Daily Horoscope Panchang

img 7625

Horoscope Today November 16 2025 : Aaj ka Rashifal November 16 2025

Horoscope Today: Astrological prediction for 16 November 2025

For consultation Booking visit:-www.analystastro.com
https://superprofile.bio/bookings/astroanalyst

वैदिक पंचांग
दिनांक – 16 नवम्बर 2025
दिन – रविवार
विक्रम संवत 2082
शक संवत -1947
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – हेमंत ॠतु
मास – मार्गशीर्ष (गुजरात-महाराष्ट्र कार्तिक)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – द्वादशी 17 नवम्बर प्रातः 04:47 तक तत्पश्चात त्रयोदशी
नक्षत्र – हस्त 17 नवम्बर रात्रि 02:11 तक तत्पश्चात चित्रा
योग – प्रीति पूर्ण रात्रि तक*
राहुकाल – शाम 04:33 से शाम 05:57 तक*
सूर्योदय – 06:51
सूर्यास्त – 05:55
दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे
व्रत पर्व विवरण- विष्णुपदी-वृश्चिक संक्रांति (पुण्यकाल: सुबह 07:53 से दोपहर 01:45 तक)
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनायें बधाई ओर शुभ आशीष
आपका जन्मदिन: 16 नवंबर

दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2029

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल


करियर: आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी।

कारोबार: व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।

उपाय: नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।

मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में आपको सावधानी बरतनी होगी। बिजनेस को लेकर कोई अच्छी डील आपको मिल सकती हैं। किसी जोखिम भरे काम में आपको सावधानी बरतनी होगी। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा न रखें। कार्यक्षेत्र में आपकी अपने बॉस से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती हैं। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा।

वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। नौकरी में आपको प्रमोशन आदि मिल सकता है, लेकिन किसी दूर रहने पर परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिलेगी। आप कोई प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने की सोचेंगे। संतान को आप कहीं बाहर पढ़ाई के लिए भेज सकते हैं। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा जो बाद में आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकता है।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है, लेकिन आपने यदि किसी अजनबी पर भरोसा किया, तो वह आपको धोखा दे सकता है, इसलिए आप किसी को धन उधार देने से बचें। जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिताएंगे और आप उनके मन में चल रही कुछ उलझनों को भी दूर करने की कोशिश करेंगे। आप किसी अजनबी से कोई बात गुप्त न रखें, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।

कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: ग्रे
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। दांपत्य जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी और आपका कोई काम यदि पेंडिंग पड़ा हुआ था, उसे भी पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपके अंदर आज एक्स्ट्रा एनर्जी रहने से आप प्रत्येक कामों को आसानी से कर पाएंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। माताजी से किए हुए वादे को आप समय रहते पूरा करें।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: गुलाबी
आज आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे और अपने घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे। धर्म-कर्म के कार्यो में भी आपके काफी रुचि रहेगी और आपको अपनी शौक-मौज की चीजों की खरीदारी पर भी अच्छा खर्चा करेंगे। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को सावधान रहना होगा। मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप किसी यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए यश और कीर्ति को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको जरूरत के हिसाब से खर्च करना बेहतर रहेगा। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। आप नए मकान आदि की खरीदारी की योजना बनाएंगे, जिसके लिए आप कोई लोन आदि अप्लाई कर सकते हैं। वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करें। आप किसी भी शारीरिक समस्या को छोटा ना समझें। रचनात्मक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी।

तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। विद्यार्थियों को शिक्षा में अच्छी सफलता मिलेगी और पार्टनरशिप में काम करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा। आप एक बजट प्लान करके चलेंगे, जिससे आप किसी सेविंग को करने में भी सफल रहेंगे। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आप अपने जरूरी कामों को समय से निपटने की कोशिश करेंगे। भाई-बहनों का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपके मन में काम को लेकर नए-नए आइडिया आएंगे।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: केसरी
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है, उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। आपको कुछ और खर्चे पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आपको किसी निवेश को बहुत ही सोच समझकर करना होगा। पार्टनरशिप में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको मन मुताबिक काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको कहीं बाहर जाने से बचना होगा। राजनीति में कार्यरत लोगों के विरोधी उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। किसी सामाजिक आयोजन में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपका प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद-विवाद चल रहा था, तो आप उसे बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करेंगे। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। आप अपने माता-पिता से काम को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: ग्रे
शुभ रंग: नीला
आज आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सजग रहने की आवश्यकता है। कुछ अनचाहे खर्च हो सकते हैं, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जिससे आपकी कुछ नये लोगों से जान पहचान बढे़गी। आप अपने बिजनेस में योजनाओं को लेकर कुछ फेरबदल कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। रोजगार के भी नए अवसर प्राप्त होंगे और आपको अपनी सेहत को लेकर एतियात बरतनी होगी। किसी से आप कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोले। आपको अपने दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। जो विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई को लेकर परेशान थे, तो उनकी वह इच्छा पूरी होगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप अपने परिवार के सदस्यों को कहीं घूमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: गुलाबी
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। कारोबार में स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन आप किसी से पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करें और जीवनसाथी से चल रही अनबन भी दूर होगी। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप अपने घर परिवार के कामो में कोई बदलाव न करें। पिताजी यदि काम को लेकर कोई सलाह देंगे, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपके सुख-साधनों में भी वृद्धि होगी।

Horoscope Today November 16 2025 : Aaj ka Rashifal November 16 2025 Read More »

img 2535

Horoscope Today November 13 2025 : Aaj ka Rashifal November 13 2025

Horoscope Today November 13 2025 : Aaj ka Rashifal November 13 2025

For consultation Booking visit:-www.analystastro.com
https://superprofile.bio/bookings/astroanalyst

वैदिक पंचांग

वैदिक 13 नवम्बर 2025
दिन – गुरूवार
विक्रम संवत 2082
शक संवत -1947
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – हेमंत ॠतु
मास – मार्गशीर्ष (गुजरात-महाराष्ट्र कार्तिक)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – नवमी रात्रि 11:33 तक तत्पश्चात दशमी
नक्षत्र – मघा शाम 07:38 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी
योग – ब्रह्म सुबह 06:58 तक तत्पश्चात इन्द्र
राहुकाल – दोपहर 01:47 शाम 03:10 तक
सूर्योदय – 06:49
सूर्यास्त – 05:56
दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

करियर: नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है।

शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी।

परिवार: मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी।

मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए किसी नए घर की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में बॉस सरप्राइज दे सकते हैं। आप अपनी वाणी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के छवि और निखरेगी। आप किसी पिकनिक आदि पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें आप अपने माता-पिता से पूछकर जाएं, तो बेहतर रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है, इसलिए आपको अत्यधिक तले-भुने भोजन से भी परहेज रखना होगा। आप घर के कामों में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगे, जिससे आपको काफी सारी मुश्किलों से बाहर निकलने में राहत मिलेगी।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गुलाबी
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है, क्योंकि आप अपने बिजनेस में कुछ तकनीकी उपकरणों को शामिल कर सकते हैं। आपके बॉस आपको कोई जिम्मेदारी दें, तो आप उसमें लापरवाही बिल्कुल ना करें। आपके घर परिवार में सदस्यों में किसी छोटी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है। आपकी अपने दोस्तों से खूब पटेगी, लेकिन कोई दूर रह रहा परिजन आपकी और माता जी के बीच कोई वाद-विवाद खड़ा करा सकता है।

कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके मन में खुशियां रहेगी। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे,जो आपको खुशी देंगे। रचनात्मक कार्यो में आपकी काफी रुचि रहेगी। नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोग कोई बदलाव करने की सोच सकते हैं। आपको सरकारी क्षेत्रों में भी अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: आसमानी
आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ी टेंशन हो सकती है। आप अपने बिजनेस के कामों में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आज आपको पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। दोस्तों का आपके सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपका कोई करीबी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है।

कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: पीला
आज आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपकी कोई पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आपको अपने आसपास से रह रहे लोगों को पहचानकर आगे बढ़ना होगा। बिजनेस में काम के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको जीवनसाथी से कोई बात गुप्त नहीं रखनी है, नहीं तो बेवजह का लड़ाई-झगड़ा बढ़ सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी पर आंखों मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा।

तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी
आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आपको कुछ नये संपर्कों से लाभ मिलेगा और जो लोग शेयर मार्केट आदि में इन्वेस्टमेंट करने के प्लानिंग कर रहे हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी कोई बात बनते-बनते बिगड़ सकती है। आपको अपने पिताजी की बातों को इग्नोर ना करें। यदि प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद विवाद भी खड़ा हो, तो आप उसमें अपनी राय लोगों के सामने अवश्य रखें। कानूनी मामलों में लापरवाही आपकी समस्याओं को बढ़ाएगी।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप किसी बड़े जोखिम में हाथ डालने से बचें। आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है। परिवार के सदस्यों का साथ आप पर बना रहेगा।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप परोपकार के कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और अपने खर्चों को लेकर बजट बनाकर चले। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन रहेगा और आप अपने किसी दोस्त की मदद के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपको परिवारिक लड़ाई-झगड़ों को मिल बैठकर दूर करने की आवश्यकता है और अपनी आवश्यकता के अनुसार भी खर्च करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।

मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: ग्रे
शुभ रंग: गोल्डन
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होंगा। आप कोई निवेश करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से परिवार में पूजा-पाठ का आयोजन होगा। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचाना होगा।

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और यदि कोई समस्या हो, तो उसके लिए किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें। आपके परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। आपका धन धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा और आप किसी वाद-विवाद से दूर रहे तो बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी धन संबंधित समस्याएं यदि आपको परेशान कर रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होती दिख रही है। भाग्य के दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी माताजी से किसी बात को लेकर नोंकझोंक होने की संभावना है।

Horoscope Today November 13 2025 : Aaj ka Rashifal November 13 2025 Read More »

img 5760 1

Horoscope Today November 11 2025 : Aaj ka Rashifal November 11 2025

Horoscope Today: Astrological prediction for 11 November 2025

For consultation Booking visit:-www.analystastro.com
https://superprofile.bio/bookings/astroanalyst

वैदिक पंचांग


दिनांक – 11 नवम्बर 2025
दिन – मंगलवार
विक्रम संवत 2082
शक संवत -1947
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – हेमंत ॠतु
मास – मार्गशीर्ष (गुजरात-महाराष्ट्र कार्तिक)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – सप्तमी रात्रि 11:08 तक तत्पश्चात अष्टमी
नक्षत्र – पुष्य शाम 06:17 तक तत्पश्चात अश्लेशा
योग – शुभ सुबह 09:44 तक तत्पश्चात शुक्ल
राहुकाल – शाम 03:10 से शाम 04:34 तक
सूर्योदय – 06:48
सूर्यास्त – 05:57
दिशाशूल – उत्तर दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ, बधाई एवं मंगल आशीष तिथि: 11 नवंबर

आज जिन महानुभावों का जन्मदिन है, उनका मूलांक 2 होता है, जिसका स्वामी चंद्र ग्रह है। चंद्र मन का कारक माना गया है, इसलिए आप स्वभाव से अत्यंत भावुक, कोमल, संवेदनशील और दयालु होते हैं।
आप दूसरों की पीड़ा को देखकर विचलित हो जाते हैं। आपके मन में कोई घमंड नहीं होता और आप हमेशा सहज एवं विनम्र बने रहते हैं।

हालाँकि आपके स्वभाव में उतार-चढ़ाव (मूड स्विंग) भी रहता है, और कभी-कभी जल्दबाज़ी आपके काम में बाधा डाल सकती है। यदि आप धैर्य और संयम बनाए रखें, तो जीवन में बड़ी सफलताएँ प्राप्त कर सकते हैं।


आपके लिए विशेष शुभ संकेत

शुभ दिनांक: 2, 11, 20, 29
शुभ अंक: 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
शुभ रंग: सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
शुभ वर्ष: 2027, 2029, 2036
ईष्ट देव: भगवान शिव एवं बटुक भैरव जी


आपका भविष्यफल

करियर/नौकरी:
नए काम की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह अवश्य लें। निर्णय सोच-समझकर लें।

