Daily Horoscope Panchang

f0135391 1670 4545 859c 1ef032a6b256

Horoscope Today November 21 2025 : Aaj ka Rashifal November 21 2025

f0135391 1670 4545 859c 1ef032a6b256

Horoscope Today: Astrological prediction for 21 November 2025

For consultation Booking visit:-www.analystastro.com
https://superprofile.bio/bookings/astroanalyst

वैदिक पंचांग
ंक – 21 नवम्बर 2025
दिन – शुक्रवार*
विक्रम संवत 2082
शक संवत -1947
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – हेमंत ॠतु
मास – मार्गशीर्ष
पक्ष – शुक्ल
तिथि – प्रतिपदा दोपहर 02:47 तक तत्पश्चात द्वितीया
नक्षत्र – अनुराधा दोपहर 01:56 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा
योग – अतिगण्ड सुबह 10:44 तक तत्पश्चात सुकर्मा
राहुकाल – सुबह 11:02 से दोपहर 12:24 तक
सूर्योदय – 06:54
सूर्यास्त – 05:54
दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे

िनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
आपका जन्मदिन: 21 नवंबर

दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

परिवार: दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

करियर: नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

कारोबार: नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए मेहनत का फल लेकर आया है। आपकी नेतृत्व क्षमता सबको प्रभावित करेगी। काम में आपकी ऊर्जा और तेजी देखकर लोग आपकी तारीफ़ करेंगे। टीमवर्क से बड़ा फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। रिश्तों में थोड़ी नरमी रखें। अहंकार किसी भी छोटी बात को बड़ा बना सकता है। तनाव या सिरदर्द हो सकता है, इसलिए थोड़ा समय निकालकर योग-ध्यान जरूर करें।

वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: लाल
आज आप मानसिक रूप से काफी शांत और स्थिर महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे पर नया निवेश करने में जल्दबाज़ी न करें। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। पेट से जुड़ी छोटी परेशानी हो सकती है, इसलिए खाने में सादगी रखें।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: सफेद
आज आपकी बात करने की कला और सामाजिकता आपको फायदा देगी। नए लोगों से मिलने का एक अच्छा अवसर बना सकता है। यात्रा भी संभव है। मीडिया, मार्केटिंग, लेखन या कम्युनिकेशन वाले लोगों का दिन खास रहेगा। भाई-बहनों का साथ मिलेगा, वैवाहिक जीवन में हल्का-फुल्का मजाक माहौल को खुशनुमा बनाएगा। यात्रा के दौरान सावधानी रखें।

कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: पीला
आप आज भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। घर-परिवार पर ध्यान ज्यादा रहेगा। ऑफिस में काम पर फोकस रखें, छोटी-छोटी बातों पर बहस से बचें। प्रॉपर्टी से जुड़ी किसी काम में लाभ मिल सकता है। माता का आशीर्वाद और परिवार का साथ आपके लिए ऊर्जा का काम करेगा। पानी के पास समय बिताने से मन शांत होगा।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: गुलाबी
आत्मविश्वास और रचनात्मकता आज अपने चरम पर रहेगी। लक्ष्य पूरे करने का उत्साह आपको आगे बढ़ाएगा। बॉस आपसे खुश रहेंगे और नेतृत्व का मौका मिल सकता है। साथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। बच्चों से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। ऊर्जा अच्छी रहेगी।

कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: नीला
आज आपको अनुशासन और व्यवस्थित तरीके से काम करने की ज़रूरत है। काम को टालकर न रखें, जितना ध्यान लगाएंगे उतना अच्छा परिणाम मिलेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। संबंधों में हल्का तनाव हो सकता है, लेकिन धैर्य आपको स्थिति संभालने में मदद करेगा। चिंता से दूर रहें, योग फायदेमंद रहेगा।

तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: पीला
आज का दिन रिश्तों, साझेदारी और संतुलन पर केंद्रित रहेगा। किसी नए पार्टनर या सहयोग से लाभ मिलने के योग हैं। टीम में काम करने से अच्छे परिणाम आएंगे। जीवनसाथी आपकी सबसे बड़ी ताकत बनकर साथ खड़ा रहेगा। भोजन संतुलित और हल्का रखें।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: केसरी
आज आप थोड़े गहरे विचारों में डूबे रहेंगे। अचानक कोई लाभ भी मिल सकता है और कोई छोटा नुकसान भी इसलिए सतर्क रहें। पुराने काम आसानी से पूरे होंगे। इंजीनियरिंग वाले छात्रों को मेहनत बढ़ानी होगी। प्यार के लिए यह दिन अच्छा है, मन की बात साझा करें। प्राइवेट/गुप्त रोगों को हल्के में न लें।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: हरा
आज भाग्य आपका साथ देगा। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और यात्रा का योग भी है। पढ़ाई, रिसर्च या उच्च शिक्षा वाले लोगों के लिए शुभ दिन है। नौकरी में पदोन्नति का अवसर मिल सकता है। दोस्त और बुजुर्ग आपकी मदद करेंगे। लंबी यात्रा में स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
आप आज अपनी छवि और करियर पर ज्यादा ध्यान देंगे। मेहनत से ही सफलता का रास्ता बनेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी अच्छा समय है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिससे थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। घुटनों और जोड़ों के दर्द पर ध्यान दें।

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: सफेद
आज आपका दिमाग नए और अनोखे विचारों से भरा रहेगा। सामाजिक कामों में भी रुचि बढ़ेगी। आय के नए साधन खुल सकते हैं। टेक्नोलॉजी या साइंस से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ समय बिताना आपको नई दिशा देगा। दिनचर्या को संतुलित रखें।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: गुलाबी
आज आपका अंतर्ज्ञान बढ़ेगा। जो भी मन कहे, उस पर भरोसा कर सकते हैं। खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें, लेकिन रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना भी है। साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। पानी से जुड़ी बीमारी या एलर्जी से सावधान रहें।

Horoscope Today November 21 2025 : Aaj ka Rashifal November 21 2025 Read More »

img 3700 1

Horoscope Today November 20 2025 : Aaj ka Rashifal November 20 2025

Horoscope Today: Astrological prediction for 20 November 2025

For consultation Booking visit:-www.analystastro.com
https://superprofile.bio/bookings/astroanalyst

वैदिक पंचांग
दिनांक – 20 नवम्बर 2025
दिन – गुरूवार
विक्रम संवत 2082
शक संवत -1947
अयन – दक्षिणायन
ॠतु – हेमंत ॠतु
मास – मार्गशीर्ष (गुजरात-महाराष्ट्र कार्तिक)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – अमावस्या दोपहर 12:16 तक तत्पश्चात प्रतिपदा
नक्षत्र – विशाखा सुबह 10:58 तक तत्पश्चात अनुराधा
योग – शोभन सुबह 09:53 तक तत्पश्चात अतिगण्ड
राहुकाल – दोपहर 01:47 से शाम 03:10 तक
सूर्योदय – 06:53
सूर्यास्त – 05:54
दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे
व्रत पर्व विवरण- मार्गशीर्ष अमावस्या
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
आपका जन्मदिन: 20 नवंबर

दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल


करियर: लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।

परिवार: पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।

सेहत: स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा।

सलाह: बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें।

मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर थोड़ा धैर्य और संयम दिखाने की आवश्यकता है। यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप रहें, लेकिन बिजनेस में आपको अच्छे कामों से एक नई पहचान मिलेगी। जीवनसाथी भी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आप अपनी किसी गलती को दोबारा ना दोबाराएं, नहीं तो आपके बॉस से आपको डांट खानी पड़ सकती है।

वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: लाल
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। बिजनेस में कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा, जो उनको काम को लेकर कुछ नया टिप्स देंगे। जीवनसाथी को भी नौकरी में प्रमोशन आदि मिल सकता है। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी आपके किसी मित्र की मदद से दूर होती दिख रही है।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपकी किसी बात को लेकर माताजी आपसे नाराज हो सकती हैं, यदि ऐसा हो, तो आप उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें और आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें, नहीं तो इससे बाद में आपकी समस्या और बढ़ेंगी। कोई शारीरिक समस्या यदि आपको लंबे समय से घेरे हुए थी, तो वह बढ़ सकती है, जो आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगी। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लगेगी। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: पीला
आज आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आपको आज बिजनेस के किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। ऑनलाइन कम कर रहे लोगों के साथ कोई फ्रॉड हो सकता है। शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से आपको थोड़ा सावधानी बरतनी होगी। आपको किसी गलती के लिए पछतावा हो सकता है और आप अपने लेनदेन से संबंधित मामलों को मिल बैठकर निपटाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: गुलाबी
आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी पूरा करेंगे और नए काम में आप थोड़ा सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। पार्टनरशिप में आपको धोखा मिलने की संभावना है। यदि आपकी कोई डील अटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है और आपको आपका उधार दिया हुआ धन मिलने से खुशी होगी।

कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। भाई-बहनों से आपकी खूब पटेगी और किसी पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपको किसी कानूनी मामले में अपनी आंख व कान खुले रखने होंगे।

तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: पीला
आज आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति पर अच्छा खासा धन खर्चा करेंगे, लेकिन बेफिजूल का खर्च भी आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे। बिजनेस कर रहे लोग अपने कामों में कोई बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। यदि आपने शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट किया था, तो उसमें आपको अच्छा बेनिफिट मिलने की संभावना है। आप किसी अजनबी पर आंख बंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। संतान की फरमाइश पर आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: केसरी
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कोई काम करने के लिए रहेगा। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचाना को कहा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। आप कार्यक्षेत्र में काम को लेकर यदि कोई सलाह लेंगे, तो वह भी आसानी से मिल जाएगी। आपको अपनी आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर चलना होगा और किसी के कहने में आकर कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से वह कहीं बाहर जा सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचाना होगा।

मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। दोस्तों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं, लेकिन आपका किसी से कोई लड़ाई-झगड़े की संभावना हो, तो आप उसमें चुप रहने की कोशिश करें। आपको अपने किसी लिए गए फैसले के लिए पछतावा होगा। आपकी माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिस पर आपको पूरा ध्यान देना होगा।

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका कोई नया घर खरीदने की इच्छा पूरी होगी। परिवार के सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। कार्यक्षेत्र में मनमुताबिक काम मिलने से खुशी होगी और आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे, लेकिन आपकी कोई पेट संबंधित समस्या आपको परेशान करेगी।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: गुलाबी
आज आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी और किसी छोड़ी हुई नौकरी से भी बुलवा आ सकता है, लेकिन राजनीतिक में आप थोड़ा सोच समझकर कदम उठाएं, क्योंकि कोई आपको बहलाने फुसलाने की कोशिश कर सकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

Horoscope Today November 20 2025 : Aaj ka Rashifal November 20 2025 Read More »

img 6646

Horoscope Today November 18 2025 : Aaj ka Rashifal November 18 2025

Horoscope Today: Astrological prediction for 18 November 2025

For consultation Booking visit:-www.analystastro.com
https://superprofile.bio/bookings/astroanalyst

वैदिक पंचांग
दिनांक – 18 नवम्बर 2025
दिन – मंगलवार
विक्रम संवत 2082
शक संवत -1947
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – हेमंत ॠतु
मास – मार्गशीर्ष (गुजरात-महाराष्ट्र कार्तिक)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – त्रयोदशी सुबह 07:12 तक तत्पश्चात चतुर्दशी
नक्षत्र – स्वाती पूर्ण रात्रि तक
योग – आयुष्मान सुबह 08:09 तक तत्पश्चात सौभाग्य
राहुकाल – शाम 03:10 से शाम 04:33 तक
सूर्योदय – 06:52
सूर्यास्त – 05:55
दिशाशूल – उत्तर दिशा मे
व्रत पर्व विवरण- मासिक शिवरात्रि
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
आपका जन्मदिन: 18 नवंबर

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2028, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
करियर: राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी।

