analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

2ade4373 c841 40ae a1b7 9b4c895ed3b2 1

।। श्री राम नवमी ।।

।। श्री राम नवमी ।।

thumbnail 7cac2e20 c419 4d13 9ddc d624bed21186

जोग लगन ग्रह बार तिथि सकल भए अनुकूल।

चर अरु अचर हर्षजुत राम जनम सुखमूल॥

भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी।

हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी॥

लोचन अभिरामा तनु घनस्यामा निज आयुध भुजचारी।

भूषन बनमाला नयन बिसाला सोभासिंधु खरारी॥

कह दुइ कर जोरी अस्तुति तोरी केहि बिधि करौं अनंता।

माया गुन ग्यानातीत अमाना बेद पुरान भनंता॥

करुना सुख सागर सब गुन आगर जेहि गावहिं श्रुति संता।

सो मम हित लागी जन अनुरागी भयउ प्रगट श्रीकंता॥

ब्रह्मांड निकाया निर्मित माया रोम रोम प्रति बेद कहै।

मम उर सो बासी यह उपहासी सुनत धीर मति थिर न रहै॥

उपजा जब ग्याना प्रभु मुसुकाना चरित बहुत बिधि कीन्ह चहै।

कहि कथा सुहाई मातु बुझाई जेहि प्रकार सुत प्रेम लहै॥

माता पुनि बोली सो मति डोली तजहु तात यह रूपा।

कीजै सिसुलीला अति प्रियसीला यह सुख परम अनूपा॥

सुनि बचन सुजाना रोदन ठाना होइ बालक सुरभूपा।

यह चरित जे गावहिं हरिपद पावहिं ते न परहिं भवकूपा॥

*अर्थात्* योग, लग्न, ग्रह, वार और तिथि सभी अनुकूल हो गए, जड़ और चेतन सब हर्ष से भर गए। क्योंकि श्रीराम का जन्म सुख का मूल है॥

दीनों पर दया करने वाले, कौसल्याजी के हितकारी कृपालु प्रभु प्रकट हुए । मुनियों के मन को हरने वाले उनके अद्भुत रूप का विचार करके माता हर्ष से भर गई । नेत्रों को आनंद देने वाला मेघ के समान श्याम शरीर था, चारों भुजाओं में अपने खास आयुध धारण किए हुए थे, दिव्य आभूषण और वनमाला पहने थे, बड़े-बड़े नेत्र थे । इस प्रकार शोभा के समुद्र तथा खर राक्षस को मारने वाले भगवान प्रकट हुए ॥ दोनों हाथ जोड़कर माता कहने लगी- हे अनंत ! मैं किस प्रकार तुम्हारी स्तुति करूँ । वेद और पुराण तुम को माया, गुण और ज्ञान से परे और परिमाण रहित बतलाते हैं । श्रुतियाँ और संतजन दया और सुख का समुद्र, सब गुणों का धाम कहकर जिनका गान करते हैं, वही भक्तों पर प्रेम करने वाले लक्ष्मीपति भगवान मेरे कल्याण के लिए प्रकट हुए हैं ॥ वेद कहते हैं कि तुम्हारे प्रत्येक रोम में माया के रचे हुए अनेकों ब्रह्माण्डों के समूह भरे हैं । वे तुम मेरे गर्भ में रहे- इस हँसी की बात के सुनने पर धीर पुरुषों की बुद्धि भी स्थिर नहीं रहती । जब माता को ज्ञान उत्पन्न हुआ, तब प्रभु मुस्कुराए । वे बहुत प्रकार के चरित्र करना चाहते हैं। अतः उन्होंने पूर्व जन्म की सुंदर कथा कहकर माता को समझाया, जिससे उन्हें पुत्र का वात्सल्य- प्रेम प्राप्त हो ( भगवान के प्रति पुत्र भाव हो जाए ) ॥ माता की वह बुद्धि बदल गई, तब वह फिर बोली- हे तात ! यह रूप छोड़कर अत्यन्त प्रिय बाललीला करो, मेरे लिए यह सुख परम अनुपम होगा । माता का यह वचन सुनकर देवताओं के स्वामी सुजान भगवान ने बालक रूप होकर रोना शुरू कर दिया ।

तुलसीदासजी कहते हैं- जो इस चरित्र का गान करते हैं, वे श्री हरि का पद पाते हैं और फिर संसार रूपी कूप में नहीं गिरते ॥

