Daily Horoscope Panchang

Horoscope Today: October 03 2023॥Aaj Ka Rashifal 03 October 2023

img 7792

Horoscope Today: Astrological prediction for 03 October 2023

white purple modern professional career path qualifications presentation 1
Unlocking Your Career Destiny with Karakamsha in Jaimini Astrology #astrology
colourful abstract travel youtube thumbnailReal Bhavishya Purana || Part-1 || असली भविष्य पुराण हिन्दी में

वैदिक पंचांग

दिनांक – 03 अक्टूबर 2023

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – आश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार भाद्रपद)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – पंचमी 04 अक्टूबर प्रातः 05:33 तक तत्पश्चात षष्ठी

नक्षत्रकृत्तिका शाम 06:04 तक तत्पश्चात रोहिणी

योग – वज्र सुबह 08:18 तक तत्पश्चात सिद्धि

राहुकाल – शाम 03:26 से शाम 04:56 तक

सूर्योदय-06:31

सूर्यास्त- 18:23

दिशाशूल- उत्तर दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी।

आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहने वाला है। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहेंगे, नहीं तो कोई समस्या हो सकती है। तेज वाहनों के प्रयोग से आपको सावधानी बरतनी होगी। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी। आपको किसी डील को फाइनल करने का मौका मिले, तो बहुत ही सोच विचार कर करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए आपको अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। काम की अधिकता रहने के कारण आप परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपका स्वभाव भी चिड़चिड़ा रहेगा, जो परिवार के सदस्यों को बिल्कुल पसंद नहीं आएगा। यदि आप काम के सिलसिले में किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको कुछ पारिवारिक वाद-विवाद में दोनों पक्षों के सुनकर ही कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों का अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के कारण पढ़ाई लिखाई से ध्यान भटक सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। यदि परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। आपके घर किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपकी खुश होंगे। आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में काम करने के लिए अच्छा रहेगा। नवविवाहित जातक अपनी फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। साथी को कहीं बाहर डिनर डेट पर लेकर जा सकते हैं। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। यदि आपने किसी बड़े काम में निवेश किया, तो उसमें आप किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत अवश्य करें। आपको कोई नुकसान हो सकता है। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों में बचत की योजनाओं पर पूरी निगाह बना कर रखें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने किसी विदेश में रह रहे परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर आपके मन में प्रेम व स्नेह बना रहेगा। आप अपनी निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत रखें, तभी आप कुछ बड़े डिसीजन को ले पाएंगे। व्यवसाय में आपको कुछ कामों को करना होगा, तभी वह पूरे हो सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यवसाय में कोई नुकसान लेकर आने वाला है। आपको पार्टनरशिप में किसी काम को करने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। नौकरी कर रहे लोगों को अपने कामों में सावधानी बरतनी होगी। आप यदि किसी वाहन की खरीदारी करना चाहते थे, तो अभी कुछ समय के लिए रुक जाएं। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजर अंदाज ना करें, नहीं तो बाद में वह किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकती हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ नए लोगों से संबंध स्थापित करने के लिए रहेगा। आपको मान सम्मान वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपकी किसी बात का बुरा मान सकता है। आप स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को सोच विचार कर धन लगाने की आवश्यकता है, नहीं तो उनका कोई बड़ा नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में आपका रुका हुआ धन मिल सकता है। यदि आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालेंगे, तो थोड़ी सावधानी बरतें। किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत अवश्य करें। आपको आज किसी के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। किसी कानूनी मामले में ढील ना दें, नहीं तो बाद में वह आपके लिए कोई टेंशन लेकर आ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। जीवनसाथी के करियर को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने जा रहे थे, तो उसे वह भी इच्छा पूरी हो सकती है। आप किसी नए काम की शुरुआत कुछ समय बाद ही करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। साझेदारी में किसी काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको व्यापार में किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है और घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको किसी कानूनी मामले में जीत मिल सकती हैं। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आज आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलाना होगा। कार्यक्षेत्र में यदि कुछ रुकावटें आएंगी, तो आप उन्हे दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार में यदि किसी बात को लेकर वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमे चुप लगाएं, नहीं तो वह लंबा चल सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं से काफी हद तक निजात दिलाने वाला रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उनमें भी आपको सफलता अवश्य मिलेगी। किसी कानूनी मामले में विरोधी परास्त होंगे। समाज में आज आपका मान सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में आपको पदोन्नति मिलने से आपका वेतन में भी वृद्धि हो सकती है। आप किसी अजनबी की बातों में ना आए। यदि कार्यक्षेत्र में कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमें वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कार्य क्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव लेकर आने वाला है। आपको किसी विशेष अतिथि के आने से प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई मान सम्मान मिलने से आप फूले नहीं समाएंगे। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा हो सकता है|

