analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 7357 1

Horoscope Today November 21, 2024 : Aaj ka Rashifal November 21, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 21 November 2024

main qimg 564d68492f25d2055e07967f5f0d7e86

वैदिक पंचांग

दिनांक – 21 नवम्बर 2024

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – मार्गशीर्ष (गुजरात-महाराष्ट्र कार्तिक)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – षष्ठी शाम 05:03 तक तत्पश्चात सप्तमी

नक्षत्र – पुष्य शाम 03:35 तक तत्पश्चात अश्लेशा

योग – शुक्ल दोपहर 12:01 तक तत्पश्चात ब्रह्म

राहुकाल – दोपहर 01:47 से शाम 03:10 तक

सूर्योदय 06:54

सूर्यास्त – 5:54

दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे

व्रत पर्व विवरण – गुरुपुष्यामृत योग (सूर्योदय से दोपहर 03:35 तक

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनायें बधाई और शुभाशीष

दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

मेष राशि के लिए दिन शुभ रहने वाला है। आज राजनीति में कार्यरत लोगों को लाभ की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपको कामों में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आप किसी फाइनेंस से संबंधित समस्या को लेकर कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं, जो आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को बिल्कुल न रखें। कार्यक्षेत्र में आपकी किसी से खटपट होने की संभावना है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। व्यक्तिगत मामलों में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आपको काम को लेकर सिर दर्द थकान आदि बना रहेगा। आपको यदि किसी प्रकार की कोई गलतफहमी चल रही है, तो आप उसके लिए परिवार के सदस्यों से बातचीत अवश्य करें। परिवार के सदस्यों के प्रति आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को पूरा ध्यान देना होगा। लव मैरिज कर रहे लोगों को अपने साथी के मनमाने व्यवहार से कुछ समस्या होगी। आपको यदि किसी प्रकार की कोई गलतफहमी चल रही थी, तो आप उसके लिए आमने-सामने बैठकर बातचीत करें, तभी वह दूर होगी। स्वास्थ्य में यदि कुछ गड़बड़ चल रही थी, तो उसके लिए भी आपको ढील देने से बचना होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

कर्क राशि के जातकों के लिए दिन यश व कीर्ति को बढ़ाने वाला रहेगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको टेंशन से दूर रहने की आवश्यकता है, जो लोग काम को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपके खान-पान में कुछ गड़बड़ी हो सकती है। आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश तो करेंगे, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

सिंह राशि के जातकों को करियर को लेकर यदि कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपको कोई निर्णय लेते समय बहुत ही सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि जल्दबाजी के कारण आपसे कोई गड़बड़ी होने की संभावना है। आप अपने साथी से किसी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है। अपनी सुख सुविधाओं की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है। प्रॉपर्टी को लेकर आप कोई कदम सोच समझ कर उठाएं। कार्यक्षेत्र में लोग आपके कामों की तारीफ करेंगे। आपकी संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको सुझ बुझ दिखा कर अपने कामों को करना होगा। कोई शारीरिक कष्ट यदि लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपकी अपने सहयोगियों से किसी बात को लेकर बातचीत हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

तुला राशि के जातको के लिए दिन व्यक्तित्व में निखार लेकर आएगा। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई गिफ्ट मिल सकता है। आपका रुका हुआ या डूबा हुआ धन आपको मिलने की संभावना है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको सोच व समझदारी दिखाते हुए अपने कामों को करने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। बिजनेस कर रहे लोग किसी जरूरी काम को लेकर मीटिंग कर सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अच्छी सोच रखनी होगी और यदि आपको स्वास्थ्य से संबंधित कोई समस्या चल रही थी, तो उसे पर भी आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपको किसी कानूनी मामले में अनुभवी व्यक्तियों से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई नौकरी से संबंधित खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके दिए गए सुझावों का कार्यक्षेत्र मे स्वागत होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

धनु राशि के जातकों के लिए दिन आपकी लिए निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको समय का सदुपयोग करते हुए आगे बढ़ना होगा। आपको वाहनों का प्रयोग बहुत ही सावधान रहकर करना होगा और आप अपने खर्चों का लेखा-जोखा रखें। किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलनी होगी और आप अपनी दिनचर्या में बदलाव बिल्कुल न करें। आप कोई निर्णय दिल के बदले दिमाग से लें, तभी वह आपके लिए अच्छा होगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। परिवार में किसी बात को लेकर सदस्यों में यदि अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके मनोबल बढ़ने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी काम में बेवजह हाथ डालने से बचें। आपको यदि काम को लेकर कोई समस्या थी, तो वह दूर होगी। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन बना रहेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्य भी नाराज रहेंगे। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। प्रॉपर्टी को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

