Daily Horoscope Panchang

img 7792

Horoscope Today: August 29 2023॥Aaj Ka Rashifal 29 August 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for August 29, 2023

सुने नारद पुराण और कष्टों से पाये मुक्ति

वैदिक पंचांग

दिनांक – 29 अगस्त 2023

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – श्रावण

पक्ष – शुक्लतिथि – त्रयोदशी दोपहर 02:47 तक तत्पश्चात चतुर्दशी

नक्षत्र – श्रवण रात्रि 11:50 तक तत्पश्चात धनिष्ठा

योगशोभन 30 अगस्त रात्रि 01:51 तक तत्पश्चात अतिगण्ड

राहुकाल – शाम 03:49 से शाम 05:23 तक

सूर्योदय-06:22

सूर्यास्त- 18:56

दिशाशूल– उत्तर दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। किसी कानूनी मामले में आपको सावधान रहना होगा। परिजनों की सलाह पर चलकर आप आगे बढ़ेंगे। आपको अपनी अच्छी सोच से लोगों को आसानी से मात दे पाएंगे, लेकिन अपने शारीरिक कष्टों को अनदेखा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है। इसका असर उनकी परीक्षा पर पड़ सकता है, इसलिए अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। दांपत्य जीवन में यदि कोई अवरोध लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो वह भी आज दूर होगा। आपको अपने प्रियजनों का पूरा साथ मिलेगा। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में आप लोगों की बातों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें। अपने करीबियों पर भरोसा करें। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपका बिजनेस शुरू होगा। जीवनसाथी से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह लंबा चल हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और लोगों को हैरान करेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। परिवार में लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर फोकस करना होगा, नहीं तो कोई समस्या हो सकती है। परिवार में आप छोटे बच्चों के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने कामों की सूची बनाकर आगे बढ़ना होगा, तभी समय रहते पूरे कर पाएंगे। जल्दबाजी में दिए गए किसी निर्णय से आपको कोई समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। पारिवारिक विषयों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। सुख सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी की आप योजना बना सकते हैं। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कार्य में तेजी बनाएं रखने के लिए रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों का दायरा और बढे़गा। आप अपने करीबियों की समस्याओं को सुनने में आप दिन का काफी समय लगाएंगे, लेकिन परिवार में लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला आपके लिए से दर्द बन सकता है, इसलिए किसी को धन उधार देने से पहले सोच विचार आवश्यक करें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आपके कुछ खर्च बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। किसी जरूरी बात को लेकर आप परेशान थे, तो वह दूर हो सकती है। आपको अपने आत्मविश्वास से आगे बढ़ना होगा, नहीं समस्या होगी। आपको बिजनेस में यदि किसी बात को लेकर समस्या आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साख और सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है और रचनात्मक कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आपको यदि कोई अजनबी सलाह दे, तो आपको उनकी सलाह पर चलने से बचना होगा और आप किसी नए घर या मकान आदि को खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके व्यापार की योजनाओं को बल मिलेगा और किसी सरकारी योजना में धन लगाने से पहले आप उसकी पूरी जानकारी अवश्य लें। आप यदि किसी परिजन के व्यवहार को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसमें अब धीरे-धीरे आपको सुधार देखने को मिलेगा। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। आपको किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो आपको उसे पूरा करना होगा। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आपके कुछ महत्वपूर्ण प्रयास सफल होंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। आपका कोई मामला यदि कानूनी रूप से विवादित है, तो उसमें आपको जीत मिलेगी, लेकिन आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप अपने काम के सिलसिले में किसी दूर की यात्रा बढ़ाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। यदि आपके कामों में कुछ अवरोध आ रहे थे, तो वह आज दूर होंगे। बधुंओं से आपकी खूब जमेगी। कुछ दीर्घकालीन योजनाओं से आपको अच्छा लाभ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपको योग्यतानुसार काम मिलने से आप खुश रहेंगे, लेकिन आपके कुछ विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। आप अपनी चतुर बुद्धि से मात देने में कामयाब रहेंगे

