analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 7391

Horoscope Today: October 10 2023॥Aaj Ka Rashifal 10 October 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 09 October 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 10 अक्टूबर 2023

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – आश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार भाद्रपद)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – एकादशी शाम 03:08 तक तत्पश्चात द्वादशी

नक्षत्र – मघा पूर्ण रात्रि तक

योग – साध्य सुबह 07:47 तक तत्पश्चात शुभ

राहुकाल – शाम 03:22 से शाम 04:51 तक

सूर्योदय-06:33

सूर्यास्त- 18:17

दिशाशूल- उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण – इंदिरा एकादशी,मघा श्राद्ध

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। वरिष्ठ सदस्यों के प्रति आदर व सम्मान बढे़गा। बंधु बंधुओं के आप करीबी बने रहेंगे। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी और आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आपने किसी काम को भाग्य के भरोसे किया, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में तेजी आएगी और आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको कोई प्रिय मूल्यवान वस्तु भेट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में आप कामयाब रहेंगे। पारिवारिक विश्व के प्रति आपकी रुचि रहेगी। आपके घर मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से आप व्यस्त रहेंगे और जीवनसाथी के साथ यदि रिश्तों में कुछ अनबन चल रही थी तो आप उसे बेहतर करने की पूरी कोशिश करेंगे। आवश्यक कार्य पर आप पूरा ध्यान दें। संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। कार्यक्षेत्र में किसी की हुई गलती के लिए आपको पछतावा होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कला कौशल में सुधार लेकर आएगा और आपने यदि किसी योजना में धन लगाया, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी अनोखी कोशिश रंग लायेगी और आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप घर व बाहर लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन आप कार्यक्षेत्र में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको किसी भी विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अनजान लोगों से लेनदेन करने में स्पष्टता बनाए रखनी होंगी, नहीं तो समस्या होगी। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। अपने बढ़ते खर्चों पर आपको लगाम लगानी होगी, नहीं तो समस्या होगी। किसी कानूनी मामले में आपको धैर्य विनम्रता बनाए रखनी होगी। रिश्तों के प्रति आज आप सजग रहेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आज स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा और आप खुशहाल रहेंगे, लेकिन आपको महत्वपूर्ण मामलों में सावधान रहना होगा। आपको अपने किसी काम में लापरवाही करने से बचना होगा, नहीं तो समस्या होगी। व्यापार में आप तेजी ला सके, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी विपक्षी से आप ना उलझे, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने व्यापार में तेजी लाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपने किसी पार्टनर से आपको कोई नुकसान हो सकता है। आप समय का सदुपयोग करेंगे, नहीं तो आपके कुछ काम लटक सकते हैं। बिजनेस की किसी योजना पर आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आप अपने बजट को बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और कला कौशल पर आपका पूरा जोर रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा रहने वाला है। कामकाज को आप गति देंगे और मेल जोल बढ़ाने पर आपका पूरा जोर रहेगा। किसी धार्मिक व मांगलिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा और आप अपने स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। किसी समझौते पर आप बहुत ही सोच विचार कर दस्तक करें, सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़ों का सहयोग व समर्थन आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आप अपने आवश्यक कामों की सूची बनाकर आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और अपनी वाणी व व्यवहार में सजगता बनाए रखें। आपको खान-पान में सावधान रहना होगा, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आप घर व बाहर सोच विचार कर कोई निर्णय लेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं की भी खरीदारी कर सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि को बढ़ाने वाला रहेगा। किसी भूमि -भवन आदि के मामले में आपको सक्रियता बनाए रखना होगी और अपनों का भरोसा आप जीतने में कामयाब रहेंगे। कुछ महत्वपूर्ण मामलों में आप सावधान रहें। किसी बड़े लक्ष्य पर आप फोकस बनाएं रखें, सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में भी आपको कामयाबी हो हासिल होगी और दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और किसी सरकारी काम में उसके नियमों पर पूरा ध्यान दें और किसी प्रलोभन में आने से बचें, नहीं तो समस्या होगी। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी अच्छे काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है। आप कड़ी मेहनत के बाद कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं और अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहेंगे, लेकिन किसी के बहकावे में ना आये। यदि आपने किसी को धन उधार देने का सोचा है, तो बिल्कुल ना दे, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है और प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य पर आपका पूरा फोकस रहेगा और आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको धन संबंधित मामलों में धैर्य बनाए रखना होगा और किसी से आप कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें, नहीं तो समस्या होगी। आपको किसी अप्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसके बाद आपको कोई शुभ सूचना भी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी लाभ की योजना पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो समस्या होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आप अपनी सुख सुविधाओं की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपका किसी नयी संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने मित्रों से बातचीत करनी होगी। भावनात्मक मामलों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा और आप किसी से जिद्द व अहंकार भरी बातें ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। भौतिक विषयों पर आप पूरा जोर देंगे|

