Daily Horoscope Panchang

Horoscope Today July 29 2026 : Aaj ka Rashifal July 29 2026

Horoscope Today: Astrological prediction for 29 July 2026

img 0759 2

For consultation Booking visit:-www.analystastro.com
https://superprofile.bio/bookings/astroanalyst

हिंदू पंचांग व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए नंबर पर अपने शहर का नाम लिखकर व्हाट्सएप करें 9897607275
सनातन पंचांग
दिनांक – 29 जुलाई 2026
दिन – बुधवार
विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
शक संवत -1948
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा ॠतु
मास – आषाढ
पक्ष – शुक्ल
तिथि – पूर्णिमा रात्रि 08:05 तक तत्पश्चात प्रतिपदा
नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा शाम 03:37 तक तत्पश्चात श्रवण
योग – प्रीति रात्रि 11:58 तक तत्पश्चात आयुष्मान
राहुकाल – दोपहर 12:45 से दोपहर 02:24 तक
सूर्योदय – 06:12
सूर्यास्त – 07:17
दिशाशूल – उत्तर दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
आपका जन्मदिन: 29 जुलाई

दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

सेहत: स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।

परिवार: पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। किसी की दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।

करियर: लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी।

सलाह: बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें।

मेष – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि लेने से आपके स्वभाव में सकारात्मक बदलाव आया है। हर काम सहज तरीके से करने पर काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। विद्यार्थी किसी कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आज आवेदन कर सकते हैं। नेगेटिव- प्रॉपर्टी या वाहन की खरीद-बिक्री के काम में परेशानी आ सकती है। किसी भी समस्या को विवाद के बजाय बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें। जरूरी सामान खुद संभालकर रखें, क्योंकि उसके खोने या चोरी होने की आशंका है।

करियर- कारोबार में लंबे समय से अटके काम आगे बढ़ेंगे। पिता या पिता समान किसी व्यक्ति की सलाह और सहयोग से अच्छी उपलब्धि मिल सकती है। पार्टनरशिप को लेकर बातचीत चल रही है तो उससे जुड़ा फैसला फायदेमंद रहेगा। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। परिवार के लोगों के बीच प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंध भी मर्यादित रहेंगे। हेल्थ- कफ और खांसी की परेशानी हो सकती है। लापरवाही न करें और जरूरत के मुताबिक इलाज लें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6


वृष – पॉजिटिव- निजी काम को लेकर योजना बनाई है तो आज उस पर तुरंत काम शुरू करना फायदेमंद रहेगा। विद्यार्थियों और युवाओं की पढ़ाई या करियर से जुड़ी समस्या दूर होगी। इससे वे एकाग्र होकर अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। समझदारी से काम करना जरूरी है। नेगेटिव- ज्यादा सोच-विचार करने से मौका हाथ से निकल सकता है। इसलिए जरूरी फैसला समय पर लें। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। इससे मनोबल कमजोर होगा और संबंधों पर भी असर पड़ेगा।

करियर- कारोबार में नई गतिविधि शुरू करने की योजना बनेगी। शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है, लेकिन आज लोन या उधार लेने से जुड़ा काम न करें। नौकरी में मन मुताबिक बदलाव होने की संभावना है। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंध में गलतफहमी हो सकती है। इसका असर आपकी मानसिक शांति पर भी पड़ेगा। हेल्थ- स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। मौसम बदलने के कारण एलर्जी, खांसी और जुकाम हो सकता है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – पॉजिटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। इसलिए दिन की शुरुआत में ही कामों की योजना बना लें। कोई फायदेमंद सूचना मिल सकती है। घर में चल रही गलतफहमियां आपकी कोशिशों से दूर होंगी। नेगेटिव- अच्छे अवसर का समय पर फायदा उठाएं। बातचीत करते समय सही शब्दों का इस्तेमाल करें, वरना थोड़ी सी लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। अपने अहंकार और गुस्से की ऊर्जा को सही काम में लगाएं।

