Daily Horoscope Panchang

img 7616 1

Horoscope Today October 26, 2024 : Aaj ka Rashifal October 26, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 26 October 2024

main qimg 6e72c87acbea105db67e8dddc0d87a2e

वैदिक पंचांग

दिनांक – 26 अक्टूबर 2024

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – कार्तिक (गुजरात-महाराष्ट्र अश्विन)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – दशमी 27 अक्टूबर प्रातः 05:23 तक तत्पश्चात एकादशी

नक्षत्र – अश्लेशा सुबह 09:46 तक तत्पश्चात मघा

योग – शुक्ल 27 अक्टूबर प्रातः 05:58 तक तत्पश्चात ब्रह्म

राहुकाल – सुबह 09:31 से सुबह 10:56 तक

सूर्योदय -06:39

सूर्यास्त- 18:04

दिशाशूल – पूर्व दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

26 को जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। दिनांक 26 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप भौतिकतावादी है। आप अद्भुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष :2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आपके भाई आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। यदि आपका धन कहीं रुका हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपने व्यवहार व वाणी पर पूरा नियंत्रण रखना होगा, तभी उनकी छवि बेहतर रह सकेगी। आप किसी से कोई मन की बात शेयर न करें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। यदि आपको किसी बात को लेकर टेंशन चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। नौकरी करने वाले लोगों के अधिकारों में वृद्धि होगी। आप छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान दें, जिससे कि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। आप कहीं घूमने फिरने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप अपने विरोधियों को भी आसानी से मात दे सकेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको छुटपट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आपका धन यदि कहीं अटका हुआ था, तो वह भी आपको मिल सकता है। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने विरोधियों की बातों में आने से बचना होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपका धन यदि कहीं लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह आपको मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होंगी। व्यवसाय में आप कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं, जिससे आपकी इनकम में वृद्धि होगी। आपको कोई जल्दबाजी में निर्णय लेना नुकसानदायक रहेगा। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके परिवार का कोई सदस्य आपसे नाराज हो सकता है। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको घर व बाहर के कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको किसी प्रॉपर्टी को लेकर कोई लोन लेना पढ़ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। आपके साथी भी कामों में आपका पूरा साथ देंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। यदि आपको कोई चिंता सता रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपको अपने किसी सहयोगी से मन की बात को कहने का मौका मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने अनुभवों का पूरा लाभ मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने परिजनों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपको कोई लेनदेन बहुत ही सोच समझकर करना होगा। आपकी कोई डील फाइनल होते-होते अटक सकती है। किसी प्रॉपर्टी में आप इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखें। आपके कुछ लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरे नौकरी के मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी काम को दूसरे के भरोसे नहीं छोड़ना है। कार्यक्षेत्र में कामों में कोई गड़बड़ी होने की संभावना है। माता जी की कोई पुरानी समस्या उभर सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी आज पूरा हो सकता है। आपको किसी काम को लेकर बहस बाजी करने से बचना होगा। धार्मिक कार्यों में आपकी खूब रुचि रहेगी। किसी से कोई लेनदेन सोच समझ कर करें। आपको किसी पुराने मित्र से मिलकर खुशी होगी। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देंगे, जिस कारण वह किसी प्रतियोगिता में भी अच्छी सफलता हासिल करेंगे। आर्थिक स्थिति पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रहेगा। यदि आपको किसी काम को लेकर कोई समस्या आ रही थी, तो वह दूर होती दिख रही है। आपको अपने कर्ज से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुखमय समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। परिवार में कुछ खटपट तो होगी, लेकिन आप उसे बैठकर आसानी से दूर कर सकेंगे। पारिवारिक रिश्तों में प्रेम बना रहेगा। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखें, क्योंकि इससे आपके आपसी रिश्ते कुछ खराब हो सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। आप उनके साथ अकेले मे कुछ समय बिताएंगे, जिससे उनके मन में चल रही समस्याओं से काफी हद तक राहत मिल सकेगी। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों कोई खुशखबरी सुनने मिल सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे थे, तो उसमें भी आपको कुछ समस्याएं आएंगी। आप अपने परिवार में भाई बहनों व अपने पिताजी से कोई सलाह लेकर काम करेंगे, तो वही आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आने से उनकी सैलरी में भी वृद्धि होगी। आपको अपनी इनकम के सोर्स पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी आप अपने खर्चों को आसानी से पूरा कर पाएंगे

