analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 3840 1

Horoscope Today: October 21 2023॥Aaj Ka Rashifal 21 October 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 21 October 2023

सप्तम नवदुर्गा माँ कालरात्रि महामंत्र #नवरात्रि #navratri2023 #navratri #navratrispecial

वैदिक पंचांग

दिनांक – 21 अक्टूबर 2023

दिन – शनिवार*

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – आश्विन

पक्ष – शुक्ल

तिथि – सप्तमी रात्रि 09:53 तक तत्पश्चात अष्टमी

नक्षत्र – पूर्वाषाढा शाम 07:54 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा

योगसुकर्मा रात्रि 12:37 तक तत्पश्चात धृति

राहुकाल – सुबह 09:30 से सुबह 10:56 तक

सूर्योदय-06:37

सूर्यास्त- 18:08

दिशाशूल- पूर्व दिशा में

व्रत पर्व विवरण – सरस्वती पूजन

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष

दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप अपनी मेहनत में कोई कसर न छोड़ें। आपको ऑफिस में कुछ नए अधिकार मिल सकते हैं। आपका कोई विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकता है। आप वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें, नहीं तो समस्या सकती है। मित्रों का आपको भरपूर साथ मिलेगा। किसी परिजन की सेहत को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। आपका कोई काम आपके लिए सिर दर्द बन सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आप अपने घर के कुछ जरूरी सामान की खरीदारी करने के लिए अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मिलकर आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आपकी कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है। परिवार में चल रही कलह को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपने धन का कुछ समय छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। किसी वाहन को खरीदने का सपना भी आपका पूरा होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको मान सम्मान मिलेगा। नौकरी व कारोबार में आप यदि किसी नए अवसर कि लंबे समय से इंतजार में थे, तो वह भी आपको मिलेगा, लेकिन आप किसी काम को करने से पहले उसकी पूरी जानकारी लें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ नये संपर्कों से लाभ लेकर आएगा, जो लोग संतान के विवाह में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान थे, तो उनकी वह चिंता दूर होगी। आप अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद में मिलकर प्रसन्न होंगे। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाकात होगी। सार्वजनिक बैठकों का भी प्रयोजन कर सकते हैं। आप अपना फैसला किसी पर ना डालें और किसी काम को पहल करने की आदत आपको नुकसान दे सकती हैं। यदि आप अपने घर की मरम्मत आदि की योजना बना रहे थे, तो उसे आप शुरू कर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके परिवार के किसी सदस्य से यदि किसी बात को लेकर खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। आप यदि किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई फैसला ले, तो उसमें बड़े सदस्यों से बातचीत अवश्य करें। नौकरी में आप टीमवर्क के जरिए काम करेंगे। आपको अपने जूनियर की कुछ गलतियों को नजरअंदाज करना होगा। आपकी किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की इच्छा पूरी हो सकती हैं। किसी को धन उधार देने से पहले आप उसकी पूरी जांच पड़ताल करें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे लोग आज किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं। ऑनलाइन कम कर रहे लोगों को आज सावधान रहना होगा। आपके अंदर प्रेम बेचने की भावना बनी रहेगी आपको आज चटपट लाभ के अवसरों को भी हाथ से जाने नहीं देना है, तभी आप अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। व्यापार में आपकी कोई डील लंबे समय से लटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है, जो आपको अच्छा लाभ अवश्य देगी। आप अपने मित्रों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपको सामाजिक कार्यक्रमों से जोड़ने का मौका मिलेगा। आप महिला मित्र से सावधानी बरतें, नहीं तो वह आपकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकती है। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप जिस भी काम में कोशिश करेंगे, तो उसमें आपको पूरी सफलता अवश्य मिलेगी, जिससे आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। यदि आपने कोई जिम्मेदारी ली है, तो उसे पूरी अवश्य करें। किसी अनुभवी व्यक्ति से ली गई सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। आप किसी काम में अपनी चलाने के कारण नुकसान में आ सकते हैं। लोगों से बातचीत करते समय वाणी पर संयम रखें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। यदि आपकी कोई पुरानी देनदारी थी, तो उससे आपको छुटकारा मिल सकता है। आप कड़ी मेहनत के बाद ही कोई काम करेंगे। जीवन साथी को लेकर आप किसी शॉपिंग पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपके घर किसी मेहमान का आगमन होने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें साथी की किसी बात को लेकर बुरा लगेगा। आपको अपनी कुछ बातों को गुप्त रखना होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप अपने बच्चों के भविष्य को बेहतर करने की पूरी कोशिश करेंगे। आप कोई बड़े निवेश की तैयारी कर सकते हैं। आपका कोई काम बहुत लंबे समय बाद पूरा होगा। किसी संपत्ति में आप बहुत ही सोच विचार कर पैसा लगाए, नहीं तो आपका वह धन डूब सकता है। आप अपने घर की कुछ वस्तुओं के खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको अपने भाई व बहनों से यदि कोई सलाह मिले, तो उस पर अमल अवश्य करें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज आपको वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है । राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोग अपने काम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप घर व बाहर लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आप अपने विरोधियों को आसानी से मात देने में कामयाब रहेंगे। आपको कार्य क्षेत्र में किसी काम के लिए खरीखोटी सुननी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं से सावधान रहना होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको किसी कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने के लिए लंबे समय से सोच विचार कर रहे थे, वह उसके लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आपको कुछ पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जो आपके लिए कोई शुभ सूचना लेकर आ सकता है|

