img 1705 1

Horoscope Today December 31, 2024 : Aaj ka Rashifal December 31, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 31 December 2024

main qimg 6e72c87acbea105db67e8dddc0d87a2e

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 31 दिसम्बर 2024

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास – पौष

पक्ष – शुक्ल

तिथि – प्रतिपदा 01 जनवरी रात्रि 03:21 तत्पश्चात द्वितीया

नक्षत्र – पूर्वाषाढा रात्रि 12:03 तक उत्तराषाढा

योग – ध्रुव शाम 06:59 तक तत्पश्चात व्याघात

राहुकाल – शाम 03:25 से शाम 04:46 तक

सूर्योदय 07:17

सूर्यास्त – 06:06

दिशाशूल – उत्तर दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

दिनांक 31 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,

शुभ वर्ष : 2031, 2040 2060,

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा,

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपको अपने सभी कामों को सोच समझ कर ही करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं, जिसके बाद प्रमोशन की बात भी आगे बढ़ सकती हैं। आप ऑफिस के सभी कामों को लेकर योजना बनाकर चलें। आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लग सकता है। संतान के भविष्य को लेकर आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा। नौकरी को लेकर आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आप किसी मकान की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपके लिए आय के सोर्स को बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी आय बढ़ने से समस्याएं कम होंगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से ध्यान भटक सकता है। आपके किसी नई नौकरी के प्रयास बेहतर रहेंगे। जीवनसाथी से पारिवारिक मामलों को लेकर खटपट हो सकती है, लेकिन आपको उनकी बातों को समझना होगा। आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिल सकता है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने माता-पिता की बातों को इग्नोर नहीं करना है, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है, आपको किसी राजनीतिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। कुछ नए संपर्कों का आप लाभ उठाएंगे। कोई प्रिय वस्तु भेट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। आपको भावनाओं में बहकर कोई निर्णय नहीं लेना है। यदि आपके ऊपर कुछ कर्जा था, तो उन्हें उतारने का प्रयास कर सकते हैं।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके लिए वाणी की कोमलता को बनाए रखने के लिए रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने कामों को समय रहते निपटाने की कोशिश करेंगे, जिससे आपको टेंशन कम रहेगी, कोई काम यदि आपको लंबे समय से समस्या दे रहा था, तो वह भी पूरा हो सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपको अपनी जिम्मेदारियां निभानी होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको समय का सदुपयोग करना होगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप अपने भाइयों से किसी काम को लेकर मदद ले सकते हैं, लेकिन आप अपने आस पड़ोस में चल रहे किसी वाद-विवाद में न पड़े, नहीं तो इससे आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। जीवनसाथी की भावनाओं का आपको सम्मान करना होगा। कोई नए काम में इन्वेस्टमेंट समझ कर करें। आपको अपने पिताजी से कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए रहेगा। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। बिजनेस में कुछ बदलाव करने के लिए आपको योजना बनाकर चलना होगा। किसी जल्दबाजी में लिए गए फैसले के लिए आपको पछतावा होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। शेयर मार्केट में बिना सोचे समझे हाथ न बढ़ाएं, नहीं तो आपको नुकसान होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। धन को लेकर आपको ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आपको कोई पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आपके पिताजी आपके पारिवारिक बिजनेस में आपकी काफी मदद करेंगे। आप किसी दूसरे के सामने कोई गुप्त जानकारी के बारे में बात न करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। आपको अपनी आय और व्यय मे भी संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। खर्चो को थोड़ा सोच समझकर करें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी की कही सुनी बातों में न आएं और आपको अपने कामों को लेकर टेंशन लेने से अच्छा है, आप उन्हें सहकर्मियों की मदद से पूरा करें। कोई कानूनी मामला आपके लिए सिर दर्द बनेगा। यदि आपने उसमें ढील दी, तो उसमें आपको निराशा हाथ लग सकती है। किसी नए मकान की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी, उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। बिजनेस में आपकी दीर्घकालीन योजनाएं फलीभूत होंगी, जो आपको खुशी देंगी। आपको अपने परिवार के सदस्यों में चल रही समस्याओं को लेकर टेंशन भरपूर रहेगी। मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से खटपट होने की संभावना है। आपकी वाणी व व्यवहार पर आपको संयम रखना होगा। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी भी समस्या का छोटा ना समझे। आप कार्य क्षेत्र में अपने बॉस की बातों को अनदेखा न करें, नहीं तो इससे आपका कोई काम बिगड़ सकता है। आपको संतान के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा, जिसमें आप जीवनसाथी से सलाह मश्वरा अवश्य लें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। बिजनेस में किसी योजना पर विराम लग सकता है, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएगी। आप किसी काम को यदि फायदे को लेकर करेंगे, तो उसमें आपको नुकसान अवश्य होगा। जो विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में लापरवाही कर रहे हैं, उन्हें समस्या हो सकती है। संतान के मनमाने व्यवहार के कारण आप परेशान रहेंगे। आपको यदि नौकरी में बदलाव के लिए कोई ऑफर मिले, तो आप उसे तुरंत ज्वाइन कर सकते हैं।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिए किसी उलझनों से दूर रहने के लिए रहेगा, इसलिए आप कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोले। आप अपने घर की साफ सफाई व रंगाई पुताई पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। पारिवारिक समस्याएं आपको थोड़ा परेशान तो करेंगे, लेकिन आप उन्हें बातचीत के जरिए दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके मन में किसी बात को लेकर बेचैनी रहेगी। आप किसी कानून ने मामले में जल्दबाजी दिखाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!
Skip to content