img 4413 1

Horoscope Today November 11, 2023 : Aaj ka Rashifal November 11, 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 11 November 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 11 नवम्बर 2023

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार आश्विन)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – त्रयोदशी दोपहर 01:57 तक तत्पश्चात चतुर्दशी

नक्षत्र – चित्रा 12 नवम्बर रात्रि 01:47 तक तत्पश्चात स्वाती

योग – प्रीति शाम 04;59 तक तत्पश्चात आयुष्मान

राहुकाल – सुबह 09:35 से सुबह 10:59 तक

सूर्योदय-06:47

सूर्यास्त- 17:57

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

व्रत पर्व विवरण – मासिक शिवरात्रि,नरक चतुर्दशी,काली चौदस (गुजरात अनुसार)

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा, इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।

आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होग

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज आप अपने कामों की एक सूची बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। लेनदेन के मामले में आप अपनी बातें स्पष्ट रखें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों पर आपका विश्वास बना रहेगा। आपके किसी औद्योगिक प्रयास को भी गति मिलेगी। यदि आप बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को बढ़ावा दे रहे थे, तो आज वह भी आप कर सकते हैं। आपको अपने किसी परिजन से लंबे समय बाद मिलकर प्रसन्नता होगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आप अपनी मेहनत व लगन से अपने कामों में आगे बढ़ेंगे। आप जीवनसाथी के लिए किसी नए काम की तैयारी कर सकते हैं। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके मन में सेवा का भाव बना रहेगा, जिससे आप किसी की मदद करने में पीछे नहीं हटेंगे। आज के दिन यदि आपने किसी जोखिम भरे काम में हाथ डाला, तो इससे आपको समस्या हो सकती है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय कुछ जरूरी मुद्दों को लेकर बातचीत करने में बताएंगे। आपके अंदर कुछ एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप प्रत्येक कार्य को करने में तत्पर रहेंगे। आज आपका मनोबल भी बहुत बढ़ा रहेगा। शारीरिक गतिविधियां तेज होंगी। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। व्यक्तिगत मामलों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घर परिवार के लोगों से यदि किसी बात को लेकर खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। बड़ों के साथ आदर व सम्मान बनाए रखें। बुद्धि व विवेक से आप कोई निर्णय लें, तो बेहतर रहेगा। व्यक्तिगत मामलों में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से जाना जाएगा और वह काफी गतिविधियों में भी भाग लेंगे। आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं पूरी हो सकती हैं। आप बड़ों की सोच से काम करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। लंबे समय से रुके हुए धन के मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। भाई व बहनों से चल रही अनबन भी दूर होगी। कुछ नए संपर्क का आपको लाभ मिलेगा। आपके बंधू बंधुत्व से मिलकर खुशी होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज के दिन आपके आसपास का वातावरण आनंदमय रहेगा। आप संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। घर परिवार में सुख व समृद्धि बढ़ी रहेगी। कुछ नए लोगों से भी मेलजोल बढे़गा। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। श्रेष्ठ कार्यों में आप आगे बढ़ेंगे। राजनीतिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को किसी सम्मान से नवाजा जा सकता है। आप कोई ऐसी गलती ना करें, जिससे कि परिवार में लोगों से आपको खरी खोटी सुनाने को मिले।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखने के लिए रहेगा। व्यापार में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। यदि किसी गरीब व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आप अपनी अच्छी सोच से कार्य क्षेत्र में लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आप कोई ऐसा काम ना करें, जिससे कि आपके परिवार के सदस्यों द्वारा किसी बात को लेकर खरी-खोटी सुनाने को मिले। आप अपने मित्र से मन की किसी इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आप अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करें। किसी विदेश में रह रहे परिजन से आपको फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा वरना आपको कोई नुकसान भी हो सकता है। आपको अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। मित्रों के साथ आप कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। आपको किसी अधिकारी की बातों में आने से बचना होगा और लोगों का भरोसा आप आसानी से जीत पाएंगे। आप अपनी बहुमुखी प्रतिभा को सवारेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने जरूरी कामों में ढील देने से बचे, नहीं तो समस्या होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और कार्य क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, लेकिन आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अधिकारियों से भी सलाह मश्वरा आवश्यक करना होगा। यदि आपका पुराना कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। आप अपनी अच्छी सोच कर लाभ उठाएंगे। व्यापार में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। यदि किसी धार्मिक यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने सामान की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। किसी परिजन की सीख व सलाह से आप आगे बढ़ेंगे। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए थोड़ा कमजोर रहेगा। लेनदेन के मामले में आपको अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखनी होगी, नहीं तो समस्या होगी। जीवन साथी के लिए किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं। परिजनों का साथ व सहयोग बना रहेगा। आपको कुछ विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। माताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!
Skip to content