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: October 21 2023॥Aaj Ka Rashifal 21 October 2023 Read More »

img 3839 1

Horoscope Today: October 20 2023॥Aaj Ka Rashifal 20 October 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 20 October 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 20 अक्टूबर 2023

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – आश्विन

पक्ष – शुक्ल

तिथिषष्ठी रात्रि 11:24 तक तत्पश्चात सप्तमी

नक्षत्रमूल रात्रि 08:41 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा

योगअतिगण्ड 21 अक्टूबर रात्रि 03:03 तक तत्पश्चात सुकर्मा

राहुकाल – सुबह 10:56 से दोपहर 12:23 तक

सूर्योदय-06:37

सूर्यास्त- 18:09

दिशाशूल- पश्चिम दिशा में

व्रत पर्व विवरण – सरस्वती आवाहन

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष

लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। भगवान के प्रति आपकी आस्था और भक्ति बढ़ेगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर आप जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी बिजनेस की कुछ योजना लंबे समय से रुकी हुई थी, तो फिर से गति मिल सकती है। आपकी मनोरंजन के कार्यक्रमों में भी पूरी रुचि रहेगी। आप किसी जानकारी को लेकर अध्ययन और आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आप सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिजनों की सलाह पर आप आगे बढ़ेंगे। महत्वपूर्ण विषयों को आपको धैर्य रखकर निपटना होगा। यदि आपने जल्दबाजी दिखाई, तो आपसे कोई गलती हो सकती है। कारोबार में आप किसी प्रकार का भी कोई समझौता ना करें, नहीं तो आपकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है। आपको बड़ों की बात सुननी और समझनी होगी, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपके नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा और किसी नए काम में निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आपको कुछ मामलों में अभी पुरानी में ही टिके रहना होगा, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आपने किसी से कोई बात कही, तो वह आपकी उस बात का पूरा मान रख सकता है। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। साझेदारी में कोई काम ना करें। कामकाज में आप सबको साथ लेकर चलेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे उनके ऊपर काम का बोझ तो थोड़ा अधिक रहेगा, लेकिन उन्हें अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप सूझबूझ से किसी समस्या से आसानी से बाहर निकाल सकते हैं। यदि कामों में कुछ अवरोध आ रहे हैं, तो आपको उन्हे धैर्य रखकर सुलझाना होगा, नहीं तो समस्या आ सकती है। आप किसी से बहकावे में ना आए। आप जिम्मेदारी से काम करके घर बाहर लोगों का दिल आसानी से जीत पाएंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपके भावनात्मक मामले सकारात्मक रहेंगे और प्रेम- स्नेह की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपके अनुभवों का आपको पूरा लाभ मिलेगा। विद्यार्थी अपने गुरुजनों से शिक्षा में आ रही किसी समस्या को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको बुद्धि विवेक से किसी मामले में आगे बढ़ना होगा। व्यक्तिगत प्रदर्शन आपके बेहतर रहेंगे, लेकिन लेनदेन से संबंधित कोई मामला आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है, इसलिए किसी को धन उधार देने से बचें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धैर्य और विश्वास से काम लेने के लिए रहेगा। आप अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें। शीध्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें और निजी मामलों में आप किसी के बहकावे में ना आए, नहीं तो वह आपका कोई बड़ा नुकसान करवा सकती है। आपने