analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

Horoscope Today October 19, 2024 : Aaj ka Rashifal October 19, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 19 October 2024

main qimg 4983f09460f643ff0b56f3fcd8db1f40

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 19 अक्टूबर 2024

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – कार्तिक (गुजरात-महाराष्ट्र अश्विन)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – द्वितीया सुबह 09:48 तक तत्पश्चात तृतीया

नक्षत्र – भरणी सुबह 10:46 तक तत्पश्चात कृत्तिका

योग – सिद्धि शाम 05:42 तक तत्पश्चात व्यतीपात

राहुकाल – सुबह 09:30 से सुबह 10:56 तक

सूर्योदय -06:36

सूर्यास्त- 18:09

दिशाशूल – पूर्व दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।

आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।

शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28

शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम, 

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी आय को बढ़ाने के स्रोतों पर ध्यान देना होगा। आपकी इनकम तो बेहतर रहेगी, लेकिन खर्च अधिक रहने से आपको परेशानी अवश्य होगी। आपके मन में प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मनोरंजन भरे पल व्यतीत करेंगे। आप अपनी सुख सुविधाओं को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, जिस कारण ही आपके खर्चे बढ़ेंगे। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आय के स्रोतों को बढ़ाने वाला रहेगा। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी। आपको अपनी किसी पुरानी समस्याओं को लेकर कोई कष्ट उठाना पड़ सकता है। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप परिवार मे छोटे बच्चों के लिए कोई सरप्राइज या फिर खाने पीने की चीज लेकर आ सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्त भरा रहने वाला है। आप किसी काम को दूसरे के भरोसे न छोड़ें। भाई व बहनों से आपकी किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावना है, तभी आपके व्यवहार में बदलाव नजर आएगा। आप किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन आप किसी से कुछ नहीं कहेंगे। आपको अपनी जिम्मेदारियों को लेकर कोई समस्या सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप किसी काम को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो वह परेशानी दूर होगी। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है। यदि किसी काम को लेकर नाराजगी झेलनी पड़ रही थी, तो वह भी दूर हो सकती है। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी काम को लेकर सलाह की आवश्यकता होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाले हैं। आपके मन में प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। लोग आपकी बातों से खुश रहेंगे और वह आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेंगे। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा, उनको किसी सम्मान के मिलने से खुशी होगी। कार्यक्षेत्र में आप किसी से बहसबाजी में न पड़े, क्योंकि आपके बॉस से कोई चुगली लगा सकता है। जीवनसाथी यदि किसी बात को लेकर नाराज चल रही है, तो आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप भगवान की भक्ति में लीन रहेंगे, जिससे आपको मानसिक चिताओं से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। आप कोई काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। संतान के करियर में आपको किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, जिसके लिए आपको भागदौड़ भी अधिक रहेगी। आप अपनी माताजी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके बॉस आपके काम से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और आप अपने भाई व बहनों से किसी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपकी किसी धन संबंधित समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा। आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं, जिसमें आपको परिवार में भाइयों से भी कुछ धन लेना पढ़ सकता है, जो आपको आसानी से मिल जाएगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। यदि आपका धन कही रुका हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। नौकरी को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आप कोई बेहतर कदम उठा सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिलने से आपका मनोबल और बढ़ेगा और यदि आपके परिवार में बाहरी सदस्य किसी काम को लेकर कोई सलाह दे, तो आपको उसे पर अमल करना बेहतर रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए रहेगा। जो लोग राजनीति में कार्यरत हैं, उनकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ आपके ऊपर थोड़ा अधिक रहेगा। आपकी कोई नसों व मांसपेशियों से संबंधित समस्या यदि उभर रही है, तो उसके लिए आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेने की आवश्यकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मुलाकात करने आ सकता है, जिसमें आप पुराने गिले शिकवे न उखाड़ें, नहीं तो बेवजह का लड़ाई झगड़ा हो सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेंगे, उन्हें कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। आपका कोई करीबी आपके साथ कोई धोखा कर सकता है, इसलिए आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। धार्मिक कार्यक्रमों में भी खूब रुचि रहेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा, क्योंकि यदि आपने अपनी जेब का ख्याल रखे बिना खर्च किया, तो बाद में आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आप शान शौकत की वस्तुओं की खरीदारी पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आज अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको किसी नौकरी से संबंधित समस्या से छुटकारा मिलेगा, जिससे काम करने में भी खूब मन लगेगा। परिवार में नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपका कोई मित्र आपके लिए अच्छा निवेश प्लान लेकर आ सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप अपने घर के साथ साथ जरूरत के कामों पर भी अच्छा धन खर्च करेंगे। आप किसी के कहने में आकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट ना करें, क्योंकि आपके साथ धोखा होने की संभावना है। आपके सहयोगी कामो में आपका पूरा साथ देंगे। आपको किसी काम को लेकर ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है

