Daily Horoscope Panchang

img 3091

Horoscope Today: September 07 2023॥Aaj Ka Rashifal 07 September 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for September 07, 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 07 सितम्बर 2023

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार श्रावण)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – अष्टमी शाम 04:14 तक तत्पश्चात नवमी

नक्षत्र – रोहिणी सुबह 10:25 तक तत्पश्चात मृगशिरा

योगवज्र रात्रि 10:02 तक तत्पश्चात सिद्धि

राहुकाल – दोपहर 02:10 से शाम 03:43 तक

सूर्योदय-06:24

सूर्यास्त- 18:48

दिशाशूल- दक्षिण दिशा में

व्रत पर्व विवरण – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (भागवत) नाथद्वारा,द्वारका,मथुरा,डाकोर मे श्रीकृष्ण-जन्मोत्सव),दही हांडी

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में यदि आपने कुछ बदलाव करने की योजना बनाई है, तो वह आपको अच्छा लाभ अवश्य देकर जाएगी। आप दूसरों के कार्य में ज्यादा हाथ ना डालें, नहीं तो समस्या हो सकती है। सेहत को लेकर आपको सावधानी बरतनी होगी। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है। आपको परिवार में चल रही कलह को बातचीत के जरिए समाप्त करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दोनों के तुलना में अच्छा रहने वाला है । संतान से समय रहते उसका कार्य पूरा कराएं। जल्दबाजी में किए गए काम से आपको से कोई गलती हो सकती है। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें प्रमोशन मिल सकता है। आपको शेयर मार्केट में निवेश करने से अच्छा लाभ मिलेगा। संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी उच्च अधिकारियों की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। आपको संतान की फिजूल खर्ची पर रोक लगानी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन समय रहते चुकता होगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से मन भटक सकता है। आपको किसी काम को लेकर अपने भाइयों से बातचीत करनी पड़ सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा वृद्धि लेकर आने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई रुकावट आ रही थी, तो वह दूर होगी। आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपको दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपके विवाह की बात पक्की हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आपके बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। परिवार में आप अपने सभी दायित्वों को समय रहते पूरा करेंगे। आपके मन में प्रेम व स्नेह बना रहेगा। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। संतान के प्रति आप अपनी जिम्मेदारियां को समय रहकर पूरा करें, नहीं तो वह आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है। अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो कोई पेट संबंधित समस्या आपको परेशान कर सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। परिवार में सभी सदस्य एकजुट रहेगे और किसी महत्वपूर्ण काम की चर्चा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपने मित्रों के साथ किसी योजना में धन लगाने की प्लानिंग कर सकते हैं। व्यापार कर रहे लोग अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। साझेदारी में चल रहे व्यवसाय से आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होंगी। आपका कोई काम आपके लिए आज सिर दर्द बन सकता है

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। घर में किसी काम को लेकर आप भाग दौड़ में लगे रहेंगे। आपको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं। किसी समस्या के कारण आपको कुछ शारीरिक कष्ट हो सकता है। नौकरी में कार्यरत लोग दूसरों की बातों में आकर किसी दूसरी नौकरी को ज्वाइन ना करें। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा में कड़ी मेहनत करनी होगी, तभी वह जीत हासिल कर सकेंगे। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपको किसी सरकारी काम को पूरा करना होगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़कर आपकी यश में कीर्ति में वृद्धि होगी। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। निवेश करने वाले लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। आपका भगवान की भक्ति में मन लगेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्यों को भी खुशी होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको अपनी दैनिक जरूरत पर पूरा ध्यान देना होगा। लेनदेन के मामले में आप सावधानी बरतें, नहीं तो कोई नुकसान हो सकता है। आपको अपने घर की कुछ उपयोगी वस्तुओं के खरीदारी की भी योजना बनाएंगे। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