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: August 29 2023॥Aaj Ka Rashifal 29 August 2023 Read More »

img 6946

Horoscope Today: August 28 2023॥Aaj Ka Rashifal 28 August 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for August 28, 2023

हर हर महादेव

श्रावण में ज़रूर सुने शिव पुराण, सुनने के लिए क्लिक करे

वैदिक पंचांग

दिनांक – 28 अगस्त 2023

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – श्रावण

पक्ष – शुक्ल

तिथि – द्वादशी शाम 06:22 तक तत्पश्चात त्रयोदशी

नक्षत्रउत्तराषाढा 29 अगस्त रात्रि 02:43 तक तत्पश्चात श्रवण

योगआयुष्मान सुबह 09:56 तक तत्पश्चात सौभाग्य

राहुकाल – सुबह 07:56 से सुबह 09:30 तक

सूर्योदय-06:22

सूर्यास्त- 18:57

दिशाशूल- पूर्व दिशा में

व्रत पर्व विवरण – पवित्रा-दामोदर द्वादशी,सोम प्रदोष व्रत

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं।

आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए विशेष शुभ रहेगा। धन लाभ के साथ-साथ संबंधों में भी निकटता का अहसास होगा। व्यवसाय क्षेत्र पर भी सहयोगी वातावरण मिलने से निश्चित समय पर कार्य पूर्ण कर लेंगे। पूर्व नियोजित कार्यो के अलावा भी अन्य आय के स्त्रोत्र बनेंगे। आज आपके व्यवहार से कुछ ऐसे संबंध बनेंगे जिनसे लंबे समय तक लाभ प्राप्त किया जा सकेगा। घर मे अविवाहितों के लिए रिश्ते आएंगे लेकिन पक्के होने में संशय रहेगा। मनपसंद भोजन वस्त्र एवं अन्य सुख मिलने से प्रसन्नचित रहेंगे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन भी आपके लिए लाभदयक रहेगा फिर भी ध्यान रखें आज किसी के गलत मार्गदर्शन अथवा गलतफहमी में पड़ने से लाभ के अवसर किसी अन्य के पास भी जा सकते है। धन लाभ भी आपके परिश्रम की तुलना में अधिक हो सकता है परंतु इसके लिए कार्य क्षेत्र पर अनर्गल बातो को छोड़ लक्ष्य को केंद्रित रकह कार्य करें। दैनिक उपभोग के खर्च आसानी से निकल जाएंगे। आज कोई आपकी भावुकता का गलत फायदा भी उठा सकता है। आंख बंद कर किसी पर विश्वास ना करें। लंबी यात्रा की योजना बनेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपका आज का दिन भी अशुभ रहने से अधिक सावधानी बरतने की सलाह है। सेहत का आज विशेष ध्यान रखें परिवार में बीमारी का प्रकोप अथवा अन्य आकस्मिक दुर्घटना होने की संभावना है। दवाओं पर भी आज अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है। भोजन की असंयमितता पेट खराबी का कारण बनेगी। कार्य व्यवसाय से भी आज किसी की खुशामद के बाद ही लाभ के योग बन पाएंगे। पारिवारिक वातावरण आज अस्त-व्यस्त अधिक रहेगा। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में आना-कानी करेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप कार्यो में व्यस्त रहने के बाद भी दिन का भरपूर आनंद उठाएंगे। मन इच्छित कार्य होने से हास-परिहास का वातावरण बना रहेगा। कार्य-व्यवसाय में थोड़ा अधिक परिश्रम करना पड़ेगा लेकिन इसका उचित लाभ भी अवश्य मिलेगा। कार्य स्थल पर लोगो को आपकी कार्य शैली पसंद आएगी अधिकारी वर्ग भी आप पर कृपा दृष्टि बनाये रखेंगे। आपकी आवश्यकता लोगो को आज अधिक रहने से सम्मान के साथ धन लाभ के अवसर भी मिलते रहंगे। गृहस्थ में पूर्ण ध्यान नही देने से किसी की नाराजगी देखनी पड़ेगी लेकिन कुछ समय के लिए ही।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के आरंभ में दैनिक कार्यो को पूर्ण करने की जल्दी में कुछ हानि हो सकती है। इसके बाद का समय अधूरे कार्यो को पूर्ण करने में बीतेगा मध्यान तक परिश्रम का फल ना मिलने से निराशा रहेगी परन्तु संध्या के समय धन की आमद होने लगेगी व्यवसाय में आज विस्तार ना करें निवेश भी सोच समझ कर ही करें। नौकरी पेशा जातक कार्यभार बढ़ने से थकान अनुभव करेंगे। घर मे मांगलिक आयोजन हो सकता है। कुछ मतभेद के बाद भी शांति बनी रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आप किसी ना किसी उलझन में फंसे रहेंगे। दिन का अधिकांश समय अनर्गल कार्यो में बर्बाद होगा। लोग आपके मन के