Horoscope Today October 19, 2024 : Aaj ka Rashifal October 19, 2024 Read More »

img 6744 1

Horoscope Today October 18, 2024 : Aaj ka Rashifal October 18, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 18 October 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 18 अक्टूबर 2024

दिनशुक्रवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरातमहाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयनदक्षिणायन

ऋतुशरद ॠतु

मासकार्तिक (गुजरातमहाराष्ट्र अश्विन)

पक्षकृष्ण

तिथिप्रतिपदा दोपहर 01:15 तक तत्पश्चात द्वितीया

नक्षत्रअश्विनी दोपहर 01:26 तक तत्पश्चात भरणी

योगवज्र रात्रि 09:34 तक तत्पश्चात सिद्धि

राहुकालसुबह 10:57 से दोपहर 12:24 तक

सूर्योदय -06:36

सूर्यास्त– 18:10

दिशाशूलपश्चिम दिशा मे

व्रत पर्व विवरण

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाईझगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है। आप अपनी संतान को यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे पूरी अवश्य करेंगे। आपके पिताजी को आंखों से संबंधित समस्याएं यदि चल रही थी, तो उससे काफी हद तक राहत मिलेगी। परिवार में कोई सदस्य नौकरी को लेकर यदि लंबे समय से परेशान चल रहा था, तो वह समस्या भी दूर हो सकती है। आपको अपने किए गए कामों के लिए कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना होगा। आपके मानसम्मान में वृद्धि होगी। आपने यदि कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। घूमनेफिरने के दौरान आपको कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आपको अपने किसी मन की बात को किसी बाहरी व्यक्ति से साझा करने से बचना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर यदि टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर हो सकती है। आप अपने घर की रखरखाव के साथसाथ अपने ऊपर पूरा ध्यान देंगे। आपके रहनसहन के स्तर में भी आप बदलाव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि आपके सहयोगी आपके उन कामों को बिगड़ने की कोशिश करेंगे। मातापिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। मानसम्मान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको कामों को लेकर कुछ कठिनाइयां बनी रहेगी। यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा, क्योंकि आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। आपको काम को लेकर कुछ परेशान होना पड़ सकता है। आप किसी के भरोसे कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट ना करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है। आपको साझेदारी में कोई काम करने का पूरा लाभ मिलेगा। कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। मातापिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपनी संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको अपनी आय के स्रोतों पर पूरा ध्यान देना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मानसम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी अजनबी पर भरोसा थोड़ा सोच समझकर करें, क्योंकि वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी तरक्की में रही बाधाएं दूर होगी। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर सावधान रहकर आगे बढ़ना होगा और किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। संतान की तरक्की में रही बाधाएं दूर होगी। आपको अपने पिताजी से मन की बात कहने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी सेहत संबंधित समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। भौतिक सुखसुविधाओं में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। यदि आपका कोई काम अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता से भरा रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूर्ति हो सकती है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपका यदि कोई नया घर खरीदने का सपना लंबे समय से अटक रहा था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको कामों में यदि कोई गलतफहमी चल रही है, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करें। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको अपने प्रयासों में तेजी लाने की आवश्यकता है। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी बड़ी डील को लेकर यदि लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो उसे आप फाइनल कर सकते हैं। आपके मन में प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा। किसी काम को लेकर यदि आपके मन में संशय बना हुआ है, तो आप उसमें आगे ना बढ़ें। आपका कोई काम आपकी इच्छा के विरुद्ध हो सकता है। कारोबार में आपको कोई बड़ी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों का मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। आप किसी काम को लेकर लापरवाही ना बरतें, नहीं तो इससे समस्या हो सकती है। आपको अपने कीमती सामानों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि उनके चोरी होने का भय बना हुआ है। आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक मूड में नजर आएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की साथी से कुछ खटपट होने की संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ाईलिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। मातापिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि रहने वाला है आपको निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं वह साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आपकी तरक्की की राह में रही बाधाएं दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है। जिससे आप आसानी से पूरा कर सकेंगे। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थी यदि किसी परीक्षा को देने जा रहे हैं तो उसमें भी आसानी से उन्हे अच्छी सफलता मिल सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी और धन की भी आपके पास कोई कमी नहीं रहेगी। बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा, जिससे आपके सभी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे, लेकिन फिर भी आप अपने खर्चों पर थोड़ा ध्यान दें ताकि आप अपने भविष्य को लेकर कोई अच्छा इन्वेस्टमेंट कर सके। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील फाइनल करने का मौका मिलेगा। धार्मिक कामों में आपकी खूब रुचि रहेगी और परिवार के सदस्यों के साथ आप मिल बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे।