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: October 10 2023॥Aaj Ka Rashifal 10 October 2023 Read More »

Shravan Month

Horoscope Today: October 09 2023॥Aaj Ka Rashifal 09 October 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 09 October 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 09 अक्टूबर 2023

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – आश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार भाद्रपद)

पक्ष – कृष्ण

तिथिदशमी दोपहर 12:36 तक तत्पश्चात एकादशी

नक्षत्रअश्लेशा 10 अक्टूबर प्रातः 05:45 तक तत्पश्चात मघा

योगसिद्ध सुबह 06:51 तक तत्पश्चात साध्य

राहुकाल – सुबह 08:00 से सुबह 09:29 तक

सूर्योदय-06:33

सूर्यास्त- 18:18

दिशाशूल- पूर्व दिशा में

व्रत पर्व विवरण – एकादशी का श्राद्ध

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं।

मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

कैसा रहेगा यह वर्ष

अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है, जिससे आपको खुशी होगी और आपको लोगों के नजरिए को समझना होगा। सामाजिक विषयों के प्रति आपकी रुचि जागृत हो सकती है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। आप कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में सम्मिलित होंगे। प्रेम सहयोग की भावना आपके अंदर बनी रहेगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि में वृद्धि लेकर आने वाला है। परिवार के सदस्यों का साथ व समर्थन बना रहेगा। परिजनों का भरोसा जीतने में आप कामयाब रहेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। लेनदेन से संबंधित मामले में आपको सावधान रहना होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई से ध्यान हटा सकते हैं। आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। रचनात्मक कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। सभी का आप भरोसा जीतेंगे और कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरा हो सकता है। आपकी अनोखी कोशिश आज रंग लायेगी। किसी नए कार्य में आप पूरा उत्साह दिखाएंगे। यदि किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थी आज बाकी के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे पढ़ाई लिखाई में समस्या सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा और बिजनेस के किसी भी समझौते में आप लापरवाही बिल्कुल ना करें। अपनी आंख कान खुले रखकर कार्य करें, नहीं तो बाद में आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। दान धर्म के कार्यों के प्रति आपकी पूरी रुचि रहेगी और पारिवारिक रिश्तों में यदि किसी बात को लेकर अनुबान चल रही थी, तो आप उसे भी दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको फोन के जरिए कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने माता-पिता की जरूरतों पर पूरा ध्यान दें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे और आर्थिक समस्याओं को लेकर यदि आप परेशान थे, तो वह भी दूर होंगी और आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। आपको बिजनेस में छुटपुट लाभ के अवसरों को पहचान कर भी अमल करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। विभिन्न कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। संतान से किसी किए हुए वादे का आपको पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने व्यवसाय की योजनाओं को गति देंगे, जिनको लेकर आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे। आपके सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों की किसी अन्य विषय के प्रति रुचि जग सकती है। आप अच्छी सोच से आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। शासन व प्रशासन के मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जो लोग किसी सरकारी योजना में धन लगा रहने जा रहे हैं वह उसके नियमों पर पूरा ध्यान दें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। विभिन्न परिस्थितियों आपके पक्ष में रहेंगी और विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा पर पूरा ध्यान देना होगा। सभी कार्यों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और भाग्य के दृष्टिकोण से दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको किसी परिजन की बातों में आकर कोई बड़ा काम करने से बचना होगा। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यक्तिगत कार्यों पर आप पूरा ध्यान दें, सभी को साथ जोड़ने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज के दिन आपको किसी जोखिम को उठाने से बचना होगा और परिजनों की सलाह से आप आगे बढ़ेंगे। सामंजस्यता से काम लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आपके बिजनेस में कोई काम अपने किसी साथी के ऊपर डाला, तो उसमें कोई समस्या खड़ी हो सकती हैं। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपको अक्समात धन लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं के लिए अपने सहयोगियों से बातचीत करनी होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप टीमवर्क के जरिए काम करके किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे और नेतृत्व कार्यों में आप आगे रहेंगे। आप कुछ कठिन परिस्थितियों में नियंत्रण बनाए रखें, सभी का साथ व विश्वास बना रहेगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। किसी संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी और आप घर बाहर अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे, जिससे लोग भी आपसे प्रसन्न रहेंगे, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हे कुछ जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं|

