गलतियों के कारण आत्म ग्लानि भी होगी परंतु आज आपका ध्यान परिवार में सुख शान्ति कायम रखने पर रहेगा। घर में सुख के साधनों पर खर्च करेंगे। घूमने-फिरने के स्वादिष्ट भोजन के अवसर भी मिलेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज का दिन भी सामान्य ही रहेगा। लेट लतीफी के कारण धन लाभ में कमी आएगी। सेहत संध्या के आसपास कुछ समय के लिये विपरीत हो सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन बीते दिनों की अपेक्षा सुख-शांति से बितायेंगे। आज आपके स्वाभाव में नरमी रहने से परिजनों के साथ चल रहे मतभेद सामान्य होंगे। कला एवं संगीत में आज विशेष रूचि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का सहयोग मिलने से रुके कार्य पूर्ण होंगे। धन की आमद कम लेकिन संतोषजनक हो जाएगी। रिश्तेदारों व संतानों के ऊपर खर्च बढेगा। नजदीकी रिश्तेदारो से शुभ समाचार मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपकी आशा से अधिक शुभ रहने से आश्चर्य चकित होंगे। घर एवं बाहर के वातावरण में शांति आएगी। आज आपके सभी कार्य स्वतः होते नजर आएंगे। स्त्री अथवा पति के सहयोग से भाग्योदय हो सकता है। व्यवहार में मृदुलता रखें तो आज आकस्मिक लाभ की संभावना बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति का विवाद सुलझने से राहत मिलेगी। छोटी-बड़ी यात्रा के योग बन रहे है। 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन लगभग सभी कारणों से विपरीत फलदायक रहने वाला है। हाथ में लिए कार्य समय से पूरा नहीं कर पाने से अधिकारियो अथवा सम्बंधित व्यक्ति की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। भोजन भूख लगने पर ही खाये असंयमित भोजन के कारण सेहत खराब हो सकती है। नए अनुबंधों पर विचार फिलहाल टालें। परिजनों को थोड़ा समय दें। उपहार सम्मान के साथ खर्च भी होगा। सेहत नरम गरम रहेगी। यात्रा के योग भी बन रहे है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपका आज का दिन आनंद दायक रहेगा। पूर्व में लिये निर्णय आज शुभ फल प्रदान करेंगे। परंतु धन लाभ के लिए आज थोड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। नौकरी वाले जातक घरेलु कार्य के लिये समय निकालने में परेशानी आएगी। सामाजिक अथवा पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के कारण चहल-पहल रहेगी। विवाहोत्सुक को शीघ्र योग्य जीवनसाथी मिलेगा। आरोग्य आज ठीक रहेगा फिर भी खाने पीने में संयम बरतें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपको शुभ फलों अथवा समाचारों की प्राप्ति कराएगा। दिन आज दिनभर प्रसन्नचित रहेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बनाएंगे। अविवाहितो को दूर से रिश्ते आएंगे लेकिन इसमे सफलता मिलने में अभी कुछ समय लग सकता है। कार्य क्षेत्र पर भी आज का दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक लाभ की संभावनाएं प्रबल रहेंगी। आज आप हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगे। सेहत उत्तम बनी रहेगी अग्नि अथवा लोहे से सावधानी रखें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन श्रम साध्य रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में अनिर्णय की स्थिति रहेगी। स्वयं अथवा परिजन का ख़राब स्वास्थ्य भी चिंता का विषय बनेगा। धीरे-धीरे स्थिति नियंत्रण में आ जायेगी। कार्य क्षेत्र पर आज महत्त्वपूर्ण कार्य मध्यान के बाद करना लाभदायक रहेगा। घरेलु उत्पादों के क्रय-विक्रय सम्बंधित व्यापार से अच्छा मुनाफा कमाएंगे। धन की आमद के लिये कुछ इंतजार करना पड़ेगा। घरेलू पूजा पाठ में भाग लेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आपका आज का दिन विषम परिस्थितियों वाला रहेगा। सेहत में गिरावट आने से कार्य के प्रति उत्साह कम रहेगा। कार्य क्षेत्र पर भी आज प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी जिससे मन मे विपरीत खयाल आएंगे। विरोधी आज आपको नीचा दिखाने का हर संभव प्रयास करेंगे व्यर्थ के विवाद से दूरी बना कर रहें। आज आपके पुण्य उदय होने से धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। परिजनों का सहयोग मिलता रहेगा। धन लाभ के लिये आज अनैतिक साधनों से दूरी बनाकर रहें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन रुके हुए कार्यो में गति आएगी। कार्य क्षेत्र पर आज होने वाली गतिविधियों की समीक्षा अवश्य करें गलतियों में सुधार होगा। धन लाभ आज निश्चित होगा भले ही थोड़ा विलम्ब से हो। धार्मिक कार्यो में आस्था रहेगी। दान पुण्य करेंगे। सामाजिक व्यवहार पर खर्च होगा। घर में शांति से रहे छोटी बातों पर विवाद होने की संभावना है। छोटी मोटी स्वास्थ्य संबंधित शिकायते लगी राह सकती है। 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन सामान्यतः शुभ फल देने वाला रहेगा। परंतु आज विलासी प्रवृति पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। सेहत में मामूली गिरावट अनुभव करेंगे। कार्य क्षेत्र पर थोडी माथापच्ची करनी पड़ सकती है परंतु धन लाभ के प्रयास अवश्य सफल होंगे। पैतृक संबंधो से आकस्मिक लाभ होगा। सरकारी कार्य कल के लिए छोड़ना बेहतर रहेगा। स्त्री सुख मिलेगा। पूर्व नियोजित यात्रा में कुछ कष्ट होने के बाद आनन्द मिलेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन बीते कल की तुलना में थोड़ी राहत प्रदान करेगा। आज धन का खर्च आय की तुलना में अधिक रहेगा फिर भी मानसिक रूप से दिन भर प्रसन्न रहेंगे। घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल रहेगी। कीमती वस्तुओ की खरीददारी पर खर्च होगा। उपहार वस्तुओ का आदान प्रदान होगा। कार्य क्षेत्र से आज सिमित धन लाभ होगा फिर भी संतोष कर लेंगे। प्रियजनों के साथ उत्तम भोजन पर्यटन सुख मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

