Daily Horoscope Panchang

Horoscope Today: May 04, 2023॥Aaj Ka Rashifal 04 May 2023

आज का राशिफल
Today Horoscope May 04, 2023 of all Zodiac

आज का हिन्दू पंचांग

दिनांक – 04 मई 2023

दिन – गुरुवार

विक्रम संवत् – 2080

शक संवत् – 1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म

मास – वैशाख

पक्ष – शुक्ल

तिथि – चतुर्दशी रात्रि 11:44 तक तत्पश्चात पूर्णिमा

नक्षत्र – चित्रा रात्रि 09:35 तक तत्पश्चात स्वाती

योग – वज्र सुबह 10:35 तक तत्पश्चात सिद्धि

राहु काल – दोपहर 02:35 से 03:52 तक

सूर्योदय – 06:05

सूर्यास्त – 07:07

दिशा शूल – दक्षिण दिशा में

ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:37 से 05:21 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:14 से 12:58 तक

आज का राशिफल

मेष Aries Rashifal 04 May 2023

आज का दिन आपको कार्यो में सफलता दिलाएगा लेकिन फिर भी मनमानी के कारण कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे भी रह सकते है। आज आपका सामाजिक दायरा बढेगा इसका लाभ पारिवारिक प्रतिष्ठा के साथ ही व्यवसाय को भी मिलेगा। परिवार के बुजुर्गो से पूर्व में मिला मार्गदर्शन भी आज कार्यो को बेहतर बनाने में मदद करेगा। धन लाभ के आरंभ में कुछ अड़चने आयेंगी लेकिन थोड़े विलम्ब से ही सही आशा से अधिक ही रहेगा। बाहर की यात्रा भोजन का अवसर मिलेगा लेकिन आज ज्यादा तीखा खाने से उदर संबंधित शिकायत होगी। ना चाहते हुए भी फिजूल खर्च नही रोक सकेंगे।

वृष Taurus Rashifal 04 May 2023

आपके लिए आज का दिन धन धान्य में वृद्धिकारक रहेगा। खर्च भी आज अधिक रहेंगे लेकिन आवश्यक ही होंगे। कार्य क्षेत्र पर आज आप नए प्रयोग आजमाएंगे इनमे आरम्भ में सफलता मिलेगी लेकिन बाद में कुछ रुकावट आने की संभावना है फिर भी प्रयास करते रहे आगे भी लाभ की स्थिति बनेगी। सामाजिक कार्यो में रुचि कम रहेगी फिर भी बेमन से किसी आयोजन में उपस्थिति देनी पड़ेगी। आर्थिक लाभ के कई अवसर मिलेंगे जिनमे से अधिकांश में सफलता मिल जाएगी। धार्मिक पूजा पाठ अथवा तीर्थ यात्रा की योजना बनेगी। स्वास्थ्य एवं परिवार दोनो उत्तम रहेंगे।

मिथुन Gemini Rashifal 04 May 2023

आज के दिन आपकी बौद्विक क्षमता निरन्तर विकसित होगी जिससे परिवार एवं सार्वजनिक क्षेत्र पर लोग आपको अनुभव के आधार पर अपनी समस्याओं का समाधान करवाएंगे लेकिन ध्यान रहें इससे अन्य लोगो के कार्य मे उलझ कर आपके स्वयं के कार्य अधूरे रह जाएंगे। धार्मिक कार्य एवं आध्यात्म के लिए भी आज समय निकालना पड़ेगा मध्यान बाद पूजा पाठ अथवा देवदर्शन के योग है।आर्थिक रूप से आज आप निश्चिन्त रहंगे धन लाभ आज निश्चित ना होकर आकस्मिक ही होगा। पारिवारिक माहौल पहले से ज्यादा शांत रहेगा। फिर भी घर मे अधिक मौन रहने का प्रयास करें।

