Daily Horoscope Panchang

Horoscope Today October 19, 2024 : Aaj ka Rashifal October 19, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 19 October 2024

main qimg 4983f09460f643ff0b56f3fcd8db1f40

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 19 अक्टूबर 2024

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – कार्तिक (गुजरात-महाराष्ट्र अश्विन)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – द्वितीया सुबह 09:48 तक तत्पश्चात तृतीया

नक्षत्र – भरणी सुबह 10:46 तक तत्पश्चात कृत्तिका

योग – सिद्धि शाम 05:42 तक तत्पश्चात व्यतीपात

राहुकाल – सुबह 09:30 से सुबह 10:56 तक

सूर्योदय -06:36

सूर्यास्त- 18:09

दिशाशूल – पूर्व दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।

आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।

शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28

शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम, 

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी आय को बढ़ाने के स्रोतों पर ध्यान देना होगा। आपकी इनकम तो बेहतर रहेगी, लेकिन खर्च अधिक रहने से आपको परेशानी अवश्य होगी। आपके मन में प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मनोरंजन भरे पल व्यतीत करेंगे। आप अपनी सुख सुविधाओं को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, जिस कारण ही आपके खर्चे बढ़ेंगे। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आय के स्रोतों को बढ़ाने वाला रहेगा। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी। आपको अपनी किसी पुरानी समस्याओं को लेकर कोई कष्ट उठाना पड़ सकता है। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप परिवार मे छोटे बच्चों के लिए कोई सरप्राइज या फिर खाने पीने की चीज लेकर आ सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्त भरा रहने वाला है। आप किसी काम को दूसरे के भरोसे न छोड़ें। भाई व बहनों से आपकी किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावना है, तभी आपके व्यवहार में बदलाव नजर आएगा। आप किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन आप किसी से कुछ नहीं कहेंगे। आपको अपनी जिम्मेदारियों को लेकर कोई समस्या सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप किसी काम को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो वह परेशानी दूर होगी। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है। यदि किसी काम को लेकर नाराजगी झेलनी पड़ रही थी, तो वह भी दूर हो सकती है। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी काम को लेकर सलाह की आवश्यकता होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाले हैं। आपके मन में प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। लोग आपकी बातों से खुश रहेंगे और वह आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेंगे। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा, उनको किसी सम्मान के मिलने से खुशी होगी। कार्यक्षेत्र में आप किसी से बहसबाजी में न पड़े, क्योंकि आपके बॉस से कोई चुगली लगा सकता है। जीवनसाथी यदि किसी बात को लेकर नाराज चल रही है, तो आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप भगवान की भक्ति में लीन रहेंगे, जिससे आपको मानसिक चिताओं से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। आप कोई काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। संतान के करियर में आपको किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, जिसके लिए आपको भागदौड़ भी अधिक रहेगी। आप अपनी माताजी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके बॉस आपके काम से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और आप अपने भाई व बहनों से किसी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपकी किसी धन संबंधित समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा। आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं, जिसमें आपको परिवार में भाइयों से भी कुछ धन लेना पढ़ सकता है, जो आपको आसानी से मिल जाएगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। यदि आपका धन कही रुका हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। नौकरी को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आप कोई बेहतर कदम उठा सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिलने से आपका मनोबल और बढ़ेगा और यदि आपके परिवार में बाहरी सदस्य किसी काम को लेकर कोई सलाह दे, तो आपको उसे पर अमल करना बेहतर रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए रहेगा। जो लोग राजनीति में कार्यरत हैं, उनकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ आपके ऊपर थोड़ा अधिक रहेगा। आपकी कोई नसों व मांसपेशियों से संबंधित समस्या यदि उभर रही है, तो उसके लिए आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेने की आवश्यकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मुलाकात करने आ सकता है, जिसमें आप पुराने गिले शिकवे न उखाड़ें, नहीं तो बेवजह का लड़ाई झगड़ा हो सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेंगे, उन्हें कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। आपका कोई करीबी आपके साथ कोई धोखा कर सकता है, इसलिए आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। धार्मिक कार्यक्रमों में भी खूब रुचि रहेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा, क्योंकि यदि आपने अपनी जेब का ख्याल रखे बिना खर्च किया, तो बाद में आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आप शान शौकत की वस्तुओं की खरीदारी पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आज अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको किसी नौकरी से संबंधित समस्या से छुटकारा मिलेगा, जिससे काम करने में भी खूब मन लगेगा। परिवार में नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपका कोई मित्र आपके लिए अच्छा निवेश प्लान लेकर आ सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप अपने घर के साथ साथ जरूरत के कामों पर भी अच्छा धन खर्च करेंगे। आप किसी के कहने में आकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट ना करें, क्योंकि आपके साथ धोखा होने की संभावना है। आपके सहयोगी कामो में आपका पूरा साथ देंगे। आपको किसी काम को लेकर ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है

