analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 7625 1

Horoscope Today November 17, 2024 : Aaj ka Rashifal November 17, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 17 November 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 17 नवम्बर 2024

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – मार्गशीर्ष (गुजरात-महाराष्ट्र कार्तिक)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – द्वितीया रात्रि 09:06 तक तत्पश्चात तृतीया

नक्षत्र – रोहिणी शाम 05:22 तक तत्पश्चात मृगशिरा

योग – शिव रात्रि 08:21 तक तत्पश्चात सिद्ध

राहुकाल – शाम 04:33 से शाम 05:57 तक

सूर्योदय 06:51

सूर्यास्त – 5:55

दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनायें बधाई और शुभाशीष 

दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता 

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे थे, उनकी इच्छाएं पूरी हो सकती है। आपको कामों को लेकर जिम्मेदारियां अधिक लेनी होंगी। आपके खर्च बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हाथ लग सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अपने कामों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आप कही घूमने जाएं, तो वहां अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें। आपकी पेट संबंधित समस्या बढ़ सकती है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने पारिवारिक कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने खर्चों का लेखा-जोखा करके रखे, तो बेहतर रहने वाला है। धार्मिक व आध्यात्मिक कार्य में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपके खर्च बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। आपको अपने किसी मित्र की कोई बात बुरी लग सकती हैं। आपके अपने गिले शिकवे दूर होंगे। आपको कोई कदम बहुत ही सोच समझकर उठना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको यदि किसी काम को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। व्यवसाय में आपको अच्छा लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी से कोई ऐसी बात ना बोले, जिससे की कोई बेवजह का लड़ाई झगड़ा हो। आपको अपने काम से काम मतलब रखना बेहतर रहेगा। पार्टनरशिप में आपको काम करने के लिए सतर्क रहना होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। व्यवसाय से जुड़े आपके काम सफल होंगे। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से आप परेशान रहेंगे। आपको अपनी सहयोगियों की कोई बात बुरी लग सकती हैं। आपकी मन की इच्छा पूरे होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके पास पड़ोस में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप रहें। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी बड़े इन्वेस्टमेंट को करने के लिए अच्छा रहेगा। आप किसी काम को लेकर लापरवाही ना दिखाएं। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो वह भी आपको प्राप्त हो सकती है। बिजनेस में आपकी योजना से अच्छा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी की आपसे खूब पटेगी। आपको अपने परिवार के सदस्यों की कोई बात बुरी लग सकती है। आपने यदि नौकरी में बदलाव के लिए सोचा था, तो आपको कोई ऑफर आ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। कोई भूमि-प्रॉपर्टी से विवाद संबंधित लंबे समय से चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी यात्रा पर जाते समय ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी जल्दबाजी की आदत के कारण आपसे कोई गलती हो सकती है। व्यवसाय में आपको आय के नए-नए स्रोत मिलेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। आपको अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखना होगा। आप किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें और यदि आपने किसी से कोई वादा किया था, तो उसे भी आप पूरा करने के पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारी आने से आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। आपको अपने अनावश्यक खर्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता है और आप बजट बनाकर चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी कार्यक्षमता बेहतर रहेगी। आपको अपने कामों को लेकर सूझबूझ दिखाकर चलने की आवश्यकता है। लेनदेन से संबंधित मामले आपके लिए बेहतर रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने बिजनेस में अच्छा लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कोई फैसला सोच-समझकर लेना होगा। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको ध्यान देना होगा। व्यवसाय में आपका कोई काम पूरा होने में आपको समस्या आएगी। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को पूरी निष्ठा ईमानदारी से अपने कामों को करना होगा। आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव रहने के कारण आप परेशान रहेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपसे कामों में यदि कोई गड़बड़ हो गई थी, तो वह भी दूर होगी, जो युवा रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। आपको संतान की संगति पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर आपको खुशी होगी। आपकी कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपकी कोई समस्या यदि लंबे समय से अटकी हुई थी, तो वह भी दूर हो सकती है। आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाकर रखना होगा। आप बेवजह किसी बात को लेकर टेंशन ना लें। आप किसी बात को लेकर बहसबाजी में ना पड़े। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा। आप प्रत्येक कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। किसी काम को पूरा करने में यदि आपको समस्या आ रही थी, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को न रखें, इससे लोगों के बीच आपकी छवि खराब होगी। व्यवसाय में आपका कोई रुका हुआ काम गति पकड़ेगा और आपकी योजनाएं फिर से अच्छा लाभ देगी।

main qimg ddb92e87c21487afc58b89dd03b4f30d

Horoscope Today November 17, 2024 : Aaj ka Rashifal November 17, 2024 Read More »

img 7616 1

Horoscope Today November 16, 2024 : Aaj ka Rashifal November 16, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 16 November 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 16 नवम्बर 2024