करियर- फिलहाल मौजूदा कामों पर ही ध्यान दें। जरूरत से ज्यादा उत्साह में काम करने से बचें। धैर्य और सक्रियता बनाए रखने पर काम समय से पूरे होंगे। रुकी पेमेंट मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालनी पड़ सकती है। लव- पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। पुराने दोस्त से मुलाकात होने पर पुरानी यादें ताजा होंगी। संतान की इच्छा रखने वाले लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। हेल्थ- मौसम के कारण एलर्जी और घबराहट हो सकती है। भीड़भाड़ और प्रदूषण वाली जगहों पर जाने से बचें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क – पॉजिटिव- अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और दूसरों से मदद की उम्मीद करने के बजाय अपने काम खुद पूरा करने की कोशिश करें। इससे बेहतर नतीजे मिलेंगे। अच्छी सोच और व्यवस्थित दिनचर्या से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। नेगेटिव- दोस्तों के साथ मतभेद हो सकता है। नकारात्मक परिस्थिति में धैर्य न खोएं और अपना मनोबल मजबूत रखें। विद्यार्थी पढ़ाई में व्यस्त रहें। थोड़ी सी लापरवाही परीक्षा के नतीजों पर असर डाल सकती है।

करियर- कार्यस्थल पर मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलेंगे। आपके फैसले सही साबित होंगे। ऑफिस की फाइलें और कागजी काम समय पर पूरे कर लें, वरना पेनल्टी लग सकती है। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोग अपने क्लाइंट से अच्छा व्यवहार रखें। लव- दांपत्य जीवन सुखद और व्यवस्थित रहेगा। घर और काम के बीच भी अच्छा तालमेल बना रहेगा। हेल्थ- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन लापरवाही न करें। मौसम के मुताबिक अपनी दिनचर्या रखें। भाग्यशाली रंग- मैरून, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह – पॉजिटिव- ज्यादातर काम समय पर और व्यवस्थित तरीके से पूरे होने पर खुशी मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य की शादी से जुड़ी योजना बन सकती है। प्रभावशाली व्यक्ति से मदद मिलने पर युवाओं को खुशी होगी। निजी काम पूरे करने के लिए भी समय मिलेगा। नेगेटिव- कुछ नजदीकी लोग जलन के कारण आपके प्रति नकारात्मक भावना रख सकते हैं। दूसरों के मामलों में न पड़ें, वरना बेवजह परेशानी में फंस सकते हैं। आत्मविश्वास बनाए रखें। समस्या आने पर घर के अनुभवी लोगों की सलाह लें।

करियर- कारोबार में व्यवस्था बनी रहेगी, लेकिन सफलता के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। कार्यस्थल की परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। रुकी पेमेंट मिल सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का ऑफिस में प्रभाव बना रहेगा। लव- पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। लव पार्टनर के साथ बाहर जाने का मौका मिलेगा। हेल्थ- मौजूदा वातावरण से अपना बचाव करें। जोखिम वाले कामों से भी दूर रहें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या – पॉजिटिव- कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में महत्वपूर्ण साबित होंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां घर के लोगों में बांटकर अपने लिए भी समय निकालें। इससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। नेगेटिव- धार्मिक कार्यक्रम में गलतफहमी के कारण किसी से कहासुनी हो सकती है। इसलिए अपना व्यवहार संयमित रखें। जरूरत से ज्यादा अपने बारे में सोचने का गलत असर निजी और पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है।

करियर- बिजनेस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। रुके हुए कामों के कारण कारोबार में मंदी आ सकती है। आलस को खुद पर हावी न होने दें। ऑफिस और बिजनेस दोनों जगह टीम वर्क से काम करने पर अच्छी सफलता मिलेगी। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता और प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। हेल्थ- एसिडिटी या पित्त से जुड़ी समस्या वाले लोग मौसम से अपना बचाव करें। भोजन में ठंडी तासीर वाली चीजें शामिल कर सकते हैं। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

तुला – पॉजिटिव- सोचे हुए काम समय पर पूरे होने से उत्साह रहेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। जरूरत पड़ने पर उनकी मदद करेंगे और इससे आपको खुशी मिलेगी। प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात का मौका भी मिल सकता है। नेगेटिव- अपनी योग्यता और क्षमता पर भरोसा रखें। आंख बंद करके दूसरों पर भरोसा करना परेशानी बढ़ा सकता है। युवा किसी समस्या के कारण नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें। लेनदेन में लापरवाही न करें।

करियर- बिजनेस की योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। किसी अधिकारी से मन मुताबिक मदद मिलेगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के काम विशेष रूप से सफल होंगे। क्लाइंट या कस्टमर से बहस की स्थिति बने तो शांत रहें। नौकरी में काम सावधानी से पूरे करें। लव- परिवार के लोगों के बीच अच्छा तालमेल और प्रेम रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी। हेल्थ- वाहन सावधानी से चलाएं। मौसम के विपरीत असर से बचने के लिए खानपान पर खास ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक – पॉजिटिव- भावनाओं के बजाय समझदारी से फैसला लें और व्यावहारिक रहें। इससे सभी कामों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थी बेकार की बातों से ध्यान हटाकर पढ़ाई पर ध्यान देंगे। रिश्तेदारों से चल रहा पुराना मतभेद भी दूर हो सकता है। नेगेटिव- लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है। हस्ताक्षर और कागजी काम करते समय सावधानी रखें। आर्थिक गतिविधियां फिलहाल धीमी रहेंगी। कुछ मामलों में स्वाभिमान आपकी तरक्की में रुकावट बन सकता है। व्यवहार में लचीलापन रखें।