Horoscope Today October 26, 2024 : Aaj ka Rashifal October 26, 2024 Read More »

img 6744 1 1

Horoscope Today October 25, 2024 : Aaj ka Rashifal October 25, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 25 October 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 25 अक्टूबर 2024

दिनशुक्रवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरातमहाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयनदक्षिणायन

ऋतुहेमंत ॠतु

मासकार्तिक (गुजरातमहाराष्ट्र अश्विन)

पक्षकृष्ण

तिथिनवमी 26 अक्टूबर रात्रि 03:22 तक तत्पश्चात दशमी

नक्षत्रपुष्य सुबह 07:40 तक तत्पश्चात अश्लेशा

योगशुभ 26 अक्टूबर प्रातः 05:27 तक तत्पश्चात शुक्ल

राहुकालसुबह 10:56 से दोपहर 12:23 तक

सूर्योदय -06:39

सूर्यास्त– 18:05

दिशाशूलपश्चिम दिशा मे

व्रत पर्व विवरण

विशेषनवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्ययोजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापारव्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, )

आप आज दिन के आरंभ में यदि गुस्से को काबू करेंगे तो बाद में पछताना नहीं पड़ेगा। दिन के पहले भाग को छोड़ शेष में सुख शांति रहेगी लेकिन व्यावसायिक अथवा सामाजिक कार्यो से भागदौड़ करनी पड़ेगी अधिकारी अथवा घर के लोग आपके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी डालेंगे। आज आपका मनमाना व्यवहार रहने से पारिवारिक स्थिति गंभीर हो सकती है। सेहत की भी शिकायत रहने से अनमना स्वभाव रहेगा परन्तु दोपहर के बाद परिस्थिति में बदलाव आने से कार्य एवं व्यवहार ठीक होने लगेंगे। मित्रों ख़ास कर महिला मित्रों से संयमित व्यवहार करें अधिक बोलने की आदत हानि करा सकती है। धन लाभ आज मेहनत करने के बाद भी कामचलाऊ ही होगा।

वृष🐂 (, , , , वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन मिलाजुला फल देगा आज आप जिस जगह से कुछ भी आशा करेंगे वहां निराशा मिलेगी इसके विपरीत जहां से कोई उम्मीद नही वहां से लाभ होगा। आपका व्यवहार भी आज रहस्यमय रहेगा लोगो को आपकी बाते कम ही समझ आएंगी। दिन भर थकान एवं आलस्य रहने के कारण मन ठोस निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेगा। बेहतर रहेगा की आज कोई जोखिम का कार्य हाथ में ना लें। पराये कार्यो में टांग फ़साने से भी अपना समय बर्बाद करेंगे फिर भी पीठ पीछे आलोचना ही मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर लाभ की स्थिति बनेगी परन्तु इसका पूर्ण लाभ नहीं उठा पाएंगे। नौकर वर्ग से परेशानी होगी। घर में मौन धारण करने से शांति रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, , , , के, को, हा)

आज आपको अपने द्वारा किये गए कार्य से संतोष होगा परिवार के सदस्य अथवा मित्र परिचित भी आपकी कार्य कुशलता की प्रशंसा करेंगे। लेकिन आपमे व्यवहारिकता व्यवहारिकता की कमी रहेगी लेकिन स्वार्थ सिद्धि के समय अत्यंत मीठे बन जाएंगे। कार्य व्यवसाय से आज धन लाभ तो होगा परन्तु आवश्यकता के समय नही। आज मेहनत करने से पीछे ना हटें निकट भविष्य में स्थिति ज्यादा अनुकूल बनने वाली है इसके लिये पहले से ही तैयार रहना पड़ेगा। पारिवारिक वातावरण उल्लसित रहेगा फिर भी आज आसपड़ोसियों से सीमित व्यवहार करें। महिलाये आज प्रत्येक कार्य मे अपनी प्रसंशा स्वयं करेंगी। पेट संबंधित परेशानी हो सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आप छोटी मोटी परेशानियों को छोड़ सुख पूर्वक बिताएंगे। व्यवसायी वर्ग आज किसी महत्त्वपूर्ण योजना को लेकर परेशान रहेंगे लेकिन किसी की सहायता मिलने पर इससे धन लाभ कमाएंगे। आज आपके विरोधी हानि पहुचाने का प्रयास करेंगे लापरवाही ना करें अन्यथा धन लाभ एवं आपसी संबंधों में कमी हो सकती है। काम धंधे में व्यस्तता के कारण परिजनों की भावनाओ को दरकिनार करेंगे जिससे परिवार में वातावरण अशान्त हो सकता है। अनुभवियों से नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। आज दिमाग में केवल पैसा ही रहेगा। आर्थिक मारामारी के बाद भी सामाजिक स्तर पर आपकी पहचान धनवानों जैसी रहेगी।पूजा पाठ के लिये आज समय मुश्किल से ही निकलेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज दिन के प्रथम भाग को छोड़ शेष नई समस्याए खड़ी करेगा। परिवार में आज किसी ना किसी सदस्य की सेहत गड़बड़ायेगी जिससे व्यवसाय के अतिरिक्त दौड़धूप करनी पड़ेगी। महिलाये आज प्रत्येक कार्य को सतर्कता के साथ करें कार्य हानि के साथ ही चोटादि का भय है। व्यवसायी वर्ग उधारी के व्यवहार बढ़ने से चिंतित रहेंगे। घर अथवा बाहर लोगो की विचारधारा आपके एकदम विपरीत रहने से तालमेल बैठाने में परेशानी होगी। संबंधो को लेकर आपसी गलत फहमी का निराकरण समय रहते कर लें अन्यथा बात बिगड़ने में देर नहीं लगेगी। प्रियजन ही आग में घी डालने का कार्य करेंगे सतर्क रहे। विपरीत लिंगीय के आकर्षण में विवेक खो सकते है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, , , , पे, पो)