Horoscope Today October 18, 2024 : Aaj ka Rashifal October 18, 2024 Read More »

img 0483 1

Horoscope Today October 17, 2024 : Aaj ka Rashifal October 17, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 17 October 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 17 अक्टूबर 2024

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – अश्विन

पक्ष – शुक्ल

तिथि – पूर्णिमा शाम 04:35 तक तत्पश्चात प्रतिपदा

नक्षत्र – रेवती शाम 04:20 तक तत्पश्चात अश्विनी

योग – हर्षण 18 अक्टूबर रात्रि 01:42 तक तत्पश्चात वज्र

राहुकाल – दोपहर 01:51 से शाम 03:18 तक

सूर्योदय -06:36

सूर्यास्त- 18:11

दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। 

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2024, 2042 

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे|

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। यदि आप अनदेखी करेंगे तो बाद में आपको उसका खामियाजा उठाना पड़ेगा। आपकी यदि कोई बहुमूल्य चीज खो गयी थी, तो वह भी आपको मिल सकती है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानने की आवश्यकता है, क्योंकि वह आपके शत्रु के रूप में हो सकते हैं। आपको अपनी सुख-सुविधाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखें। खर्चो को लेकर आपको सावधान रहना होगा। आपके जीवनसाथी के स्वभाव में कुछ बदलाव आ सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। पारिवारिक व्यवस्था में आपसी प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ रिश्ते में आगे बढ़ेंगे, जो खुशी का कारण बनेगा। आप अपने घर नया वाहन को लेकर आ सकते हैं। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों को विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिल सकता है। आप यदि किसी से कोई लेनदेन करें, तो उसे पूरी लिखा पढ़ी करके ही करें, क्योंकि उसमें कोई नुकसान होने की संभावना है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों पर आपकी पूरी रुचि रहेगी। परिवार में यदि किसी सदस्य से कोई अनबन चल रही है, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आप किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या आएगी। आप अपने घर पर पूजा-पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आपके मन में कुछ उलझनें रहेगी, जिसको लेकर आप जीवनसाथी से बातचीत कर सकते हैं। आप अपने किसी सरकारी काम को कल पर न टालें, नहीं तो उसे पूरा करने में समस्या आएगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अशांतिपूर्ण रहने वाला है। किसी गलती के लिए आपको पछतावा हो सकता है। आपने यदि किसी से मांगकर वाहन चलाया, तो इससे किसी दुर्घटना के होने की संभावना है। आपको कोई काम को लेकर यदि समस्या आ रही थी, तो आप अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं को लेकर आपको बड़े सदस्यों से बातचीत करने होगी, तभी वह दूर हो सकती हैं। कोई पुराना मित्र आपसे किसी बात को लेकर बातचीत कर सकता है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से बेहतर रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों का दायरा और बढ़ सकता है। आप अपनी संतान के भविष्य को लेकर कोई इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करने वाले लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपकी कोई डील आपको अच्छा लाभ देगी और आपको अपने खानपान पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा, क्योंकि आपकी पेट संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं, जो आपको परेशान करेंगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। धन प्राप्ति के मार्ग बेहतर रहेंगे। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है। नौकरी के साथ-साथ आप किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए बेहतर रहेगी। आप अपने कामों को लेकर दूसरों पर डिपेंड ना रहें, नहीं तो उसमें आपको नुकसान अवश्य उठाना होगा। आपकी ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से खटपट हो सकती है, इसलिए आप शांत रहें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज के दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बिजनेस में आप खुद को बेहतर साबित करने की कोशिश तो करेंगे, लेकिन पार्टनर का आपसे कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। महत्वपूर्ण कामों को करने में आपको किसी से मदद लेनी पड़ सकती है। आपको पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप अपने बिजनेस में कुछ इन्वेस्टमेंट करने के बारे में प्लानिंग कर सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपको मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। बिजनेस में भी आपको यदि निवेश करना पड़े, तो आप बहुत ही सोच समझकर करें, नहीं तो समस्या बढ़ सकती है। आपकी यदि किसी सदस्य से कोई अनबन चल रही है, तो उसे आपको बातचीत के जरिए दूर करना होगा। वाहनों का प्रयोग आपको सावधान रहकर करना होगा, क्योंकि किसी दुर्घटना के होने की संभावना बन रही है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है, लेकिन आपकी अपनी इनकम को बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लाएंगे। राजनीति में यदि आप कदम बढ़ाना चाह रहे हैं, तो वहां भी आपके काफी मित्र बन सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है, नहीं तो उसमें गड़बड़ी होने की संभावना है। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। पिताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आपके घर का माहौल अशांतिपूर्ण रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी वाद-विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आपको किसी धार्मिक वाद-विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को भरपूर सहयोग मिलेगा। यदि आपका कोई लेनदेन से संबंधित धन फंसा हुआ था, तो वह भी दूर हो सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने कामों में कोई बदलाव न करें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको इनकम तो बेहतर रहेगी, लेकिन आपको अपने भविष्य को लेकर भी कोई प्लानिंग करनी होगी, क्योंकि खर्च बढ़ने से आप अपने काफी धन को खर्च कर सकते हैं। आपको अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ना होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अपने किसी मित्र की मदद से नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपके घर का माहौल बदल सकता है, जिसके लिए आपको मिल बैठकर बातचीत करने की आवश्यकता है,इसलिए कोई बात घर से बाहर न जाने दें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपका बिजनेस में धन फंसने की संभावना है, इसलिए आप कोई डील फाइनल करने से पहले सोच विचार अवश्य करें। किसी कानूनी मामले में आपको कागजों में कमी होने के कारण भागदौड़ लगी रहेगी। आपकी माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं। आपको किसी निवेश को करने से पहले थोड़ा सोच विचार करने की आवश्यकता है। सरकारी कामों में आपको कुछ देरी का सामना करना पड़ सकता है।

main qimg 02c11c00728c5f7a424feb5e560c2ec5

Horoscope Today October 17, 2024 : Aaj ka Rashifal October 17, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!