सेहत: स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

परिवार: पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी।

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: हरा
आज आपकी माताजी किसी बात को लेकर नाराज रहेंगी, क्योंकि आपका जो मन में आएगा, वह करेंगे, जिससे उन्हें कोई ठेस पहुंच सकती हैं। आपको किसी दूसरे की मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आपको अपने जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देना होगा, क्योंकि उनकी खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपके मन में काम को लेकर भी नए-नए आइडिया आएंगे, जो आपके लिए बेहतर रहेंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहेगा। आज आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, लेकिन आपने किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। रोजगार की तलाश में लगे लोगों के लिए दिन बेहतर रहेंगे। जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे और प्रॉपर्टी डीलर का काम आप कर सकते हैं, जिसमें आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे और पार्टनरशिप भी थोड़ा सोच समझकर करें।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: सफेद
आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी और आप अपने भाई-बहनों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। कोई कानूनी मामला यदि आपको टेंशन दे रहा था, तो वह भी दूर होगा और आप किसी अजनबी पर आंख बंद करके भरोसा ना करें। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी, लेकिन आपकी क्रोध करने की आदत के कारण परिवार के सदस्य नाराज रहेंगे।

कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: ग्रे
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और बिजनेस भी पहले से बेहतर चलेगा, जो आपको खुशी देगा, लेकिन आपके पिताजी की सेहत में गिरावट आने की संभावना है और किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिलेगी, यदि ऐसा हो, तो आप फिर भी धैर्य और संयम बनाए रखें। यदि आपने किसी जरूरतमंद की मदद की, तो वह आपकी मदद के लिए आगे अवश्य आएंगे।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: गुलाबी
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपको प्रॉपर्टी में अच्छे लाभ मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा और किसी शारीरिक समस्या को लेकर आप परेशान रहेंगे और आपकी कुछ नए लोगों से जान पहचान बढ़ेगी, जिससे राजनीति में हाथ आजमाने का मौका मिलेगा। आपको किसी बड़े नेता से मिलने का मौका भी मिल सकता है।

कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आपको अपनी किसी गलती को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी। आप अपने कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे, जो आपकी समस्या का कारण बनेंगे। जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलने से आपका मन खुश रहेगा और आप अपने भाई व बहनों की भावनाओं का सम्मान करें और यदि आपको किसी की कोई बात बुरी लगे, तो आप उसको लेकर उससे बातचीत अवश्य करें।

तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: पीला
आज आपको आय और व्यय में भी संतुलन बनाकर चलना होगा। आपको अपने किसी सहयोगी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा और अपने कामों को लेकर आपको थोड़ा स्ट्रिक्टनेस दिखानी होगी, तभी वह समय से पूरे हो सकेंगे। आप काम को लेकर कोई गलती कर सकते हैं, जिससे आपके साथी आपसे नाराज रहेंगे और आप घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू करने की प्लानिंग कर सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: केसरी
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी होगी और आपको परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को भी मिल बैठकर दूर करना होगा। आप खापान को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और कोई पुरानी समस्या आपकी उभर सकती है। आज आप अपने रहन-सहन के स्तर में भी सुधार लाएंगे। शेयर मार्केट अथवा लॉटरी आदि में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: हरा
आजकल दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने पिताजी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। यदि आपको काम को लेकर कोई सुझाव दे, तो आप उस पर अमल अवश्य करें और गलत खानपान से बचें, नहीं तो आपकी पेट संबंधित समस्या बढ़ेंगी। जो आपकी मुश्किलों को बढ़ाएंगी। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को भी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपको अपने आसपास में किसी लड़ाई-झगड़े में पड़ने से बचना होगा। किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होने से आपकी छवि और निखरेगी और आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आप अपनी संतान के मनमौजी स्वभाव के लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे और आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी क्योंकि वह आपको बहलाने-फुसलाने की कोशिश करेंगे।

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: सफेद
आज आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपको अपने भाई-बहनों का पूरा सपोर्ट मिलेगा और आपको कोई साइड इनकम भी मिलने की संभावना है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगी। आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं, क्योंकि अकस्मात खराबी के कारण आपका खर्च बढ़ेगा और आपकी टेंशन भी बढ़ सकती है। आप किसी काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: गुलाबी
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आज जीवनसाथी और आपके बीच कोई कहासुनी बढ़ेगी इसलिए थोड़ा संयम बनाए रखें। नौकरी में यदि आपको कई काम मिले, तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना करें। माताजी की सेहत मे गिरावट आने से भागदौड़ अधिक रहेगी। आपकी अपने किसी सहयोगी से किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है।

Horoscope Today November 18 2025 : Aaj ka Rashifal November 18 2025 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!