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचन्द्र की जय हो🙏🚩

।। श्री राम नवमी ।। Read More »

img 7967 1

Horoscope Today April 05 2025 : Aaj ka Rashifal April 05 2025

Horoscope Today: Astrological prediction for 05 April 2025

main qimg f527ea9a7958367e8483efb85d94223c

वैदिक पंचांग

दिनांक – 05 अप्रैल 2025

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2082

शक संवत -1947

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – चैत्र

पक्ष – शुक्ल

तिथि – अष्टमी शाम 07:26 तक तत्पश्चात नवमी

नक्षत्र – पुनर्वसु 06 अप्रैल प्रातः 05:32 तक तत्पश्चात पुष्य

योग – अतिगण्ड रात्रि 08:03 तक तत्पश्चात सुकर्मा

राहुकाल – सुबह 09:35 से सुबह 11:08 तक

सूर्योदय – 06:29

सूर्यास्त – 06:53

दिशाशूल – पूर्व दिशा मे

व्रत पर्व विवरण- अशोकाष्टमी,दुर्गाष्टमी,भवानी प्राकट्य

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे, तो इसके लिए आप अच्छा धन लगाएंगे। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइस प्लान कर सकते हैं। आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपकी माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं। ननिहाल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आप किसी की बातों में आकर प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट ना करें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने बिजनेस को विदेश लेकर जाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आप अपने खानपान पर थोड़ा नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्याएं बढ़ेंगी। आपको सोच समझकर कामों को करना होगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको संतान की पढ़ाई लिखाई में कोई समस्या आ सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपने यदि किसी नौकरी के लिए अप्लाई किया था, तो उसके लिए वहां से आपको कोई ऑफर आ सकता है। आज आप काम अधिक रहने के कारण शारीरिक थकान महसूस करेंगे। आज किसी यात्रा पर जाएं तो अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। आज आपके परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से कोई सरप्राइज पार्टी प्लान हो सकती है

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए परस्पर सहयोग की भावना लेकर आने वाला है। आपको अपने कामों के प्रति सावधान रहना होगा। आर्थिक मामलों में आपको कोई बड़ा जोखिम लेने से बचना होगा। आपको कोई काम जल्दबाजी में नहीं करना है। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दे, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। कार्य क्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलने से आपकी टेंशन बनी रहेगी। आप किसी से धन का लेनदेन सोच समझकर करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको कोई फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको धैर्य व साहस से काम लेने की आवश्यकता है। आपके कुछ नए प्रयास बेहतर रहेंगे। आप अपने कामों को भाग्य के भरोसे ना छोड़े। आपके मन में किसी काम को लेकर यदि संशय बना हुआ था, तो आप उस काम को बिल्कुल ना करें। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। पारिवारिक जीवन में यदि कुछ समस्याएं चल रही थी, तो वह दूर होगी। आपको धैर्य व साहस से काम लेना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोग अपनी मेहनत में कोई कसर न छोड़ें। आपको किसी नौकरी के काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी और आपके बीच किसी बाहरी व्यक्ति के आने के कारण समस्या हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सोच समझ कर काम करने के लिए रहेगा। व्यवसाय में आपको कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में एकता बनी रहेगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई लिखाई में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आप अपने आर्थिक मामलों को लेकर परेशान रहेंगे। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखें। जीवनसाथी से संबंधों में यदि कटुता आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। सिंगल लोगों की अपने प्यार से मुलाकात हो सकती है। आपको कोई लोन अप्लाई करने से बचना होगा, नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या आ सकती है। बॉस आपके कामों के सराहना करेंगे और आपको प्रमोशन आदि भी मिल सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों में हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपने यदि किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप आसानी से उतार सकेंगे। आपका डूबा हुआ धन आपको मिलने की संभावना है। आप अपने काम के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालेंगे। जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं। संतान के भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको अपने परिवार के सदस्यों की समस्याओं को भी दूर करने की कोशिश करनी होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आप अपने शांत स्वभाव से अपनी समस्याओं को भी आसानी से सुलझाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देना होगा। परिवार में सुख शांति भरा माहौल रहेगा, क्योंकि आप वरिष्ठ सदस्यों की बातों को पूरा महत्व देंगे। आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी उन्नति मिलेगी। आपको अपने दिनचर्या में योग व व्यायाम पर भी पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने व्यवसाय के किसी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी यदि कोई डील लटकी हुई थी, तो उसकी पार्टनरशिप में डील फाइनल होने की संभावना है। आप अपनी संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करेंगे। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आपको चिंताएं भी अधिक रहेंगी, क्योंकि आपके कार्यक्षेत्र में कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोलें। परिवार के सदस्यों के मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। कोई कानूनी मामला आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। आपको सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा। यदि आपने लापरवाही दिखायी तो समस्या बढ़ सकती

main qimg f527ea9a7958367e8483efb85d94223c

Horoscope Today April 05 2025 : Aaj ka Rashifal April 05 2025 Read More »

img 3718 1

Horoscope Today April 03 2025 : Aaj ka Rashifal April 03 2025

Horoscope Today: Astrological prediction for 03 April 2025

main qimg 67df1095969e9d0d9af84a61f38ca176

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 03 अप्रैल 2025

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2082 (गुजरात अनुसार 2081)