मीन राशि के जातको के लिए दिन किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा, क्योंकि कार्यक्षेत्र में गलतफहमी के कारण कुछ समस्याएं बढ़ सकती हैं, इसलिए आप किसी को धन उधार देने से बचें। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आप कोई जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें और आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर न करें, नहीं तो उसे आपकी समस्या बढ़ेंगी। आप किसी दूसरे के मामले में हस्तक्षेप न करें

Horoscope Today November 21, 2024 : Aaj ka Rashifal November 21, 2024 Read More »

img 5540 1

Horoscope Today November 20, 2024 : Aaj ka Rashifal November 20, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 20 November 2024

main qimg 02c11c00728c5f7a424feb5e560c2ec5

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 20 नवम्बर 2024दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – मार्गशीर्ष (गुजरात-महाराष्ट्र कार्तिक)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – पंचमी शाम 04:49 तक तत्पश्चात षष्ठी

नक्षत्र – पुनर्वसु दोपहर 02:50 तक तत्पश्चात पुष्य

योग – शुभ दोपहर 01:08 तक तत्पश्चात शुक्ल

राहुकाल – दोपहर 12:24 से दोपहर 01:47 तक

सूर्योदय 06:53

सूर्यास्त – 5:54

दिशाशूल – उत्तर दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव हनुमान जी 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष

लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन बीते दिन की तुलना में थोड़ा ठीक रहेगा लेकिन आज आर्थिक एवं पुराने पारिवारिक उलझनों के चलते किसी न किसी से गरमा गरमी होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र एवं घर में छोटी-छोटी बातों पर उग्र होना आपके लिए ही नुकसान दायक रहेगा। लोग आपसे व्यवहार तो करेंगे लेकिन मन से सम्मान नहीं देंगे। व्यवसायी वर्ग आज निवेश की जगह धन के लेनदेन को व्यवस्थित करें जिससे आगे के लिये लाभ के नए मार्ग स्वतः ही खुल जाएंगे। धन की आमद सामान्य से कम रहेगी लेकिन नए खर्च बढ़ेंगे। घर में सन्तानों का लचर व्यवहार देखकर क्रोध आएगा। शांत रहने का प्रयास करें अन्यथा मान हानि हो सकती है। सरकारी कार्यों में अतिरिक्त खर्च करने पर भी परिणाम आशाजनक नहीं मिलेंगे आज टालना ही बेहतर रहेगा। पति पत्नी एक दूसरे पर आरोप लगाकर दाम्पत्य में अशांति लाएंगे लेकिन कुछ देर के लिये ही। यात्रा अतिआवश्यक होने पर ही करें निष्फल जा सकती है। पित्त एवं रक्त विकार नई समस्या को जन्म देगा। अग्नि धारदार औजार से सावधान रहें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपके लिये धन लाभ वाला रहेगा लेकिन आज आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतने की भी आवश्यकता है प्रलोभन में आकर ठगी का शिकार हो सकते है जिससे जितना लाभ कमाएंगे उससे अधिक व्यर्थ भी हो सकता है। दिन के आरम्भ में किसी पुराने कार्य से लाभ की आशंका रहेगी जिसे भुनाने में कोई कसर नही छोड़ेंगे थोड़े परिश्रम से सकारात्मक परिणाम भी मिल जाएंगे लेकिन कार्य क्षेत्र पर धीमी गति रहने के कारण धन हाथ आने में विलंब हो सकता है पर होगा जरूर। किसी सरकारी कर्मचारी से लेन देन को लेकर बहस होगी इससे बचने का प्रयास करें अन्यथा बने बनाये कार्य में व्यवधान आ सकते हैं। घर की स्थिति पल पल में बदलेगी परिजन कभी एकदम से भावुक अगले ही पर लापरवाह बनेंगे। शरीर में आज कोई नई व्यादि जन्म लेगी जो धीरे धीरे बढ़ने पर आगे बढ़ी समस्या खड़ी कर सकती हैं पहले ही निवारण करें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन सामान्य ही रहेगा मन मे।यात्रा की योजना दिन भर लगी रहेगी लेकिन किसी न किसी कारण से आगे के लिये टालनी पड़ेगी। दिन के आरम्भ में आपसे अनजाने में किसी परिजन का दिल दुख सकता है फिर भी आज आपके आगे कोई सर नहीं उठाएगा। काम काज को लेकर निश्चिन्त रहेंगे हाथ पैर मारने के बाद भी कोई नया रास्ता नही मिलने पर मन ही मन संतोष करना पड़ेगा आज आय के साधन सीमित ही रहेंगे चाहे कितनी युक्ति लगाये। अचल संपत्ति की दलाली से लाभ की संभावना अधिक है लेकिन धन सम्बन्धित कार्य मे स्पष्टता बरते अन्यथा कलह हो सकती है। पिता से खराब संबंध सुधरने की संभावना जागेगी लेकिन अंत मे कोई नया बखेड़ा खड़ा होने से मतभेद बने रहेंगे। पैतृक कार्यो अथवा संपर्क से सुख तो मिलेगा लेकिन संतोष नही। पेट संबंधित छोटी मोटी समस्या फिर परेशान कर सकती है। तेज मसालेदार भोजन से परहेज करें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आपका चाल चलन एवं व्यवहार परिजनों के मन मे शंका पैदा करेगा। विपरीत लिंगीय आकर्षण अधिक रहेगा। साहस पराक्रम भी अन्य दिनों की तुलना में अधिक रहेगा लेकिन इसका प्रयोग गलत कार्यो में करने की संभावना ज्यादा है। व्यावसायिक क्षेत्र पर कुछ ही देर मन लगाकर काम करेंगे लेकिन बाजार में मंदी रहने के कारण थोड़ी ही देर में ऊबन होने लगेगी धन की आमद सामान्य से कम होगी घरेलू कार्यो को जहां तक संभव हो टालने के प्रयास करेंगे मौज शौक पूर्ण करने के लिए कैसे भी समय निकाल ही लेंगे। दाम्पत्य जीवन मे तकरार हो सकती हैं आज अनैतिक कार्यों एवं संबंधों से दूर रहे अन्यथा घर मे अकेले पड़ जाएंगे। विदेश जाने की योजना खटाई में पड़ेगी। प्रतिरोधक क्षमता में कमी आने से जल्द ही रोग पकड़ सकते है खान पान संयमित रखें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आपकी दिनचर्या पल पल में बदलती रहेगी। अन्य लोगों की देखा देखी के चक्कर में मानसिक रूप से अशांत रहेंगे। वैसे तो आज आप परिस्थिति अनुसार स्वयं को ढाल लेंगे लेकिन परिजन अथवा किसी अन्य स्नेहीजन के बहकावे में आकर सामर्थ्य से बड़ा कार्य कर झंझट में फंस सकते हैं। कार्य व्यवसाय में आज आपकी काम करने की गति अत्यंत धीमी रहेगी बुद्धि अनुभव भी काम नही आएगा जितना लाभ होगा वह किसी को धोखे में रखकर ही हो सकेगा आरम्भ में लाभदायक लगेगा लेकिन बाद में प्रतिष्ठा में कमी लाएगा। छोटे भाई बहनों को पिता का अधिक स्नेह मिलने पर मन मे ईर्ष्या की भावना बनेगी जो आगे छोटी मोटी कलह का कारण बन सकती हैं। घर मे आज किसी न किसी से बहस होगी ही। आज कोई गुम चोट अथवा कटने जलने से हानि की संभावना है। 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