Horoscope Today October 19, 2024 : Aaj ka Rashifal October 19, 2024 Read More »

img 0483 1

Horoscope Today October 17, 2024 : Aaj ka Rashifal October 17, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 17 October 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 17 अक्टूबर 2024

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – अश्विन

पक्ष – शुक्ल

तिथि – पूर्णिमा शाम 04:35 तक तत्पश्चात प्रतिपदा

नक्षत्र – रेवती शाम 04:20 तक तत्पश्चात अश्विनी

योग – हर्षण 18 अक्टूबर रात्रि 01:42 तक तत्पश्चात वज्र

राहुकाल – दोपहर 01:51 से शाम 03:18 तक

सूर्योदय -06:36

सूर्यास्त- 18:11

दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। 

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2024, 2042 

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे|

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। यदि आप अनदेखी करेंगे तो बाद में आपको उसका खामियाजा उठाना पड़ेगा। आपकी यदि कोई बहुमूल्य चीज खो गयी थी, तो वह भी आपको मिल सकती है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानने की आवश्यकता है, क्योंकि वह आपके शत्रु के रूप में हो सकते हैं। आपको अपनी सुख-सुविधाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखें। खर्चो को लेकर आपको सावधान रहना होगा। आपके जीवनसाथी के स्वभाव में कुछ बदलाव आ सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। पारिवारिक व्यवस्था में आपसी प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ रिश्ते में आगे बढ़ेंगे, जो खुशी का कारण बनेगा। आप अपने घर नया वाहन को लेकर आ सकते हैं। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों को विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिल सकता है। आप यदि किसी से कोई लेनदेन करें, तो उसे पूरी लिखा पढ़ी करके ही करें, क्योंकि उसमें कोई नुकसान होने की संभावना है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों पर आपकी पूरी रुचि रहेगी। परिवार में यदि किसी सदस्य से कोई अनबन चल रही है, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आप किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या आएगी। आप अपने घर पर पूजा-पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आपके मन में कुछ उलझनें रहेगी, जिसको लेकर आप जीवनसाथी से बातचीत कर सकते हैं। आप अपने किसी सरकारी काम को कल पर न टालें, नहीं तो उसे पूरा करने में समस्या आएगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अशांतिपूर्ण रहने वाला है। किसी गलती के लिए आपको पछतावा हो सकता है। आपने यदि किसी से मांगकर वाहन चलाया, तो इससे किसी दुर्घटना के होने की संभावना है। आपको कोई काम को लेकर यदि समस्या आ रही थी, तो आप अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं को लेकर आपको बड़े सदस्यों से बातचीत करने होगी, तभी वह दूर हो सकती हैं। कोई पुराना मित्र आपसे किसी बात को लेकर बातचीत कर सकता है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से बेहतर रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों का दायरा और बढ़ सकता है। आप अपनी संतान के भविष्य को लेकर कोई इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करने वाले लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपकी कोई डील आपको अच्छा लाभ देगी और आपको अपने खानपान पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा, क्योंकि आपकी पेट संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं, जो आपको परेशान करेंगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। धन प्राप्ति के मार्ग बेहतर रहेंगे। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है। नौकरी के साथ-साथ आप किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए बेहतर रहेगी। आप अपने कामों को लेकर दूसरों पर डिपेंड ना रहें, नहीं तो उसमें आपको नुकसान अवश्य उठाना होगा। आपकी ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से खटपट हो सकती है, इसलिए आप शांत रहें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज के दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बिजनेस में आप खुद को बेहतर साबित करने की कोशिश तो करेंगे, लेकिन पार्टनर का आपसे कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। महत्वपूर्ण कामों को करने में आपको किसी से मदद लेनी पड़ सकती है। आपको पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप अपने बिजनेस में कुछ इन्वेस्टमेंट करने के बारे में प्लानिंग कर सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपको मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। बिजनेस में भी आपको यदि निवेश करना पड़े, तो आप बहुत ही सोच समझकर करें, नहीं तो समस्या बढ़ सकती है। आपकी यदि किसी सदस्य से कोई अनबन चल रही है, तो उसे आपको बातचीत के जरिए दूर करना होगा। वाहनों का प्रयोग आपको सावधान रहकर करना होगा, क्योंकि किसी दुर्घटना के होने की संभावना बन रही है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है, लेकिन आपकी अपनी इनकम को बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लाएंगे। राजनीति में यदि आप कदम बढ़ाना चाह रहे हैं, तो वहां भी आपके काफी मित्र बन सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है, नहीं तो उसमें गड़बड़ी होने की संभावना है। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। पिताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आपके घर का माहौल अशांतिपूर्ण रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी वाद-विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आपको किसी धार्मिक वाद-विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को भरपूर सहयोग मिलेगा। यदि आपका कोई लेनदेन से संबंधित धन फंसा हुआ था, तो वह भी दूर हो सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने कामों में कोई बदलाव न करें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको इनकम तो बेहतर रहेगी, लेकिन आपको अपने भविष्य को लेकर भी कोई प्लानिंग करनी होगी, क्योंकि खर्च बढ़ने से आप अपने काफी धन को खर्च कर सकते हैं। आपको अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ना होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अपने किसी मित्र की मदद से नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपके घर का माहौल बदल सकता है, जिसके लिए आपको मिल बैठकर बातचीत करने की आवश्यकता है,इसलिए कोई बात घर से बाहर न जाने दें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपका बिजनेस में धन फंसने की संभावना है, इसलिए आप कोई डील फाइनल करने से पहले सोच विचार अवश्य करें। किसी कानूनी मामले में आपको कागजों में कमी होने के कारण भागदौड़ लगी रहेगी। आपकी माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं। आपको किसी निवेश को करने से पहले थोड़ा सोच विचार करने की आवश्यकता है। सरकारी कामों में आपको कुछ देरी का सामना करना पड़ सकता है।

main qimg 02c11c00728c5f7a424feb5e560c2ec5

Horoscope Today October 17, 2024 : Aaj ka Rashifal October 17, 2024 Read More »

img 0905 1

Horoscope Today: Astrological prediction for 16 October 2024

Horoscope Today October 16, 2024 : Aaj ka Rashifal October 16, 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 16 अक्टूबर 2024

दिनबुधवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरातमहाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयनदक्षिणाय

