Daily Horoscope Panchang

img 7826 1

Horoscope Today September 06, 2024 : Aaj ka Rashifal September 06, 2024

main qimg 5a3acd8553d1407914386e6b1a32179e

Horoscope Today: Astrological prediction for 06 September 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 06 सितम्बर 2024

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – भाद्रपद

पक्ष  शुक्ल

तिथि  तृतीया शाम 03:01 तक तत्पश्चात चतुर्थी

नक्षत्र  हस्त सुबह 09:25 तक तत्पश्चात चित्रा

योग  शुक्ल रात्रि 10:15 तक तत्पश्चात ब्रह्म

राहुकाल – सुबह 11:03 से दोपहर 12:37 तक

सूर्योदय -06:24

सूर्यास्त- 18:48

दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2021, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैंक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। व्यापार कर रहे लोग किसी के साथ कोई साझेदारी कर सकते हैं, जो उनके लिए अच्छी रहेगी। आपके घर में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी, जिससे आपको लाभ होगा। आपको ऑफिस में अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने आसपास के लोगों से भी आसानी से काम निकलवा सकेंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे। आप किसी डिनर डेट पर भी जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप अपनी सुख सुविधाओं को पूरा करने को लेकर योजना बनाएंगे। व्यापार में भी आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आप अपनी सेहत के प्रति कोई लापरवाही ना बरतें। यदि आपको कुछ मौसमी बीमारियां चल रही है, तो आप उनमें ढील ना दें, जो व्यापारी विदेशों से व्यापार करते हैं, उन्हें किसी काम को लेकर समस्या आ सकती है। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, नहीं तो परिवार का कोई सदस्य आपसे नाराज हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप किसी की सुनी सुनाई बातों में ना आएं और आर्थिक स्थिति को लेकर यदि आपको कोई टेंशन चल रही है, तो वह भी दूर होगी। आपने यदि किसी मित्र या बैंक, व्यक्ति, संस्था से धन उधार लेने की प्लानिंग की है, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। बिजनेस में आप किसी योजना को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो उसमें आपको अच्छा लाभ देगी। आपको किसी नुकसान में पड़ने से बचना होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है और आपके कामों को पूरा करने में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आपके पिताजी को कोई पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। जीवनसाथी अपनी नौकरी में व्यस्त रहेंगे, जिस कारण वह अपने परिवार की जिम्मेदारियां को कल पर टालने की कोशिश करेंगे। यदि आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो, तो आप कोई पुरानी बात ना उखाड़े, नहीं तो लड़ाई झगड़ा बढ़ सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बिजनेस में योजनाओं को बनाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने काम को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपकी संतान आपसे किसी काम को लेकर बातचीत कर सकती है। आपको अपने सहयोगियों से मन की बातों को लेकर बातचीत करनी होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा है, तो वह दूर होगा। आपको अपने किसी मित्र की याद सता सकती हैं। आप अपने खर्चों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको किसी यात्रा पर जाना बेहतर रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। यदि आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कुछ धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। आपके परिवार में कोई सदस्य किसी बात को लेकर नाराज रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे और अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपनी संतान के करियर को लेकर कोई फैसला ले सकते हैं। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहना होगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। आपको जीवनसाथी के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। आप किसी के कहने में आकर कोई काम ना करें, नहीं तो उसमें आपसे गलती होने की संभावना है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर संयम रखने की आवश्यकता है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आप अपने पिताजी से किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से चल रही अनबन बातचीत के जरिए दूर होगी। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। आपका कोई बचपन का मित्र आपसे मिलने आ सकता है। आपको अपने खर्चों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपका कोई मित्र आपसे किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकता है। परिवार में आपके ऊपर जिम्मेदारियां का बोझ अधिक रहेगा। आप अपनी संतान के लिए किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आपने कोई लेनदेन किया, तो वह आपको परेशान करेगा, क्योंकि इससे आपके आपसी रिश्तों में समस्याएं बढ़ेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपको लेनदेन बहुत ही सोच विचार कर करने होंगे। यदि अपने ससुराल पक्ष की किसी व्यक्ति से लेनदेन किया, तो इससे आपके आपसी रिश्तों में दूरियां आने की संभावना है। आपका किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिसके लिए आपको माफी भी मांगनी पड़ सकती है। जीवनसाथी को कोई पेट से संबंधित समस्या रहेगी। विद्यार्थी यदि किसी नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो वह उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आपको किसी काम के चलते अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी खूब रुचि रहेगी। आप अपने किसी काम को लेकर मनमर्जी ना चलाएं, नहीं तो इससे आपके काफी काम लटकने की संभावना है। आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप किसी नए वाहन के खरीदारी करना चाहते हैं, तो उसमें आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है और आप अपनी आय को बढ़ाने पर पूरा ध्यान देंगे, जिसके लिए आप कुछ नई जगह निवेश करने के बारे में भी सोचेंगे। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। भाग्य के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं काफी हद तक दूर होंगी, जिससे आप एक दूसरे के और करीब आएंगे। आपको किसी काम को लेकर यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है।