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें और नौकरी में कार्यरत लोगों को मनपसंद काम को करने का मौका मिलेगा, जिससे वह किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। अधिकारी भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। आपको आज कुछ ठगी व सफेदपोश लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके आसपास में यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न होगी, तो आप अपनी वाणी व व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन कुछ अपरिचित लोग आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी योग्यता के अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे और आपसी सहयोग बना रहेगा। रचनात्मक कार्यों से आप जुड़ेंगे। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आधुनिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। बिजनेस की योजनाओं पर आप पूरा ध्यान दें उनमें बदलाव करते रहें, जो भविष्य में आपके लिए अच्छा लाभ अवश्य लेकर आएंगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आप किसी काम को जल्दबाजी में करने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने निजी कामों में सफलता मिलेगी, लेकिन उन्हें किसी दूसरे के सामने उजागर न करें। किसी भवन, वाहन, मकान, दुकान आदि को खरीदने की कोई इच्छा थी, तो आप उस इच्छा को भी पूरा करने की पूरी कोशिश में लगे रहेंगे। भावनात्मक विषयों में आपकी रुचि रहेगी और परिवार के करीबियों से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें आप थोड़ा धैर्य रखकर ही अपनी बात कहें|

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: October 09 2023॥Aaj Ka Rashifal 09 October 2023 Read More »

img 3089

Horoscope Today: October 08 2023॥Aaj Ka Rashifal 08 October 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 08 October 2023

blue yellow red modern geometric funny moment youtube thumbnailketu transit 2023 in Virgo: केतु का कन्या राशि मे गोचर #ketu #astrology

👿Rahu Transit in Pisces 2023| 👿Rahu Transit October 2023 #rahutransit #rahu

वैदिक पंचांग

दिनांक – 08 अक्टूबर 2023

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणाय

ऋतु – शरद ॠतु

मास – आश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार भाद्रपद)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – नवमी सुबह 10:12 तक तत्पश्चात दशमी