कर्क Cancer Rashifal 04 May 2023

आज का दिन आपके लिये मानसिक परेशानी वाला रहेगा। आज बोलने चालने में संयम ना रहने पर किसी से झगड़ा होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर आज व्यवहार में अधिक नरमी बरते सहकर्मियों से छोटी छोटी बातो को लेकर मतभेद खड़े होंगे। व्यवसायी लोग पूरी तैयारी से अधूरे कार्य पूर्ण करने में जुटेंगे फिर भी आज आर्थिक लाभ ना के बराबर ही रहेगा। पारिवारिक जीवन मे भी वैर विरोध लगा रहेगा। आपसी संबंधों को आज धन से ना तोलें। मन किसी अरिष्ट की आशंका से व्याकुल रह सकता है। पूजा पाठ में रुचि रहेगी।

सिंह Leo Rashifal 04 May 2023

आज का दिन आपको धन लाभ कराएगा। आज आपके समस्त कार्य थोड़े से परिश्रम से ही बनते चले जायेंगे प्रतिस्पर्धा भी कम ही रहेगी जिसका फायदा अवश्य मिलेगा। आज आपकी सोचने की क्षमता उच्च कोटि ही एवं अन्य लोगो से भिन्न रहेगी सार्वजनिक क्षेत्र पर आपनी कार्य कुशलता

के बल पर सम्मान हांसिल करेंगे समाज के उच्चवर्गीय लोगो के साथ बैठने पर आपकी पहचान भी ऐसी ही बनेगी। धन की आमद रुक रुक कर होती रहने से आवश्यक खर्च चलते रहेंगे। परिवार में स्त्रियों को छोड़ शेष सभी शांत व्यवहार करेंगे। बुजुर्ग आपके कुछ आशा लगाए रहेंगें।

कन्या Virgo Rashifal 04 May 2023

आज के दिन आपमें संतोष की भावना अधिक रहेगी दिन के आरंभ में कार्यो के प्रति आलस्य दिखाएंगे लेकिन इसके बाद कार्यो को जल्दबाजी में करने से कुछ ना कुछ गड़बड़ होने की आशंका है। व्यवसाय से आज कुछ ज्यादा उम्मीद ना रखें लेकिन परिश्रम जरूर करते रहे आज मेहनत करने पर निकट भविष्य में इसके लाभदायक परिणाम मिलेंगे। नए कार्य का आरंभ आज ना करें। मध्यान बाद का समय आर्थिक लाभ वाला तो रहेगा परन्तु आपकी निष्क्रियता के कारण उचित लाभ से वंचित रह जाएंगे। परिजनों का सुख सहयोग उत्तम रहेगा। सुख सुविधा मिलेगी।

तुला Libra Rashifal 04 May 2023

आज दिन के आरंभ में आपको मिश्रित फल मिलेंगे मन मे किसी कार्य को लेकर दुविधा रहेगी परन्तु इसके बाद धीरे-धीरे स्थिति में सुधार आने लगेगा। प्रातः काल मे जिस भी कार्य मे जुटेंगे मध्यान पश्चात तक उसे पूर्ण कर लेंगे धन लाभ भी आज संध्या के बाद अकस्मात होगा। आर्थिक स्थिति ज्यादा बेहतर तो नही फिर भी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए पर्याप्त रहेगी। सहकर्मी आज आपसे प्रसन्न रहेंगें। घर का वातावरण भी छोटी मोटी बीमारियों को छोड़ शांत रहेगा। संतानो की प्रगति से घर मे खुशहाली आएगी। मित्र रिश्तेदारों से आनंददायक भेंट होगी।

वृश्चिक Scorpio Rashifal 04 May 2023

आपके लिए आज का दिन हानि वाला रहेगा। व्यवहारिकता की कमी रहने के कारण बेवजह लोगो से उलझेंगे। आज आप अपने काम से मतलब रखने की जगह औरो की काम मे दखल देंगे जिससे सम्मान में कमी आएगी। गलत निर्णय अथवा सहकर्मियों से तालमेल की कमी के कारण आपके अधिकांश कार्य आज विलम्ब से चलेंगे कार्य क्षेत्र पर लाभ की जगह हानि अधिक होगी। असफलता मिलने पर क्रोध आएगा। व्यवसाय की निराशा घर मे निकालने अथवा अनदेखी करने पर घर मे नई परेशानी खड़ी हो सकती है। सेहत में गिरावट आएगी सरदर्द नेत्र विकार की संभावना ज्यादा है।