Horoscope Today September 06, 2024 : Aaj ka Rashifal September 06, 2024 Read More »

img 0162 1

Horoscope Today September 05, 2024 : Aaj ka Rashifal September 05, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 05 September 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 05 सितम्बर 2024

दिन –  गुरूवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – भाद्रपद

पक्ष – शुक्ल

तिथि  द्वितीया दोपहर 12:21 तक तत्पश्चात तृतीया

नक्षत्र  हस्त पूर्ण रात्रि तक

योग  शुभ रात्रि 09:08 तक तत्पश्चात शुक्ल

राहुकाल – दोपहर 02:11 से शाम 03:44 तक

सूर्योदय -06:24

सूर्यास्त– 18:49

दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे

व्रत पर्व विवरण – सामवेद उपाकर्म,शिक्षक दिवस

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारियों से भरा रहने वाला है। आपके मन में कुछ बेवजह की उलझनें और तनाव होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में भी आप मन मुताबिक काम ना मिलने से थोड़ा परेशान रहेंगे। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में देरी हो सकती है, जिसके लिए आप अपने मित्र से बातचीत कर सकते हैं। आपको कहीं घूमने फिरने जाते समय अपने पिताजी से पूछकर जाना बेहतर रहेगा। आपको किसी परिवार के सदस्य की सेहत की चिंता सता सकती है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आपको किसी काम को करने से पहले सोच विचार अवश्य करना होगा। आपको किसी बात को लेकर यदि क्रोध आए, तो फिर भी आप किसी से कोई ऐसी वैसी बात ना बोले। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको अपने किसी मित्र की कोई बात बुरी लग सकती है। आपको कोई जोखिम भरा काम करने से बचना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका डूबा हुआ धन आपको मिलने की संभावना है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को सोच समझकर धन लगाना होगा। आप किसी घर, मकान, दुकान आदि के खरीदारी की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको धन की कमी के कारण कोई लोन आदि लेना पड़ सकता है। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित था, तो आपको उसमें कोई समस्या हो सकती है, जिसके लिए आपको भागदौड़ करनी होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कारोबार में आपको बड़ा ऑर्डर मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम को करने की योजना बना सकते हैं। आप अपने पिताजी से कुछ जरूरी कामों को लेकर टिप्स ले सकते हैं, जिससे आप अपने बिजनेस में आगे बढ़ेंगे। आपकी किसी गलती को लेकर आपको पछतावा रहेगा। मित्रों के साथ आप किसी पार्टी आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी और कहीं घूमने फिरने जाने से पहले आपको अपने सामानों की सुरक्षा अवश्य करनी होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपका कारोबार पहले से अच्छा रहेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी, लेकिन आप अपनी संतान से किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। आपके दिए गए सुझावों का कार्यक्षेत्र में खूब स्वागत होगा और आप अपने घर परिवार में सुख सुविधाओं पर ज्यादा ध्यान देंगे, जिसमें आप धन भी अच्छा खासा खर्च करेंगे। आपको कुछ बचत की योजना भी बनानी होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपने कार्यक्षेत्र में कोई परिवर्तन करने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने कामों को लेकर किसी पर ज्यादा डिपेंड नहीं रहना है। परिवार में सदस्यों में कोई खटपट चल रही