नक्षत्रपुष्य 09 अक्टूबर रात्रि 02:45 तक तत्पश्चात अश्लेश

योगसिद्ध पूर्ण रात्रि तक

राहुकाल – शाम 04:52 से शाम 06:21 तक

सूर्योदय-06:32

सूर्यास्त- 18:19

दिशाशूल– पश्चिम दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है।

आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन संपत्ति संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आपका किसी मकान, दुकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा, लेकिन आपके व्यवसाय में आपके कुछ मित्र भी आपके शत्रु बन सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। संतान के फरमाइश पर आप उन्हें कहीं घूमने फिराने आने लेकर जा सकते हैं। आप अपनी किसी डील को फाइनल करते समय अपनी बातें स्पष्ट रखें, नहीं तो बाद में कोई समस्या आ सकती है। संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। अपने बिजनेस के कामों आप दिन का काफी समय लगाएंगे और आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं के खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, लेकिन आप वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरते, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसको लेकर आप परेशान रहेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपने व्यापार में किसी को साझेदारी ना बनाएं, नहीं तो वह आपको समस्या दे सकती हैं और सरकारी नौकरी की प्रयास कर रहे लोग किसी खुशखबरी को पाकर प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी छोटे-मोटे सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। किसी बड़े सदस्य को रिटायरमेंट मिलने के पूरे योग बनते दिख रहे हैं, लेकिन आप किसी से धन उधार ना लें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ समस्याओं भरा रहने वाला है। आप अपनी समस्याओं के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन माताजी की सेहत में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो उसने सुधार होगा। आपका कोई विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकता है। आप अपने मकान, दुकान आदि की खरीदारी की योजना बना रहे थे, तो उसमे आपको अपने पिताजी की ओर से अच्छा सहयोग मिलेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए कोई निराशाजनक सूचना लेकर आने वाला है। आपको बिजनेस में यदि किसी डील के फाइनल होने की पूरी उम्मीद थी, तो वह लटक सकती हैं। विरोधी की किसी बात को लेकर आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन आप कोई ऐसा काम ना करें, जिससे आपके परिवार के सदस्यों को कोई समस्या हो, तो उसमें ढील ना दें और यदि आपको कोई निर्णय लेना पड़े, तो उसमें बहुत ही सूझबूझ दिखाएं, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा हो सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सावधान रहने के लिए रहेगा। आप किसी कानूनी मामले में किसी अजनबी पर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपकी कोई जरूरी जानकारी लीक कर सकता है। किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय उसके चल- अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले। संतान की जरूरत का पूरा ध्यान दें, नहीं तो वह नाराज हो सकती है। जीवनसाथी से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

तुला राशि के जातकों के लिए दिन आय के नए-नए स्रोत खोलेगा। व्यापार कर रहे लोग अपने व्यापार में कुछ नई मशीनरी लगाकर अपने व्यापार में बढ़ोतरी कर सकते हैं, जो लोग बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें बचत की योजना पर पूरा ध्यान देंगे और आपको किसी काम को लेकर आपने परिजन से उसे बातचीत करनी पड़ सकती है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, लेकिन आप उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा आवश्यक करें, नहीं तो उनके खोने और चोरी होने का भय सता रहा है। संतान के कहने में आकर किसी ऐसे काम के लिए हां कर सकते हैं, जिसे करने की आपकी बिल्कुल इच्छा नहीं थी, लेकिन जीवनसाथी से मिल बैठकर आप कुछ भविष्य के लिए प्लानिंग कर सकते हैं। आपको किसी काम के लिए योजना बनाकर चलना ही बेहतर रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

धनु राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है, जिसे देखकर आपको खुशी होगी, लेकिन आप संतान की तरक्की को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, इसलिए आप उनके करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में अपने किसी सहयोगी से कोई वस्तु उपहार स्वरूप प्राप्त हो सकता है, लेकिन आपको किसी काम में निवेश बहुत ही सोच विचारकर करना होगा, जो लोग नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं, तो उनकी वह इच्छा भी आज पूरी हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

मकर राशि के जातकों के विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थी अपनी परीक्षा में ढील बिल्कुल ना दें, नहीं तो उनसे समस्या हो सकती है। आपके किसी काम में ढील देना आपको नुकसान दे सकता है, लेकिन माता-पिताजी से आप किसी बिजनेस संबंधी योजना को लेकर बातचीत कर सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और उसी काम को आप दोबारा ना करें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। आप अपने गृहस्थ जीवन में साथी को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और उनके लिए आप कोई उपहार भी लेकर आ सकते हैं, लेकिन आप किसी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा करके परिवार के किसी सदस्य से लड़ाई झगड़े में पड़ सकते हैं, जिससे आपके रिश्तों में दरार खड़ी हो सकती है। आप अपने घर को रिनोवेट करने के लिए भी लंबे समय से विचार कर रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी आज दूर होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप यदि अपने वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी आज दूर होंगी। आप किसी संपत्ति में निवेश बहुत ही सोच विचारकर करें। आपको किसी मन में आए विचार को अपने व्यापार पर अमल करना होगा, उससे आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। आपको घूमने फिरने के दौरान किसी महत्वपूर्ण जानकारी के मिलने पर भी चुप रहना होगा। विरोधियों की चालों को आप अपनी चतुर बुद्धि से मात देने में कामयाब रहेंगे

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: October 08 2023॥Aaj Ka Rashifal 08 October 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!