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: October 03 2023॥Aaj Ka Rashifal 03 October 2023 Read More »

Horoscope Today: October 01 2023॥Aaj Ka Rashifal 01 October 2023

Horoscope Today: October 01 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 01 October 2023

Jaimini Astrology and CareerBest Profession through Jaimini Astrology

CHOOSING THE BEST PROFESSION THROUGH JAIMINI ASTROLOGY

Click Here to watch

वैदिक पंचांग

दिनांक – 01 अक्टूबर 2023

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मासआश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार भाद्रपद)

पक्ष – कृष्ण

तिथिद्वितीया सुबह 09:41 तक तत्पश्चात तृतीया

नक्षत्रअश्विनी शाम 07:27 तक तत्पश्चात भरणी

योगव्याघात दोपहर 01:14 तक तत्पश्चात हर्षण

राहुकाल – शाम 04:57 से शाम 06:27 तक

सूर्योदय-06:30

सूर्यास्त- 18:25

दिशाशूल– पश्चिम दिशा में

व्रत पर्व विवरण – तृतीया का श्राद्ध

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष

पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अच्छे लाभ की संभावना बनती दिख रही है। विभिन्न मामले आपके पक्ष में रहेंगे। आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको आज एक से अधिक स्त्रोतों से धन की प्राप्ति होगी, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आपको कुछ धन भविष्य के लिए संचय करने पर विचार अवश्य करें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। किसी को धन उधार देने से बचें।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। शिक्षा से जुड़े लोग अच्छा नाम कमाएंगे। किसी योजना को कल पर ना टालें और सभी का सहयोग बना रहेगा। करियर में आपको एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। वाणिज्यक विषयों में आपकी रुचि रहेगी। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई की समस्याओं के कारण उनका ध्यान इधर-उधर भटक सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों में भाग लेने के लिए रहेगा। परिजनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। धार्मिक गतिविधि में आपकी पूरी सूची रहेगी और उच्च शिक्षा पर आपका पूरा जोर रहेगा। किसी बड़े लक्ष्य पर आप फोकस बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। धार्मिक कार्यक्रम में आपकी पूरी रुचि रहेगी और विद्यार्थियों को शिक्षा में यदि कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, तो वह भी सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट होने से उनके लिए किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको किसी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। परिजनों की सलाह आपके खूब काम आएगी। निजी मामलों में आप व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी किसी पुरानी गलती को लेकर आपको पछतावा होगा। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श हो सकता है। परिजनों की सीख व सलाह पर चलने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। अपने कुछ महत्वपूर्ण मामले में तेजी ना दिखाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य मे गिरावट रहने के कारण आप भागदौड़ में लगे रहेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी भूमि वाहन आदि खरीदने का सपना पूरा होगा और आप अपनी जिम्मेदारियों को भी निभाएंगे। सभी का साथ व सहयोग बनाए रखें। आपकी कुछ योजना के पूरा होने से आपको प्रसन्नता होगी। समझदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। टीमवर्क के जरिए आप किसी काम को समय से पहले पूरा कर सकते हैं। आपको कुछ विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत व लगन से काम करने के लिए रहेगा। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। आपको कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा,लेकिन आप लापरवाही में कोई काम ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और किसी के साथ वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। किसी लापरवाही के कारण आपको समस्या होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आर्थिक क्षेत्रों में आप एक नई सोच लेकर आगे बढे़ंगे। मित्रों के साथ आप कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। आपके व्यापार के कुछ योजनाएं निरंतर आगे बढ़ेंगी। आप अपने डेली रूटीन में बदलाव ना करें। धार्मिक गतिविधियों से भी आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। माताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आप अपने किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ उठाएंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आपका पूरा होगा। शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात होगी और वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप कार्यक्षेत्र में अपने अच्छे सोच बनाएं रखें, तभी आप लोगों से जुड़ सकेंगे। आप नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने आलस्य के कारण किसी मुसीबत में आ सकते हैं, क्योंकि आप अपने कुछ जरूरी कामों को भी कल पर टालने की कोशिश करेंगे। आपको कामकाज के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मित्रों का साथ और सहयोग आज बना रहेगा। आपको किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके अंदर सहकारिता बढ़ेगी। आप अपने कामों में एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे, तभी वह पूरे हो सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख व समृद्धि में वृद्धि बढ़ाने वाला है। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी कुछ योजनाओं को गति मिलेगी। परिजनों का आप भरोसा जीतेंगे। यदि आपने किसी से कोई वादा या वचन दिया है, तो आपको उसे पूरा अवश्य करना होगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आपको अपने विरोधियों की चालों को समझना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी साख सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप रचनात्मक कार्यों से जुड़ेंगे और कुछ योजनाओं को लेकर आपको आगे बढ़ना होगा। आपका व्यापार पहले से बेहतर रहेगा। भाग्य के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। कला कौशल में सुधार आएगा। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी और आप अपने परिजनों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य पर आप पूरा फोकस बनाए रखें, तभी वह पूरा होता दिख रहा है। विद्यार्थी यदि किसी नये कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो उनकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप दान धर्म के कार्यों में पूरी रुचि दिखाएंगे। किसी कानूनी मामले में आप ढील देने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी आय सामान्य रहेगी, लेकिन बढ़ते खर्च आपका सिरदर्द बन सकते हैं। बिजनेस में आप स्मार्ट नीतियों को अपनाकर अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप अपने आवश्यक निवेशों पर पूरा जोर दें, तभी उनसे आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं|

