analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 7338

Horoscope Today: June 13 2023॥Aaj Ka Rashifal 13 June 2023

Today’s Horoscope: June 13 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 13 जून 2023

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – आषाढ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार ज्येष्ठ)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – दशमी सुबह 09:28 तक तत्पश्चात एकादशी

नक्षत्र – रेवती दोपहर 01:32 तक तत्पश्चात अश्विनी

योग – शोभन 14 जून प्रातः 04:18 तक तत्पश्चात अतिगण्ड

राहुकाल – शाम 04:00 से शाम 05:40 तक

सूर्योदय-05:57

सूर्यास्त- 19:19

दिशाशूल- उत्तर दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।

जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

कैसा रहेगा यह वर्ष

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी से धन उधार लेने से बचें और अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें। आवश्यक कार्य को करने में धैर्य दिखाएं और किसी से यदि आपने कोई वादा किया है, तो उसे समय रहते पूरा करें। आपको बड़े सदस्यों से जिद व अहंकार भरी बातें करने से बचना होगा। व्यक्तिगत संबंधों का लाभ उठाएंगे। आपका कोई काम आपके लिए समस्या बन सकता है। माताजी से आपको अपने मन की किसी बात को कहने का मौका मिलेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है और आप बड़ों से तालमेल बनाए रखें। आपको कोई अकस्मात लाभ मिल सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसरों को पहचानकर उन पर अमल करना होगा। निवेश संबंधी मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। निजी मामलों में आप साहस से आगे बढ़ाएंगे और किसी यात्रा पर जाते समय वहां वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आपका कोई पुराना काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह आज आपको पूरा हो सकता है। संतान से आपको किए हुए वादे को पूरा करना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा और आपकी धार्मिक कार्य के प्रति आस्था बढ़ेगी। आपको कामकाज के मामलों में सतर्कता बरतनी होगी और आपको किसी काम को लेकर यदि समस्या चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। कुछ नए जनसंपर्क का आप लाभ उठाएंगे। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोगों को कोई दूसरा ऑफर आ सकता है। आप कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और परिवार में आज आप वरिष्ठ सदस्य से किए हुए वादे को पूरा कर सकते हैं। आध्यात्मिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। महत्वपूर्ण कार्य में आप पूरी सहकारिता से आगे बढ़ेंगे। आपका कोई काम यदि रुका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप अपने आवश्यक कार्य की सूची बनाकर चलेंगे, तो आप अपने सभी कामों को आसानी से निपटा पाएंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अपने कामों में लापरवाही करने से बचना होगा और आप कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। लोग आपको कोई धोखा दे सकते हैं। परिवार में चल रहे लड़ाई झगड़े से आपको तनाव बना रहेगा, जिसके कारण आपको किसी काम को करने में मन नहीं लगेगा। आपको अपने किसी मित्र की मदद के लिए कुछ रुपए का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। आपको कोई पेटदर्द, गैस आदि जैसी समस्या हो सकती है। यदि आपको वरिष्ठ सदस्य कोई सुझाव दें, तो आप उसे नजर अंदाज न करें, नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। साझेदारी में काम करने से आपको खुशी होगी और यदि आप किसी नए अवसर का इंतजार कर रहे थे, तो वह भी आज पूरा होगा। आप एक लक्ष्य को पकड़कर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आपके सामूहिक क्षमताएं बढे़ंगी। कारोबार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी नेतृत्व क्षमता को भी बल मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन जन कल्याण के कार्य से जुड़कर अच्छा काम करने के लिए रहेगा। व्यापार में आपको जिम्मेदारी से कार्य करने होंगे और नौकरी के प्रयास आपके तेज होंगे। अपने खर्च पर अंकुश बनाए रखें और सूझबूझ से कम लेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके किए गए कार्यों की सारहना होगी, क्योंकि आपके विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटकाएंगे, लेकिन आपके कुछ लंबी पड़ी हुई योजनाओं को आप पूरा आसानी से कर पाएंगे। किसी नये काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को अपने कामों को करने में सावधानी बरतनी होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज के दिन आपको निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। आप संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढे़गी। आज कोई निर्णय आप जल्दबाजी में ना लें और आपके व्यक्तिगत प्रयास सफल रहेंगे। आप अपने कामों में सहभागिता बढ़ाएं और छोटी दूरी की यात्रा पर आपको जाने को मिल सकता है। आर्थिक परिस्थितियों को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो वह भी समस्याएं भी दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में आप किसी बड़ी डील को फाइनल करेंगे, जो लोग प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं, उन्हें आज कोई अच्छा लाभ हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखाकर कार्य करने के लिए रहेगा। आपका किसी नए मकान और दुकान आदि को खरीदने में सफलता होगी और आप अपने कामों में आज थोड़ा सावधानी बरतें। आवश्यक कार्यों को आज हडबडी में ना करें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। आपके किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं। आपके साहस व पराक्रम को देखकर विरोधी भी हैरान रहेंगे और कोई लेनदेन से संबंधित मामला आपके लिए समस्या बन सकता है। विद्यार्थियों को अपने शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। बुद्धि और साहस से आज आपको कामों में सफलता मिलेगी। आप सबको साथ लेकर चलेंगे, लेकिन व्यवसाय संबंधित कुछ मामलों को लेकर आपको परेशानी होगी। वाणिज्यिक प्रयास आपके लिए बेहतर रहेंगे। आप अपने कामों को लेकर विकास के पद पर चलते रहेंगे और आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आप ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, नहीं तो समस्या सकती है। माताजी से आज आप अपने मन की किसी बात को कह सकते हैं और परिवार का कोई सदस्य आज नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है और रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती आएगी। धन संपत्ति संबंधित यदि कोई विवाद चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है और परिवार में यदि अपने किसी करीबी से अनबन चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। आप अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाएं रखें। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में आप कामयाब रहेंगे। कोई काम आप अपनेपिताजी से पूछ कर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिल सकता है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपकी साख और सम्मान बढ़ाने से खुशी होगी। कानूनी मामले भी आपके पक्ष में रहेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। कुछ नए कामों को करने के प्रयास आज आपके तेज होंगे। किसी वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी में नहीं पड़े। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। लेनदेन से संबंधित कोई मामला आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे|