आवेश में आकर यदि कोई निर्णय लिया, तो इससे आपको बाद में समस्या होगी। पारिवारिक मामलों में आप सावधानी बरतें। आप किसी की बातों में ना आए। आप किसी मामले में हस्तक्षेप ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपको आवश्यक जानकारी जुटाना होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आलस्य भरा रहने वाला है। आपके आलस्य के कारण आप किसी बड़ी डील को हाथ से गवां सकते हैं। आपको सभी के साथ तालमेल बनाए रखना होगा। भाई बंधुओं का आप पर पूरा सहयोग रहेगा और आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप कुछ किसी काम के लिए महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने में सफल रहेंगे। आपकी साख सम्मान में वृद्धि होगी। यदि कोई संपत्ति संबंधित विवाद लंबे समय से चल रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन संपदा में वृद्धि लेकर आने वाला है। कुछ नए लोगों से आपको मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा और आप अपने जीवन में आज कोई बड़ा बदलाव करने का विचार कर सकते हैं। पारिवारिक मामलों में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें, नहीं तो लोग आपको धोखा दे सकते हैं। कला कौशल से आपके रहन-सहन पर फर्क पड़ेगा। आपके आकर्षण को देखकर लोग आपकी तारीफ करेंगे। आपको किसी भव्य आयोजन से जोड़ने का मौका मिल सकता है। संतान आपसे किसी वस्तु को खरीदने के लिए जिद कर सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल उत्सव जैसा रहेगा और सबके हित लाभ की मन में भावना रहेगी। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। यदि आप कोई जिम्मेदारी मिलेगी तो उसे समय रहते पूरी करेगी। आपकी कुछ स्वजनों से भेंट होगी। रक्त संबन्धीं रिश्तों में मजबूती आएगी। आपके कुछ नए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपने घर को रेनोवेट कराने की पूरी योजना बना सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए दान धर्म के कार्यों में को करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आवश्यक कार्य को आप जल्द पूरा करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपको अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको कुछ ठगी और सफेदपोश लोगों से सावधान रहना होगा। निवेश संबंधी गतिविधियों में आप पूरी सूची दिखाएंगे। अपनों के लिए किए गए काम के लिए आपको शाबाशी मिल सकती है। परिवार में कोई सदस्य आपसे धन संबंधित मदद मांग सकता है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी और लाभ का प्रतिशत भी अधिक रहेगा। आर्थिक लक्ष्य पर आपको फोकस बनाएं रखना होगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आप छोटों की गलतियों को माफ करके आगे बढ़ेंगे। किसी काम मे उसके नियमों का पूरा पालन करें। प्रतिस्पर्धा में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपको एक से अधिक से आय प्राप्त होती दिख रही है। आप अपने मामलों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपको कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। पैतृक संम्पति संबन्धित मामलों में आप सावधानी से कोई बात बोले, नहीं तो लोग आपकी किसी बात को पकड़कर लटक सकते हैं। नौकरी से संबंधित कोई सुझाव आपके पास आए, तो आप उसमें बहुत ही सोच विचार कर आगे बढ़े। विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ किसी अन्य कोर्स के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है|

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: October 20 2023॥Aaj Ka Rashifal 20 October 2023 Read More »

img 3838 1

Horoscope Today: October 19 2023॥Aaj Ka Rashifal 19 October 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 19 October 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 19 अक्टूबर 2023

