Daily Horoscope Panchang

img 2050 1

Horoscope Today December 09 2024 : Aaj ka Rashifal December 09, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 09 December 2024

main qimg af13ad8b9c4f208bd91a963e462764df

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 09 दिसम्बर 2024

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – मार्गशीर्ष

पक्ष – शुक्ल

तिथि – अष्टमी सुबह 08:02 तक तत्पश्चात नवमी

नक्षत्र – पूर्वभाद्रपद दोपहर 02:56 तक तत्पश्चात उत्तरभाद्रपद

योग – सिद्धि 10 दिसम्बर रात्रि 01:06 तक तत्पश्चात व्यतीपात

राहुकाल – सुबह 08:26 से सुबह 09:48 तक

सूर्योदय 07:06

सूर्यास्त – 5:56

दिशाशूल – पूर्व दिशा मे

व्रत पर्व विवरण – व्यतीपात योग (रात्रि 01:06 से 10 दिसम्बर रात्रि 10:03 तक),पंचक,नवमी क्षय तिथि

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं।

मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2027, 2036, 2045 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

कैसा रहेगा यह वर्ष

अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती हैं। आप अपने लेनदेन से संबंधित मामलों में ढील बिल्कुल ना दें, नहीं तो इससे कोई बात बुरी लगेगी। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। परिवार में कोई शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिससे परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे और आपकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपका कई काम एक साथ हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच समझकर करें, क्योंकि आपको उसे पूरा करने में समस्या आएगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों में ढील दे सकते हैं, जिससे लोग आपकी चुगली लगा सकते हैं और उनका कोई नुकसान भी होने की संभावना है। आपके ऊपर काम अधिक रहने के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपका धार्मिक कार्य में खूब मन लगेगा, जिससे आपको खुशी मिलेगी। आप किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में बेवजह ना बोले, नहीं तो कोई लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में एकजुट होकर जुटना होगा, तभी वह किसी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। आपका कोई बॉस आपके ऊपर काम की कुछ जिम्मेदारी का बोझ डाल सकते हैं, जिसे आपको पूरा करना होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। किसी काम को लेकर यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपकी किसी नए काम को करने के प्रति रुचि जागृत हो सकती हैं। आपको अपने किसी पुराने काम को पूरा करने पर ध्यान देना होगा। किसी काम को आप दूसरों के भरोसे ना छोड़ें। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दें। पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर दूर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी से कोई बात बहुत सोच समझकर करें, नहीं तो आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति की आपसे खटपट हो सकती है। नौकरी में आपके बॉस आपको प्रमोशन दे सकते हैं, जिस कारण आपको एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी के करियर में तरक्की करते देख खुशी होगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आप अपने घर किसी पूजा-पाठ व भजन कीर्तन आदि का आयोजन कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने से खुशी होगी। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आप अपनी एनर्जी को इधर-उधर व्यर्थ ना करें।

तुला दैनिक राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

आज आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। आपको कहीं घूमने-फिरने जाने का भी मौका मिलेगा। अपने जीवनसाथी को आप कही शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। आपका डूबा धन मिलने से आपको खुशी होगी। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आप अपने भाई-बहनों से यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी मिलने में आपको कोई समस्या आएगी। किसी नए वाहन की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

आज आपकी किसी नई प्रॉपर्टी मिलने की इच्छा प्राप्ति हो सकती है जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी सदस्य के विवाह के बात पक्की हो सकती है। आपको अपनी नौकरी में कामों पर पूरा ध्यान देना होगा, क्योंकि काम में कोई गड़बड़ी होने से आपको समस्या होगी। राजनीतिक की ओर कदम बढ़ा रहे लोग अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई उपलब्धि मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने घर किसी पूजा पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी की कहीसुनी बातों में आकर किसी लड़ाई-झगड़े में नहीं पड़ना है। आपको किसी नई काम में सोच समझकर आगे बढ़ना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपका कोई काम यदि अटका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। यदि कोई प्रिय वस्तु खो हो गयी थी, तो उसके भी मिलने की संभावना है। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाये, नहीं तो इससे आपका कोई काम लटक सकता है। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों की बातों में आने से बचना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखे, नहीं तो कोई बेवजह का विवाद के खड़ा होने की संभावना है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको अपने पारिवारिक मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको राजनीति का हिस्सा बनने से बचना होगा, क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रचने की कोशिश करेगा। किसी मित्र से आपका कोई लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है।

मीन दैनिक राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको आपका डूबा हुआ धन मिलने की संभावना है। यदि कोई प्रॉपर्टी की डील लंबे समय से अटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप अपने पारिवारिक मामलों में थोड़ा ध्यान दें। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है

Horoscope Today December 09 2024 : Aaj ka Rashifal December 09, 2024 Read More »

img 7625 1 1

Horoscope Today December 08 2024 : Aaj ka Rashifal December 08, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 08 December 2024

main qimg aab5dd863f6d47f115c450c9efc4830a

🕉️वैदिक पंचांग 🕉️

दिनांक – 08 दिसम्बर 2024

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत – 1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ऋतु