For free consultation:-mail@analystastro.com

Horoscope Today: June 13 2023॥Aaj Ka Rashifal 13 June 2023 Read More »

img 7913

Horoscope Today: June 12 2023॥Aaj Ka Rashifal 12 June 2023

Today’s Horoscope: June 12 2023

आज का हिन्दू पंचांग

दिनांक – 12 जून 2023

दिन – सोमवार

विक्रम संवत् – 2080

शक संवत् – 1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म

मास – आषाढ़ (गुजरात, महाराष्ट्र में ज्येष्ठ)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – नवमी सुबह 10:34 तक तत्पश्चात दशमी

नक्षत्र – उत्तरभाद्रपद दोपहर 01:49 तक तत्पश्चात रेवती

योग – आयुष्मान सुबह 07:53 तक तत्पश्चात सौभाग्य

राहु काल – सुबह 07:35 से 09:17 तक

सूर्योदय – 05:54

सूर्यास्त – 07:25

दिशा शूल – पूर्व दिशा में

ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:30 से 05:12 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:19 से 01:00 तक

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

“दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।”

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे और अधिकारियों से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आपकी किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होने के कारण आप कुछ यादगार पर व्यतीत करेंगे। आपको यदि अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कोई चिंता सता रही थी, तो वह आज दूर होगी। संतान के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा और कार्यक्षेत्र में आपको कोई मनपसंद कम मिल सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा और आप किसी काम में जोखिम उठाने से बचें। औपके ऊपर बड़ों का साथ व समर्थन बना रहेगा। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आपको कोई बड़ी उपलब्धि के मिलने से खुशी होगी और आप अपने खर्चे पर अंकुश लगाए रखें। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम को कर सकते हैं। धन संबंधित मामलों में आप अपनी आंख व कान खुले रखें, नहीं तो कोई आपको धोखा दे सकता है। आपका किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना भी पूरा होगा, लेकिन उसमें आप हस्ताक्षर बहुत ही देखभाल कर करें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग अपने कामों पर फोकस बनाए रखें। आपको जनकल्याण के कार्य से जुड़कर किसी काम को करने का मौका मिलेगा और दीर्घकालीन योजनाएं बढ़ेंगी, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आपका कोई काम आज आपका सिरदर्द बन सकता है, लेकिन आप किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने निजी मामलों पर पूरा फोकस बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। परिवार के सदस्यों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। माताजी को यदि कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से घेरे हुए था, तो उसमें आज समस्या हो सकती है। यदि आप वरिष्ठ सदस्यों के साथ बैठकर घर परिवार में कुछ चल रही कुछ समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे, तो आपको उनका समाधान भी मिलेगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए रहेगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी और समन्वय की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। आपको कुछ नए कामों को लेकर यदि समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप किसी मित्र की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे, जिनके लिए आप कुछ रूपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आज आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी छवि और निखरकर आएगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आप अपनी मेहनत और लगन से कार्यक्षेत्र के सभी कामों को समय रहते पूरा करेंगे और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ समय और दिक्कतों का सामना करना होगा। व्यापार में आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार का कोई सदस्य यदि घर से दूर नौकरी में कार्यरत है, तो वह आपसे मिलने आ सकता है। आपको कोई काम के पूरा न होने से निराशा होगी, लेकिन फिर भी आप हिम्मत नहीं हारेंगे। संतान से यदि आप कोई उम्मीद लगाएंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दोनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है