शक संवत -1947

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – चैत्र

पक्ष – शुक्ल

तिथि – षष्ठी रात्रि 09:41 तक तत्पश्चात सप्तमी

नक्षत्र – रोहिणी सुबह 07:02 तक तत्पश्चात मृगशिरा

योग – सौभाग्य रात्रि 12:01 तक तत्पश्चात शोभन

राहुकाल – दोपहर 02:15 से शाम 03:48 तक

सूर्योदय – 06:31

सूर्यास्त – 06:52

दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे

व्रत पर्व विवरण- स्कंद षष्ठी

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज आपके मन में कामों को लेकर उलझन रहेगी। किसी दूसरी नौकरी का भी आपको ऑफर आने की संभावना है। परिवार में किसी दूर रह रहे परिजन की आपको याद सता सकती है। आपको अपनी किसी डील को लेकर समझदारी से काम लेना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में ढील देने से बचना होगा। आप किसी नए काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाएं और आपको किसी अजनबी के कहने में आकर इन्वेस्टमेंट करने से बचना होगा। आप तरक्की के राह पर आगे बढ़ेंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आप परेशान रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ अपने रिश्ते में आगे बढ़ने की प्लानिंग करेंगे। आप बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं, जिससे आपकी आय भी बढ़ेगी। आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको वाहनों के प्रयोग से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका कोई विरोधी खड़ा हो सकता है। सांसारिक सुख-भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आपको अपनी किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है। आप संतान के लिए कोई सरप्राइस प्लान कर सकते हैं। आपको किसी के कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आप दूसरों की मदद के लिए भी आगे आएंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। घर में बड़े बुजुर्गों से आपकी खूब पटेगी। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। आप उन्नति की राह पर आप आगे बढ़ेंगे। आपको किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है। आपने यदि कोई बात परिवार के सदस्यों से छुपा कर रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। आप अपनी जिम्मेदारियां को लेकर अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। शेयर मार्केट आदि में सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करें। आप अपने किसी जरूरी काम को लेकर भागदौड़ में लगे रहेंगे। आपको मेहनत के अनुसार परिणाम न मिलने से मन परेशान रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में भी लगाएंगे। आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके काम समय से पूरे होंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी खुश रहेंगे। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, जिससे आपको मेहनत भी अधिक करनी होगी। आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। माताजी को आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में लेकर जा सकते हैं। आप अपने घर की साज-सज्जा व रखरखाव पर पूरा ध्यान देंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को उनके कामों के लिए कोई पुरस्कार मिलेगा और उन्हें प्रमोशन आदि भी मिल सकता है। आप अपनी इनकम को ध्यान में रखकर खर्चों को करें, जिसके लिए आपको बजट बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपकी कुछ नये लोगों से मुलाकात होगी। आपको कोई काम को लेकर सुझाव दे सकता है, जिस पर आप सोच समझकर अमल करें। यदि आपकी कोई डील प्रॉपर्टी को लेकर अटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी कुछ विशेष व्यक्तियों से मुलाकात होगी। आप किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर अपने भाइयों से बात कर सकते हैं। आपको नौकरी में किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। आपको उनकी भावनाओं को समझना होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेंगे। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा और आपकी संतान को आप यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे भी आसानी से पूरी कर सकेंगे। छात्रों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। आपका धार्मिक कामों में आपका खूब मन लगेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगेगी, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। यदि आप अपने कार्यक्षेत्र के कामों में कोई बदलाव कर सके, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आपको समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति भी आपकी थोड़ा कमजोर रहेगी। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई-लिखाई में ढील देने से बचना होगा। भाई- बहनों से यदि आपको किसी मदद की आवश्यकता होगी, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आपको यदि किसी बात को लेकर क्रोध है, तो भी आप उसमें धैर्य बनाए रखें। कामकाज में आपको अच्छी तरक्की मिलेगी। आपको मानसिक तनाव रहने से आपकी समस्याएं बढ़ेगी। दोस्तों के साथ भी आपको कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा। धन को लेकर आपकी स्थिति अच्छी रहेगी संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने बेफिजूल के खर्चों पर रोक लगानी होगी।

Horoscope Today April 03 2025 : Aaj ka Rashifal April 03 2025 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!