Daily Horoscope Panchang

img 7792 1

Horoscope Today: September 23 2023॥Aaj Ka Rashifal 23 September 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for September 23 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 23 सितम्बर 2023

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – भाद्रपद

पक्ष – शुक्ल

तिथिअष्टमी दोपहर 12:17 तक तत्पश्चात नवमी

नक्षत्रमूल दोपहर 02:56 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा

योग – सौभाग्य रात्रि 09:31 तक तत्पश्चात शोभन

राहुकाल – सुबह 09:29 से सुबह 11:00 तक

सूर्योदय-06:28

सूर्यास्त- 18:33

दिशाशूल- पूर्व दिशा में

व्रत पर्व विवरण राधाष्टमी,गौरी-विसर्जन

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष

वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपके बिजनेस के लिए किए गए प्रयास अच्छे रहेंगे। मित्रों के साथ आपकी घनिष्ठता बढ़ेगी। आप अपने आवश्यक कार्य पर पूरा ध्यान देंगे। किसी संपत्ति को खरीदने का सपना आज आपका पूरा हो सकता है। ग्रहस्थ जीवन में आपको साथी की ओर से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आपको करियर में अच्छे उछाल के लिए अपने व्यापार को समय देना होगा, तभी उसे आप अच्छा लाभ उठाएंगे। व्यक्तिगत रिश्ते पर पूरा ध्यान दें। किसी काम में ढील देने से बचे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें। आप सभी का भरोसा जीतेंगे। किसी विपक्ष के बंदे से आपका वाद विवाद बढ़ सकता है। आपका कोई लक्ष्य यदि पूरा नहीं हुआ है, तो आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करें। जो लोग सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत हैं, उन्हें कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंपा जा सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आप प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। विभिन्न परिस्थितियों पर आपको नियंत्रण बनाए रखना होगा। आपके सामने आज कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जिन्हें आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा। मित्रों के साथ संबंधों में यदि किसी बात को लेकर कटुता आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। विभिन्न कार्यों में आप सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप कुछ योजनाएं बनाएंगे, जिनसे आपको कुछ समस्या तो होगी, लेकिन बाद में उनसे आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिजनों की सीख व सलाह पर चलकर आप अच्छा नाम कमाएंगे। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आपका पूरा होगा। आप कुछ तर्क वितर्क से दूर रहें और भौतिक वस्तुओं की खरीदारी पर भी आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आप अपने बढ़ते खर्चा पर लगाम लगाए, नहीं तो समस्या हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं। रक्तसंबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। वाणिज्यिक मामलों को गति मिलेगी। बंधुत्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग सावधान रहे, नहीं तो उन्हें उनकी कोई बात बुरी लग सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपकी धन संबंधित योजनाओं को बल मिल सकता है, लेकिन रक्त संबंधी रिश्ते में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे, जिससे आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी नए काम की पहल करने में समस्या लेकर आएगी। किसी विपरीत परिस्थिति बनाए रखें। आपका कोई महत्वपूर्ण काम यदि लंबे समय से लटक रहा था, तो वह दूर हो सकता है। आप किसी अजनबी पर भरोसा बहुत ही सोच विचार कर करें। आप अपने कामों की सूची बनाकर चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपको अपने रुके हुए कामो में जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। समन्वय की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। आपको लोगों की चालों से बचना होगा। आप अपनी वाणी व व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। काम की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा अच्छा रहने वाला है। आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे कामों के कारण जाना जाएगा। आप किसी लक्ष्य की ओर अग्रसर रहेंगे। परिजनों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह धन भी आपको प्राप्त हो सकती है। सरकारी योजना का आप पूरा लाभ उठाएंगे। कानूनी मामले में आपको सूझबूझ से बचना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। भावनात्मक प्रदर्शन से आप आगे रहेंगे। आपको धर्म के प्रति आस्था व विश्वास बनाए रखना होगा, तभी आप किसी काम को कर पाएंगे। आपके संबंध मजबूत होंगे। आप अपने मित्रों के साथ कुछ महत्वपूर्ण काम करने पर व्यतीत करेंगे। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर चलकर आपको कोई लाभ हो सकता है। आपके महत्वपूर्ण कार्य को गति मिलेगी। आपका कोई काम आपके लिए समस्या बन सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों में भाग लेने के लिए रहेगा। भाग्य के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी आस्था बढ़ने से आपको खुशी होगी। आप यदि किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। विभिन्न योजनाओं को गति मिलेगी। आप यदि किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने रखें। सकारात्मक परिस्थितियों का आप पूरा लाभ उठाएंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। विद्यार्थी किसी नई रिसर्च में भाग ले सकते हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे, जिससे आपको बचना होगा। आप संतान से किए हुए वादे को पूरा करे, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। परिजनों की सलाह पर चलकर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। महत्वपूर्ण कार्य में आप सूझबूझ से आगे बढ़ें, नहीं तो समस्या हो सकती है। धर्म कर्म के कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा|

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: September 23 2023॥Aaj Ka Rashifal 23 September 2023 Read More »

img 8015 1

Horoscope Today: September 22 2023॥Aaj Ka Rashifal 22 September 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for September 22 2023