और आपके किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। कला व कौशल में भी सुधार आएगा और बुद्धि और विवेक से लिए गए निर्णय आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने के कारण आप अपने घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे लोगों को अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी वह किसी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यापार संबंधी कुछ योजनाओं को बनाने के लिए रहेगा। आप अपनी योजनाओं को बनाते समय कोई जरूरी जानकारी लीक ना होने दें। भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा और कोई काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी आज पूरा हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। किसी काम को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो वह आपके किसी मित्र की मदद से पूरा होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सभी मसलों को सावधानी से निपटना होगा । आप वरिष्ठ सदस्यों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और अपने किसी बड़े लक्ष्य को पूरा करने की जो योजनाए चल रही थी, तो वह भी आज पूरी होगी। आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा जागृत सकती है। आप किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई महत्वपूर्ण काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी आज पूरा होगा और कुछ नए लोगों से आज आपकी मुलाकात होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती लेकर आने वाला है। आप लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे और आपके व्यापार की गति भी आज थोड़ी धीमी रहेगी, लेकिन आप अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। आपकी किसी काम के समय से पूरा न होने के कारण कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। आप कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें, नहीं तो वह गलत हो सकता है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा से संबंधित कोई अच्छा ऑफर आ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए रहेगा और आप कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में सम्मिलित होंगे। आपको आज छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा, तभी आप लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। आपको रचनात्मक कार्य से जुड़ने का मौका मिलेगा और आपका कोई लक्ष्य पूरा हो सकता है। आपको यदि किसी चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिले, तो वहां अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। किसी कानूनी मामले में आपको समस्या होगी, लेकिन आपके किसी भाई बंधु की मदद से वह दूर हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए पारिवारिक समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा और आप सभी कामों में सहजता से आगे बढ़ेंगे। किसी निवेश संबंधी मामले में आप वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है और आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की संभावना बनती दिख रही है। आपके कुछ काम आपका सिरदर्द बनेंगे, जिन्हें आपको समय रहते पूरा करना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग पर प्रशस्त होंगे। आपको किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा|

consultation:-mail@analystastro.com

Horoscope Today: June 12 2023॥Aaj Ka Rashifal 12 June 2023 Read More »

img 8053

Horoscope Today: June 11 2023॥Aaj Ka Rashifal 11 June 2023

Today’s Horoscope: June 11 2023

आज का हिन्दू पंचांग

दिनांक – 11 जून 2023

दिन – रविवार

विक्रम संवत् – 2080

शक संवत् – 1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म

मास – आषाढ़ (गुजरात, महाराष्ट्र में ज्येष्ठ)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – अष्टमी दोपहर 12:05 तक तत्पश्चात नवमी

नक्षत्र – पूर्वभाद्रपद दोपहर 02:32 तक तत्पश्चात उत्तरभाद्रपद

योग – प्रीति सुबह 10:11 तक तत्पश्चात आयुष्मान

राहु काल – शाम 05:44 से 07:25 तक

सूर्योदय – 05:54

सूर्यास्त – 07:25

दिशा शूल – पश्चिम दिशा में

ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:30 से 05:12 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:18 से 01:00 तक

