img 8083

Horoscope Today: April 04, 2023॥Aaj Ka Rashifal 04 April 2023

Horoscope Today: April 04, 2023॥Aaj Ka Rashifal 04 April 2023

Horoscope Today: April 04, 2023॥Aaj Ka Rashifal 04 April 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 04 अप्रैल 2023

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – चैत्र

पक्ष – शुक्ल

तिथि – त्रयोदशी

सुबह 08:05 तक तत्पश्चात चतुर्दशी

नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी सुबह 09:36 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी

योग – वृद्धि 05 अप्रैल रात्रि 03:40 तक तत्पश्चात थ्रुव

राहुकाल– शाम 03:48 से शाम 05:21 तक

सूर्योदय-06:30

सूर्यास्त- 18:52

दिशाशूल- उत्तर दिशा में

जिन का आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।

इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

 शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31

 शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

 शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

 ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

 शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

कैसा रहेगा यह वर्ष

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today: April 04, 2023)

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा और आपकी आय बढ़ने से आपके खर्चों में भी अच्छी खासी वृद्धि होगी, जो आपके लिए चिंता की बात होगी। आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। यदि आप किसी नए निवेश को करेंगे, तो इससे भविष्य में आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको कोई पुराना लेनदेन से छुटकारा मिलेगाा, जिससे आपको खुशी होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today: April 04, 2023)

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप अपने करीबियों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको किसी की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना है, यदि आपको आज कोई जरूरी सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे न बढ़ाएं। संतान से आप किसी बात को लेकर बेवजह लड़ाई झगड़े में पड सकते हैं। यदि आपको किसी बात को लेकर लंबे समय से तनाव बना हुआ था, तो वह भी आज दूर होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today: April 04, 2023)

आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा। आपको किसी व्यक्ति विशेष आदि की ओर से कोई मूल्यवान वस्तु प्राप्त हो सकती है, जिससे आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी भूमि व भवन की खरीदारी करना आज बेहतर रहेगा। आप अपने मन में चल रही बातें आप किसी से शेयर करने से बचें, नहीं तो वह उनको फायदा उठा सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today: April 04, 2023)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप आज सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे और भाई बंधुत्व की भावना भी आपके अंदर बढ़ेगी। आपको आज किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपका कोई वाद विवाद पनप सकता है। यदि परिवार में आप किसी व्यक्ति को सलाह देंगे, तो उसमें वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करें। आपको व्यापार में तरक्की मिलने से आज आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today: April 04, 2023)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे और कुछ शुभ कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा, लेकिन यदि आपके आस पड़ोस में कोई वाद-विवाद हो, तो आप उसमें चुप्पी बनाए रखें, नहीं तो कोई मामला कानूनी हो सकता है और आप अपने करीबियों से आज मेलजोल बढ़ाएंगे। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों में आज किसी तीसरे व्यक्ति के कारण तनाव पनप सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today: April 04, 2023)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है और आप अपनों के साथ उत्साहित रहेंगे क्योंकि आपको किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, लेकिन बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है। आपको किसी सरकारी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा। आपका किसी पुराने निवेश से भी आपको कोई अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यापार में यदि आपकी कोई डील लंबे समय से लटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती हैं। माता-पिता को आज आप इसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today: April 04, 2023)

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी वाणी और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें, तभी आप कार्यक्षेत्र में लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। किसी विदेश में रह रहे परिजन से आज आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आप आगे बढ़ेंगे और बड़ों की सलाह पर चलकर आप किसी अच्छे काम को कर सकते हैं। अपने आय और व्यय के लिए आप एक बजट बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today: April 04, 2023)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी पर अत्यधिक भरोसा करना नुकसानदायक रहेगा और कारोबार कर रहे लोग अपने कामों पर फोकस बनाए रखें, तभी उनके काम पूरे हो सकते हैं। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। व्यवसाय में तरक्की मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आज आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। जल्दबाजी में आज कोई निर्णय ना लें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today: April 04, 2023)

आज का दिन आपके लिए पैतृक संपत्ति संबन्धित मामले में कोई अच्छा लाभ लेकर आने वाला है और आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे। आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आप व्यापार में लाभ के अवसरों को पहचानकर अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। आप किसी काम में उसके नीति व नियमों का पालन अवश्य करें। माता पिता से आज आप अपने मन की किसी बात को कह सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today: April 04, 2023)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी और आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। किसी काम में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है, जिसके लिए आपको उनसे माफी मांगी पड़ेगी। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है। आपकी कुछ पुरानी योजनाओं से भी आपको अच्छा लाभ कमाने का मौका मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today: April 04, 2023)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को यदि आपने नजरअंदाज किया है, तो बाद में आपको परेशान होना पड़ेगा। आप अपने दोस्तों पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति बढ़ने से मजबूत होगी और जीवनशैली आकर्षक बनेगी। आप जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे लोगों को भी कुछ समय और इंतजार करना होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today: April 04, 2023)

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने मित्रों से आज पुराने गिले-शिकवे दूर करेंगे और साझेदारी में किसी काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा, लेकिन आपको मन मुताबिक लाभ न मिलने से आप थोड़ा निराश रहेंगे। आप महत्वपूर्ण कामों में अपनी निगाह बनाए रखें, नहीं तो उनमें ढील बरतने से आपको नुकसान हो सकता है। दांपत्य जीवन में यदि किसी बात को लेकर लंबे समय से अवरोध चल रहा था, तो वह भी आज दूर होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

जय श्री राम

Consultation:- mail@analystastro.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!
Skip to content