आज का दिन भी आपके लिये अनुकूल बना रहेगा लेकिन आज आपकी आलसी प्रवृति एवं धीमी गति से कार्य करने की आदत लाभ को आगे सरकायेगी। आप किसी नए सहयोगी की तलाश में रहेंगे। आपकी सोच के विपरीत घटनाएं घटने से आश्चर्यचकित रहेंगे। आकस्मिक लाभ होने की संभावना अधिक है। उपहार सम्मान मिलेंगे। पूर्व में सोची गयी योजनाएं आज फलीभूत होंगी। धर्मकर्म में आस्था रहने से मानसिक रूप से भी शांति रहेगे। आप अपने बल पर किसी महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूर्ण कर लेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर घर में खींचतान हो सकती है। यथा संभव आज कागजी कार्य टालें। संध्या के समय पतिपत्नी में विवाद हो सकता है। जोड़ो में दर्द की शिकायत रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आपको चलअचल संपत्ति संबंधित कार्यो में सफलता मिलेगी। घर मे संपत्ति को लेकर थोड़ी खींचतान हो सकती है फिर भी बड़ो की मध्यस्थता से मामला गंभीर नही होगा। सरकारी कार्य आज विलंब से परन्तु अवश्य ही पूर्ण हो जाएंगे। धन लाभ रुक रुक कर होने से कार्य क्षेत्र पर आज अधिक ध्यान देना होगा। परिवार में रिश्तेदारो का आगमन होने से चहलपहल बढ़ेगी खर्च भी अतिरिक्त होगा। शारीरिक रूप से चुस्त रहेंगे। मध्यान तक के परिश्रम का उचित फल संध्या के समय धन लाभ के रूप में मिलेगा। विद्यार्थ एवं नौकरी पेशा जातक बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मान के पात्र बनेंगे। समाज के वरिष्ठ व्यक्तियों से भेंट भविष्य के लिए लाभदायी रहेगी। घर के बुजुर्गो का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यो को गंभीर होकर करेंगे जिससे सफलता की संभावनाएं बढ़ेंगी। अधिकांश कार्य समय से पहले पूर्ण कर लेंगे। नौकरी वाले लोग आज अधिकारी वर्ग से विशेष प्रयोजन सिद्ध कर पाएंगे। व्यवसायी वर्ग भी पूर्व में किये निवेश का लाभ उठाएंगे धन लाभ के प्रबल योग है परंतु गलत जगह निवेश भी हो सकता है।सरकारी कार्य भी थोड़े बौद्धिक श्रम से बना लेंगे। परिजनों की इच्छा पूर्ती करने से संबंधो में मधुरता बढ़ेगी। आज आपका मधुर व्यवहार सामाजिक क्षेत्र पर भी प्रसिद्धि दिलाएगा। सेहत सामान्य बनी रहेगी फिर भी बाहर के तले भोजन से परहेज करें। संतानों एवं रिश्तेदारी में खर्च करना पड़ेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, , फा, ढा, भे)