करियर- बिजनेस के काम करने के तरीके को बेहतर बनाने की जरूरत है। बड़े अधिकारी या राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात होने पर काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। सरकारी नौकरी में किसी क्लाइंट के कारण परेशानी हो सकती है, इसलिए सावधान रहें। लव- पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी हो सकती है। इसका असर आपके करियर पर भी पड़ सकता है। हेल्थ- गलत खानपान और अव्यवस्थित दिनचर्या के कारण हड्डियों और जोड़ों में दर्द हो सकता है। मौसम से अपना बचाव करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

धनु – पॉजिटिव- आपकी कोशिशों से ज्यादातर काम योजनाबद्ध तरीके से पूरे होंगे। परिवार का साथ और अनुकूल समय आत्मविश्वास बढ़ाएगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। नेगेटिव- लापरवाही के कारण पैसों के लेनदेन में गड़बड़ी हो सकती है। कागजी काम करते समय सावधानी रखें। बाहरी गतिविधियों में व्यस्त रहना समय और पैसे की बर्बादी हो सकती है।

करियर- महिला कारोबारी अपने बिजनेस पर खास ध्यान दें। उनके लिए समय फायदेमंद है। मनोरंजन और सौंदर्य प्रसाधन से जुड़े बिजनेस में तरक्की होगी। नौकरी में महत्वपूर्ण पद मिल सकता है। लव- व्यस्त दिनचर्या से परिवार के लिए समय निकालने पर सभी को खुशी मिलेगी। घर का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। हेल्थ- मौसम के मुताबिक दिनचर्या रखें। खांसी, जुकाम और गले से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें। भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 8

मकर – पॉजिटिव- कोई भी काम शुरू करने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी लें। इससे बेहतर नतीजे मिलेंगे। इनकम के नए रास्ते बनेंगे। घर के बुजुर्गों का प्यार और आशीर्वाद शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखेगा। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। नेगेटिव- कोई दोस्त आपके खिलाफ गलतफहमी पैदा कर सकता है। दूसरों पर भरोसा करने के बजाय अपनी क्षमता पर विश्वास रखें। पैसों का लेनदेन न करें। युवाओं को किसी खास काम का नतीजा मिलने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

करियर- दोस्त की मदद से बिजनेस का अटका प्रोजेक्ट आगे बढ़ेगा। अंदरूनी व्यवस्था और काम करने के तरीके में बदलाव से अच्छे नतीजे मिलेंगे। विदेश से जुड़े बिजनेस में नुकसान हो सकता है। कोई भी डील सावधानी से करें। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। बुजुर्गों के सहयोग और आशीर्वाद से घर में सकारात्मक माहौल रहेगा। लव पार्टनर की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। हेल्थ- पुरानी स्वास्थ्य समस्या दोबारा होने से थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। दूसरों के साथ अपना भी ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ – पॉजिटिव- भावनाओं के बजाय समझदारी से काम लें। थोड़ी सावधानी से सभी काम व्यवस्थित तरीके से पूरे होंगे। बच्चों के भविष्य से जुड़ी योजनाएं बनेंगी। हिम्मत और साहस से मुश्किल काम भी आसानी से पूरा कर लेंगे। नेगेटिव- पारिवारिक व्यवस्था को लेकर परेशानी आ सकती है। समस्या का समाधान शांत तरीके से करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंध खराब न होने दें। गुस्से और आवेश के बजाय बातचीत से समस्या सुलझाएं।

करियर- कारोबार की सभी गतिविधियां अपनी देखरेख में करवाएं। स्टाफ या कर्मचारियों के भरोसे रहना नुकसान पहुंचा सकता है। गैरकानूनी कामों से दूर रहें। जांच या पेनल्टी जैसी स्थिति बन सकती है। लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। विपरीत लिंग के किसी व्यक्ति से मुलाकात होने पर पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी। हेल्थ- गलत खानपान से गैस, बदहजमी और पेट दर्द हो सकता है। हल्का भोजन करें और परेशानी बढ़ने पर इलाज लें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