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: October 01 2023॥Aaj Ka Rashifal 01 October 2023 Read More »

img 7391

Horoscope Today: September 30 2023॥Aaj Ka Rashifal 30 September 2023

Horoscope Today: September 30 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for September 30 2023

Learn Jaimini Astrology|| Jaimini Jyotish

वैदिक पंचांग

दिनांक – 30 सितम्बर 2023

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2080झ (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयनदक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – आश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार भाद्रपद)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – प्रतिपदा दोपहर 12:21 तक तत्पश्चात द्वितीया

नक्षत्ररेवती रात्रि 09:08 तक तत्पश्चात अश्विनी

योगध्रुव शाम 04:27 तक तत्पश्चात व्याघात

राहुकाल – सुबह 09:29 से सुबह 10:59 तक

सूर्योदय-06:30

सूर्यास्त- 18:26

दिशाशूल- पूर्व दिशा में

व्रत पर्व विवरण – द्वितीया का श्राद्ध

Real Narad Puran || नारद पुराण| Part-30 #naradapuran #mythology #spirituality

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष

नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे

We are on WhatsApp click here to join

मेष राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहेगा। यदि आपको कुछ शारीरिक कष्ट था, तो उनके कष्टों में कोई कमी हो सकती है, लेकिन आप डॉक्टरी परामर्श लेते रहें। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। यदि पार्टनरशिप में किसी डील को फाइनल करने पर सोच विचार कर रहे थे, वह अभी फाइनल नहीं होगी। आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी अभी तक आपके पास कमी थी।

वृष राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होता दिख रहा है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर संतान की समस्याओं को लेकर बातचीत करनी होगी, तभी वह समाप्त हो सकती हैं। आप अपने घर को रेनोवेट कराने पर भी पूरा ध्यान देंगे, इसके लिए आप कुछ योजनाएं बनाएंगे। मित्रों के साथ आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। आप अपने निजी मामलों को लेकर किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है।