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा, इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन आनंदमय रहने वाला है। आपको नौकरी में कोई बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचें। आर्थिक स्थिति को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता भी आज दूर होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी। आपके आवश्यक कार्यों को भी गति मिलेगी। शासन व सत्ता का आपको पूरा लाभ मिलता दिख रहा है। आपको किसी यात्रा पर जाते समय अपने कीमती सामानों की सुरक्षा करनी होगी। जो लोग विदेश से व्यापार की योजना बना रहे हैं, उनकी वह इच्छा आज पूरी हो सकती है। आप किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो समस्या होगी। व्यापार में आप छुटपुट लाभ के अवसरों को पहचान कर आगे बढ़ें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप भविष्य की कुछ नई योजनाओं को बनाएंगे। अपने कामों को भाग्य के भरोसे ना छोड़े, नहीं तो समस्या आ सकती है। पुण्य कार्यों में आपका रुझान बढ़ेगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आध्यात्म के कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दी है तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं। माताजी से आप अपने मन की किसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। जल्दबाजी में आप कोई डिसीजन ना लें, नहीं तो वह गलत हो सकता है। परिवार के सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर आपसी तनाव चल रहा है, तो उसे घर से बाहर न जाने दें। व्यापार में आप अपनी कुछ रुकी हुई योजनाओं को गति देंगे। वरिष्ठ सदस्यों के भरोसे को आप बनाए रखें। यदि किसी से वादा करें, तो उसे समय रहते पूरा करें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से आपको बचना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नयी संपत्ति की खरीदारी के लिए रहेगा। साझेदारी में काम करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा। बड़े सदस्यों को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। यदि दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर अवरोध चल रहे थे, तो वह आज दूर होंगे। किसी नई संपत्ति की खरीदारी करना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान यदि आपसे किसी चीज की फरमाइश करें, तो आप उसे पूरी अवश्य करें। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अपनी आय और व्यय में तालमेल बनाए रखने के लिए रहेगा। आप अपने कामों पर फोकस बनाए रखें और किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचे। बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णय से आपको कोई अच्छा लाभ मिल सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें। अपने खर्चों पर लगाम लगाएं नहीं तो भविष्य में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। अध्ययन व आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। व्यक्तिगत प्रयासों में आप उत्साह से भरे रहेंगे। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ आजमाने से बचना होगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने काम पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। परिवार में बड़े सदस्यों से किसी बात को लेकर जिद ना करें, नहीं तो आपसे नाराज हो सकते हैं। भावनात्मक मामलों में आप धैर्य बनाए रखें। भौतिक वस्तुओं में आज वृद्धि होगी। आप अपने व्यापार को बेहतर बनाए रखने की कोशिश में लगे रहेंगे।आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। संतान के विवाह के लिए आज कोई उचित प्रस्ताव सकता है, जिससे परिवार के सदस्य द्वारा तुरंत मंजूरी दी जा सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आप अपने आवश्यक कार्यों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में आप कामयाब रहेंगे। आप भावनात्मक विषयों में उत्साह दिखाएंगे। साझेदारी में किसी काम को करने से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। भाई बंधुओं से आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपनी बड़ी सोच का लाभ उठाएंगे। धन संपत्ति संबंधित कामों में आपको सावधानी बरतनी होगी। संतान को आज किसी नई नौकरी के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके अपनों के साथ यदि संबंधों में कोई दरार आ गई थी, तो वह दूर होगी। आपको आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप किसी काम को लेकर फैसला जल्दबाजी में ना लें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कला व कौशल में निखार लेकर आएगा। रचनात्मक कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपको कुछ नये संपर्कों से लाभ मिलेगा। किसी कार्य को बेहतर करने के लिए आप उसमें जुटे रहेंगे। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आप अपने घर के रख रखाव आदि चीजों पर पूरा ध्यान देंगे। आपका कोई बचपन का मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है, जिसकी प्रतिक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। बिजनेस कर रहे लोगों को एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अपने कामों में सूझबूझ दिखा कर आगे बढ़ें अपनों की सलाह पर चलेंगे, तो आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। अपने परिजनों व रिश्तेदारों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। किसी सरकारी काम में आप बहुत ही सावधानी से आगे बढ़ें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। पारंपरिक कार्यो से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। माताजी की सेहत में गिरावट आ सकती है।

Consultation:-mail@analystastro.com

Horoscope Today: June 11 2023॥Aaj Ka Rashifal 11 June 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!