ऋतुशरद ॠतु

मासअश्विन

पक्षशुक्ल

तिथिचतुर्दशी रात्रि 08:40 तक तत्पश्चात पूर्णिमा

नक्षत्रउत्तरभाद्रपद शाम 07:18 तक तत्पश्चात रेवती

योगध्रुव सुबह 10:10 तक तत्पश्चात व्याघात

राहुकालदोपहर 12:24 से दोपहर 01:51 तक

सूर्योदय -06:35

सूर्यास्त– 18:12

दिशाशूलउत्तर दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

कैसा रहेगा यह वर्ष

आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापारव्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्ययोजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं मंदिर में पताका चढ़ाएं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपके खर्च आपको परेशान करेंगे। आप अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चले, तो ही बेहतर रहेगा। किसी से कोई वादा आज ना करें, नहीं तो आपको पूरा करने में समस्या आएगी। आपको अपने पिताजी की सेहत पर भी पूरा ध्यान देना होगा, क्योंकि उनकी सेहत में गिरावट आने के कारण आपको खर्चे अधिक करने होंगे। आपको पार्टनरशिप में कोई काम करना बेहतर रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसे आप कर सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आपको बिजनेस में किसी नए पार्टनर को बनाने से बचना होगा। आपके परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार के कारण आपको समस्या सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपको पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आप यदि किसी काम को लेकर ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मदद लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। आपका कार्य करने में भी खूब मन लगेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में उलझनें बनी रहेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने कामकाज पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यावसायिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पर ध्यान देना होगा। आपकी आय के कुछ नए स्रोत बनेंगे, जो आपको खुशी देंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज दिन का तनावग्रस्त रहने वाला है। आपके मन में काम को लेकर उलझनें बनी रहेगी। आज आपके कार्यक्षेत्र में भी आपको कुछ कामों के पूरा होतेहोते रुकने के कारण सिरदर्द बना रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं, क्योंकि परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। आपको किसी दूसरे की बातों में आने से बचना होगा, नहीं तो समस्या खड़ी हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई सम्मान मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग कामों से अपने अधिकारियों को खुश रखेंगे, उन्हें कोई बड़ा प्रमोशन मिलने की संभावना है। आप लोगों के खूब काम आएंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप किसी को धन उधार देने से बचें, क्योंकि आपके उस धन के वापस मिलने की संभावना कम है। वाहनों का प्रयोग आपको सावधान रहकर करना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। आपको कोई जोखिम उठाने से बचना होगा। धार्मिक कार्यों में आपका काफी रुचि रहेगी। आपको अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आपने कुछ कर्ज ले रखा था, तो वह भी काफी हद तक दूर होगा। आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। आपकी सेहत में कुछ गिरावट देखने को मिलेगी, जो आपको परेशानी देगी। कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को अभी कुछ समय बाद ही राहत मिलेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। आपका धन कहीं फंसने की संभावना है। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। भाई बहनों में कुछ खटपट हो सकती है,इसलिए आपको किसी भी बात को बोलने से पहले सोच विचार अवश्य करना होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कामों पर ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी वह कोई सुझाव दें, नहीं तो उन्हें किसी गलत काम में फंसाया जा सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपके चारों तरफ का वातावरण खुशनुमा रहेगा। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला मिल सकता है, जिसके लिए आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे। आप अपने जीवनसाथी को कहीं शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। आपको मातापिता की जरूरतों पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भौतिक सुखसुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी कमाई के स्रोत बढ़ेंगे। आपकी इनकम पहले से बेहतर होगी। आपकी किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। विद्यार्थियों का मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आपको अपने लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधान रहना होगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें अपनी मेहनत जारी रखनी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में अपने बॉस से भी शाबाशी मिल सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बेवजह कामों को लेकर परेशान रहने के लिए रहेगा। आप अपनों से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिस कारण आपके काम लटक सकते हैं। परिवार में किसी पूजापाठ का आयोजन हो सकता है। आपके मन में उथलपुथल रहेगी। आप किसी की बातों पर भरोसा कर सकते हैं, जो बेवजह का लड़ाई झगड़ा करा सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी से कोई मन की बात नहीं करनी है। आपका कोई सहयोगी आपको कोई निवेश संबंधी प्लान बता सकती है, जिसमें आप निवेश बहुत ही सोच समझकर करें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपकी कोई पुरानी गलती के लिए परिवार के सदस्यों से माफी मांगनी पड़ सकती है। किसी काम को लेकर आपको भागदौड़ अधिक रहेगी। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में प्रेम और स्नेह की भावना बनी रहेगी। आपको किसी काम के लिए पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी संतान का ध्यान इधरउधर भटक सकता है, जिस कारण उन्हे पढ़ाई करने में भी समस्या आएगी। आपको अपने बॉस की बातों का पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो कोई गड़बड़ी हो सकती है। आपकी जल्दबाजी की आदत के कारण आप किसी से कोई वादा कर सकते हैं, जिसे पूरा करने में आपको एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा

main qimg fa86576592688590e67aa9a6eb6430ef

Horoscope Today: Astrological prediction for 16 October 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!