मकर राशि आज का दिन आपके लिए बाकी दोनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जिसमें आपके कुछ पुरानी यादें भी ताजा होंगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। आर्थिक मामलों का ध्यान रखें , नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका कोई परिजन आपके घर दावत पर आ सकता है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आपको भाग्य का साथ मिलने से आपकी काफी सारी मुश्किलें आसानी से हल होंगी। आप किसी समस्या से समय रहते निपटने की कोशिश करें। छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आपको धैर्य बनाए रखना होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपको बिजनेस में अच्छा लाभ न मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। संतान के भविष्य को लेकर यदि आपको कोई चिंता थी, तो उसके लिए आप योजना बना सकते हैं। माता-पिता को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आप कुछ जरूरी मुद्दों को लेकर बातचीत करेंगे। लेनदेन के मामले में आप बिल्कुल ढील ना दे, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें, तभी वह परीक्षा में जीत हासिल कर सकेंगे

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: September 07 2023॥Aaj Ka Rashifal 07 September 2023 Read More »

a38693f7 615b 4e8d b27b 411f2f97876e

Horoscope Today: Astrological prediction for September 06, 2023

Horoscope Today: September 06 2023॥Aaj Ka Rashifal 06 September 2023

आप सभी कृष्ण भक्तों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ ,

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सुने श्री विष्णु सहस्त्रानाम

वैदिक पंचांग

दिनांक – 06 सितम्बर 2023

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयनदक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार श्रावण)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – सप्तमी शाम 03:36 तक तत्पश्चात अष्टमी

नक्षत्रकृत्तिका सुबह 09:20 तक तत्पश्चात रोहिणी

योग – हर्षण रात्रि 10:26 तक तत्पश्चात वज्र

राहुकाल – दोपहर 12:37 से दोपहर 02:10 तक

सूर्योदय-06:24

सूर्यास्त- 18:49

दिशाशूल– उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण – शीतला सप्तमी,श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (स्मार्त),बुधवारी अष्टमी (दोपहर 03:37 से 07 सितम्बर सूर्योदय तक)

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा।

आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2021, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैंक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है और परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपकी कोई समस्या समाप्त होगी और जीवनसाथी की किसी बात को लेकर आप नाराज रहेंगे। आपका कोई काम आज आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। भाई व बहनों से आपको किसी काम को लेकर मदद लेनी पड़ सकती है। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आपके किसी मित्र की मदद से दूर होगी और किसी से धन उधार लेने से बचें।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज के दिन आपके लिए शासन सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। आप नौकरी के साथ किसी और काम को लेकर परेशान रहेंगे। आपका कोई पुराना काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह आज पूरा होगा। आप जीवनसाथी के साथ किसी रोमांटिक डेट पर जाने की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, जिनसे आपको सावधान रहना होगा और संतान से किसी किए हुए वादे को आज आपको पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेंगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रमोशन होगा। आप सफलता की सीढ़ी चढ़ेंगे और छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइशें कर सकते हैं, जिसे आपको पूरी अवश्य करना होगा। कुछ समय से यदि कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी आज बातचीत के जरिए समाप्त होगी और विद्यार्थियों को किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है, जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें आज किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा और आप अपने किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि किसी काम को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से मन भटक सकता है और आप इधर-उधर के कामों में ध्यान लगाएंगे। पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों ने यदि किसी प्रोजेक्ट की शुरुआत करनी है, तो उसके लिए अपनी आंख व कान खुले रखें। किसी सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर सदस्यों से कुछ बातचीत कर सकते हैं और आप अपने घर की रंगाई पुताई आदि की भी योजना बना सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की के नये नये मार्ग खुलेगा और यदि आपने किसी काम को भाग्य के भरोसे किया, तो उसमें भी आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आप संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान दे, नहीं तो वह किसी गलत काम की तरफ अग्रसर हो सकते हैं। जीवनसाथी के करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता भी आज दूर होगी। आपका कोई पुराना काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिलने के कारण जाना पड़ सकता है। आप अपना कोई काम यदि पूरा नहीं करेंगे, तो इससे आपको समस्या होगी। आपकी कोई बड़ी डील हाथ आते आते रह सकती है। व्यापार में आप कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं, जिससे आपकी आय में वृद्धि होगी। ननिहाल पक्ष के व्यक्तियों से आप मेल मिलाप करने जा सकते हैं