सार्वजनिक क्षेत्र पर आज आपके लाभ के संबंध बनेंगे लेकिन इनसे तुरंत लाभ उठाने के प्रयास ना करें अन्यथा संबंध ज्यादा देर नहीं टिकेंगे। कार्य व्यवसाय से आकस्मिक हानि भी मिलने की संभावना है जिसका अशुभ परिणाम लंबे समय तक देखने को मिलेगा। आज जमीन अथवा जायदाद संबंधित मामलों में किसी भी प्रकार के निवेश से बचे बीच मे अधूरा छोड़ना पड़ा जाएगा। पैतृक व्यवसाय अथवा पुराने कार्य को छोड़ अन्य किसी से भी संतोषजनक लाभ नही मिल सकेगा आकस्मिक लाभ जितना भी होगा तुरंत सुख सुविधा पर खर्च हो जाएगा। परिवार में आज किसी ना किसी से जिद बहस लगी रहेगी सन्तानो की गतिविधि पर विशेष नजर रखे। ठंडे पदार्थ के सेवन ज्यादा खट्टे से परहेज करें गले छाती सम्बन्धित समस्या आज भी परेशान कर सकती हैं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज परिस्थिति अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाली है किसी भी कार्य मे लाभ पाने के लिये सनकी स्वभाव त्यागना पड़ेगा जिस कार्य को आरंभ करें उसमे कसी अन्य की सहायता की उम्मीद ना रखे अपने बल पर किया कार्य आज अवश्य संतोष दिलाएगा। खास कर भाई बंधुओ से कोई आशा ना रखें अन्यथा जिस कार्य को इनके भरोसे छोड़ेंगे वह अधूरा अथवा बिगड़ सकता है। कार्य क्षेत्र पर आपकी कार्यशैली अन्य लोगो को एवं अन्य लोगो की आपको पसंद ना आने से तालमेल की कमी रहेगी लेकिन आज आप मेहनत करें या ना करें लाभ के मार्ग अपने आप खुलेंगे। कई दिनों से लटके सरकारी कार्य में अचानक गति आएगी थोड़ा लेदेकर पूर्ण भी हो सकते है। सेहत ठीक रहेगी फिर भी लापरवाही से बचे चोटादि का भय है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज भी दिन में मध्यान तक सेहत सम्बन्धित समस्या परेशान करेंगी बीच मे।थोड़ा बहुत सामर्थ्य बनने पर भी बहाना बनाकर परिश्रम करने से बचेंगे। काम धंधे को लेकर मन बेचैन रहेगा लेकिन पुराने कार्य पूर्ण ना होने अथवा उधारी के व्यवहार ना चुकने के कारण नई योजनाएं भी अधर में रहेंगी। उधार किसी को वापस मिलने की आशा से आज ना ही दे। अचल संपत्ति संबंधित कार्यो में सरकारी सहयोग मिल सकता है इसके लिये अधिकारी वर्ग से मिलने से ना करताये अन्यथा कार्य सफल नही हो पाएंगे पारिवारिक खास कर पिता की प्रतिष्ठा से काम जल्दी बन सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगो को अधिक संघर्ष करना पड़ेगा इसकी तुलना में परिणाम नगण्य ही रहेंगे। स्त्री वर्ग का सुख सहयोग अन्य दिनों से अधिक रहने पर अन्य उलझनों को दिमाग से निकाल देंगे। गृहस्थ जीवन मे सन्तानो अथवा पति-पत्नी का आशा के विपरीत व्यवहार क्रोध दिलाएगा। संध्या के समय सेहत अकस्मात ढीली पड़ेगी लेकिन इसके बाद धीरे धीरे सुधार भी आने लगेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपको किसी पुरानी गलती अथवा गुप्त रोग का भय मन ही मन सताएगा लेकिन मामला अंदरूनी होने के कारण किसी से बांट नही सकेंगे। वैसे तो आज आप प्रसन्न रहने मनोरंजन के कोई भी अवसर हाथ से जाने नही देंगे लेकिन हंसी हंसी में किसी से झगड़ा होने की संभावना है खास कर मित्र मंडली एवं समाज-परिवार के बड़े लोगो में बैठते वक्त अधिक बोलने से बचे धैर्य भी कम रहेगा किसी