मास – मार्गशीर्ष

पक्ष – शुक्ल

तिथि – सप्तमी सुबह 09:44 तक तत्पश्चात अष्टमी

नक्षत्र – शतभिषा शाम 04:03 तक तत्पश्चात पूर्वभाद्रपद

योग – वज्र 09 दिसम्बर रात्रि 03:54 तक तत्पश्चात सिद्धि

राहुकाल – शाम 04:36 से शाम 05:57 तक

सूर्योदय – 07:05

सूर्यास्त – 05:56

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2027, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपको आर्थिक लाभ होगा। सुख साधनों पर धन खर्च होगा। कुछ जातक के यात्रा के प्रबल योग हैं। व्यापारिक नई योजना आज शुरू हो सकती है। शारीरिक, कठिनाइयां देखने को मिल सकती है। आप बातचीत में सावधानी रखें। रोमांस के लिए बढ़ाए गए कदम आज असर कम दिखाएंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि और बढेगी। विचारों की शुद्धता निखरती जाएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रिस्तेदारों से मिलन सम्भव। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज मनचाहा साथी मिलने या बात होने से आप प्रसन्न रहेंगे। पुराने वादे पूरे करने का समय है। अपनी निजी जिन्दगी में दूसरों को दखल न दें। निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रहेंगें। विरोधियों का प्रभाव कम होगा। अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। व्यवसायिक लाभ के भी योग बन रहे हैं।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। आज भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचें। सुख साधनों पर धन खर्च होगा। व्यापारिक नई योजना आज शुरू हो सकती है। बहनों से विवाद हो सकता है। सूझबूझ से मामला निपटा लें, संबंध टूट सकते हैं। कामकाज में व्यस्तता के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको कोई अप्रत्याशित खुशखबरी मिलेगी। यह आपके करियर या निजी जीवन से जुडी हो सकती है। लेकिन इससे आपको वित्तीय लाभ भी होंगे। इससे आपको भविष्य में भी इसी प्रकार के लाभ उठाने का रास्ता दिखाई देगा। आज का दिन आपके लिए सुगम रह सकता है। व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोंकझोंक संभव है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

प्रेम के नजरिए से आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। अपने व्यवहार से परिजनों का दिल जीत लेंगे। परिवार में तनाव की स्थिति निर्मित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति कुछ बाधाओं के चलते अटक सकती है। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जाने की सोच रहे हैं तो अवश्य जाएं और इसका फायदा अपने आप को खुश रखने में उठाएं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप बड़े निर्णय को सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यवसाय में हानि होने की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें। अगर आप अपना नजरिया आस-पास के ऐसे लोगों को बताएँ जो महत्वपूर्ण निर्णय लेते हों, तो आपको लाभ होगा। साथ ही आपको काम के प्रति अपने समर्पण और निष्ठा के लिए शाबाशी भी मिलने की संभावना है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। प्रशासनिक अधिकारी आज सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। विवाह कार्यों में शामिल होंगे। समय रहते अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करें। आज आपका स्वार्थी स्वभाव देखने को मिलेगा। अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं। दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है। कीर्ति यश में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। आप अपना कुछ नया शुरू कर सकते हैं ,काफी समय लेने वाला अपना कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं यात्रा के योग हैं। अगर कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं आज का दिन बहुत अ’छा है। आज आपके कार्य में उन्नति होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में लाभ हो सकता है तथा नौकरी में उन्नति भी संभव है। आप व्यापार में मंदी से परेशान रहेंगे। पुराने पैसों का लेनदेन आज भी लंबित रहेगा। अपना ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें पूर्ण सफलता मिल सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिल सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। रोजगार के अवसर विकसित होंगे। साझेदारी में लाभ होगा। मेहमानों आएंगे। आज का दिन कुछ अनिश्चित सा है ,आपको संवेदनशील लोगो से बात करते हुए अधिक सावधान रहना होगा । खर्च पर नियंत्रण रखें। सामाजिक कार्यों में सहभागिता हो सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

राजनैतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी, अधिकारी पक्ष से सहयोग मिल सकता है। दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। आपकी अपने पिछले समय में से किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बहुत से अ’छे मौके आपका इन्तजार कर रहे हैं लेकिन आपको उनके लिए पूरे तौर पर समर्पित कोशिशें करनी होंगी,जोकि इस समय आपके लिए कुछ मुश्किल लग रहा है। सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाएं। आज का दिन आपके लिए प्रगतिशील रह सकता है।

