Daily Horoscope Panchang

img 2051 1

Horoscope Today December 13 2024 : Aaj ka Rashifal December 13 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 13 December 2024

main qimg 79e745e310347c0f854b84970a578367

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 13 दिसम्बर 2024

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – मार्गशीर्ष

पक्ष – शुक्ल

तिथि – त्रयोदशी शाम 07:40 तक तत्पश्चात चतुर्दशी

नक्षत्र – भरणी सुबह 07:50 तक तत्पश्चात कृत्तिका

योग – शिव सुबह 11:54 तक तत्पश्चात सिद्ध

राहुकाल – सुबह 11:12 से दोपहर 12:33 तक

सूर्योदय 07:08

सूर्यास्त – 5:57

दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनायें बधाई और शुभ आशीष 

दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

आज का दिन आपके लिए टेंशन को बढ़ाएगा, क्योंकि आप कामों को लेकर टेंशन में रहेंगे।। यदि आप जीवनसाथी के करियर को लेकर परेशान थे, तो उन्हें कोई अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को शामिल करेंगे, जिससे वह और गति पकड़ेगा। संतान के मनमानी व्यवहार के कारण आपको बेवजह टेंशन बनी रहेगी। आप किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड ना रहें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)

आज का दिन आपके लिए कमजोर रहने वाला है। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आप पर यदि कोई पुराना कर्ज था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। आप घर की साफ-सफाई और रखरखाव पर आप पूरा ध्यान देंगे। आपको किसी बात को बहुत ही सोच समझकर बोलने की आवश्यकता है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको बिजनेस में रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए मेहनत अधिक करनी होगी। आपकी भागदौड़ अधिक रहेगी। आपकी संतान किसी पिकनिक आदि पर जा सकते हैं। आपको कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा, नहीं तो उसे पूरा करने में आपको समस्या आएगी। आपकी कोई नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। बिजनेस में आप अपनी योजनाओं को लेकर काफी मेहनत करेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी की पुरानी गलती से सबक लेना होगा और आपको कार्यक्षेत्र में किसी के कहने में आकर किसी वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो वह बढ़ सकते है। नौकरी में आपको बदलाव बहुत सोच समझकर ही करना बेहतर रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरा ध्यान लगाएंगे, जिससे उन्हें किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपका किसी नई प्रॉपर्टी को खरीदने का सपना पूरा होगा। आप किसी बाहरी व्यक्ति से कुछ जरूरी जानकारी शेयर ना करें, नहीं तो इससे आपको बाद में कोई समस्या खड़ी हो सकती है। संतान की पढ़ाई-लिखाई में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपनी माताजी से पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आने वाला है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएंगे। आप अपने बेफिजूल के खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा, जो आपको परेशानी देगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। यदि आपने अपने कामों को छोड़कर बाकी पर ध्यान लगाया, तो आपके कामों के लटकने की संभावना है। आप यदि नौकरी में कामों को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसमें किसी नई नौकरी के प्राप्ति हो सकती है। आपको अपनी जिम्मेदारियां पर पूरा ध्यान देना होगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जो लोग रोजगार को लेकर परेशान चल रहा है, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है, लेकिन आप किसी व्यक्ति के कहने में आकर कोई गलत जगह इन्वेस्टमेंट करने से बचें। जो लोग बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत है, उन्हे किसी अच्छी स्कीम में इन्वेस्टमेंट करने का मौका मिलेगा। आपके पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, उसमें यदि आपने ढील दी, तो वह भविष्य में बढ़ सकती हैं। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके चारों को वातावरण खुशनुमा रहेगा, जो आपको खुशी देगा। आप किसी भी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप किसी नए वाहन को अपने घर लेकर आ सकते हैं, जिसके बाद परिवार में किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन होगा। आपको अपने खर्चों को लेकर कुछ उलझनें रहेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने राजनीतिक कामों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको किसी दूसरे के भरोसे में नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई-लिखाई में यदि कोई समस्या आ रही है, तो आप बातचीत कर सकते हैं। आप किसी काम को लेकर दूसरों पर डिपेंड ना रहें। आपको अपनी किसी काम को समय से पूरा करना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप खुशियों से सराबोर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपको अपने कामों के लिए शाबाशी मिल सकती है, लेकिन यदि आपने किसी काम में जल्दबाजी दिखाई, तो उसमें गड़बड़ी होने से आपका मन परेशान रहेगा और आपको किसी के बारे में कोई बात सोच समझकर बोलनी होगी। आप अपनी आय और व्यय के मामले में किसी दूसरे व्यक्ति से ना बोले, नहीं तो वह उसका फायदा उठा सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला है। आपको बिजनेस में अपने पार्टनर से थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि वह आपको धोखा दे सकते हैं। आप अपने कामों पर ध्यान थोड़ा कम देंगे, जिस कारण उनके लटकने की संभावना है। परिवार में चल रही समस्या आज फिर से सिर उठाएंगी, जो आपको परेशानी देगी। आप संतान को कही पिकनिक आदि पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं

Horoscope Today December 13 2024 : Aaj ka Rashifal December 13 2024 Read More »

img 7915 1 1

Horoscope Today December 12 2024 : Aaj ka Rashifal December 12, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 12 December 2024

main qimg 1c307ba00294973e4a424f5a7528997d

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 12 दिसम्बर 2024

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – मार्गशीर्ष

पक्ष – शुक्ल

तिथि – द्वादशी रात्रि 10:26 तक तत्पश्चात त्रयोदशी

नक्षत्र – अश्विनी सुबह 09:52 तक तत्पश्चात भरणी

योग – परिघ शाम 03:23 तक तत्पश्चात शिव

राहुकाल – दोपहर 01:54 से शाम 03:16 तक

सूर्योदय 07:07

सूर्यास्त – 5:57

दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे

व्रत पर्व विवरण – अखंड द्वादशी

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30 

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

मेष दैनिक राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

आज का दिन आपके लिए परस्पर सहयोग की भावना बनाए रखने के लिए रहेगा। आप परोपकार के कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई को लेकर कुछ समस्या आ सकती है। आप अपने कामों को लेकर यदि किसी दूसरे पर डिपेंड रहेंगे, तो वह आपके कामों को लटका सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)

आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आज आपकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहेगा, क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपको पूरी तवज्जो देंगे और आपके प्रमोशन की बात को भी आगे कर सकते हैं। यदि आपने किसी नई प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने का सोचा था, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर संयम रखने के लिए रहेगा। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। यदि आपने किसी से कोई वादा किया था, तो आपको उसे समय रहते पूरा करने की आवश्यकता है। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। आप किसी से धन का लेनदेन ना करें, नहीं तो उससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल-मिलाप करने आ सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपके बॉस कार्यक्षेत्र में आपको कोई नया पद दे सकते हैं। आप अपनी जॉब में भी चेंज करने के बारे में प्लानिंग कर सकते हैं। आपको अपने कामों की योजना बनाकर करने की आवश्यकता है, तभी वह पूरी हो सकती हैं। सहयोगी आपके काम में आपका पूरा साथ देंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। शेयर मार्केट में यदि आपने इन्वेस्टमेंट करने के बारे में सोचा है, तो उसमें आपको कोई नुकसान हो सकता है। आपको किसी की कहीसुनी बातों में आने से बचना होगा। आपके कुछ नए विरोधी हो सकते हैं, जो आपको समस्या देंगे। आप अपनी किसी पारिवारिक समस्या को बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर न करें।

कन्या दैनिक राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपके जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आपको अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है, क्योंकि आपके खर्च बेतहाशा बढ़ेंगे। आप शान-शौकत की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आपके घर किसी नए मेहमान के आने से आप खुश रहेंगे। परिवार में एकजुटता नजर आएगी। आप अपने मन में ईष्या की भावना ना रखें।

तुला दैनिक राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको किसी कानूनी मामले में किसी परिजन से कोई सलाह बहुत ही सोच समझ कर लेनी होगी। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से आपको सावधानी बरतनी होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपके मन में यदि किसी बात को लेकर संशय बना हुआ है, तो आप उस काम में बिल्कुल आगे न बढे़ं। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी। यदि आपने कोई निर्णय जल्दबाजी में लिया, तो वह आपको समस्या दे सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है।

धनु दैनिक राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आपको अपने पिताजी की सेहत पर ध्यान देना होगा। संतान के करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। प्रॉपर्टी को लेकर आप किसी वाद-विवाद में पड़ सकते हैं। किसी काम को लेकर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप किसी को धन उधार देने से बचें। यदि आपने शेयर मार्केट में इनवेस्टमेंट का सोचा है, तो उसके लिए आप किसी वरिष्ठ सदस्य से राय अवश्य लें। घर परिवार में चल रही समस्याएं फिर से सिर उठाएंगी। जो आपको थोड़ी टेंशन तो देगी, लेकिन आप दोस्तों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में भी व्यतीत करेंगे। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपके किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसके लिए उन्हें अपने सीनियर से सलाह लेनी पड़ेगी। बिजनेस में आपकी किसी पुरानी योजना से आपको अच्छा लाभ मिलेगा, जिससे आपको खुशी होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप कामों को करने में काफी जल्दबाजी दिखाएंगे। आपके रुके हुए काम भी पूरे होंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। माता-पिता की सेवा के लिए आप कुछ समय निकालेंगे। यदि आपको किसी बात को लेकर कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी

Horoscope Today December 12 2024 : Aaj ka Rashifal December 12, 2024 Read More »

img 7886 1

Horoscope Today December 10 2024 : Aaj ka Rashifal December 10, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 10 December 2024

main qimg 6e72c87acbea105db67e8dddc0d87a2e

वैदिक पंचांग

दिनांक – 10 दिसम्बर 2024

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – मार्गशीर्ष

पक्ष – शुक्ल

तिथि – दशमी 11 दिसम्बर प्रात: 03:42 तक तत्पश्चात एकादशी

नक्षत्र – उत्तरभाद्रपद दोपहर 01:30 तक तत्पश्चात रेवती

योग – व्यतीपात रात्रि 10:03 तक तत्पश्चात वरीयान

राहुकाल – शाम 03:15 से शाम 04:36 तक

सूर्योदय 07:06

सूर्यास्त – 5:56

दिशाशूल – उत्तर दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण कार्य आज पूरे होंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनायी योजनाओं पर भी कुछ सोच-विचार करेंगे। आज आपको अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद भी मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। व्यापार को बढ़ाने के नये तरीके आपके सामने आयेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा और व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके आपको मिल सकते हैं। दिन योजना बनाने और फैसला लेने के लिए बहुत अच्छा है। अपना पूरा ध्यान अपनी जिमेदारियों पर रखें। हर काम इमानदारी से पूरा करने की कोशिश करें, आपको सफलता जरूर हासिल होगी। अगर किसी को प्रपोज़ करना चाह रहे हैं तो कर सकते है, आपकी किस्मत आपका साथ जरूर देगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग है। आप दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। आपका मन नये कार्यो को सीखने में लगेगा। बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक रहेगा। अपने गुस्से पर काबू रखे और बिना वजह विवादों में फंसने से बचें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन समान्य रहने वाला है। आप अपनी सोच को सकारात्मक रखें। जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं, इसके लिए आपको अच्छे ऑप्शन भी मिलेंगे। महिलाएं घर के पुराने कामकाज निपटाने में सफल रहेंगी। रुठे हुए साथी को मनाने के लिए उसे मनपसंद गिफ्ट देंगे। कोई भी फैसला सोच–समझकर लें। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको नुकसान हो सकता है। अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जायेगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा, ड्राई फूड खाएं। आप बच्चों के साथ गेम खेल कर समय बिताएंगे। दाम्पत्य जीवन में पहले से चल रहे विवाद से राहत मिलेगी। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखने की जरूरत है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपका मन घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लेने का करेगा। आर्थिक रूप से पुरानी बहुमूल्य चीज़ों के मोल-भाव पर लाभ होगा। अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपका आत्मबल आपके लिये सफलता की कुंजी साबित होगा। प्रशासन सम्बन्धी काम करवाने के लिए आपको थोड़ा धैर्य से काम लेना होगा। यदि छात्र किसी नये पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं तो दिन अनुकूल है। बच्चों की कामयाबी पर आप गर्व महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आप कुछ ज्यादा ही जोश में रहेंगे। आपके बनाए प्लान में कोई बदलाव हो सकता है। बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा। ऑफिस में आपका प्रमोशन होने के चांस बन रहे हैं। परिवार वालों के साथ समय बिताने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। संगीत से जुड़े लोगों को दिन अच्छा है, समाज में नाम रोशन होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा है। बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। समाज कल्याण की तरफ भी आपका रुझान होगा। शत्रु आपको हराने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपके सम्मुख ठहर नहीं सकेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को विशेष सफलता हासिल होगी ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। अचानक से आपके किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आपका दिन आज उत्तम रहेगा। आपका रुझान अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा। आप घर पर परिवरवालों के साथ धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगे। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पड़ोसियों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन अच्छा है। माता के साथ रिश्तों में मजबूती आयेगी। बिजनेस में पिता को सहयोग करेंगे। खानपान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका मन पुरे दिन प्रसन्न रहेगा। अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। छात्रों के लिए भी दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आपके व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने रुके हुए काम पूरे करेंगे। आपके काम अपने आप बनते चले जायेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। आपकी बात अपने बेस्ट फ्रेंड से हो सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से वार्तालाप हो सकती है। दिन दूर की यात्रा करने से बचें। बिजनेस में निवेश के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्वक रहेगा। घर पर किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे। संतान की करियर के लिए मन में चिंताएं बनी रहेगी। दोस्तों के साथ बाहर मौसम का लुफ्त उठा सकते है। पूरा दिन इंज्वाय से भरा रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं, हो सकता है आपका प्रमोशन भी कर दें। नए लोगों के साथ संपर्क बनेगा। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा।

Horoscope Today December 10 2024 : Aaj ka Rashifal December 10, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!