की छोटी सी बात को दिल से लगाने पर आनंद का वातावरण एकदम से बिगाड़ देंगे। व्यवसायी वर्ग पूर्व में किये उधार के सौदों को लेकर पछतायेंगे समय पर धन ना मिलने के कारण स्वयं को अपमानित होना पड़ेगा फिर भी कहासुनी से बचे अन्यथा आगे समस्या विकट बन सकती है। आज धन की आमद कही न कही से आवश्यता से थोड़ी कम हो ही जाएगी। सेहत और परिवार की शांति कभी भी बिगड़ सकती है सतर्क रहें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज दिन के प्रथम भाग मे आप किसी कार्य को लेकर भाग्य के भरोसे रहेंगे लेकिन आज आपको भाग्य पक्ष का साथ बहुत कम मिलेगा जिसके परिणाम स्वरूप सोची योजनाए अंत समय मे या तो बदलनी पड़ेगी अथवा बाद के लिये टालनी पड़ेगी। धन की आमद को लेकर विभिन्न युक्तियां लगायेंगे लेकिन कार्य क्षेत्र से जितना लाभ होगा वह दैनिक खर्च में पूर्ण हो जाएगा। कल की तुलना में आज गुस्सा कम व अकस्मात आएगा लेकिन जितने समय रहेगा आस पास का अच्छा भला वातावरण एकदम अशांत कर देगा। आज उधारी के व्यवहार ना करे अन्यथा लंबे समय तक वसूल या चुकाने में असमर्थ रहेंगे। आज आप शारीरिक सुख को ज्यादा महत्त्व देंगे लेकिन सुख की जगह संधर्ष अधिक होगा। घरेलू वातावरण में सुख शांति आपके मिजाज पर निर्भर रहेगी। शांत रहकर आज का दिन बिताए कल से स्थिति में सुधार आएगा। ऋण अथवा किसी गुप्त रोग के कारण चिंता होगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आपकी लापरवाह कार्य शैली के कारण सार्वजनिक क्षेत्र पर अपमानजक स्थिति बन सकती है। शरीर में आलस्य और स्वभाव में तेजी रहने के कारण कोई भी कार्य शांति से नही करेंगे। महिलाए भी जानबूझकर लापरवाही करेंगी जिससे थोड़ी अव्यवस्था बनेगी। कार्य क्षेत्र पर आपका धीमी गति से कार्य करना सहकर्मी अधिकारी को अखरेगा थोड़ी गरमा गरमी के बाद स्थिति शांत हो जायेगी। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा कम रहेगी फिर भी इसका लाभ नही उठा पाएंगे धन लाभ अथवा खर्चो के लिये कुटुम्ब के ऊपर आश्रित होना पड़ सकता है। पारिवारिक प्रतिष्ठा का गलत लाभ उठाने की योजना मन मे बनेगी इससे बचे अन्यथा बाद में गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। शरीर मे छोटी मोटी समस्या लगी रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन धार्मिक भावनाएं जागृत रहने से दिन की मुश्किल परिस्थितियां भी ज्यादा विचलित नही कर पाएंगी लेकिन आज आप किसी के बहकावे अथवा कानो सुनी बात पर विश्वास ना करें अन्यथा गलतफहमी के कारण घर एवं कार्य क्षेत्र पर अनबन हो सकती हैं। कार्य क्षेत्र पर जब भी कोई नई योजना बनाएंगे तभी कोई उलझन बाधक बनेगी शत्रुपक्ष के प्रति लापरवाही आगे बढ़ी समस्या खड़ी कर देगी इसका ध्यान रखें। जिन्हें आप अपना हितैषी समझ रहे है वही आपसे कोई लाभ उठाकर किनारा कर लेंगे। आर्थिक कारणों से किसी का विरोध अथवा अपमान सहना पड़ेगा। आज कोई भी कार्य करने से पहले बाहर के लोगो की जगह वरिष्ठ परिजनों की सलाह ही ले लाभ नही होगा तो नुकसान भी नही होने देंगे। सुखोपभोग की चाह पूर्ण ना होने पर मन को खलेगी। संतान के स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है आपकी सेहत सामान्य रहेगी।

