analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 0600 1

Horoscope Today October 11, 2024 : Aaj ka Rashifal October 11, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 11 October 2024

main qimg 0f1bde8f46aa224c459afa7b668635ab

main qimg d7bc959f7479311bcc2d83ba724d1dd0

वैदिक पंचांग

दिनांक – 11 अक्टूबर 2024

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – अश्विन

पक्ष – शुक्ल

तिथि – अष्टमी दोपहर 12:06 तक तत्पश्चात नवमी

नक्षत्र – उत्तराषाढा 12 अक्टूबर प्रातः 05:25 तक तत्पश्चात श्रवण

योग – सुकर्मा 12 अक्टूबर रात्रि 02:47 तक तत्पश्चात धृति

राहुकाल – सुबह 10:57 से दोपहर 12:25 तक

सूर्योदय -06:34

सूर्यास्त- 18:16

दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे

व्रत पर्व विवरण – महाष्टमी-दुर्गाष्टमी,सरस्वती बलिदान,महानवमी

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा, इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं|

आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। सोच समझ से आपके सभी काम आसानी से हल होंगे और आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे, इसलिए आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की भी प्लानिंग कर सकते हैं। छोटे बच्चों के साथ आप काफी समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करना होगा, नहीं तो आपकी समस्याएं बाद में बढ़ने लगेंगी। आप कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखें। आपका मन कामकाज में थोड़ा कम लगेगा। किसी बात को लेकर आपकी लोगों से खटपट होने की संभावना है। आप किसी वाद-विवाद की स्थिति में धैर्य बनाए रखें। किसी से कोई बात आपको सोच समझकर बोलनी होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरे एक्टिव रहेंगे, उन्हें किसी की सलाह पर चलने से बचना होगा। आप धार्मिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी साख और संबंधों में वृद्धि होगी। आपको काम को लेकर अधिक थकान रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। आपके मनचाहे खर्च भी आपको परेशान कर सकते हैं, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों का कोई नया टैलेंट जाग सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपका धन यदि कहीं फंसा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। महिला मित्रों से आपको सावधान रहना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आप अपने खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे, क्योंकि वह आज बढ़ सकते हैं। आपकी किसी गलती के लिए कार्यक्षेत्र में आपको अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। यदि आप कहीं घूमने फिरने जा रहे हैं, तो उसमें आप अपने कामों पर पूरा ध्यान दें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज -मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको प्रमोशन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह भी आपको मिलने की संभावना है। आपको किसी से कोई वादा सोच समझकर करना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। यदि आपकी कोई मन की इच्छा अटकी हुई थी, तो वह आज बाहर आ सकती है। आपको अपने सहयोगियों से कोई भी बात सोच समझकर बोलनी होंगी। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आप अपने शौक की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। कोई लेनदेन यदि लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो वह आज हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलेंगे। परिवार के सदस्यों को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपके किसी सहयोगी से काम को लेकर खटपट होने की संभावना है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आपको महिला मित्रों से सावधान रहना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपके मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जीवनसाथी के करियर में चल रही समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी। आपको किसी काम को लेकर ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। आपके विरोधी सतर्क रहेंगे, लेकिन उन्हें आप आसानी से मात दे सकेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। सोच समझ से आप कोई ऐसा निर्णय ले सकते हैं, जिससे कार्यक्षेत्र में लोग हैरान रहेंगे। आपको प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट थोड़ा सोच समझकर करना होगा। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको अपने पिताजी से कोई बात थोड़ा सोच समझकर कहना होगा। विद्यार्थियों में कुछ नया करने की रुचि जाग सकती है। आपके पारिवारिक जीवन में प्रेम और स्नेह बना रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। यदि आपको किसी बात को लेकर टेंशन या उलझन चल रही थी, तो उससे आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आपकी संतान भी आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकती है और कार्यक्षेत्र में भी आपको अपने कामों को लेकर ज्यादा समस्या नहीं आएगी। आपके सभी काम आसानी से पूरे होते चले जाएंगे। आप कुछ समय रिलैक्स करने की कोशिश करेंगे, जिससे आपको अच्छा फील होगा। जीवनसाथी किसी बात को लेकर आपकी तारीफ कर सकते हैं, जिससे आपके बीच प्रेम और बढ़ेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपके मन में किसी बात को लेकर यदि अनबन चल रही है, तो उसके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने के बारे में आप थोड़ा सोच समझ कर ही आगे बढ़ें, क्योंकि आप किसी की दी गई सलाह पर चलेंगे, तो बाद में आपको पछतावा होगा। कोई पुराना लेनदेन आपको परेशान कर सकता है, जिसके लिए आपको अपने भाइयों से बातचीत करनी होगी। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने से आपके कुछ न विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको बिजनेस में भी अच्छे लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। आपके मन में किसी नए काम को लेकर हलचल रहने वाली है। घर में आप किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी में व्यस्त नजर आएंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप कोई ऐसी बात ना बोले, जो उन्हें बुरी न लगे, नहीं तो रिश्ते में दरार आने की संभावना है। संतान की तरक्की करते देख आपको खुशी होगी, उनकी नौकरी से संबंधित समस्या भी समाप्त होगी।