Horoscope Today January 14, 2025 : Aaj ka Rashifal January 14, 2025 Read More »

img 2535 1

Horoscope Today January 13, 2025 : Aaj ka Rashifal January 13, 2025

Horoscope Today: Astrological prediction for 13 January 2025

main qimg 1978350876f609339d17bdb341a85b21

वैदिक पंचांग

दिनांक – 13 जनवरी 2025

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास – पौष

पक्ष – शुक्ल

तिथि – पूर्णिमा 14 जनवरी रात्रि 03:56 तक तत्पश्चात प्रतिपदा

नक्षत्र – आर्द्रा सुबह 10:38 तक तत्पश्चात पुनर्वसु

योग – वैधृति 14 जनवरी प्रातः 04:39 तक तत्पश्चात विष्कंभ

राहुकाल – सुबह 08:41 से सुबह 10:03 तक

सूर्योदय 07:19

सूर्यास्त – 06:15

दिशाशूल – पूर्व दिशा मे

व्रत पर्व विवरण – व्रत पूर्णिमा,पौषी पूर्णिमा,माघ स्नान आरम्भ,महाकुंभ पर्व प्रारंभ (प्रयागराज),लोहड़ी पर्व (पंजाब,हिमाचल प्रदेश,जम्मू-कश्मीर)