मीन – पॉजिटिव- कोई काम मन मुताबिक होने से मानसिक शांति मिलेगी। किसी से वादा किया है तो उसे पूरा करने की कोशिश करें। नया मकान या प्रॉपर्टी लेने की योजना बना रहे हैं तो फैसला सही साबित हो सकता है। नेगेटिव- समस्या आने पर घबराने के बजाय शांत तरीके से समाधान निकालें। सही मार्गदर्शन मिलेगा। काम के पीछे खुद को पूरी तरह न झोंकें, वरना स्वास्थ्य पर गलत असर पड़ सकता है।

करियर- बिजनेस के लिए समय अच्छा है, लेकिन प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट और बाहरी गतिविधियों में ज्यादा सफलता मिलेगी। पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता और नजदीकी बनी रहेगी। प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे। हेल्थ- लापरवाही के कारण गैस और पेट खराब होने की समस्या हो सकती है। साफ पानी पिएं और खानपान का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

Horoscope Today July 29 2026 : Aaj ka Rashifal July 29 2026 Read More »

img 7579

Horoscope Today July 22 2026 : Aaj ka Rashifal July 22 2026

img 2960

Horoscope Today: Astrological prediction for 22 July 2026

For consultation Booking visit:-www.analystastro.com
https://superprofile.bio/bookings/astroanalyst

सनातन पंचांग
दिनांक – 22 जुलाई 2026
दिन – बुधवार
विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
शक संवत -1948
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा ॠतु
मास – आषाढ
पक्ष – शुक्ल
तिथि – नवमी पूर्ण रात्रि तक
नक्षत्र – स्वाती रात्रि 11:03 तक तत्पश्चात विशाखा
योग – साध्य शाम 06:42 तक तत्पश्चात शुभ
राहुकाल – दोपहर 12:45 से दोपहर 02:24 तक
सूर्योदय – 06:09
सूर्यास्त – 07:20
दिशाशूल – उत्तर दिशा मे
व्रत पर्व विवरण- नवमी वृद्धि तिथि

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
आपका जन्मदिन: 22 जुलाई

दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है।

परिवार: पारिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

बिजनेस: नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी।

मेष राशि: व्यापारिक मामलों में काम आएगी डिप्लोमेसी
मेष राशि: व्यापारिक मामलों में काम आएगी डिप्लोमेसी
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापारिक मामलों और साझेदारी के मामले में कूटनीति और लचीलेपन का है। जीवनसाथी के साथ आज किसी अटकी हुई बात को सुलझाने में आपको लचीलापन और समझदारी दिखानी होगी। रिश्ते में स्वतंत्रता और सम्मान का संतुलन बनाए रखें। घर में सूर्यदेव और गुरु का विलंबित शुभ साथ बना है। आज पब्लिक ट्रांसपोर्ट में जाने का योग बन सकता है। बातचीत में आज ज्यादा स्पष्टता आएगी। हालांकि साझेदारी में कोई नया बड़ा कॉन्ट्रैक्ट 24 जुलाई बाद करें। अति-स्वतंत्र रवैये से रिश्तों में दूरी न बनाएं।शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 4
उपाय: भाई और मित्रों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें।

वृष राशि: नौकरी में अडियल रवैये की जगह लचीलापन लाएं
वृष राशि: नौकरी में अडियल रवैये की जगह लचीलापन लाएं
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन नौकरी के मामले में लचीलेपन दिखाने का है। आप का मन स्वतंत्र सोच के साथ अपनी मर्जी से काम करने का होगा। मगर, आपको इसकी वजह से अडियल रवैया नहीं अपनाना चाहिए। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत होगी। नौकरी में आज एक कुशल और कूटनीतिक तरीके से काम करें, पुरानी सोच से हटकर नई दिशा में सोचें। अपने नौकरों या अधीनस्थ लोगों के साथ वैसा ही व्यवहार करें, जैसा आप खुद अपने लिए चाहते हैं। विरोधी पक्ष हावी होने की कोशिश करेगा। मंगलदेव व्यक्तित्व में स्थिर और भरोसेमंद ऊर्जा दे रहे हैं। भाई-बहन से बातचीत में थोड़ी राहत मिलेगी। जीवनसाथी की स्वतंत्रता और फ्री स्पेस का सम्मान करें। उसकी बातों को ध्यान से सुनें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 2
उपाय: इत्र या सुगंधित द्रव्यों का नियमित प्रयोग करें।