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – मार्गशीर्ष (गुजरात-महाराष्ट्र कार्तिक)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – प्रतिपदा रात्रि 11:50 तक तत्पश्चात द्वितीया

नक्षत्र – कृत्तिका शाम 07:28 तक तत्पश्चात रोहिणी

योग – परिघ रात्रि 11:48 तक तत्पश्चात शिव

राहुकाल – सुबह 09:37 से सुबह 11:00 बजे तक

सूर्योदय 06:51

सूर्यास्त – 5:55

दिशाशूल – पूर्व दिशा मे

व्रत पर्व विवरण – विष्णुपदी-वृश्चिक संक्रांति (पुण्यकाल : सूर्योदय से सुबह 07:41 तक

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2029 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।

मेष आज का राशिफल

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पूर्व नियोजित यात्रा को टालना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आपको अपने खर्च पर संतुलन बनाना होगा, आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है, तनाव और उलझन की स्थिति मत बनने दें । घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीद पर विचार विमर्श होगा। नींद भरपूर आएगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृष आज का राशिफल

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । मनोरंजन के साधन बनेंगे ।आज किस्मत का साथ मिलेगा। मेहनत के अनुपात में दोगुना लाभ प्राप्त कर सकेंगे। अपना व्यवहार सहयोगात्मक रखें, इससे लोगों से भी सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी से या व्यवसाय क्षेत्र में व्यापारी से अनबन होने से बचें बस। अनजान से व्यवहार न करें।

मिथुन आज का राशिफल

आज के दिन आप व्यस्त रह सकते हैं । आज कार्य की व्यस्तता रहेगी, धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और नई तकनीक की जानकारी के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। कुल मिलाकर आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आय-व्यय की स्थिति भी संतुलित रहेगी। नौकरी पेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है। संतुष्ट रहें।

कर्क आज का राशिफल

आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा । भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सावधानीपूर्वक एवं सोच-विचार करके ही काम करें, लाभ मिलेगा। आज अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें, सफलता मिलेगी। जीवनसाथी एवं व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा। मनोरंजन के भरपूर योग हैं। स्वास्थ्य लाम मिलेगा।

सिंह आज का राशिफल

आज का दिन सामान्य रहेगा । साझेदारी में किया व्यापार फायदा पहुंचाएगा। आज का दिन लाभकारक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग करने में सफलता मिलेगी। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर कोई भी निर्णय लें, भावुकता में लिए गए निर्णय से नुकसान की संभावना है। मनोरंजन के लिए भी समय निकालें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कन्या आज का राशिफल

आज के सितारे आपके पक्ष में हैं । आज आपके विरोधी परास्त होंगे। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं उनकी उपस्थिति आपको प्रसन्न रखेगी। कारोबार में लाभ की स्थिति रहेगी। कहीं से पैसा लेना हो तो आज प्रयास कीजिए। सफलता मिलेगी। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है।

तुला आज का राशिफल

आज आपका दिन शानदार रहेगा । आपकी योग्यता और कार्यक्षमता की तारीफ होगी। आपके सहकर्मी आपसे सीख लेंगे, परिवार मे रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। आज का दिन महत्वाकांक्षी प्रकृति वालों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सान्निध्य मिलेगा। 

वृश्चिक आज का राशिफल

आज का दिन बेहतर रहेगा। बीते दिनों की बेचैनी आज शांत हो जाएगी, मन में आंतरिक शांति का अनुभव होगा, अतिरिक्त आय के नए साधन नजर आएंगे। आज आपका आधा दिन परोपकार करने में बीतेगा। दूसरों की सहायता करने से आत्मसंतुष्टि प्राप्त होगी।

धनु आज का राशिफल

आज आपका दिन आपके अनुकूल होगा । खुशी बरकरार रहे इसके लिए सावधान होकर कोई भी काम करें। किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, आज क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। जीवनसाथी एवं व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा। आपके खर्चे कम हो जाने से आपकी अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। अच्छे वाहन का सुख प्राप्त होगा।