आज दिन के आरंभिक भाग में किसी व्यक्ति विशेष से आकस्मिक लाभ होगा लेकिन इसके बाद का अधिकांश समय आपकी सोच के एकदम उल्टा रहेगा। शारीरिक रूप से भी आज कष्ट बना रहेगा फिर भी आराम से दिन बिताने की योजना बिगड़ेगी। परिजन अथवा स्वयं की सेहत को लेकर दवाओं पर खर्च होगा। व्यर्थ की भागदौड़ में समय नष्ट होगा। कार्यक्षेत्र पर आज अधिक समय नहीं दे पाने से सिमित लाभ होगा। सरकारी कार्यो में भी ढील पड़ने से कार्य अधूरे रहेंगे। परिजनों की योजनाओं पर आप पानी फेर सकते है। कार्य क्षेत्र अथवा घर पर मामूली गलती के कारण अधिक नुकसान होने की संभावना है सतर्क रहें। मित्र रिश्तेदारो से ईर्ष्या युक्त सम्बन्ध रहेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज दिन के आरंभ में कोई शुभ समाचार मिलने से प्रसन्न रहेंगे लेकिन प्रसन्नता आज ज्यादा देर नही टिकेंगी। मध्यान से स्थिति पलट होने लगेगी सड़क चलते लोगो से भी बिना बात उलझेंगे। नौकरी वालो आज अधिकारियो से विशेष सतर्क रहना पड़ेगा। आज जिसे आप मामूली गलती समझेंगे वही कोहराम मचा सकती है प्रत्येक कार्य करने के बाद एक बार पुनरावलोकन अवश्य करें। परिवार में आज कोई ना कोइ आपसे असंतुष्ट ही रहेगा किसी ना किसी कारण से कलह होकर ही रहेगी। व्यवसायियों को मंदी रहने से बेमन से समय व्यतीत करना पड़ेगा। आयव्यय में संतुलन नहीं बन पाएगा। भविष्य की योजनाओं को लेकर चिंतित रहेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में आलस्य अधिक रहने से कार्यो के प्रति लापरवाही करेंगे। दिन के आरंभ में कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा रहने से अधिक परिश्रम के बाद लाभ होगा। मध्यान के बाद अनुकूल वातावरण बनने से धन लाभ होगा कार्यो में उत्साह बढेगा। परन्तु खर्च भी अधिक रहने से बचत नहीं कर पाएंगे। सामाजिक एवं पारिवारिक व्यवहारों पर खर्च करेंगे फिर भी परिजनों के साथ आज कम ही बनेगी। सरकारी कार्यो में जल्दी के कारण भागदौड़ करनी पड़ेगी। नए कार्यो अथवा व्यापार विस्तार की योजना को फिलहाल विराम दें। आज आपकी संतोषी वृति रहेगी लेकिन प्रलोभन के चक्कर में हाथ आया भी निकल सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, , , , दे, दो, चा, ची)

आज के दिन घरेलू एवं व्यवसायिक उलझनों में कमी आने से राहत अनुभव करेंगे। आज लोग आपके प्रति सहानुभूति दिखाएंगे। नौकरी करने वाले जातको को अतिरिक्त कार्यभार मिलने से असहजता होगी परन्तु इसका उचित लाभ निकट भविष्य में मिल जाएगा। व्यवसायी लोग आज दिल खोल कर आर्थिक आयोजन कर सकेंगे। सुख के साधनों पर निसंकोच खर्च होगा परन्तु धन की आमद सामान्य ही रहेगी। व्यवहार कुशलता से प्रेम पूर्ण सम्बन्ध स्थापित करेंगे। परिजनों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक आयोजनों में सम्मिलित होंगे। पैतृक मामलो को लेकर आज भी थोड़ा चिंतित रह सकते है फिर भी बुजुर्गो का सहयोग मिलने से मानसिक शांति रहेगी।

Horoscope Today October 25, 2024 : Aaj ka Rashifal October 25, 2024 Read More »

img 7579 1

Horoscope Today October 24, 2024 : Aaj ka Rashifal October 24, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 24 October 2024

main qimg f0b6b83af6c97be6fdfe8372875ab201

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 24 अक्टूबर 2024

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – कार्तिक (गुजरात-महाराष्ट्र अश्विन)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – अष्टमी 25 अक्टूबर रात्रि 01:58 तक तत्पश्चात नवमी