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – आश्विन

पक्ष – शुक्ल

तिथि – पंचमी रात्रि 12:31 तक तत्पश्चात षष्ठी

नक्षत्रजेष्ठा रात्रि 09:04 तक तत्पश्चात मूल

योगसौभाग्य सुबह 06:54 तक तत्पश्चात शोभन

राहुकाल – दोपहर 01:51 से शाम 03:18 तक

सूर्योदय-06:36

सूर्यास्त- 18:10*

दिशाशूल– दक्षिण दिशा में

व्रत पर्व विवरण – उपांग -ललिता पंचमी

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।

आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा करने के लिए रहेगा, जिनके लिए आप एक सूची बना कर रखें। आपके अपनों की बातों पर ध्यान देना होगा और आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आप घर व बाहर लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी को करियर में आगे बढ़ते देख आपको खुशी होगी, लेकिन आप किसी की कहासुनी बातों में आकर किसी से वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो समस्या सकती है। किसी जोखिम भरे मामले को आपको टालना होगा। आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। किसी बड़े लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाए रखें। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। मित्रों के साथ आप कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। आपको सभी कार्यों में सूझबूझ दिखानी होगी और नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा। भूमि भवन आदि के मामलों में आप सक्रियता बनाए रखें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल मिलेगा, जिससे आपको खुशी होगी। आप अपने बड़े सदस्यों के साथ बैठकर कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। किसी काम की पहल करना आपके लिए नुकसान दे सकता है और नौकरी में कार्यरत लोगों को सूझबूझ से काम लेना होगा। यदि आपने किसी से धन उधार लिया है, तो आपको उसे उतार पाने में समस्या होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रभाव प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी व्यक्तिगत सफलताओं को बढ़ावा मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को आपको समय से पहले पूरा करना होगा। आपकी किसी पुराने परिचित से मुलाकात होगी, लेकिन आप उनसे बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें। दूरसंचार के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है, लेकिन वह अभी पुरानी में ही टिके रहे, तो उनके लिए बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करने की योजना बना रहे थे, तो उन्हें किसी संस्था से जुड़ने का मौका मिलेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है और आपका किसी नए भूमि, वाहन, मकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को धैर्य रखकर निपटाएं। आप भौतिक विषयों पर ध्यान देंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। पारिवारिक मामलों में आपने यदि ढील दी, तो रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है और आप किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले माता-पिता से पूछताछ अवश्य करें। आपके कुछ विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कुछ नए लोगों से आप सहज रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएं और कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में आपको तेजी बनाए रखनी होगी। आपको यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपकी कुछ नए परिजनों से मुलाकात होगी। सरकारी योजनाओं से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आप मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको आज कोई मूल्यवान वस्तु भेट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक खुशियों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। घर परिवार में दिन आनंदमय रहेगा और आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें साथी के बातों में आकर कोई निवेश करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ मित्र आपके शत्रु बन सकते हैं, जो आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आपके किसी परिजन की मदद से दूर होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। आप अपनी कला कौशल से कार्यक्षेत्र में लोगों को हैरान करेंगे, लेकिन आप अपने धन का कुछ हिस्सा शुभ कार्य में लगाएंगे। आपके आधुनिक प्रयासों को बल मिलेगा। रचनात्मक विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपने यदि अपने किसी परिवार के सदस्य से कोई वादा किया है, तो आप उसे समय रहते पूरा करेंगे और बिजनेस में आप पूरी मेहनत से कम करें, तभी आप अपने रुके हुए कामों को समय से पूरा कर पाएंगे। संतान को आपको कुछ समय देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति की और अग्रसर हो सकते हैं। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। आपकी कोई पुरानी समस्या फिर से उभर सकती हैं और आप अपनी योजनाओं को सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। दान धर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप बजट बनाकर चलेंगे, तो आप अपने बढ़ते खर्चों को भी रोक पाएंगे। लेनदेन के मामले में आप किसी पर भरोसा ना करें और किसी को धन उधार देने से बचें। आप बिजनेस के किसी काम को लेकर यदि यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो आपका वह काम पूरा होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन खुशहाली लेकर आने वाला है। आप अपने बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं। कारोबार में तेजी बनाए रखें। संतान के करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो उसके लिए आपको कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आपको किसी कार्य को करने में संकोच न करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आय में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आपके लंबे समय से रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी और आपकी किसी पुराने मित्र से भेंट होगी। आपको शासन प्रशासन के मामलों में सावधान रहना होगा। आप अपने धन के लिए कुछ योजना बनाकर खर्च करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी आय तो सीमित रहेगी, लेकिन आपके खर्चे बढ़ने से आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें, नहीं तो उनका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी किसी स्कीम में बहुत ही सोच विचारकर धन लगाना होगा और कोई महिला मित्र आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकती है, जिससे आपको बचना होगा। भाग्य को लेकर यदि आपने किसी काम को किया था, तो आपका वह काम पूरा हो सकता है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा। किसी समझौते पर हस्ताक्षर करते समय अपनी आंख व कान खुले रखे, नहीं तो आप किसी गलत जगह हस्ताक्षर कर सकते हैं। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर प्राप्त होगा

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: October 19 2023॥Aaj Ka Rashifal 19 October 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!