मिथुन राशि: बच्चों को अपनी बात रखने की आजादी दें
मिथुन राशि: बच्चों को अपनी बात रखने की आजादी दें
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन संतान और प्रेम के मामले में स्वतंत्रता और लचीलेपन का है। बच्चों को आज उनके तरीके से काम करने दें, उनकी स्वतंत्र सोच को बढ़ावा दें। किसी समस्या का समाधान आप न दें, उन्हें खुद निकालने के लिए प्रेरित करें। रचनात्मक काम में पुरानी सीमाओं से बाहर निकलकर काम करें। प्रेम संबंध में आज पार्टनर की आजादी का सम्मान करें और संबंधों में संतुलन बनाए रखें। बातचीत में आज कल से ज्यादा स्पष्टता आएगी। लग्नेश की ऊर्जा अभी सावधानी मांग रही है।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 4
उपाय: मूंग की दाल का सेवन करें और इसका दान भी करें।

कर्क राशि: घर के काम में झुक कर चलें
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन घर और परिवार के मामले में स्वतंत्रता और लचीलेपन का है। घर में किसी पुरानी और अटकी बात को लेकर गहमा-गहमी हो सकती है। अडियल होने से बात और बिगड़ेगी। लिहाजा, थोड़ा झुककर चलें और कूटनीति से मामले सुलझाएं। मां के साथ आज खुली दिल से बातचीत करें। वाहन का सुख मिलेगा और परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। व्यक्तित्व की गरिमा बनी रहेगी और नेतृत्व करने के मौके मिलेंगे। लाभ में स्थिर वृद्धि जारी है। जीवनसाथी को थोड़ी स्पेस दें और उसकी भावनाओं का सम्मान करें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 7
उपाय: शिव चालीसा या महामृत्युंजय मंत्र का नियमित पाठ करें।

सिंह राशि: भाई-बहन से खुलकर बात करें
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन भाई-बहनों के साथ खुलकर बात करने का है। अपने किस्से, एक्सपीरियंस और यादें साझा करें। कभी-कभी पुरानी बातें दिल को सुकून देती हैं। यात्रा पर जाने के मौके मिल सकते हैं। छोटी यात्रा भी आपको खुलकर जीने का एहसास देगी। आपको न सिर्फ मजा आएगा, बल्कि कुछ नया एक्सपीरियंस भी करने को मिलेगा। ऑफिस में आपका दमदार नेतृत्व देखने को मिलेगा। पड़ोसी से भी किसी अहम विषय पर बात हो सकती है या उसकी मदद मिल सकती है। शुक्रदेव व्यक्तित्व पर एक आकर्षण बनाए हुए हैं। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं या घर में ही कोई फिल्म देखकर दिन को अच्छे से बिता सकते हैं।
शुभ रंग: चेरी रेड | शुभ अंक: 3
उपाय: पिता का सम्मान करें और उनके चरण स्पर्श करें।

कन्या राशि: पैसों में लचीला रवैया अपनाएं
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन धन के मामले में लचीलेपन को अपनाने का है। आज आवक से ज्यादा खर्च हो सकता है। हालांकि खर्च आपकी ही जरूरतों पर होगा, इसलिए इसकी वजह से परेशान होने की जरूरत नहीं है। पैसों के मामले में आज एक नया और लचीला तरीका अपनाएं। परिवार के सदस्यों से आज खुलकर किसी भी मुद्दे पर बात कर सकते हैं। आपकी बातों में कूटनीति साफ दिखेगी, जिससे आप सभी का दिल जीत लेंगे। आंखों में दर्द या थकान हो सकती है। लाभ में गुरु का विलंबित शुभ साथ बना है। करियर में बड़े फैसले 24 जुलाई बाद करें। जीवनसाथी के साथ खट-पट हो सकती है। उसे बोलने की थोड़ी आजादी दें और उसकी बातों का सम्मान करें। अपने लिए जरूरत से ज्यादा समय निकालने के चक्कर में परिवार से दूरी न बनाएं।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 3
उपाय: ‘ॐ बुधाय नमः’ का 108 बार जाप करें और हरे रंग की चीज दान करें।