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने रुखे व्यवहार के कारण कार्यक्षेत्र में लोगों को नाराज कर सकते हैं। यदि बिजनेस में आप किसी से धन उधार लेने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन किसी संपत्ति की खरीदारी करने से पहले उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले। आपको किसी नये काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी आंख व कान खुले रखने होंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपकी तरक्की देखकर आपके विरोधी भी हैरान रहेंगे। आपको आज शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय नहीं लेना है। सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी सरकारी कार्य को यदि आपने टाला, तो बाद में वह आपके लिए कोई नहीं समस्या लेकर आ सकता है। आपके किसी मित्र को आप दावत पर बुला सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन खर्च करेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज के दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आप नौकरी के साथ-साथ यदि किसी पार्ट टाइम काम को करने की योजना बना रहे थे, तो आपकी इच्छा भी पूरी होगी, लेकिन बिजनेस में अपने यदि किसी को पार्टनर बनने का सोचा है, तो उसकी पूरी जांच पड़ताल अवश्य करें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। किसी यात्रा पर जाने से पहले आप माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लें और आपका किसी नए घर को खरीदने का सपना पूरा होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उनके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर आप कुछ समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं और किसी से धोखा और गलत व्यवहार आपको बिल्कुल पसंद नहीं आएगा और वह मानसिक कष्ट दे सकता है। कारोबार में आपके किसी शत्रु के कारण आपको कोई नुकसान हो सकता है। वाद विवाद की स्थिति में भी आप धैर्य बनाए रखें। किसी पर आंख बंदकर भरोसा ना करें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में कुछ चिंताएं लेकर आने वाला है। आपका उधार दिया हुआ धन आपको वापस मांगने से नहीं मिलेगा, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। जीवनसाथी से आप यदि कोई सलाह करेंगे, तो वह आपको बिजनेस संबंधित कोई अच्छे सलाह आवश्यक देंगे। आपको कही घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, लेकिन आप कोई जरूरी जानकारी लीक ना होने दे। किसी महत्वपूर्ण काम में आपको ढील देने से बचना होगा।

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: Astrological prediction for September 06, 2023 Read More »

img 7391

Horoscope Today: Astrological prediction for September 05, 2023

Horoscope Today: September 05 2023॥Aaj Ka Rashifal 05 September 2023

जन्माष्टमी कब मनायें ? संपूर्ण जानकारी मंत्र और पूजा विधि

वैदिक पंचांग

दिनांक – 05 सितम्बर 2023

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयनदक्षिणायन

ऋतुशरद ॠतु

मास – भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार श्रावण)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – षष्ठी शाम 03:46 तक तत्पश्चात सप्तमी