Horoscope Today November 20, 2024 : Aaj ka Rashifal November 20, 2024 Read More »

img 1705 1

Horoscope Today November 19, 2024 : Aaj ka Rashifal November 19, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 19 November 2024

main qimg 1f74f1d2f41ddc09b94f207d131a49b9

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 19 नवम्बर 2024

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – मार्गशीर्ष (गुजरात-महाराष्ट्र कार्तिक)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – चतुर्थी शाम 05:28 तक तत्पश्चात पंचमी

नक्षत्र – आर्द्रा दोपहर 02:56 तक तत्पश्चात पुनर्वसु

योग – साध्य दोपहर 02:56 तक तत्पश्चात शुभ

राहुकाल – शाम 03:10 से शाम 04:33 तक

सूर्योदय 06:53

सूर्यास्त – 5:55

दिशाशूल – उत्तर दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष 

दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।

आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।

आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।

शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28

शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन से आप कुछ विशेष आशाएं लगाए रहेंगे लेकिन आज बीते दिनों जैसी सुख सुविधा नहीं मिल पाएगी जिससे कोई भी कार्य आरंभ तो ले देकर कर लेंगे लेकिन बीच में ही किसी न किसी कारण से अधूरा छोड़ना पड़ जाएगा। कार्य व्यवसाय में आज दिमाग काम नहीं करेगा जिन लोगों के ऊपर कल तक भरोसा कर रहे थे वे ही समय पड़ने पर आनाकानी करते नजर आएंगे। पितृ पक्ष अथवा पैतृक कार्यों से भी ज्यादा सहयोग की आशा ना रखें। पिता का व्यवहार भी आज आपके प्रति उदासीन रहने के कारण काम निकालना मुश्किल होगा। अपने दम पर कार्य करें तो थोड़ा बहुत धन लाभ अवश्य हो जाएगा। सरकारी कारणों से यात्रा हो सकती है सरकार संबंधित कार्य बुद्धिबल से संतोषजनक स्थिति तक पहुंचा लेंगे। पति पत्नी में धीमी कार्य शैली को लेकर कहासुनी होगी। सेहत सामान्य रहेगी फिर भी थोड़ी तकलीफ होने पर तुरंत जांच कराएं अन्यथा लंबी खिंच सकती है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आप मन ही मन बड़ी बड़ी योजनाए बनायेगे लेकिन किसी अन्य के ढुलमुल रवैये के कारण इनको आगे नही बढ़ा सकेंगे दिन के आरंभिक भाग में किसी परिजन का मनमाना व्यवहार मन को आहत करेगा मध्यान तक का समय दिमाग मे व्यावसायिक जोड़ घटाव लगा रहेगा कार्य क्षेत्र से लाभ भी होगा लेकिन इसका ज्यादातर भाग पुराने कार्यो अथवा किसी को दिए उधार की वापसी से होगा। नए कार्य मन मे रहेंगे लेकिन धन संबंधित समस्या के कारण परेशानी आएगी आज धन का निवेश शीघ्र ही दुगना होकर मिल सकता है इसके लिए अधिक मेहनत और धैर्य की आवश्यकता हैं। सार्वजनिक क्षेत्र पर मान सम्मान मिलने से घरेलू उलझनों को भूल जाएंगे। व्यावसायिक अथवा घरेलू विवाद के कारण कोर्ट कचहरी के चक्कर भी लग सकते है थोड़ी परेशानी के बाद सफलता आपके पक्ष में मिलने की आशा जागेगी। ठंडी वस्तुओ के सेवन से बचे गला अथवा छाती संबंधित समस्या हो सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन आपके दिमाग मे चंचलता हावी रहेगी। किसी भी कार्य के प्रति गंभीर नही रहेंगे पूर्व में किसी की बंधाई उम्मीद लेकर आशा के भरोसे मध्यान तक इंतजार करना पड़ेगा लेकिन कुछ न कुछ काम अवश्य बनेगा। कार्य क्षेत्र पर उतार चढ़ाव रहने के कारण बनाई योजनाओ को सार्थक नही कर पाएंगे मेहनत करने का मन नही करेगा जिससे आज धन की आमद सीमित साधनों से ही कामचलाऊ हो पाएगी। नौकरी पेशा लोग भी मध्यान तक मन मारकर काम करेंगे इसके बाद गंभीरता आएगी आज एक घंटे गंभीर होकर कार्य करना दिन भर की पूर्ति कर सकता है इसका ध्यान रखें। संध्या के समय भाग्य का साथ मिलने से भविष्य में लाभ के सौदे मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन मे सुख की आकांक्षा बढ़ेगी लेकिन ठीक से पूर्ति ना होने पर निराश होंगे। किसी गंभीर रोग अथवा झगड़े का भय सताएगा। खासी जुखाम हो सकता है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन किसी ना किसी रूप में