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel

वैदिक पंचांग

दिनांक – 22 सितम्बर 2023

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – भाद्रपद

पक्ष – शुक्ल

तिथिसप्तमी दोपहर 01:35 तक तत्पश्चात अष्टमी

नक्षत्रजेष्ठा शाम 03:34 तक तत्पश्चात मूल

योग – आयुष्मान रात्रि 11:53 तक तत्पश्चात सौभाग्य

राहुकाल – सुबह 11:00 से दोपहर 12:31 तक

सूर्योदय-06:28

सूर्यास्त- 18:34

दिशाशूल- पश्चिम दिशा में

व्रत पर्व विवरण – गौरी पूजन,महालक्ष्मी व्रतारम्भ

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।

आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा।

नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसके लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। यदि कोई शारीरिक समस्या लंबे समय से घेरे हुए थी, तो कष्टों में कमी होगी। आप अपने बढ़ते खर्चों को कम करने की कोशिश करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी को धन उधार देने से पहले पूरी जांच पड़ताल करें, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखें।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा और उनके द्वारा किए गए कार्यों की सारहना होगी। बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जिससे छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे। परिवार में यदि किसी कलह को लेकर आपका मन परेशान चल रहा था, तो आज वह वरिष्ठ सदस्यों की मदद से दूर होता दिखाई दे रहा है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। पिताजी से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। यदि आप किसी बात को लेकर सोच विचार कर रहे थे, उसमें ढील ना दें। कार्यक्षेत्र में किसी की बातों में ना आए, नहीं तो वह आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे और जल्दबाजी में किए गए काम से आपको नुकसान हो सकता है। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। यदि आप किसी भूमि, मकान दुकान आदि की खरीदारी की प्लानिंग कर रहे थे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन काम में निवेश आप बहुत ही सोच विचार कर करें और बिजनेस में यदि आपने किसी को पार्टनरशिप में रखा था, तो वह आपको धोखा दे सकता है। बिजनेस में बहुत बड़ा दावेदार बन सकता है, इसलिए आपको उनकी चाल को समझना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथियों को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद में जीत दिलाने वाला रहेगा। यदि आप किसी समस्या को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उसमें आप अपने वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। कोई काम आप बहुत ही सूझ बूझ दिखाकर करेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन संतान को यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे समय रहते पूरी करेंगे, जिससे आपको खुशी होगी। आपको किसी विरोधी की चाल को समझना होगा, नहीं तो वह आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके अंदर मेल जोल की भावना बढ़ेंगी और राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से जाना जाएगा। उनकी छवि और निखरकर आएगी। व्यवसाय में आपको कोई बहुत बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है और आपके अंदर प्रेम व स्नेह का भाव बना रहेगा। निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको अपनी बात लोगों के सामने रखनी होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आप अपने बिजनेस में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे और अपने किसी मित्र से आपको अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज किसी तीसरे व्यक्ति के कारण मन मुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। संतान की तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह दूर होंगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा, तो उन्हे परीक्षा में जीत हासिल होती दिख रही है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बिजनेस के लिहाज से कुछ कमजोर रहने वाला है, इसलिए आप किसी को बिना सोचे समझें ना बोले। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई निर्णय ना लें, नहीं तो उसमें बड़े सदस्यों से बातचीत अवश्य करें, तभी आगे बढें, नहीं तो आपको परिवार के किसी सदस्य से खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। व्यापार में आपको रुका हुआ धन मिलने की संभावना है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी बड़े काम को करने के लिए रहेगा। आपके अंदर समन्वय की भावना बनी रहेगी। व्यवसाय में यदि कोई निवेश करने के लिए मन बना रहे थे, तो उसके लिए आपको कुछ पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलेगा। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो उससे भी आपको जीत मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आपको नजरंदाज नहीं करना है, नहीं तो बाद में आपको उससे समस्या होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। यदि आपने किसी पर भरोसा किया, तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है। आप अपने मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं और किसी वाहन की खरीदारी करने के लिए यदि आप लंबे समय से विचार कर रहे थे, आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। यदि आपने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं। आपको परिवार के किसी सदस्य की मदद के लिए आगे आना होगा। परिवार में किसी मंगल कार्यक्रम के होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं, क्योंकि उन्हें आज पुराने निवेश से भी अच्छा लाभ मिलेगा। आपके सोच समझे सभी कार्य पूरी होंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। व्यवसाय कर रहे लोग यदि कार्यक्षेत्र में कोई परिवर्तन करने का मन बना रहे थे, तो उनकी वह इच्छा आज पूरी हो सकती हैं। आपको अपने मन में चल रहे आइडिया को किसी के सामने शेयर नहीं करना है, नहीं तो वह उसका लाभ उठाने की कोशिश करेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा और व्यवसाय में आपको कोई बड़ी डील को लेकर समझौता करना पड़ सकता है, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आपका कोई पुराना मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह आज दूर होगी|