मकर आज का राशिफल

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । धार्मिक कार्यो का अवसर प्राप्त होगा । नवीन कार्य के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पराक्रम एवं आत्मविश्वास में वृद्धि का योग है। घर में पत्नी या किसी संतान की अचानक तबीयत खराब होने से टेंशन हो सकती है। 

कुंभ आज का राशिफल

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा ।रोजगार के योग बनेंगे। आज ग्रहों की चाल से आपको लाभ का मौका मिल रहा है। दिन की शुरुआत धन लाभ से होगी, बड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आने से संतोष होगा। आज आप चिंतामुक्त होकर कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष बना रहेगा। मन में आंतरिक शांति का अनुभव होगा। जीवनसाथी एवं व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा। 

मीन आज का राशिफल

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आज मन उपलब्धि पाकर खुशी महसूस करेगा ।लंबे समय से चली आ रही उलझन से छुटकारा मिलेगा। आलस्य छोड़कर कार्य में जुटे रहें, अनावश्यक खर्च से बचें। आर्थिक मसलों में सोच-समझ कर किए गए निवेश अत्यधिक फायदा दे सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी।

Horoscope Today November 16, 2024 : Aaj ka Rashifal November 16, 2024 Read More »

img 1687 1

Horoscope Today November 15, 2024 : Aaj ka Rashifal November 15, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 15 November 2024

main qimg 9e413add21f033435a139f02c98abdfa

🕉️ वैदिक पंचांग 🕉️

दिनांक – 15 नवम्बर 2024

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत – 1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ऋतु

मास – कार्तिक

पक्ष – शुक्ल

तिथि – पूर्णिमा 16 नवम्बर रात्रि 02:58 तक तत्पश्चात प्रतिपदा

नक्षत्र – भरणी रात्रि 09:55 तक तत्पश्चात कृत्तिका

योग – व्यतीपात सुबह 07:30 तक तत्पश्चात वरीयान

राहुकाल – सुबह 11:00 से दोपहर 12:23 तक

सूर्योदय – 06:50

सूर्यास्त – 5:55

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

व्रत पर्व विवरण – व्रत पूर्णिमा, कार्तिकी पूर्णिमा,देव दिवाली, कार्तिक व्रत-स्नान समाप्त, भीष्मपंचक व्रत समाप्त, तुलसी विवाह समाप्त