Horoscope Today December 08 2024 : Aaj ka Rashifal December 08, 2024 Read More »

img 7886 1

Horoscope Today December 07 2024 : Aaj ka Rashifal December 07, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 07 December 2024

main qimg 8011c0e1b518c71cd039b1d34c709328वैदिक पंचांग 

दिनांक – 07 दिसम्बर 2024

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – मार्गशीर्ष

पक्ष – शुक्ल

तिथि – षष्ठी सुबह 11:05 तक तत्पश्चात सप्तमी

नक्षत्र – धनिष्ठा शाम 04:50 तक तत्पश्चात शतभिषा

योग – व्याघात सुबह 08:042 तक तत्पश्चात हर्षण

राहुकाल – सुबह 09:47 से सुबह 11:09 तक

सूर्योदय 07:04

सूर्यास्त – 5:55

दिशाशूल – पूर्व दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी होगी। आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी। किसी से यदि आपने कोई वादा किया था, तो उसे भी आप आसानी से पूरा कर पाएंगे। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उनकी अपने किसी पुराने प्यार से मुलाकात हो सकती है। आपको कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आपके विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)

आज आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको कार्यक्षेत्र में अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। यदि प्रॉपर्टी को लेकर कोई डील चल रही थी, तो उसके भी लटकने की संभावना है। आप किसी पारिवारिक समस्या को लेकर टेंशन में रहेंगे, जिसके लिए आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श की आवश्यकता होगी। आपको धर्म-कर्म के कार्यों से भी जुड़ने का मौका मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

आज आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी। आज नई प्रॉपर्टी को खरीदने का सपना पूरा होगा। आपके कुछ खर्च आपको परेशान करेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। बिजनेस में कोई बदलाव करना आपको नुकसान दे सकता है। आपको अपने सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

आज का दिन आपके लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने बिजनेस में तरक्की करेंगे, जिससे आपको खुशी होगी। करियर को लेकर भी आपको कोई टेंशन नहीं रहेगी। जीवनसाथी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे आपकी काफी मुश्किलें कम होगी। आपको अपने पिताजी की सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। विद्यार्थियों की समस्याएं दूर होंगी। आप किसी नए वाहन को अपने घर लेकर आ सकते हैं। माता-पिता आपके कामों से काफी खुश रहेंगे। आपकी वाणी व व्यवहार से लोग आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेंगे। आपको काम की अधिकता रहने के कारण शारीरिक थकान अधिक रहेगी। आपको आराम के लिए भी समय निकालना होगा, नहीं तो आपकी सेहत में गिरावट हो सकती है। आपके धन संबंधित काम पूरे होंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपको एक के बाद एक समस्याएं आती रहेगी। आपको किसी से कोई बात कहने का मौका मिलेगा। आपका कोई नया विरोधी उत्पन्न हो सकता है। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा, जिससे आपका काम लटकने की संभावना है। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको परिवार के सदस्यों से बातचीत अवश्य करनी होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों भरा रहने वाला है, क्योंकि आपने यदि किसी संपत्ति की खरीदारी की योजना बनाई थी, तो वह भी लटक सकती है। बिजनेस में भी आपके कुछ नए विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं, जिससे आपको बचना होगा। परिवार में एकजुटता बनी रहेगी। आपको अपने छोटों की कुछ गलतियों को नजरअंदाज करना होगा। जीवनसाथी के करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा, जिससे आपको खुशी होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको पारिवारिक समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उससे कुछ नहीं कहेंगे। आपकी कोई गलती आपके लिए समस्या बन सकती है। आपको अपने किसी सहयोगी से मन की बात नहीं करनी है, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

आज का दिन आपके लिए प्रॉपर्टी के मामले में अच्छा रहने वाला है। यदि आपकी कोई डील लंबे समय अटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगेगी। आपको किसी काम को लेकर समस्या आ सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आप अपने बिजनेस में कुछ नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। आपको अपने कामों को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

आज का दिन आपके लिए सोच समझ कर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, उनके कहने में आकर किसी बात के लिए आप हां ना करें। आप नौकरी में यदि बदलाव के बारे में सोच रहे हैं, तो आप किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन काम कर रहे लोग किसी बड़े ऑर्डर के मिलने से खुश रहेंगे। आपको अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। किसी को धन उधार देने से बचें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

आज का दिन आपके लिए मध्य रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने बिजनेस में किसी बड़ी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा, जिसमें आप पूरी लिखा पढ़ी करके आगे बढ़े। आपको कोई सम्मान भी मिल सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी काम को पूरा न होने से निराशा हो सकती है। आप आज कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट न करें, नहीं तो इसमें आपको नुकसान होने की संभावना है। 

मीन दैनिक राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। संतान भी आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपका किसी से बेवजह झगड़ा हो सकता है। पारिवारिक समस्याओं को लेकर आप थोड़ा सतर्क रहेंगे, क्योंकि इससे आपके आपसी रिश्तों में दरार आ सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति की सेहत में गिरावट आने के कारण आपको भागदौड़ अधिक रहेगी। भाई व बहनों से रिश्ते बेहतर रहेंगे

Horoscope Today December 07 2024 : Aaj ka Rashifal December 07, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!