तुला राशि: आज व्यापार-वार्ता के लिए शुभ दिन
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन व्यक्तित्व और कूटनीति के लिहाज से बेहद अनुकूल है। स्वाति नक्षत्र की स्वतंत्र और कूटनीतिक ऊर्जा व्यक्तित्व में एक विशेष लचीलापन और समझदारी लेकर आई है। व्यापार-वार्ता, बातचीत या किसी भी कूटनीतिक काम के लिए आज बेहतरीन दिन है। आत्मनिर्भरता आज और मजबूत होगी। सिर में हल्कापन महसूस होगा और ताजी ऊर्जा होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में स्वतंत्रता और सम्मान का संतुलन बनाए रखें। हालांकि बड़े निर्णय लेने में देरी न करें। आज करने वाले हर काम के लाभ-हानि पर अच्छी तरह से विचार जरूर करें।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 7
उपाय: साफ-सफाई और खुद को व्यवस्थित रखने पर विशेष ध्यान दें।

वृश्चिक राशि: विदेश से लाभ मिल सकता है
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन विदेश, मल्टीनेशनल कंपनी, दूरस्थ लोगों से लाभ कमाने का है। भावनात्मक उतार-चढ़ाव हो सकता है। निष्पक्ष होकर स्वतंत्र सोच से काम करें। एकांत में बैठकर किसी पुरानी और अटकी समस्या को आज एक नए और लचीले नजरिए से देखें, हल जरूर निकलेगा। विदेश से कोई उपयोगी और स्वतंत्र संपर्क हो सकता है। खर्चों पर नजर रखें। कोर्ट-कचहरी के मामले में कूटनीति से काम लेने से सफलता मिल सकती है। लग्नेश की ऊर्जा जीवनसाथी के साथ रिश्ते में ठहराव लाएगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। विदेश में पढ़ाई के लिए कोशिश करने पर सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2
उपाय: अपने पास हमेशा एक लाल रंग का रुमाल या धागा रखें।

धनु राशि: दोस्तों से लाभ मिलेगा, कुछ नया सीखेंगे
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ पहुंचाने वाला है। दोस्तों के साथ खुलकर बात करने या घूमने का मौका मिलेगा। किसी नए विषय को पढ़ने या सीखने का मौका मिल सकता है। लाभ के मामले में आज यह ध्यान जरूर रखें कि आपकी कमाई सही तरह के स्रोत हो। जल्दी कमाने के चक्कर में गलत तरीके से कमाई न करें। दोस्तों का साथ मिलेगा। बड़े भाई-बहन से कोई व्यावहारिक और काम की सलाह मिल सकती है। आज कोई मन पसंद की चीज मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं।
शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 5
उपाय: अपने गुरुओं, शिक्षकों और बड़ों का हमेशा सम्मान करें।

मकर राशि: करियर में कूटनीतिक रवैया अपनाएं
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के मामले में डिप्लोमैटिक तरीके से काम निकालने का है। ज्यादा अड़ने की जरूरत नहीं है। आज आप अपने काम में किसी की दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं करेंगे। बॉस या किसी वरिष्ठ से आज समझदारी से बात करें, सीधी टकराहट से बचें। सरकारी काम में आज कूटनीतिक तरीके से काम करेंगे, तो लाभ होगा। पिता से आर्थिक और मानसिक सहयोग मिलेगा। लग्नेश शनिदेव बातचीत में एक अनुशासित और कूटनीतिक ऊर्जा दे रहे हैं। किस्मत बुलंदी पर रहेगी।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 10
उपाय: पक्षियों को दाना-पानी दें, काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

कुंभ राशि: भाग्य का साथ मिलेगा, धार्मिक यात्रा होगी
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य का जबरदस्त साथ लेकर आया है। धर्म-कर्म के मामले में रुचि रहेगी। भाग्य की वजह से कम मेहनत में अच्छे नतीजे मिलेंगे। नई और अनुकूल दिशा मिलेगी। किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। यदि किसी विषय को लेकर परेशान हैं या कोई संशय चल रहा है, तो गुरु या किसी बड़े से आज एक खुली बातचीत करें। रास्ता मिलेगा। उच्च शिक्षा हासिल करने की दिशा में कोई कदम बढ़ा सकते हैं। लग्नेश शनिदेव धन में एक अनुशासित और कूटनीतिक ऊर्जा दे रहे हैं। जीवनसाथी के साथ का सम्मान करें।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 9
उपाय: घर के पश्चिम कोने को हमेशा साफ-सुथरा रखें।

मीन राशि: छुपे मामलों में लचीला रवैया अपनाएं
मीन राशि वालों के लिए आज दो तरह के विकल्प सामने आ सकते हैं। आपको उनमें से किसी एक का चयन करना होगा। इसी आधार पर आज का दिन गुजरेगा। छोटे से लालच में बड़ा नुकसान करने से बचें। अचानक बदलाव या मूड स्विंग जैसी स्थिति बन सकती है। मन को शांत रखें। बीमा, आयकर या पुराने दस्तावेज से जुड़े काम में आज में परेशानी हो सकती है। ससुराल पक्ष से जुड़े मामलों को डिप्लोमैटिकली हैंडल करने की कोशिश करें। मानसिक थकान या परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में स्वतंत्रता और सम्मान बनाए रखें। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
उपाय: हनुमान जी की आराधना करें और संकटमोचन का पाठ करें।