हानि होने की संभावना है। पिता अथवा पैतृक कार्य मे अतिआत्मविश्वास से बचे अन्यथा परिणाम आशा के एकदम विपरीत ही मिलेंगे। कार्य क्षेत्र पर भागीदारी अथवा पति पत्नी संबंधित किसी मामले में सन्तानो से वैचारिक मतभेद उभरेंगे जिनका हल निकालने का प्रयास करेंगे लेकिन क्रोध सुलझते प्रसंग को अधिक उलझा देगा। व्यवसाय में निवेश करने का विचार कर रहे है तो अधिक विचार करे खास कर पुश्तैनी कार्य मे निवेश हानि ही कराएगा चाहे फिर उस कार्य मे कितनी ही दक्षता क्यो ना हो। नौकरी पेशा लोग से भी अतिआत्मविश्वास में कोई बड़ी त्रुटि होने की सभावना है कोई भी कार्य मान बड़ाई पाने की इच्छा से ना करें। घरेलू वातावरण में असंतुष्टि दिखेगी लेकिन परिजन डर से अपनी बात बोलने में संकोच करेंगे। किसी की सेहत पर संचित कोष से खर्च करना पड़ेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपके लिये आज का दिन लाभदायक रहेगा सार्वजनिक क्षेत्र पर पूर्व में की गई मेहनत और व्यवहारिकता का शुभ फल किसी न किसी रूप अवश्य मिलेगा। कार्य व्यवसाय में स्थिरता नही रहेगी सहकर्मियो से भी किसी कारण से मतभेद रहेंगे फिर भी लाभ कमाने के अवसर जरूर मिलेंगे नौकरी पेशाओ को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा लेकिन किसी प्रतिस्पर्धी की चुगली का शिकार बन सकते है जिससे उन्नति में रुकावट आएगी। कुटुम्ब अथवा सम्बंधीजनों से स्नेह संबंधों में चंचलता आएगी किसी घरेलू मामले को लेकर सबकी अलग अलग राय असमंजस में डालेगी अपनी बात मनवाने के लिये आपस में तकरार भी हो सकती है। सेहत आज डांवाडोल ही रहेगी छोटी मोटी व्याधि दिन भर असहज रखेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आप जो भी योजना बनाएंगे उसमे कई लोग बिना मांगे ही सलाह देंगे जिस कारण असमंजस की स्थिति बनेगी। आप भी आज लाभ पाने के प्रति गंभीर तो रहेंगे लेकिन मेहनत करने के पक्ष में नही रहेंगे जिससे अधिकांश कार्य योजनाए आरम्भ से ही ढीली पड जाएंगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धी आपको हानि पहुचाने का प्रयास करेंगे जिसके कारण कम लाभ में सौदे करने पड़ेंगे। नौकरी पेशाओ की मानसिकता भी सुखोपभोग की अधिक रहेगी बिना मेहनत के लाभ पाने के चक्कर मे राज समाज मे अपनी छवि खराब कर लेंगे। आज सही की जगह गलत मार्ग से धन आसानी से मिल सकता है लेकिन साथ ही मन मे भय भी बना रहेगा। परिवार में सुख सुविधा एवं अन्य लोगो की देखादेखी की इच्छा अशांति फैलाएगी। कफ, कमजोरी शरीर मे अकड़न बनेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन पिछले पुण्य उदय होने से आपकी धार्मिक भावनाएं जागृत होंगी। दिन का आरंभिक भाग मानसिक रूप से शांति देगा लेकिन इसके बाद दैनिक कार्यों की भागदौड़ में शरीर का भी ख्याल नही रहेगा। आज पूर्व में की किसी गलती से सीख भी मिलेगी दोबारा वही प्रसंग बनने से एक बार मन भटकेगा इससे बचे अन्यथा अबकी बार परेशानी ज्यादा हो सकती है। आर्थिक मामले आज दिन भर उलझन में डालेंगे। जिस कार्य को करने का मन बनायेगे उसमे धन की कमी आड़े आएगी। कर्ज अथवा उधारी के व्यवहार आज कम करने का प्रयास करें अन्यथा किसी की भलाई के चक्कर मे शत्रु वृद्धि कर लेंगे। घरेलू सुखों में वृद्धि करने पर लोगो मे ईर्ष्या द्वेष बनेगा आज आर्थिक स्थिति को देखते हुए ही धन संबंधित कार्य करें। सरकारी कार्य विद्या विवेक के बल आगे बढ़ेंगे। स्वयं अथवा परिजन को छोटी मोटी सेहत संबंधित समस्या रहेगी। ठंडे पदार्थ विशेष कर जल में ज्यादा समय ना बिताएं।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज दिन के आरम्भ से ही सेहत संबंधित समस्या लगी रहेगी शरीर मे दर्द अकड़न कमजोरी अनुभव करेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी कुछ विशेष ना रहने के कारण जानबूझ कर दिनचार्य को धीमी गति से चलाएंगे। नौकरी पेशाओ को भी आज दिन भर विविध समस्या का सामना करना पड़ेगा। उदासीन व्यवहार के चलते कार्य क्षेत्र पर अपमानित होने की संभावना है। आज आपके दिमाग मे कुटुम्ब की सम्पति से किसी न किसी प्रकार लाभ उठाने के विचार चलते रहेंगे लेकिन आरम्भ कहाँ से और कैसे किया जाए इसी उलझन में समय खराब