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपके ऊपर चंचलता हावी रहेगी। दिन के आरम्भ से ही स्वभाव में हल्कापन रहेगा लेकिन कार्यों में जल्दबाजी करेंगे बिना विचारे किये कार्य आगे चलकर मोटी हानि का कारण भी बन सकते हैं। कार्य क्षेत्र से व्यवसायी वर्ग को उम्मीद काफी रहेगी लेकिन आगे की योजना बनाने के लिये किसी परिचित के जवाब पर निर्भर रहना पड़ेगा। इंतजार करने के बाद संतोषजनक जवाब ना मिलने पर भविष्य को लेकर चिंता होगी। दोपहर के बाद परिस्थिति में कुछ सुधार आएगा पैतृक कार्य अथवा अन्य पैतृक संसाधनों से लाभ की आशा जागेगी। नौकरी पेशा लोग कार्य क्षेत्र पर अनमने मन से कार्य करेंगे जिससे विलंब के साथ कार्य में सफाई नहीं रहेगी। किसी अपरिचित से कहासुनी भी हो सकती है। आज बाहर की अपेक्षा घरेलू वातावरण में थोड़ी ऊबन के बाद अधिक शांति अनुभव करेंगे। संध्या के समय शारीरिक कमजोरी अनुभव होगी। कटने छिलने का भय है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आपको विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। दिन के आरंभिक भाग में किसी सदस्य की असंतुष्टि कलह का मार्ग खोलेगी मध्यान तक किसी पुरानी बात के उजागर होने पर झगड़ा होने की संभावना है। आज मौन रहकर ही परिस्थितियों पर काबू पाया जा सकता है। गलती करने पर स्वयं मान लेने से संमस्या गंभीर होने से बचेगी अन्यथा संबंधों में लंबे समय तक कड़वाहट बन सकती है। कार्य क्षेत्र पर भी किसी लेन देन को लेकर बहस हो सकती है। व्यवसाय से आज जितनी आशा रहेगी उतना लाभ नही मिल पायेगा उल्टे सामाजिक व्यवहार और सम्मान में कमी अनुभव होगी। आज उधार के व्यवहार पर नियंत्रण रखें। सरकारी क्षेत्र से कोई अशुभ समाचार मन की बेचैनी बढ़ाएगा सरकारी कार्यो से स्वयं को दूर रखें या जल्द निपटाने के प्रयास करे। सेहत मानसिक तनाव एवं मौसमी बीमारी के कारण अकस्मात ढीली पड़ेगी। 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन आपका स्वभाव बीते कल की तुलना में एकदम विपरीत रहेगा। दिन के आरम्भ से ही छोटी छोटी बातों पर परिजन से झगड़ेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी यही स्वभाव रहने के कारण बनी बनाई योजना ठंडी पड़ सकती है इसका ध्यान रहे वैसे तो आज लाभ के अवसर मिलते रहेंगे लेकिन आपकी महात्त्वकांक्षाये अधिक रहने के कारण ज्यादातर निरस्त हो सकते है। धन की आमद फिर भी कामचलाऊ कही न कही से हो जाएगी आज अपना सनकी स्वभाव त्यागने में ही भलाई समझे कल से लोगो मे आज जैसी सजहता नही मिल पाने पर अफसोस होगा। पैतृक संपत्ति अथवा कार्यो से आकस्मिक लाभ के अवसर भी आपकी टालमटोल नीति के चलते हाथ से निकल सकते है। नौकरी वालो को आज अतिरिक्त आय बनाने का अवसर मिलेगा। घरेलू वातावरण शान्त रहेगा लेकिन घर के सदस्य एक दूसरे पर कम भरोसा करेंगे। शरीर की किसी अंग में कमजोरी अथवा काम करने की क्षमता कम हो सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन कार्य सफलता वाला रहेगा इसका लाभ उठायें अन्यथा आगे कई दिन तक ऐसी सुविधा नही मिलने पर खेद होगा। कार्य क्षेत्र पर दिन के आरंभ और अंतिम भाग में व्यस्तता अधिक रहेगी भाग्य का साथ भी मिलने से कम समय और परिश्रम में अन्य प्रतिस्पर्धियों की तुलना में अधिक लाभ कमा सकेंगे लेकिन संतोष फिर भी नही होगा। प्रतिस्पर्धी कुछ समय के लिये हावी रहेंगे जिससे थोड़ी परेशानी भी होगी लेकिन यहाँ आपका अनुभव काम आएगा गुप्त युक्तियों द्वारा इनसे पार पा लेंगे। सहकर्मियो पर आवश्यकता से अधिक विश्वास करने पर धोखा हो सकता है इसका ध्यान रहे। घर मे भाई बंधुओ के साथ पैतृक कार्यो को लेकर विचार विमर्श होगा आपकी बात की शुरुआत में अनदेखी होगी लेकिन अंत मे मानना ही पड़ेगा। दाम्पत्य जीवन मे थोड़े बहुत उतारचढ़ाव लगे रहेंगे कुछ समय के लिये विरोधाभास का अनुभव भी होगा। आंखों अथवा फेफड़ो संबंधित शिकायत रह