मिथुन राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको किसी निर्णय को लेने में जल्दबाजी नहीं दिखानी है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका मन किसी काम के पूरा न होने से थोड़ा परेशान रहेगा। आप यदि जीवनसाथी के करियर को लेकर परेशान हैं तो उसमें आपको अपने भाइयों से कोई मदद मिल सकती है। आपकी किसी पुरानी गलती को लेकर आपको पछतावा होगा।

कर्क राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूती लेकर आने वाला है। परिवार में आज किसी शुभ व मागंलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपकी कुछ समस्याओं के कारण आपके विरोधी भी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। पिताजी से किसी किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। किसी समस्या के समाधान के लिए आप अनुभवी व्यक्तियों से बातचीत कर सकते हैं। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी।

सिंह राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना बेहतर रहेगा। आप किसी बाद विवाद से दूर रहे, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी डील लेकर आ रहा है। जो लोग व्यवसाय में कोई बड़ा डिसीजन लेने वाले हैं, उन्हें कुछ समय रुकना होगा।

कन्या राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। जो लोग नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे थे, तो उनकी वह इच्छा आज पूरी हो सकती है। आपको किसी बड़े काम में साझेदारी बनाने से बचना होगा। किसी नए मकान, दुकान आदि को खरीदने का सपना आपका पूरा हो सकता है। जीवनसाथी से आप किसी उलझन को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होंगी।

तुला राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियां लेकर आने वाला है। आपके मन किसी काम को लेकर परेशान रहेगा। आपके कुछ विरोधी आपकी परेशानियों को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आप किसी की बात से नाराज हो सकते हैं। यदि आप किसी लड़ाई झगड़े में पड़े, तो उसमें आपको अपमानित किया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अधिकारियों से किसी काम को लेकर बातचीत करेंगे, जिसमें आप उनके बात पर अमल करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार में किसी अपने की बात से आपका मन दुखी रहेगा और जीवनसाथी के साथ आप कहीं बाहर जाने के लिए प्लानिंग कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप कोई बड़ा बदलाव ला सकते हैं, जिससे आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। आपके किसी मित्र से यदि लड़ाई झगड़ा चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। विद्यार्थियों को आज इधर-उधर के कामों को छोड़कर अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा, तभी वह किसी परीक्षा में जीत हासिल कर सकते हैं।

धनु राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने बच्चों के साथ कुछ समय उनके मन में चल रही बातों को जानने की कोशिश करेंगे, जिससे उनके और आपके बीच रिश्ता और मजबूत होगा। बिजनेस कर रहे लोगों को यदि किसी बात पर समझौता करना पड़े, तो उसमें वह अपनी बात अवश्य रखें। जो लोग सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत हैं, उनकी छवि और निखरेगी, लेकिन आपको किसी काम को लेकर समस्या हो सकती है।

मकर राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। किसी कानूनी मामले में मामले में आपको जीत मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके किसी काम महत्वपूर्ण काम के पूरा होने से आपको खुशी होगी। आप किसी से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें , नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। परिवार में किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपकी किसी योजना का आप पूरा लाभ उठाएंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

कुंभ राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। व्यवसाय में आपको कोई नुकसान होने की पूरी संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह किसी मित्र की मदद से दूर होगी। आप जीवनसाथी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें, नहीं तो वह आपकी बातों को समझेंगे नहीं । कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यदि आपने किसी संपत्ति का सौदा माता-पिता के पूछे बिना किया, तो उनसे आपको धोखा मिल सकता है।

मीन राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्क से जुड़ने के लिए रहेगा, जिससे आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। आप अपने कामों से जुड़े रहेंगे। राजनीतिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को कोई बड़ा पद मिल सकता है। आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें, नहीं तो समस्या होगी। व्यवसाय में आपने किसी रुकी हुई डील को फाइनल करने के लिए अपने किसी मित्र से बातचीत करेंगे। आप संतान के भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने पर विचार विमर्श कर सकते हैं। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा।

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: September 30 2023॥Aaj Ka Rashifal 30 September 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!