विपरीत कार्य करवाने को बाध्य करेंगे जिसमें निकट भविष्य में हानि ही होगी। कार्य व्यवसाय में देरी के कारण सौदे निरस्त हो सकते है। आज किसी पारिवारिक सदस्य के गलत आचरण के कारण सम्मान में कमी आने की भी संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण अतिआवश्यक है वरना उलझने कम होने की जगह ज्यादा गंभीर बनेंगी। धन लाभ आकस्मिक लेकिन अल्प मात्रा में ही होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आप कार्य-व्यवसाय में असहयोग की स्थिति बनने पर उग्र हो सकते है। सहयोगी आवश्यक कामो में लापरवाही दिखाएंगे। सभी महत्त्वपूर्ण निर्णय आपको स्वयं ही लेने पड़ेंगे जिससे कुछ समय के लिए असमंजस की स्थिति बनेगी फिर भी इससे किसी वरिष्ठ के सहयोग से बाहर निकल सकेंगे। धन लाभ आज आवश्यकता अनुसार लेकिन प्रयत्न करने पर ही होगा। आज आप पुरानी स्मृतियां ताजा होने से कुछ समय के लिए काल्पनिक दुनिया मे भी खोये रहेंगे। दाम्पत्य जीवन मे अहम के कारण खटास आ सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपको आर्थिक रूप से सबल बनाने में सहयोग करेगा। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा आज कुछ कम रहेगी जिसका फायदा अवश्य उठाएंगे। नौकरी पेशा जातको को अधिकारी वर्ग का प्रोत्साहन मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आप स्वयं के कार्य के साथ ही परिचितों के कार्यो में भी सहयोग करेंगे। घर एवं बाहर के लोग आपकी प्रसंशा अवश्य करेंगे। सरकारी अथवा पैतृक संबंधित मामलों में विजय के साथ ही भविष्य के लिए लाभ सुनिश्चित होगा। गृहस्थ जीवन मे थोड़ा उतार चढ़ाव लगा रहेगा फिर भी संतोष की अनुभूति होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आप अधिकांश कार्यो में लापरवाही दिखाएंगे जिससे उचित लाभ मिलने में विलंब के साथ ही कमी भी आएगी। स्वयं का काम छोड़ अन्य लोगो के कार्य मे रुचि लेना हानि कराएगा। किसी के झगड़े में टांग ना अड़ाए मान हानि हो सकती है। आर्थिक उलझने किसी के टोकने पर ही परेशान करेंगी अन्य समय इनको लेकर भी बेपरवाह ज्यादा रहेंगे। घर मे किसी सदस्य के मनमाने व्यवहार के कारण माहौल थोड़ा गरम हो सकता है। शारीरिक स्फूर्ति आज कम रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आपकी मनोवृति सुखोपभोग की अधिक रहेगी जिस वजह से कार्य क्षेत्र पर पूर्ण ध्यान नही दे पाएंगे फिर भी आज धन लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उनके निर्णय आरंभिक व्यवधान के बाद आपके ही पक्ष में रहेंगे। सरकारी कार्यो भी आज किसी के सहयोग मिलने से आगे बढ़ेंगे। सार्वजनिक कार्यो में अरुचि रहेगी। लंबी धार्मिक तीर्थ स्थानों की यात्रा के प्रसंग बन सकते है। पारिवारिक वातावरण लगभग सामान्य ही रहेगा। संतानो के ऊपर खर्च होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका आज का दिन भी विषम परिस्थितियों वाला रहेगा। दिन के आरंभ में ही कोई अशुभ समाचार मिलने से मन हताश रहेगा। कार्य व्यवसाय में से भी आज निराशा ही हाथ लगेगी। ध्यान रहे आज धन लाभ के लिए किसी के सहयोग एवं मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ेगी इसलिए रूखे व्यवहार से बचें आज आप केवल व्यवहारिकता के बल पर ही लाभ कमा सकते है। घर मे भी किसी सदस्य के हाथ नुकसान होने की संभावना है इसको अनदेखा करना ही बेहतर रहेगा अन्यथा पहले से ही उग्र वातावरण अधिक गंभीर हो सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपको आकस्मिक धन लाभ कराएगा। आज जिन कार्यो अथवा व्यवहारों से उम्मीद नही रहेगी उनसे भी आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। व्यवहार में थोड़ी चंचलता रहने से आस-पास के लोग असहज अनुभव करेंगे फिर भी मसखरा स्वभाव आपकी उदंडता पर पर्दा डालेगा। पारिवारिक सदस्य तीर्थ स्थल की यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे इसके लिए अधिक खर्च भी करना पड़ेगा। आज सामर्थ्य से अधिक खर्च करने पर आर्थिक उलझनों में पड़ सकते है। कार्य व्यवसाय में शुरुआती मंदी के बाद गति आएगी धन लाभ प्रचुर मात्रा में होगा।