धनु Sagittarius Rashifal 04 May 2023

आज दिन के आरंभ में आप शारीरिक रूप से कार्यो को करने में असमर्थ रहेंगे शारीरिक शिथिलता के कारण किसी भी कार्य को करने का मन नही करेगा। मध्यान तक स्थित सामान्य बनने लगेगी लेकिन मन मे चंचलता अधिक रहने के कारण किसी भी कार्य मे तुरंत निर्णय नही ले सकेंगे। ढुल मुल नीति से कार्य करने पर लाभ के अवसर हाथ से निकलने की संभावना अधिक रहेगी। संध्या का समय अवश्य धन लाभ कराएगा लेकिन आशानुकूल नही। परिवार में आज सोच समझ कर ही बोलें जुबान पर लगाम ना रहने से कलह हो सकती है।

मकर Capricon Rashifal 04 May 2023

आज का दिन आपकी आशाओ पर खरा उतरेगा आज सभी महत्त्वपूर्ण कार्य को प्राथमिकता दें सहज सफलता मिलेगी। सरकारी एवं कागजी कार्य भी आज करने शुभ रहेंगे। व्यवसायियों को सरकारी मदद मिलने की संभावना आज अधिक रहेगी प्रयास अवश्य करें। बेरोजगार लोगो को भी आज थोड़े परिश्रम के बाद एओजगार मिल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन थोड़ा खींच तान वाला रहेगा बिना संधर्ष किये इसमे सफलता मुश्किल रहेगी। परिजन आज आपसे किसी स्वार्थ सिद्धि के लिये अत्यंत मीठा व्यवहार करेंगे जिसके पूर्ण होने पर घरेलू खुशियों में बढ़ोतरी होगी।

कुंभ Aquarius Rashifal 04 May 2023

आज दिन आरम्भ होते ही आपके लिए राहत भरी खबर मिलेगी जिससे मानसिक चिंताओं में कमी आएगी। धर्म कर्म अथवा परिवार के प्रति ज्यादा लगाव रखेंगे जिस वजह से कार्यो में थोड़ा विलम्ब संभव है। नौकरी पेशा जातक के दिनों से मन मे चल रही इच्छापूर्ति होने से उत्साहित रहेंगे व्यवसायी वर्ग भी आज कुछ नई जोड़ तोड़ में लगे रहेंगे परन्तु धन लाभ आज मध्यम से कम ही रहेगा। नए अनुबंध मिलने पर हाथ मे अवश्य ले लेकिन आज इनपर कार्य आरंभ नाकरें दुविधा में फंस सकते है। घरवाले आज आपकी मनपसंद वस्तु उपहार में देंगे।

मीन Pisces Rashifal 04 May 2023

आज का दिन आपके लिए विविध समस्याएं लाएगा। परिवार अथवा रिश्तेदारी में कोई दुख होने की संभावना है। स्वयं के साथ ही आज परिजनों की सेहत का भी विशेष ख्याल रखे। कार्य क्षेत्र पर आज कुछ ना कुछ कारण से विलम्ब होगा जिसके सीधा असर आज होने वाली आय पर भी पड़ेगा। लाभ की अपेक्षा आकस्मिक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति गड़बड़ायेगी संचित धन में भी कमी आने के आसार है। आज आप दूसरों के विवाद अथवा अनर्गल प्रवृतियों से स्वयं को दूर रखें किसी अन्य के झंझट में पड़ कर स्वयं की हानि करा लेंगे। परिजन आज आपकी भावनाओं को समझते हुए भी मदद करने की स्थिति में नही रहेंगे।

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology

Basics of Astrology

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta

Website:- www.analystastro.com

Twitter:- https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: May 04, 2023॥Aaj Ka Rashifal 04 May 2023 Read More »