Horoscope Today October 11, 2024 : Aaj ka Rashifal October 11, 2024 Read More »

img 0598 1

Horoscope Today October 10, 2024 : Aaj ka Rashifal October 10, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 10 October 2024

main qimg 6fdbed0c91e2bfcd3f5aee2508e604b5

main qimg d7bc959f7479311bcc2d83ba724d1dd0

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 10 अक्टूबर 2024

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – अश्विन

पक्ष – शुक्ल

तिथि – सप्तमी दोपहर 12:31 तक तत्पश्चात अष्टमी

नक्षत्र – पूर्वाषाढा 11 अक्टूबर प्रातः 05:41 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा

योग – अतिगण्ड 11 अक्टूबर प्रातः 04:37 तक तत्पश्चात सुकर्मा

राहुकाल – दोपहर 01:54 से शाम 03:22 तक

सूर्योदय -06:33

सूर्यास्त- 18:17

दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे

व्रत पर्व विवरण – सरस्वती पूजन

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। 

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28

शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने खर्चों को कंट्रोल करके चलना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ेंगी और खर्चे आपको परेशान करेंगे। आप किसी मामले में बाहरी व्यक्ति से सलाह न लें, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है। किसी जरूरी काम को लेकर आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज आप माता पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे, जिससे आप उनकी कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर भी बातचीत कर सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन कामों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपकी किसी मां की इच्छा के पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें अपने प्रयास जारी रखने होंगे, तभी कोई सफलता मिलेगी। आपका किसी मित्र से किसी पुरानी बात को लेकर वाद-विवाद होने की संभावना है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। आपके स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। परोपकार के कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है, तभी आपका काम पूरा हो सकेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेंगी, क्योंकि आपके मन में प्रेम व स्नेह बना रहेगा। 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपको अपने खर्चों को लेकर टेंशन रहेगी। आप किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोले, क्योंकि उस बात को लेकर भी वाद-विवाद होने की संभावना है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप अपने जरूरी कामों को लेकर योजना बनाकर चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम और स्नेह बना रहेगा। माता-पिता आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आपको अत्यधिक धन कमाने के चक्कर में किसी गलत राह पर आगे नहीं बढ़ना है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए कई स्रोतों पर पूरा ध्यान देंगे। लेन-देन के मामले में आपको सावधान रहना होगा। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ा टेंडर प्रयास के बाद ही सफल होगा, नहीं तो वह लटक सकता है। अविवाहित जातकों के जीवन में खुशियां आ सकती हैं। आपको अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको किसी नए मकान या वाहन की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आपको किसी काम को लेकर धैर्य बनाकर चलना होगा, तभी आपके काम पूरे होंगे, नहीं तो वह अधूरे रह सकते हैं। आपको किसी महत्वपूर्ण काम पर पूरा ध्यान देना होगा। भाई-बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी नए काम में सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। आपको अपनी पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देना होगा, क्योंकि बेवजह के कामों में घुसने के कारण आपका ध्यान इधर-उधर लगेगा। परिवार में किसी सदस्य से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। घर गृहस्थी में आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपने किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे और आपको अपने किसी मित्र के लिए भी कुछ रूपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर ज्यादा परेशान ना हो, क्योंकि आपका डूबा हुआ धन मिलने के पूरी संभावना है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज के दिन आप किसी वाद-विवाद में न रहें, नहीं तो उससे आपको समस्या हो सकती है। आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा सोच विचारकर चलना होगा। आपने यदि दूसरों की बातों में आकर कहीं निवेश किया, तो उससे आपको बाद में नुकसान उठाना पड़ेगा। आपको किसी से कोई वादा सोच समझकर करना होगा। किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। आपकी किसी से कहासुनी होने की संभावना है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी से बहुत ही सोच समझकर कोई बात बोले।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा, जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है। माताजी की सेहत में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपके मन में उथल-पुथल बनी रहेगी। परिवार में किसी काम को लेकर आपको योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपकी कई गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है, जिसके लिए आपको उनसे माफी भी मांगनी होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए टेंशन भरा रहने वाला हो सकता है। किसी नए काम की शुरुआत करने में आपको कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएगा। आप किसी को भी धन उधार बिल्कुल ना दें, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना भी बहुत कम है। काम को लेकर आप योजना बनाकर चले, क्योंकि आपका काम अटकते अटकते ही पूरे होंगे। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आय को बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी आय के स्रोत बढ़ने से खुशी होगी। आप अपनी इनकम पर पूरा ध्यान देंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी, क्योंकि जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आपकी काफी सारी समस्याएं आसानी से हल हो जाएंगी, जिनको लेकर आपको ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देना होगा, जिन्हें आप आसानी से पूरा कर सकेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज आपको अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको यदि किसी काम को लेकर टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। सेहत को लेकर चली रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग कुछ नए संपर्कों का लाभ उठाएंगे। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपकी संतान नौकरी में बदलाव कर सकती है, जो उनके लिए अच्छी रहेगी