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: August 28 2023॥Aaj Ka Rashifal 28 August 2023 Read More »

img 8053

Horoscope Today: August 27 2023॥Aaj Ka Rashifal 27 August 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for August 27, 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 27 अगस्त 2023

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – श्रावण

पक्ष – शुक्ल

तिथिएकादशी रात्रि 09:32 तक तत्पश्चात द्वादशी

नक्षत्रमूल सुबह 07:16 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा

योग – प्रीति दोपहर 01:27 तक तत्पश्चात आयुष्मान

राहुकाल – शाम 05:25 से शाम 07:00 तक

सूर्योदय-06:21

सूर्यास्त- 18:58

दिशाशूल- पश्चिम दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता।

आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

कैसा रहेगा यह वर्ष

अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने किसी मित्र से किसी बात को लेकर नाराजगी बनी रहेगी। आप यदि किसी योजना में धन लगाएंगे, तो उससे भविष्य में आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। पिताजी की कोई बात आज आपको बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा और आपको टीमवर्क के जरिए काम करके आप किसी कार्य को समय से पहले पूरा करके देंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करना होगा। यदि आप किसी योजना को बना रहे हैं, तो उसमें सीनियर से बातचीत अवश्य करें। आपका कोई मित्र आपकी किसी कमजोरी का फायदा उठा सकता है। आपके परिवार में किसी पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। माता-पिता से आप अपने मन में चल रही है उलझनों को लेकर बातचीत कर सकते हैं, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा और व्यापार में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें उनके कामों से आज नई पहचान मिलेगी और उनकी छवि निखर कर आएगी। आपका किसी संपत्ति को खरीदने का सपना आज पूरा हो सकता है, लेकिन उसमें आप अपनी आंख व कान खुले रखे, नहीं तो आपका कोई साथी आपको धोखा दे सकता है। लोगों से आज आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। संतान के संगति की तरफ आप विशेष ध्यान दें, नहीं तो बाद में परेशान होना होगा। आप किसी नये काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाईयों से भरा रहेगा। आप अपने बिखरे व्यापार को लेकर परेशान रहेंगे और परिवार में छोटे बच्चों से किए हुए वादे को आप पूरा करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सीनियर व गुरुजनों का पूरा साथ मिलेगा, जिससे यदि आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, तो वह भी आज दूर होगी, लेकिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। आप किसी को उधार देने से बचें। आपके ऊपर आज जिम्मेदारियां बढ़ने से आप परेशान तो रहेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग यदि कोई प्लानिंग करेंगे, तो वह आगे बढ़ेंगे। ननिहाल पक्ष के लोगों से आप मेल मिलाप करने जा सकते हैं। आप अपने भविष्य को सोचकर कुछ बचत की योजना में भी धन लगाएं, नहीं तो बाद में आपको परेशान होना पड़ सकता है। आपकी आज परिवार में किसी सदस्य से आज कोई कहासुनी हो सकती हैं, लेकिन पिताजी को आज कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें आपको लापरवाही नहीं करनी है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी, जिससे आपको प्रसन्नता होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कुछ खबरें सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों ने यदि किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं । संतान के करियर में आज उछाल देखने को मिलेगा, जिससे आपको खुशी होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको किसी काम को लेकर यदि समस्या चल रही थी, तो वह दूर होगी और आप कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से किसी बहसबाजी में ना पड़ें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी धन संबंधी योजना में बहुत ही सोच विचारकर धन लगाएं और आपके कुछ शत्रु आपके मित्र के रूप में भी हो सकते हैं, जिन्हें आपको पहचान कर चलना होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपके आज कोई खोई हुई वस्तु आपको प्राप्त हो सकती हैं, जिससे आप खुश रहेंगे। यदि आपने किसी से धन उधार लेने का सोच रहे है, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आप किसी पर आंख मूंद कर भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन इसके साथ-साथ आप संतान की संगति की ओर भी विशेष ध्यान दें। अपनी कोई जरूरी जानकारी लीक ना होने दें, इसलिए किसी अजनबी से बातचीत ना करें। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है, लेकिन फिर भी आप घबराएंगे नहीं। आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आप अपने बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं, जिनसे आपकी आय में वृद्धि होगी, लेकिन आप मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप आज कुछ पुराने रीति रिवाज को छोड़कर अपनाएंगे और तरक्की के मार्ग में आ रही बाधा आज दूर होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अत्यधिक मेहनत करनी होगी, उसके बाद ही वह किसी मुकाम को हासिल कर सकेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने घर आज किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामाजिक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप पूरे विश्वास से आगे बढ़ेंगे, तो लोग राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत हैं, उनको किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा, जिनसे मिलकर कोई समस्या सुलझ सकती है। किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले आप माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। नौकरी की तलाश में इधर उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपने यदि किसी की कहीसुनी बातों में आकर कोई निर्णय लिया, तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बातचीत करते समय बहुत ही तोलमोल कर बोलना होगा, नहीं इससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती हैं। आप किसी की कहीसुनी बातों में आकर कोई निर्णय लेने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी काम के पूरा न होने के कारण समस्या बनी रहेगी, जिसके कारण आज परेशान रहेंगे। व्यवसाय कर रहे लोगों के मन में यदि आज कोई आईडिया आए, तो आप उसे तुरंत आगे बढ़ाएं, तभी आप उसका लाभ उठा पाएंगे। यदि आपने किसी से धन उधार लेने का सोचा है, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहने वाला है। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे, जिनके लिए उन्हें अपने सीनियर से भी बातचीत करनी पड़ सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर आज जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी, लेकिन उन्हें उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। पूरी मेहनत और लगन से उन्हें पूरा करें। शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से आज आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से घर परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा और आपके लिए वह कोई बेहतर अवसर लेकर आ सकता है|

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: August 27 2023॥Aaj Ka Rashifal 27 August 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!