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: September 22 2023॥Aaj Ka Rashifal 22 September 2023 Read More »

img 3132

Horoscope Today: September 20 2023॥Aaj Ka Rashifal 21 September 2023

Horoscope Today: September 20 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for September 21 2023

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

वैदिक पंचांग

दिनांक – 21 सितम्बर 2023

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – भाद्रपद

पक्ष – शुक्ल

तिथि – षष्ठी दोपहर 02:14 तक तत्पश्चात सप्तमी

नक्षत्रअनुराधा शाम 03:35 तक तत्पश्चात जेष्ठा

योगप्रीति 22 सितम्बर रात्रि 01:45 तक तत्पश्चात आयुष्मान

राहुकाल – दोपहर 02:03 से शाम 03:34 तक

सूर्योदय-06:28

सूर्यास्त- 18:35

दिशाशूल- दक्षिण दिशा में

व्रत पर्व विवरण – सूर्य षष्ठी, गौरी आवाहन

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं।

आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष

दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के तुलना में अच्छा रहने वाला है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो आपके कष्टों में सुधार होगा। व्यवसाय में आप यदि किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी पूरा हो सकता है। परिवार में आपको सबका साथ और सहयोग मिलेगा, लेकिन यदि कोई व्यक्ति घर से दूर नौकरी के लिए जाएं, तो आपको उसको रोकना नहीं है। आपको आज किसी काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है और परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन हो सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान थे, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी, क्योंकि यदि आपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। कोई बड़ा लेनदेन आप अपने भाइयों की निगरानी में करें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें वाणी की मधुरता को बनाएं रखें। आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलाना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं और आपको यात्रा पर जाने से पहले सावधानी बरतनी होगी, लेकिन यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। परिवारिक रिश्तों में किसी बात को लेकर खटास पैदा हो सकती है, जिसमें आप किसी बाहरी व्यक्ति से बातचीत ना करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेगा। आपकी अपने किसी पुराने परिचित से मुलाकात होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को बेहतर अवसर हाथ लगेगा और परिवार में कोई जन्मदिन, नामकरण मुंडन आदि जैसी किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी से चल रही अनबन से आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है, इसलिए आप एक दूसरे को टाइम दें और एक दूसरे की बातों को समझे, तभी आप अपने रिश्ते को टूटने से बचा सकेंगे। व्यवसाय में आपको मन मुताबिक काम मिलेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से आपका मनप्रसन्न रहेगा और परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग फायदा उठा सकते हैं, इसलिए किसी अनुभवी व्यक्ति की निगरानी में रहकर काम करें। आपको शीध्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी और आप अपने किसी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय बहुत ही सावधानी में लेने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप यदि कोई परिवर्तन करेंगे, तो इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप कोई भी निर्णय बहुत ही सावधानी से लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं के कारण आज तनाव बना रहेगा। व्यवसाय में आपके विरोधियों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपकी कुछ योजनाओं में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी काम के चलते घर से बाहर जा सकते हैं। माताजी आपको यदि कोई जिम्मेदारी दें, तो आप उसे समय रहते पूरा करें। किसी कार्य की शुरुआत करने से पहले आपको उसके कामों के बारे में जांच पड़ताल करनी होगी और जल्दबाजी में किसी काम के लिए हां ना करें। आपका कोई मित्र आपसे धन उधार मांग सकता है। परोपकार के कार्य पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है, लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी की ओर से कोई धोखा मिल सकता है, जिसका असर उनके रिश्ते पर भी पड़ेगा। आप परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या को लेकर अपने परिजनों से बातचीत कर सकते हैं। आप धन संबंधित किसी डील को बहुत ही सोच विचारकर फाइनल करें। माता-पिता से किसी किए हुए वादे को आपको समय रहते पूरा करना होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। व्यवसाय में आप कुछ नई योजना को बनाएंगे, जिनसे आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सभी का साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। परिवार में आपको सभी निर्णय को बहुत ही सावधानी से लेने होंगे और आपका किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना भी पूरा होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके परिजन आपकी किसी बात को लेकर विरोध कर सकते हैं। व्यापार में आज आपको किसी पुराने निवेश से बड़ा नुकसान हो सकता है, जिसके लिए आप अपने भाइयों से बातचीत करेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है और अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज दिन किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए रहेगा। आप किसी नए वाहन को अपने घर लेकर आ सकते हैं और परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट होने के कारण आपको भागदौड़ अधिक करनी होगी। आपका कोई मित्र आज आपके घर दावत पर आ सकता है। संतान के करियर को लेकर आपको कुछ असुविधा होगी, जिसके लिए आपको किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप नौकरी में बदलाव की योजना बना सकते हैं, जिसके लिए आपको मित्रों से बातचीत करनी होगी और धार्मिक कार्यों की ओर आपका मन अग्रसर रहेगा और परिवार में लोग आपकी किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे, जिसके बाद वह आपके किसी काम का विरोध कर सकते हैं, लेकिन जीवनसाथी से यदि आपकी किसी बात को लेकर अनबन हो, तो आपको उनकी बात समझनी होगी|

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: September 20 2023॥Aaj Ka Rashifal 21 September 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!