नक्षत्र – पुष्य पूर्ण रात्रि तक

योग – साध्य 25 अक्टूबर प्रातः 05:23 तक तत्पश्चात शुभ

राहुकाल – दोपहर 01:49 से शाम 03:15 तक

सूर्योदय -06:39

सूर्यास्त- 18:06

दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे

व्रत पर्व विवरण – कालाष्टमी,गुरुपुष्यामृत योग (सूर्योदय से 25 अक्टूबर सूर्योदय तक)

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याएं काफी हद तक दूर होगी। जीवनसाथी का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। भाई व बहन भी आपकी तरक्की देखकर आपसे खुश रहेंगे। किसी नई प्रॉपर्टी में आप इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आपकी सेहत कुछ गड़बड़ रहेगी। आपको काम के साथ-साथ सेहत पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में आप लाभ उठाएंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा। आपको किसी बड़े पद के मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके सहयोगी भी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आपको अपने बॉस की बातों को कार्यक्षेत्र में नजरअंदाज नहीं करना है। पिताजी की सेहत पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने परिजनों के साथ कुछ मौज मस्ती भरे फल व्यतीत करेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप कामों को लेकर अधिक व्यस्त रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की कुछ समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने अनुभवों का लाभ उठाएंगे। आपको यदि कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी, तो आप उसे भी आसानी से निभाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको उन्नति की राह पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और नौकरी में आपको अच्छी तरक्की देखने को मिल सकती है। आप किसी बेवजह की बात को लेकर परेशान रहेंगे, जो आपकी व्यर्थ की चिताओं को बढ़ाएगा। आपको अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें भी आपको वाहन थोड़ा सावधान में कर चलाना होगा। किसी से यदि आपने धन उधार लिया था, तो वह आपको वापस करना पड़ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढेगी। आपको अपनी संतान की सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेगी। आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए भी सोच विचार कर सकते हैं। किसी काम को लेकर यदि आप यात्रा पर जा रहे थे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कामों को लेकर मेहनत अधिक करनी होगी। आपकी छवि और निखरेगी और परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपनी सोच समझ से कामों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आप परेशान रहेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रुप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मिल बैठकर पारिवारिक समस्याओं का आसानी से दूर कर पाएंगे। आपके दोस्तों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपके खर्चो बढ़ने से आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे आगे ना बढ़ाये विद्यार्थियों का मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आपको अपने पिताजी से मन की बात को कहने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। शेयर मार्केट में यदि आपने पहले धन का इन्वेस्टमेंट किया था, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपके कुछ खर्चों को भी आसानी से कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों के प्रयास सफल रहेंगे। विद्यार्थी किसी परीक्षा को देने के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं। आपको कानूनी कामों को किसी दूसरे के भरोसे नहीं छोड़ना है। धार्मिक कार्य में आपकी खूब रुचि रहेगी। आपकी कोई डील फाइनल हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नहीं जिम्मेदारी मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। आपको अपने कामों को लेकर पूरा फोकस करना होगा। धर्म कर्म के कार्य में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आर्थिक मामलों को आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप अपनी आय को बढ़ाने के स्रोतों पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। आप अपने घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। परिवार के सदस्यों की जरुरतों पर पूरा ध्यान देंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। कोई समस्या यदि आपको लंबे समय से घेरे हुए थी, तब वह भी दूर होती दिख रही है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, नहीं तो आपके अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका कोई कोर्ट कचहरी से संबंधित मामला सुलझ सकता है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं को आप बैठकर दूर करें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। धार्मिक कार्य में आपकी खूब रुचि रहेगी। नौकरी को लेकर यदि आपको कोई समस्या चल रही है, तो आप किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। आपका बिजनेस पहले से ग्रो करेगा, जो आपको खुशी देगा। किसी के सलाह आप सोच समझ कर मने, तो ही बेहतर रहने वाला है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपकी सेहत में कुछ गड़बड़ हो सकती है। आपका मन आनंदमय रहेगा, क्योंकि आपको यदि कोई धन संबंधित समस्या थी, तो वह दूर होती दिख रही है। आपको यदि किसी बात को लेकर कोई टेंशन चल रही थी, तो उससे भी आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी को आप कहीं पिकनिक आदि पर लेकर जा सकते है, जिसमें आपको अपने खर्चों पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका कोई विरोधी आपके कामों में रोडा अटकाने की कोशिश करेगा

Horoscope Today October 24, 2024 : Aaj ka Rashifal October 24, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!