Horoscope Today October 10, 2024 : Aaj ka Rashifal October 10, 2024 Read More »

Horoscope Today October 09, 2024 : Aaj ka Rashifal October 09, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 09 October 2024

main qimg 4a514f534299126398d20275c2ab74a3

main qimg 6fdbed0c91e2bfcd3f5aee2508e604b5

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 09 अक्टूबर 2024

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – अश्विन

पक्ष – शुक्ल

तिथि – षष्ठी दोपहर 12:14 तक सप्तमी

नक्षत्र – मूल 10 अक्टूबर प्रातः 05:15 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा

योग – सौभाग्य सुबह 06:37 तक तत्पश्चात शोभन

राहुकाल – दोपहर 12:26 से दोपहर 01:54 तक

सूर्योदय -06:33

सूर्यास्त- 18:17

दिशाशूल – उत्तर दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। संतान को किसी पुरस्कार के मिलने से आपका मन खुश रहेगा। आप किसी से धन उधार लेने से पहले सोच विचार अवश्य करें, क्योंकि आपको उसे वापस देने में समस्या आएगी। आप किसी काम को यदि भाग्य के भरोसे छोडे़ंगे, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। आप कहीं यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। माता-पिता आपको पारिवारिक समस्याओं को लेकर आपसे बातचीत करेंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर चलने के लिए रहेगा। किसी अजनबी पर आप भरोसा सोच समझकर करें। आपको यदि कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आपके कामों को लेकर आपके भाई आपको कोई सलाह देंगे, तो बिजनेस में आपकी कोई बड़ी समस्या दूर हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रॉपर्टी संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको बिजनेस में भी अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपका कोई शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा। कार्यक्षेत्र में आप कामों को लेकर योजना बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपके कुछ विरोधी आज सतर्क रहेंगे, जिनसे आपको बचने की आवश्यकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने व्यापार को संवारने की पूरी कोशिश करेंगे। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। संतान को तरक्की करते देखा आपको खुशी होंगी, जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, वह अपनी कोशिशे जारी रखें। जीवनसाथी को आज प्रमोशन मिल सकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है, जिससे आपकी खटपट होने की संभावना है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आपको किसी ने पद की प्राप्ति हो सकती है। आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है, जो आपको समस्या देगा। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में अच्छी महारथ हासिल हो सकती है। आप अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। आपको अपने खर्चों पर ध्यान देना होगा और आपका कोई प्रोजेक्ट यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को किसी नए काम को करने का मौका मिल सकता है, लेकिन आप ज्यादा परेशान ना हो।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी से मांग कर वाहन चलाना नुकसान देगा। आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। माता-पिता आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आपकी सेहत को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आपके विरोधी आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे। आप अपनी इनकम को बढ़ाने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसमें उन्हें सफलता मिलने की संभावना है। आप किसी नए घर खरीदने के लिए कोई लोन आदि भी ले सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपके मन में किसी बात को लेकर संशय रहने की संभावना है। परिवार में कोई सदस्य आपसे किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़े में पड़ सकता है। आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई सफलता हासिल हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। आज आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोग कामों को लेकर सावधान रहें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। किसी से कोई बातचीत थोड़ा सोच समझकर करें, क्योंकि इससे उन्हें आपके किसी कमी का पता चल सकता है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह अपने साथी के साथ रिश्ते में आगे बढ़ेंगे, जिससे परिवार के सदस्य द्वारा भी मंजूरी मिलने की संभावना है। आप परोपकार के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा का हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। आपको किसी काम को लेकर आलस्य दिखाना भारी पड़ सकता है, जिससे आपका काम लटकाने की संभावना है। घूमने फिरने की आप योजना बना सकते हैं। आपको अपने पिताजी से संपत्ति को लेकर कोई जरूरी जानकारी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी से बेवजह उलझने से बचना होगा, क्योंकि आपकी टेंशन बढे़गी। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको किसी कानूनी मामले में जीत मिलने की संभावना है। शेयर मार्केट से जुड़े लोग भी अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आप यदि किसी काम को लेकर कोई जोखिम उठाएंगे, तो उसमें आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आप जीवनसाथी को कहीं शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। आपको अपने परिवार के सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करना होगा। आपको यदि कोई परीक्षा संबंधित समस्या चल रही थी तो उससे भी काफी हद तक राहत मिलेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर आप टेंशन में रहेंगे, क्योंकि आपको अपने बॉस से कुछ खटपट होने की संभावना है। आपको किसी मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा, नहीं तो उसमें भी आपको समस्या हो सकती है। संतान आपकी बातों पर खरी उतारेगी। आध्यात्म के कार्य से जुड़कर आपका मन खुश रहेगा। आपको कोई बात जीवनसाथी से गुप्त नहीं रखनी है, नहीं तो वह दोनों के बीच लड़ाई झगड़े हो सकते हैं।

Horoscope Today October 09, 2024 : Aaj ka Rashifal October 09, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!