होगा। माता की कृपा से सुख सुविधा तो मिल जाएगी लेकिन इनका जिद्दी व्यवहार किसी आवश्यक कामना पूर्ति से दूर रखेगा। पैतृक कार्यो में जोखिम ले सकते है आज नही तो निकट भविष्य में आकस्मिक लाभ की संभावना बन रही है। यात्रा से नए संबंध विकसित होंगे लेकिन झंझट भी बढ़ेंगे। टालने में ही भलाई है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आपको पारिवारिक प्रतिष्ठा अथवा सहयोग से कुछ ना कुछ लाभ अवश्य मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर आप जिस कार्य को झंझट वाला समझेंगे वही आगे धन लाभ कराएगा भागीदारी के कार्य से भविष्य में धन संचय हो सकेगा इसके लिये आपसी मतभेद भुला एक मत होकर कार्य करे आज भी धन की आमद आवश्यकता अनुसार हो जाएगी लेकिन धीमी गति से। आज आप जल्दी से किसी के लिये कुछ बोलेंगे नही लेकिन जो भी बोलेंगे वह सच हो सकता है इसलये सोच समझ कर ही शब्दों का उपयोग करे। माता एवं घरेलू सुख उत्तम रहेगा लेकिन इनको भोगने के लिये समय की कमी रहेगी। आप जो भी कार्य करे उससे तुरंत लाभ की आशा ना रखे वरना लाभ ना होता देख निर्णय बदलने पर बाद में मन मे ग्लानि होगी। कुटुम्बीजन की सेहत पर खर्च होगा। पेट छाती में जलन अपच की शिकायत हो सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आप जिस भी कार्य को करेंगे उसमे आरम्भ में आनाकानी करेंगे लेकिन एक बार हाथ मे लेने के बाद उसी में मगन हो जाएंगे अन्य लोगो की तुलना में आपका कार्य शीघ्र पूर्ण हो जाएगा लेकिन आपकी मानसिकता अन्य लोगो की नीचा दिखाने की भी रहेगी जिसके फ़लस्वरू लाभ तो मिलेगा लेकिन सम्मान नही। आज के दिन आपको कुछ ऐसा अनुभव भी होगा जैसे कोई अनजानी शक्ति आपसे आपके जीवनशैली के विपरीत कुछ कराना चाह रही है। आप जितना भौतिक सुखों में रुचि लेंगे परिस्थितियां उसके विपरीत बनती चली जायेगी जिस वस्तु की कामना करेंगे वही दूर होने से मन निराश होगा। धन की आमद और खर्च बराबर रहेंगे काम की जगह व्यर्थ के कार्यो पर अधिक खर्च होंगे। दाम्पत्य जीवन मे एक पल सुख अगले ही पल ऊबन अनुभव होगीं फिर भी शांति बनी रहेगीं। सेहत में थोड़ी बहुत दिक्कतें रहने के बाद भी कार्य बाधक नहीं बनेगीं।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप सार्वजनिक कार्यों में अपनी बुद्धि विवेक का परिचय देंगे लेकिन जहां बात व्यक्तिगत स्वार्थ की आएगी वहां वाणी और धैर्य दोनो जवाब दे जाएंगे। वैसे तो आज किसी से ज्यादा बात करना पसंद नहीं करेंगे लेकिन अपना हित साधने के लिये आवश्यकता से अधिक बोल जाएंगे जिसका बाद में ज्ञान होने पर ग्लानि होगी। कार्य क्षेत्र से थोड़ी बहुत आय की ही संभावना है इसके लिये भी अधिक बौद्धिक परिश्रम करना पड़ेगा। परिवार के ऊपर खर्च करने में संचित कोष में कमी आएगीं आज ज्यादा तामझाम उलझन वाले कार्यों से दूर ही रहे निष्कर्ष कुछ नहीं निकलेगा व्यर्थ समय ही खराब होगा। घरेलू वातावरण में विवेक से तालमेल बैठा लेंगे। लेकिन संतान संबंधित चिंता जरूर रहेगी। अविवाहित लोग ज्यादा परेशान नजर आएंगे। सेहत ठीक ठाक ही रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आपको अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखना होगा। प्रातः काल मे ही किसी कुटुम्बी जन से अच्छी खासी कहासुनी होने की संभावना है स्वभाव में धैर्य की कमी देखने को मिलेगी किसी की मजाक भी पसंद नही करेंगे इसका मुख्य कारण धन और जायदाद संबंधित उलझन रहेगी। कार्य क्षेत्र पर भी आज आर्थिक मामले सुलझने की जगह और अधिक उलझने के कारण दिन भर क्रोध में ही भरे रहेंगे। नौकरी वाले लोग भी अधिकारी अथवा सहकर्मी के गलत आचरण से परेशान होंगे फिर भी शांत रहने का प्रयास करें आपकी प्रतिक्रिया माहौल को ज्यादा खराब कर सकती है। भाग्य का साथ मिलने से थोड़ा बहुत धन लाभ हो जाएगा लेकिन उधारी के व्यवहार पर नियंत्रण खोने से आगे की योजनाओं पर पानी फिरेगा। माता भूमि वाहन संबंधित सुख में कमी आएगी। मानसिक तनाव से बचने के लिये आध्यात्म का सहारा लेंगे लेकिन शांति फिर भी नहीं मिलेगी।

Horoscope Today November 19, 2024 : Aaj ka Rashifal November 19, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!