नक्षत्रभरणी सुबह 09:00 तक तत्पश्चात कृत्तिका

योगव्याघात रात्रि 11:24 तक तत्पश्चात हर्षण

राहुकाल – शाम 03:44 से शाम 05:18 तक

सूर्योदय-06:24

सूर्यास्त- 18:50

दिशाशूल- उत्तर दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियों भरा रहेगा। आप अपने व्यवसाय में उधेड़बुन को सुलझाने में लगे रहेंगे और आर्थिक स्थिति भी आपकी चिंता का कारण बन सकती है,क्योंकि आपको कुछ ऐसे खर्चे होंगे जो मजबूरी में करने ही पड़ेंगे। नौकरी कर रहे लोगों की अधिकारियों से अनबन होने के कारण कुछ नई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आपको किसी व्यक्ति को धन उधार देने से बचना होगा,नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आप पूरे दिन ऊर्जा से भरपूर रहने के कारण प्रत्येक कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे। आपको कोई पैतृक संपत्ति मिलने से अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यापारी वर्ग यदि योजना बनाकर कार्य करेंगे,तभी वह अपने सभी कार्यों को समय से पूरा कर पाएंगे। आपको किसी पुरानी नौकरी के साथ-साथ यदि दूसरी नौकरी का ऑफर आए,तो अभी आपको पुरानी में ही टिके रहना बेहतर होगा। विद्यार्थी अपनी कमजोर विषयों पर अत्यधिक मेहनत करेंगे और सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे और आपको बिजनेस के साथ किसी और काम में भी हाथ आजमाने का मौका मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की साख चारों ओर फैलेगी,जिसका उन्हें लाभ मिलेगा। आप यदि किसी समस्या के समाधान के लिए पिताजी से बातचीत करें,तो उसमें वाणी की मधुरता को बनाए रखें नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,जिनको पहचान कर आपको उन पर अमल करना होगा,तभी वह लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। जो लोग नौकरी में बदलाव चाहते हैं उनकी आज इच्छा पूरी हो सकती हैं। मीडिया से जुड़े लोगों को आज कुछ बढ़िया खबरें मिलेंगी। कामकाज के सिलसिले में यदि आपको किसी की यात्रा पर जाने का मौका मिले तो अवश्य जाएं, क्योंकि वह आपके लिए कोई लाभ का सौदा लेकर आएगी। माताजी से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपको अपनी कुछ आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलता दिख रहा है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में जीत मिलने से वह फूले नहीं समाएंगे। कोई पुराना मित्र आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। जीवनसाथी को आप कहीं घुमाने फिराने लेकर जाएं,तो खरीदारी करते समय अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए धन लाभ की पूरी संभावना बनती दिख रही है। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा,लेकिन जो जातक विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं,उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने धन को भविष्य के लिए भी संचय करना होगा नहीं तो बाद में आपको धन के संकट से जूझना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन में आज कुछ समस्याएं तो आएंगी,लेकिन आप जीवनसाथी के साथ मिलकर उन्हें निपटाने में सफल रहेंगे। परिवार का कोई सदस्य आपसे पिछली की हुई गलती के लिए माफी मांग सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय बहुत ही सावधानी से लेना होगा, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले थोड़ी कमजोर रहेगी, क्योंकि आपके खर्चों में भी आज बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापारिक क्षेत्र में कार्यरत लोग किसी यात्रा पर जा सकते है। आपके कुछ शत्रु भी आज आपको हानि पहुंचाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी गलत व्यक्ति का साथ देने से बचना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आपको किसी व्यक्ति से बेवजह की बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा व अपनी बुद्धि का प्रयोग करके शांति से काम ले। आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ने से परेशान रहेंगे। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं,जहां आपके कुछ शत्रु आपकी छवि खराब करने की कोशिश करेंगे। आपके स्वभाव में कुछ चिढचिढ़ापन बना रहेगा। आपको किसी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आप किसी को धन उधार देंगे,तो वह आपके आपसी रिश्तों में विवाद करा सकता है। नौकरी कर रहे लोग उच्च अधिकारियों की कृपा से कोई अच्छा पद पा सकते हैं,जिससे उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आप आज किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा। यदि नौकरी की तैयारी कर रहे लोग किसी इंटरव्यू को देने जा रहे हैं उन्हें उसमें सफलता मिलेगी। आप घर परिवार में वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा पाकर प्रसन्न रहेंगे,लेकिन विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी,इसलिए उन्हें पूरी मेहनत करनी होगी। आप किसी बड़े निवेश की योजना बना सकते हैं,लेकिन उसमें किसी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें,नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है। परिवार में आज किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आप व्यापारिक मामलों में भविष्य की कुछ योजनाओं को सोचकर धन लगाएंगे,तो वह आपको अच्छा लाभ दे सकती हैं,लेकिन बिजनेस कर रहे लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है,जिन्हें वे अपने भाइयों की मदद से समाप्त करने में कामयाब रहेंगे। आपके रोजमर्रा के कामों में कुछ रुकावट रहेंगी,जिनको लेकर आप परेशान तो रहेंगे,लेकिन वह आसानी से सुलझ जाएंगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशहाली लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ के एक के बाद एक अवसर प्राप्त होते रहेंगे,जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी। नौकरी कर रहे लोग यदि किसी व्यापार की योजना बना रहे हैं,तो वह उसे सुचारू रूप भी दे सकते हैं,जिन लोगों को विवाह में समस्या आ रही है,उनकी समस्या दूर होगी और उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप अपने मित्र के साथ कहीं खाने-पीने आदि की योजना बना सकते हैं।

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: Astrological prediction for September 05, 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!