Horoscope Today: May 03, 2023॥Aaj Ka Rashifal 03 May 2023

Horoscope Today: May 03, 2023॥Aaj Ka Rashifal 03 May 2023

Today May 03, 2023 Rashifal

वैदिक पंचांग

दिनांक – 03 मई 2023

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – वैशाख

पक्ष – शुक्ल

तिथि – त्रयोदशी रात्रि 11:49 तक तत्पश्चात चतुर्दशी

नक्षत्र – हस्त रात्रि 08:56 तक तत्पश्चात चित्रा

योग – हर्षण सुबह 11:28 तक तत्पश्चात वज्र

राहुकाल – दोपहर 12:36 से दोपहर 02:13 तक

सूर्योदय-06:08

सूर्यास्त- 19:03

दिशाशूल- उत्तर दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी।

आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में थोड़ा कमजोर रहने वाला है। यदि आपने साझेदारी में किसी काम की शुरुआत की है, तो उसमें आज आपको पार्टनर से धोखा मिल सकता है। आप वरिष्ठ सदस्य से किसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप मित्रों के साथ किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक हो सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला होगा। आपको अपने बिजनेस के कामों को लेकर समस्या बनी रहेगी, लेकिन यदि आप कोशिश करते रहेंगे, तो उनमें आज कुछ कमी अवश्य आएगी। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें, नहीं तो आपके लिए समस्या खड़ी हो सकती है। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि उनके कुछ गुप्त शत्रु उनकी पीठ में छुरा खोप सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। यदि पारिवारिक संपत्ति संबंधी विवाद को लेकर आप परेशान चल रहे हैं, तो वह भी आज दूर होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के करियर में तरक्की देखकर आपको खुशी होगी, लेकिन आपका कोई काम समय से ना होने के कारण आपको अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। माता जी को आज कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आज आपको एक साथ कई काम आने से भागदौड लगी रहेगी, जिसके कारण आप अपने स्वास्थ्य की ओर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे लोगों को परिवार के सदस्यों से आज मंजूरी ना मिलने के कारण वह परेशान रहेंगे। आपका कोई मित्र आपसे पुराने गिले-शिकवे दूर करने आ सकता है। यदि आप किसी काम के समय से पूरा ना होने के कारण भागदौड़ में लगे हैं, तो वह आज पूरा हो सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है, क्योंकि आप अपने काम में व्यस्त रहने के कारण स्वास्थ्य की ओर ध्यान नहीं देंगे। पिताजी से आपकी बेवजह कहासुनी हो सकती है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे धन उधार मांगने आ सकता है, लेकिन आपकी किसी परिजन से किसी जरूरी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। यदि आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो, तो वहां बहुत ही तोलमोल कर बोले। नहीं तो लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें, लेकिन जो विद्यार्थी विदेश से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें आज कोई अच्छा ऑफर आ सकता है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है। आपका कोई काम आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। माताजी की सेहत के प्रति आप सचेत रहें। आपके कुछ बढ़ते खर्चे आपका सिरदर्द बन सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी और भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत के प्रति आज आप सचेत रहें। आपको आज एक से अधिक स्रोतों से प्राप्त होने से आपको खुशी होगी, लेकिन दिन का कुछ समय छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करने में भी लगे रहेंगे। रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज साथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती हैं। आपकी किसी नये वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। आप अपने घर आज किसी नई चीज की खरीदारी भी कर सकते हैं। आपके कुछ शत्रु आज आपके लिए नई समस्या खड़ी कर सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोग किसी से भी कोई धन संबंधित डील फाइनल करने को अपने के भरोसे ना छोड़े। आपकी उन्नति के नए-नए मार्ग खुलेंगे, जिससे आपको तरक्की मिलेगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपके कामों में ढील देने की आदत के कारण आप काम समय से पूरा नहीं हो पाएंगे। आपको अपने मन की बात किसी बाहरी व्यक्ति के साथ सामने साझा नहीं करनी है। वरिष्ठ सदस्यों के साथ बैठकर आप कुछ पुरानी यादें ताजा करेंगे। आपका कोई मित्र आज आपके घर दावत पर आ सकता है। बिजनेस में यदि आपको अपने कामों को लेकर समस्या चल रही है, तो वह आपके भाइयों की मदद से दूर होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको संतान की नौकरी को लेकर यदि किसी बात की चिंता बनी हुई थी, तो वह भी आज दूर होगी, क्योंकि उन्हें आज कोई नई नौकरी के प्राप्ति हो सकती है। आपको उसे कानूनी मामले में किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके लिए किसी शत्रु का काम कर सकता है। आप अपने घर भजन कीर्तन व पूजा-पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप यदि किसी मकान, दुकान और जमीन आदि की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो उसमें माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं। आप जीवनसाथी के लिए किसी छोटे-मोटे व्यवसाय की शुरुआत करा सकते हैं। आपको आज अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। यदि आप किसी काम को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी आज पूरा होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। परिवार में यदि सदस्यों में कोई आपसी लड़ाई झगड़ा चल रहा है, तो उसमें दोनों पक्षों की सुनकर ही कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में भी लोग आपकी चुगली लगा सकते हैं। आपके कुछ गुप्त शत्रु आपकी चुगली लगा सकते हैं, जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें आज कोई बड़ा पद मिल सकता है। आपको कोई जरूरी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा|