सकती है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज भी आप मन से आध्यात्म के प्रति निष्ठावान रहेंगे लेकिन दिखावे की प्रवृति भी रहने के कारण पूजा पाठ केवल व्यवहारिकता के लिये ही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर आरंभिक परेशानी के बाद वातावरण अनुकूल हो जाएगा फिर भी जल्दबाजी से बचे आपके लिये निर्णय अवश्य ही लाभ के मार्ग खोलेंगे। किसी भी कार्य से तुरंत लाभ की आशा ना रखें धन की आमद में थोड़ा विलंब हो सकता है परन्तु होगी जरूर। कार्य क्षेत्र पर पिता अथवा किसी वरिष्ठ व्यक्ति से वैचारिक मतभेद होने के कारण आवश्यक कार्य मे विलंब होगा फिर भी आपकी ही जीत होगी। सरकारी कार्य लापरवाही के चलते अधूरे रहेंगे लापरवाही से बचे अन्यथा किसी नई कानूनी उलझन में पड़ सकते है। घर का वातावरण कुछ समय के लिये आपके क्रोध के कारण अशांत बनेगा जिसे सामान्य बनाने के लिये बाद में खुशामद करनी पड़ेगी। धारदार औजारों से सावधानी बरतें। रक्त अल्पता के कारण कमजोरी महसूस होगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज दिन के पूर्वार्ध से ही शारीरिक रूप से कार्य करने में असमर्थ अनुभव करेंगे लेकिन फिर भी जबरदस्ती करने पर कम समय मे अधिक थकान होगी। छाती में संक्रमण गले मे अवरोध एवं कफ के कारण खाने पीने में भी परेशानी आएगी। व्यावसायिक कार्यो के साथ घरेलू एवं व्यक्तिगत काम काज के लिये अन्य के ऊपर निर्भर रहना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र पर मध्यान के बाद ही व्यवसाय में रुचि लेंगे लेकिन आज व्यवसाय की गति भी संध्या को छोड़ अन्य समय मंद ही रहेगी। किसी पुराने देनदारी को लेकर किसी से गुस्से में नाप शनाप बोलदेंगे बाद में इसका दुख भी होगा। धन की आमद खर्च अनुसार कम ही होगी। पारिवारिक जन स्वयं अवस्थ्य होने के कारण आज किसी भी मामले में सहायता नही कर पाएंगे। पूजा पाठ में आज ज्यादा तामझाम से बचे अन्यथा बाद में भारी पड़ेगा। यात्रा भी टालना बेहतर रहेगा। 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आप किसी मनोकामना अथवा पुरानी योजना के सफल होने से प्रसन्न रहेंगे। लेकिन कोई नया अथवा पुराना कर्ज मानसिक रूप से बेचैन रखेगा। आज किसी से भी वादा न करें अन्यथा बाद में परेशानी में पड़ सकते है। कार्य क्षेत्र पर आशा से अधिक व्यवसाय होगा लेकिन धन एक या दो कार्यो से ही संतोषजनक मिलेगा। आज आपको जल्दी से किसी के उयर विश्वास भी नही होगा अपनी कार्य शैली को अन्य लोगो पर ना थोपे जानबूझ कर सहकर्मियो का धीमी गति से कार्य करना अथवा आगे के लिये टालना गुस्सा दिलाएगा फिर भी शांत रहने का प्रयास करे। घर मे आध्यात्मिक वातावरण मिलने पर भी आप ज्यादा रुचि नही लेंगे। भाई बंधु की कोई पुरानी गलती पता लगने पर अनैतिक दबाव बनाएंगे जिससे बाद में कलह हो सकती है। संतान का सहयोग प्रत्येक क्षेत्र में मिलेगा। स्वयं अथवा परिजन की सेहत के ऊपर खर्च बढ़ेगा। वाणी में दोष रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका स्वभाव अत्यंत सनकी रहेगा। एक पल में किसी से बिना सोचे वादा कर लेंगे बाद में उसका परिणाम और परिश्रम जानकर स्वयं ही दुविधा में पड़ेंगे अंत समय मे पलटने पर सम्मान हानि का भय सताएगा पूरा करने पर स्वयं के कार्यो में व्यवधान आएगा। कार्य क्षेत्र पर जिस भी कार्य को करेंगे आत्मविश्वास से ही करेंगे फिर भी सफलता को लेकर संशय रहेगा लेकिन आज की मेहनत खाली नही जाएगी देर अबेर ही सही कुछ न कुछ लाभ अवश्य होगा। कार्य स्थल पर किसी से कहासुनी के प्रसंग भी बनेंगे शांत रहने का प्रयास करें अन्यथा जो लोग आपको सम्मान की दृष्टि से देखते है वो भी विपरीत हो जाएंगे। सहकर्मी एवं जीवनसाथी के प्रति मन मे शंका जन्म लेगी जिसका परिणाम आने वाले समय मे सही निकलेगा। घर में आज स्वार्थ से ही व्यवहार करेंगे परिजनों की बात को टालने का प्रयास बेवजह कलह