Horoscope Today July 22 2026 : Aaj ka Rashifal July 22 2026 Read More »

img 6809

Horoscope Today July 21 2026 : Aaj ka Rashifal July 21 2026

img 6642

Horoscope Today: Astrological prediction for 21 July 2026

For consultation Booking visit:-www.analystastro.com
https://superprofile.bio/bookings/astroanalyst

सनातन पंचांग
दिनांक – 21 जुलाई 2026
दिन – मंगलवार
विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
शक संवत -1948
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा ॠतु
मास – आषाढ
पक्ष – शुक्ल
तिथि – अष्टमी 22 जुलाई प्रातः 05:16 तक तत्पश्चात नवमी
नक्षत्र – चित्रा रात्रि 08:49 तक तत्पश्चात स्वाती
योग – सिद्ध शाम 06:25 तक तत्पश्चात साध्य
राहुकाल – शाम 04:04 से शाम 05:43 तक
सूर्योदय – 06:09
सूर्यास्त – 07:20
दिशाशूल – उत्तर दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
आपका जन्मदिन: 21 जुलाई

दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

परिवार: दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

करियर: नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

कारोबार: नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।
.

आज का राशिफल 21 जुलाई 2026

मेष राशि का दैनिक राशिफल 21 जुलाई 2026
मेष राशि वालों के लिए समय अनुकूल है. सामने आए अवसरों को पहचान कर आगे बढ़े. कुछ लोग जलन की भावना से आपको भावनात्मक रूप से कमजोर करने की कोशिश करेंगे. व्यवसाय में स्टाफ के सहयोग से व्यवस्था रहेगी, साथ ही विस्तार संबंधी योजनाएं भी बनेंगी‌. विपरीत लिंगी लोगों से व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें. गला खराब होने की वजह से बुखार जैसी फीलिंग रहेगी.

उपाय- आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें या सुने.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 5

वृष राशि का दैनिक राशिफल 21 जुलाई 2026
युवा वर्ग अपने करियर को लेकर प्रयत्नशील रहे, किसी विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग भी मिलेगा. जमीन-जायदाद संबंधी कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय आज ना लें. कारोबार में कार्यों को समय पर पूरा करना आपके प्रमोशन के लिए सहायक रहेगा. परिवार के साथ मिलकर बैठना और बातचीत करना आपको पुनः ऊर्जावान बनाएगा. वर्तमान मौसम और पोलूशन से अपना बचाव करें.

उपाय- पक्षियों को दाना खिलाए.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन राशि का दैनिक राशिफल 21 जुलाई 2026
परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं और ये फैसले अनुकूल रहेंगे. छोटी-मोटी नकारात्मक बातों पर ध्यान न देकर अपने कार्य में ही मस्त रहें. कोई भी नया कार्य करने से पहले उनके बारे में पूर्ण जानकारी हासिल करना जरूरी है. लव पार्टनर से मुलाकात का अवसर मिलेगा. मेडिटेशन करें तथा पॉजिटिव रहे.

उपाय- घर के वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें.
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 9

कर्क राशि का दैनिक राशिफल 21 जुलाई 2026
दिन की शुरुआत में कुछ चुनौतियां रह सकती हैं, लेकिन जल्दी ही सब कुछ व्यवस्थित भी हो जाएगा. विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई से विमुख हो रहा है. कारोबार से जुड़ा कोई नया फैसला जल्दबाजी या भावनाओं में जाकर लेने से परहेज करें. लव अफेयर्स के मामले में आप लकी रहेंगे. घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती हैं. कुछ समय प्रकृति के समीप रहकर आत्म मनन और चिंतन करें.

उपाय- कुछ समय प्रकृति के समीप रहकर आत्म मनन और चिंतन करें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 8

सिंह राशि का दैनिक राशिफल 21 जुलाई 2026
अनावश्यक यात्रा को स्थगित रखने से समय और धन की बचत ही है. किसी मित्र के साथ ईगो और गुस्से की वजह से संबंधों में दरार आने की आशंका है. व्यवसाय को लेकर सरकारी मामला चल रहा है, तो आज उसे सुलझाने का उचित समय है. विवाहेतर प्रेम संबंधों से दूर रहे. दिनचर्या व्यवस्थित रखना अति आवश्यक है.

उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 9

कन्या राशि का दैनिक राशिफल 21 जुलाई 2026
आपकी वाकपटुता तथा कार्य करने की शैली से लोग प्रभावित होंगे. बाहरी व्यक्तियों का अपने परिवार पर हस्तक्षेप ना होने दें. शेयर्स तथा तेजी-मंदी से ताल्लुक रखने वाले लोग सावधान रहें. परिवार में शांति पूर्ण माहौल बना रहेगा. एलर्जी तथा मौसम जनित परेशानियां रहेगी.

उपाय- मां भगवती के दर्शन करें और खीर का प्रसाद बांटे.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 5

तुला राशि का दैनिक राशिफल 21 जुलाई 2026
राजनीति से जुड़े लोगों को कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है. अपने खर्चों को अपनी आवश्यकता के अनुसार सीमित और संतुलित रखें. व्यवसाय में कार्यभार और दायित्व बढ़ेंगे. अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए सहायक रहेगी. जीवनसाथी की मदद से आज कोई पारिवारिक मसला सुलझ सकता है. पॉल्यूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें.

उपाय- जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ाई की वस्तुओं का दान करें.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक राशि का दैनिक राशिफल 21 जुलाई 2026
जीवन शैली में समय अनुसार बदलाव लाने से शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे. लेनदेन अथवा फाइनेंस संबंधी मामलों में सावधानी बरतें. कलात्मक तथा ग्लैमर से जुड़े व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी. पति-पत्नी आपसी छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें. तनाव से राहत पाने के लिए कुछ समय मेडिटेशन में अवश्य करें.

उपाय- चींटियों को सतनाजा खिलाएं.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 3

धनु राशि का दैनिक राशिफल 21 जुलाई 2026
इस समय अपने वित्तीय कार्यों पर ज्यादा ध्यान देना आपके के लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा. अपने परिवार संबंधी जरूरतों को नजरअंदाज ना करें. सरकारी नौकरी में किसी भी तरह के अनुचित कार्य में दिलचस्पी ना ले. प्रेमी युगल एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें. सुकून और शांति बनाए रखने के लिए कुछ समय एकांत में जरूर व्यतीत करें.

उपाय- शिवालय पर देसी घी का दीपक जलाएं और अनार के रस से अभिषेक करें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 2

मकर राशि का दैनिक राशिफल 21 जुलाई 2026
कोई कोर्ट केस अथवा प्रॉपर्टी से संबंधित कोई रुके हुए काम का फैसला आपके हक में हो सकता है. अनावश्यक खर्चो में कटौती करें. जिम्मेदारियों का बोझ भी रहेगा. कार्यस्थल पर किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया आपकी परेशानी का कारण बन सकता है. घर का वातावरण उचित व सुखद बना रहेगा. योगा और मेडिटेशन पर भी ध्यान दें.

उपाय- गौ माता को गुड़-रोटी खिलाएं और प्रणाम करें.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 4

कुंभ राशि का दैनिक राशिफल 21 जुलाई 2026
कोई रुका हुआ आय स्रोत पुनः शुरू होने की संभावना है. असमंजस की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना उचित रहेगा. अपनी व्यवसायिक गतिविधियां किसी से भी शेयर ना करें, वरना कोई इनका फायदा उठा सकता है. दांपत्य जीवन व्यवस्थित रहेगा. कभी-कभी आप अपने मनोबल में कमी महसूस कर सकते हैं.

उपाय- लक्ष्मी नारायण भगवान के दर्शन करें और प्रसाद बांटें.
भाग्यशाली रंग- क्रीम
भाग्यशाली अंक- 1

मीन राशि का दैनिक राशिफल 21 जुलाई 2026
अपने जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करें. आपको चमत्कारिक रूप से भावी लक्ष्य की प्राप्ति होगी. समय अनुसार अपने व्यवहार और दिनचर्या में परिवर्तन लाना बहुत ही जरूरी है. मीडिया से संबंधित गतिविधियों पर भी ध्यान दें, इनसे कुछ फायदा होगा. पति-पत्नी के बीच किसी गलतफहमी को लेकर तनाव रहेगा. दर्द और माइग्रेन की समस्या परेशान कर सकती हैं.

उपाय- नवग्रह मंत्र का यथा सामर्थ्य जाप करें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 6

Horoscope Today July 21 2026 : Aaj ka Rashifal July 21 2026 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!