थी, तो वह दूर होगी और रिश्तों में मजबूती आएगी। आपका कोई पुराना लेनदेन आपको परेशान करेगा। आप नौकरी में अपने कामों में कोई डील दे सकते हैं, जिस कारण आपके बॉस आपसे नाराज रहेंगे। आपका मन इधर-उधर के कामों में ज्यादा लगेगा, जिससे आपके काम लटकाने की संभावना है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर समस्या रहेगी और आपके मन में भी उथल-पुथल बनी रहेगी। आपको यदि कोई पारिवारिक समस्या लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो आप उसे दूर करने के लिए परिवार के सदस्यों को बिठाकर बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। आप किसी नए वाहन के खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। नौकरी में बदलने का यदि आप प्रयास कर रहे हैं, तो आपको किसी पुराने छोड़ी हुई नौकरी का ऑफर आने की संभावना है, लेकिन आप उसमें भी थोड़ा सोच समझकर की कदम बढ़ाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, जो विद्यार्थी किसी नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, वह आज आवेदन कर सकते हैं। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच विचार करके करनी होगी, नहीं तो उन्हें आपकी बात बोली लग सकती है। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपको आज अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता रहेगी, क्योंकि यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपके ऊपर जिम्मेदारियां अधिक रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ कुछ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को इस सप्ताह अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मौज मस्ती भरे पहले व्यतीत करेंगे। आपको किसी काम को लेकर अपनी बुद्धि और विवेक का पूरा इस्तेमाल करना होगा। आपको किसी काम के चलते अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप अपने पारिवारिक जिम्मेदारियां को लेकर थोड़ा सतर्क रहेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। परिवार में लोगों का भरोसा आप आसानी से जीत पाएंगे। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी कुछ नए कामों के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। जीवनसाथी के व्यवहार को लेकर आपकी उनसे खटपट रहेगी। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने को मिल सकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आज का दिन आनंदमय रहेगा। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप किसी नए काम को शुरू करने के लिए अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपनी सेहत को लेकर कोई चिंता हो सकती है, जिसमें आप डील बिल्कुल ना दें। पारिवारिक जिम्मेदारियां को आपको समय रहते पूरा करना होगा। आपको किसी बात को लेकर बेवजह टेंशन नहीं लेनी है।

Horoscope Today September 05, 2024 : Aaj ka Rashifal September 05, 2024 Read More »

img 8083 1

Horoscope Today September 03, 2024 : Aaj ka Rashifal September 03, 2024

main qimg 0041772743a6ca134d72c7adcf1172af

Horoscope Today: Astrological prediction for 03 September 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 03 सितम्बर 2024

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – भाद्रपद (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार श्रावण)

पक्ष – कृष्ण

तिथि  अमावस्या सुबह 07:24 तक तत्पश्चात प्रतिपदा

नक्षत्र  पूर्वाफाल्गुनी 04 सितम्बर रात्रि 03:10 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी

योग – सिद्ध शाम 07:05 तक तत्पश्चात साध्य

राहुकाल – शाम 03:45 से शाम 05:19 तक

सूर्योदय -06:23

सूर्यास्त– 18:51

दिशाशूल – उत्तर दिशा मे

व्रत पर्व विवरण – मंगलागौरी पूजन (अमावस्यांत),अमावस्यांत श्रावण मास समाप्त

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं भाई और शुभ आशीष 

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरी पेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा नाम कमाएंगे। कारोबार में आपको लाभ के अवसरों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको अपने कामों को लेकर कुछ जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी नए काम को करना बेहतर रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आने वाला है। आज आपको किसी के कहने में आकर धन खर्च करना पड़ेगा, लेकिन आप अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर आपको धन निवेश करने के प्लानिंग करेंगे। बिजनेस में आपको कोई कदम जल्दबाजी में उठाने से बचना होगा, नहीं तो उसमें आपसे गड़बड़ी हो सकती हैं। आप किसी रुके हुए काम को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में किसी काम के पूरा होने से पुरस्कार भी मिल सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों की गति पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको अपने साथियों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा है, तो उसके लिए आप अनुभवी व्यक्तियों से सलाह की आवश्यकता होगी। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे और धार्मिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी छवि और निखरेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको फिजूलखर्ची पर रोक लगाने की आवश्यकता है। आपका यदि कोई नुकसान होगा, तो वह भी दूर हो सकता है। आप अपनी शान शौकत की चीजों पर अच्छा धन व्यय करेंगे। प्रेम जीवन में आपको साथी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपको कुछ झगड़ालु लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके खर्चे तो बढ़ेंगे, लेकिन आपको परेशानी ज्यादा नहीं देंगे। आप अपने कामों को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं दिखाएंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय बहुत ही सोच विचारकर लेने के लिए रहेगा। आपको आवेश में आकर कोई निर्णय नहीं लेना है। आपके दिये गये सुझावों का स्वागत होगा, जो आपको खुशी देगा। भाई व बहनों से चल रही समस्याएं दूर होंगी और पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। आपका लंबे समय से रुका हुआ धन आपको मिलने की संभावना है। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कुछ बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आप बेवजह के खर्चो को करने से बचें। कार्यक्षेत्र में आप अपने शत्रुओं को आसानी से मात दे सकेंगे। आज आपका बेवजह का नुकसान हो सकता है। आपको अपने खर्चो को कंट्रोल में लाने की आवश्यकता है। पारिवारिक मुद्दों को आप मिलजुलकर निपटा पायेंगे क्योंकि किसी काम में बेवजह का तनाव रहने की संभावना है। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगेगी, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको किसी कारोबार से जुड़े मामले में डील देने से बचना होगा। आपकी कुछ नए कामों के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। यदि आपने किसी से कोई वादा किया था,तो आपको उसे भी समय रहते पूरा करना होगा। आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे सकेंगे। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको राजनीति में भी कदम बढ़ाने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में रोमांस भरपूर रहेगा और साथी को एक दूसरे के साथ घूमना पसंद आएगा। आप किसी बात को लेकर उसे बेवजह झूठ न बोले। आपको अपनी संतान के करियर की चिंता रहेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है, जो उन्हें खुशी देगा और आपको कामों में जल्दबाजी करने के कारण कोई गड़बड़ी कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सेहत में यदि समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा। बिजनेस में आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपको अपने किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए अपने किसी मित्र से बातचीत करनी होगी। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपको अपने किसी काम को लेकर यदि समस्या आ रही थी, तो वह दूर होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप बाकी कामों में अच्छा नाम कमाएंगे। आप सेहत में आज कुछ गिरावट आ सकती है, जो आपको समस्या देगी। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप कोई भी ऐसा काम ना करें, जो आपको आपको समस्या दे। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपका बिजनेस पहले से ग्रो करेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की साख चारों ओर फैलेगी और आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन होने की संभावना है। आप किसी वाद-विवाद में ना पड़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी काम को लेकर समस्या हो सकती है, जिससे आपको दूर रहने की आवश्यकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आपको अपने आसपास रहने से सावधान रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो आप उसे अपने अनुभव से पूरा करके देंगे, जिससे आपके बॉस भी आपसे खुश रहेंगे। आपको किसी वाद विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। भाई बहनों से आपकी खूब पटेगी। आपको आज किसी काम को लेकर यदि तनाव चल रहा है, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करे

Horoscope Today September 03, 2024 : Aaj ka Rashifal September 03, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!