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।

जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

कैसा रहेगा यह वर्ष

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप पर बड़ों का साथ व सहयोग बना रहेगा। शुभ कार्यों में आपके पूरे रुचि रहेगी। आपको किसी काम की लेकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें, नहीं तो आपके काफी कम रुक सकते हैं। आपको कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचे नहीं तो उसमें आपको समस्या आ सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में जुड़े लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना बनती दिख रही है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आध्यात्म के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपका कामों पर पूरा फोकस रहेगा। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा,नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या आ सकती है। आप किसी की सलाह पर चलकर अच्छा नाम कमाएंगे। कार्य क्षेत्र में आपको अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिल सकता है। आप अपनी किसी पुरानी योजना को लेकर परेशान रहेंगे। यदि आपने उसमें धन लगाया,तो वह आपके लिए नुकसान लेकर आ सकती हैं। आपको यदि पार्टनरशिप में किसी काम को करने का मौका मिले,तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत और लग्न से काम करने के लिए रहेगा। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलने वाला है। शिक्षा से जुड़े लोगों को मन मुताबिक काम मिल सकता है। आपका किसी नए मकान को खरीदने का सपना पूरा होगा। आप किसी से धन ना लें नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी। आपके माता जी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है,जिसके कारण आपके कामों में समस्या आएगी। कार्यक्षेत्र में कोई आपके कामों को लेकर विरोध कर सकता है। आपका मन पूजा पाठ में खूब लगेगा जिसे देखकर परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आप सबको लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आप कोई जरूरी निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लें नहीं तो समस्या आ सकती है। आप अपने कामों के लिए योजना बनाएं तभी वह पूरी हो सकती हैं। यदि आपने साझेदारी में किसी काम को किया है तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज सावधान रहने की आवश्यकता है। आप आज अति उत्साहित होने से बच्चे नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोग अपने कामों से एक अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आप किसी पुरानी योजना को लेकर परेशान रहेंगे। निर्णय लेने की क्षमता का आज आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको अपने सहकर्मियों से कोई भी बात नहीं छुपानी है। माता-पिता के आशीर्वाद से आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप व्यक्तिगत प्रदर्शन से अच्छा नाम कमाएंगे। कार्य क्षेत्र में आज आपको पूरा साथ मिलेगा लेकिन शारीरिक समस्याओं के कारण आज आप थोड़ा परेशान रहेंगे। कामकाज में आज दिल ना दे नहीं तो आपके काम में कर सकते हैं। आज आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा नहीं तो आपके काम रुक सकते हैं। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। आपने यदि किसी से कुछ कर्ज लिया था तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंद में रहने वाला है। आपको कुछ निजी मामलों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। संतान की तरक्की में आ रही बाधा दूर होगी। आपको माताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपको अपने काम में आ रही समस्याओं को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत करनी पड़ सकती है। आपका कोई परिचय आज आपसे किसी बात को करना राज हो सकता है। विद्यार्थियों का किसी परीक्षा को देना होगा। आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कुछ नए संपर्कों का आज आपको लाभ मिलेगा। भाई बंधुओं से नजदीकी बढ़ेगी। आपको किसी लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी। आपकी किसी काम में यदि आपको समस्या आ रही थी वह आज दूर हो सकती है। आपका कोई विरोधी आज आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। आपको व्यापार में किसी को साझेदार बनने से बचना चाहिए वह आपको धोखा दे सकता है। माता जी के आशीर्वाद से आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी बुद्धि में विवेक से आज वह सब कुछ पा सकते हैं जिनकी आपके पास कमी थी। संतान को संस्कारों में परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिल सकता है। 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यापार में आज आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा । आप अपनी वाणी के मधुरता बनाए रखें तभी आप लोगों को अपनी और आकर्षित कर पाएंगे। आपको कुछ महत्वपूर्ण विषयों को लेकर पिताजी से बातचीत करनी होगी। कार्यक्षेत्र में आपके दिए का सुझावों का स्वागत होगा जिससे आपको खुशी होगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपको किसी पुराने निवेश से आज अच्छा लाभ मिल सकता है। आपके मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी तो वह आज दूर होगी। 

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारी बहुत ही सावधानी से पूरी करें नहीं तो आपसे कोई चूक हो सकती है। आपको अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। जो जातक विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। आपको किसी निवेश संबंधी योजना में बहुत ही सूझबूझ कर धन लगाना होगा । कामकाज को लेकर यदि आप परेशान चल रहे हैं तो आपकी वह समस्या पूरी दूर हो सकती है। विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं के कारण आज अपने सीनियर से मदद लेनी पड़ सकती है। 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहने वाला है। आपको वरिष्ठ सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ आप कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। आपको कार्य क्षेत्र में लोगों की बातों में आने से बचना होगा,नहीं तो आपका कोई नुकसान हो सकता है। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है और आपको कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती हैं। आप कोई जरूरी जानकारी किसी दूसरे के सामने उजागर न करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

Horoscope Today January 13, 2025 : Aaj ka Rashifal January 13, 2025 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!