करा सकता है। शरीर मे छुट पुट समस्या लगी रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आपके व्यक्तित्त्व में विकास होगा दिन के आरम्भ से ही कार्यो की सफलता एवं धन पाने के लिये विभिन्न युक्तियां लगाएंगे धन लाभ तो समय पर नही होगा लेकिन सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि अभद्र अथवा मौज शौक पसंद इंसान जैसी बनने की संभावना है वाणी एव आचरण का आज विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र से आज भी धन लाभ की संभावनाए ही मिलेंगी धन हाथ मे आते आते टलने से मन दुख होगा लाभ होगा भी तो आवश्यकता से बहुत कम। नौकरी पेशाओ को खर्च बढ़ने से चिंता होगी फिर भी आज प्रलोभन में कोई गलत कदम ना उठाये अन्यथा निकट भविष्य में शीघ्र ही सम्मान हानि हो सकती है। घरेलू वातावरण को शांत बनाने में आपकी अहभ भूमिका रहेगी लेकिन बाहरी व्यवहार कोई न कोई नई समस्या खड़ी करेंगे। पेट संबंधित संमस्या आज भी परेशान करेगी भूख लगने पर ही थोड़ा खाये।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आपको प्रत्येक कार्य मे संभलकर रहने की सलाह है। दिन के आरम्भ से ही मन मे किसी अरिष्ट का भय बना रहेगा लोग बिना मांगे सलाह और सांत्वना दोनो देंगे लेकिन परिजनों को छोड़ अन्य कोई भी सहयोग के लिये आगे नही आएगा। कार्य व्यवसाय में मेहनत के बाद भी लाभ के लिये तरसना पड़ेगा। नौकरों एवं सहकर्मियो की गतिविधि पर नजर रखे इनकी करनी का फल आपको भुगतना पड़ सकता है। भागीदारी के कार्यो में निवेश से बचें हानि ही होगी अथवा धन के फंसने की संभावना है। आज सर पर कर्ज होने एवं लेनदार द्वारा परेशान करने पर अधिक मानसिक पीड़ा होगी। संध्या से स्थिति में कुछ सुधार आएगा किसी पुरानी योजना से कामचलाऊ धन मिलने से थोड़ी राहत मिलेगी। घर मे किसी न किसी के बीमार रहने से वातावरण अस्त व्यस्त रहेगा। ज्यादा मीठा भोजन ना करें लोहे की वस्तु से सावधानी बरतें। 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आप अन्य लोगो को अपने से कमतर आकेंगे। पराक्रम शक्ति आज बढ़ी रहेगी इसका गलत कार्यो में उपयोग होने की संभावना अधिक है। काज आपके किसी विषय मे विशेष योग्यता होने के कारण मन मे अहम की भावना रहेगी। कार्य क्षेत्र से आज आशा तो बहुत लगाए रहेंगे कुछ एक में अपनी मनमानी से सफल भी रहेंगे धन कमाना आज ज्यादा मुश्किल नही रहेगा लेकिन साथ मे इज्जत में कमी अवश्य आएगी। सहकर्मी अथवा अन्य व्यावसायिक लोग आपसे ईर्ष्या द्वेष की भावना में मजबूरी में व्यवहार करेंगे। मध्यान से मन अनैतिक कार्यो की तरफ भटकेगा लेकिन सचेत रहे भविष्य में स्वयं के साथ परिवार की प्रतिष्ठा भी खराब होने के योग बन रहे है। घर का वातावरण अचानक से प्रसन्न अगके ही पल उदासीन बनने से तालमेल बैठाने में परेशानी होगी। सेहत भी अकस्मात ही नरम गरम बनेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपके दिन का आरम्भ सुस्त रहेगा प्रातः काल से ही सेहत में थकान अनुभव होने के कारण कार्यो के प्रति आलस्य दिखाएंगे। स्वभाव से संतोषि रहने के कारण ज्यादा भाग दौड़ वाले कार्यो से दूर ही रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर सामान्य व्यवसाय रहेगा धन की आमद के लिये थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा लेकिन होगी अवश्य। आज आपके संचित धन का कुछ हिस्सा पैतृक एवं धार्मिक कार्यो पर भी खर्च होगा सरकारी कार्यो में भी बिना लेनदेन कार्य निकालना संभव नही। नौकरी वालो के लिये मध्यान के समय कोई नई समस्या बनेगी जिसका निराकरण आज मुश्किल ही हो पायेगा। विदेशी अथवा दूर क्षेत्र के कार्यो से आकस्मिक लाभ की संभावना है। घर का वातावरण शांत रहेगा। निम्न रक्तचाप पेट संबंधित समस्या हो सकती है।

Horoscope Today November 15, 2024 : Aaj ka Rashifal November 15, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!