कारोबार/व्यापार:
व्यापार सामान्य से बेहतर स्थिति में रहेगा। जल्दबाजी में कोई बड़ा जोखिम न लें।

स्वास्थ्य एवं परिवार:
स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहना आवश्यक है। परिवार में आपसी बातचीत और समझ से विवाद हल होंगे — किसी तीसरे की दखलअंदाज़ी ठीक नहीं।


✅ खास सलाह:

बिना पढ़े या समझे किसी कागज़ / दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर न करें।
लेखन, कागजी कार्यवाही और क़ानूनी मामलों में सावधानी ज़रूरी है।


आज का राशिफल

🐏 मेष (Aries)

नाम अक्षर: अ, ल, ई, श
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: नीला

आज का फल:
रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल है। पुराना अटका हुआ काम पूरा होगा। माता के पैरों से संबंधित समस्या बढ़ सकती है, डॉक्टर से परामर्श लें। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी।


🐂 वृषभ (Taurus)

नाम अक्षर: ब, व, उ
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: हरा

आज का फल:
बेफिजूल खर्चों से बचें। परिवार में किसी बात पर गलतफहमी हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए विदेश संबंधी योजनाएँ पूरी हो सकती हैं। नौकरी को लेकर परिवार का कोई सदस्य यात्रा कर सकता है।


👬 मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर: क, छ, घ, ह
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गुलाबी

आज का फल:
नया प्रोजेक्ट मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस में उतार-चढ़ाव की भरपाई होगी। वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। घर की साज-सज्जा पर खर्च बढ़ सकता है, आय के अनुसार ही व्यय करें।


🦀 कर्क (Cancer)

नाम अक्षर: ड, ह
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद

आज का फल:
काम में मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। नौकरी परिवर्तन की सोच है तो आवेदन करने का समय उपयुक्त है। जीवनसाथी कुछ बातों को लेकर नाराज हो सकते हैं।


🦁 सिंह (Leo)

नाम अक्षर: म, ट
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: आसमानी

आज का फल:
काम से लोगों का दिल जीतेंगे। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। घर में पार्टी या मेहमानदारी का योग है। किसी सहयोगी की बात बुरी लग सकती है, सावधान रहें।


🌾 कन्या (Virgo)

नाम अक्षर: प, ठ, ण, ट
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: पीला

आज का फल:
दिन लाभदायक रहेगा। वाणी की मधुरता मान-सम्मान दिलाएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन सम्बंधी समस्या बातचीत से सुलझ जाएगी।


⚖️ तुला (Libra)

नाम अक्षर: र, त
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी

आज का फल:
दूसरों के काम में उलझकर समय न गँवाएँ। धन वृद्धि का योग है। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। प्रॉपर्टी संबंधित निर्णय सोच-समझकर लें। कहीं से नौकरी का बुलावा आ सकता है।


🦂 वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर: न, य
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: ग्रे

आज का फल:
महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। संपत्ति विवाद सुलझ सकता है। तनाव लेने से बचें। मामा पक्ष से लाभ होगा। वाहन खर्च बढ़ सकता है। उधार दिया धन वापस मिलेगा।


🏹 धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर: भ, फ़, ध, भे
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: नीला

आज का फल:
लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। सिंगल लोगों को साथी मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। शांति बनी रहेगी।


🐐 मकर (Capricorn)

नाम अक्षर: ख, ज
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गोल्डन

आज का फल:
मनोबल मजबूत रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। लेनदेन में लापरवाही न करें। दोस्तों के साथ पार्टी की योजना बन सकती है।


🏺 कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर: ग, स, श
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला

आज का फल:
धन में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को नई नौकरी का अवसर मिलेगा। बिजनेस में बदलाव की प्लानिंग कर सकते हैं। पुरानी गलती से सीख लें।


🐟 मीन (Pisces)

नाम अक्षर: द, च, झ, थ
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: पीला

आज का फल:
प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा। कार्य समय पर पूरे होंगे। फिजूल खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। घूमने जाते समय कीमती सामान सुरक्षित रखें।

Horoscope Today November 11 2025 : Aaj ka Rashifal November 11 2025 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!