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology

Basics of Astrology

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta

Website:- www.analystastro.com

Twitter:- https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: May 03, 2023॥Aaj Ka Rashifal 03 May 2023 Read More »

Horoscope Today: May 02, 2023॥Aaj Ka Rashifal 02 May 2023

Today’s Horoscope 2/05/2023
Today’s Horoscope May 02, 2023॥Aaj Ka Rashifal 02 May 2023

दैनिक पंचांग 02 – मई – 2023

तिथि द्वादशी

नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी

पक्ष शुक्ल🔅पंचक नहीं

योग व्याघात

वार मंगलवार

चन्द्रराशि कन्या

ऋतु ग्रीष्म

शक सम्वत 1945

कलि सम्वत 5125

विक्रम सम्वत 2080

मास वैशाख

शुभ समय 11:51:47 – 12:44:53

अशुभ समय 08:19:27 – 09:12:55

राहु काल 15:37:11 – 17:17 :41

दिशा शूल उत्तर

02 मई 2023 मंगलवार का दैनिक राशिफल

Aries ♈️ Aaj Ka Rashifal 02 May 2023 मेष राशि वाले आज किसी मेहमान के आने से प्रसन्न होंगे क्योंकि इससे आपको लाभ होगा। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को आज पार्टनर से सावधान रहना होगा, अन्यथा नुकसान पहुंचा सकता है। माता के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं और मातृ पक्ष से भी धन लाभ होता नजर आ रहा है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति दूर दूर तक फैलेगी, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी। शाम को जीवनसाथी को बाहर घुमाने ले जा सकते हैं।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें और सिंदूर अर्पित करें।

Taurus ♉️ Aaj Ka Rashifal 02 May 2023 वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी लेकिन आज आप किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे। आज नया मकान या दुकान चाहें तो खरीद सकते हैं लेकिन आपको अपने भाई के स्वास्थ्य के प्रति भी ध्यान देना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। लव लाइफ वालों के बीच किसी बात पर कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन बावजूद इसके आप अपने रिश्ते में मधुरता बनाए रखेंगे और शाम तक बातचीत से सारी बातें खत्म कर लेंगे। आपको अपनी आय और व्यय का ध्यान रखना होगा। व्यापार में नया मुनाफ़ा आएगा, जिसकी आप लंबे समय से तलाश कर रहे थे।

आज भाग्य 94% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान मंदिर पर ध्वजा चढ़ाएं।

Gemini ♊️ Aaj Ka Rashifal 02 May 2023 मिथुन राशि वालों को आज मान-सम्मान को ध्यान में रखकर काम करना चाहिए और किसी भी तरह के अनैतिक कार्यों से दूर रहना चाहिए, अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। अगर आपने किसी से बैंक का कर्जा या कोई कर्ज लिया है तो आज आपको उससे छुटकारा मिल सकता है और आपके धन में भी वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस के काम में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए, अन्यथा नुकसान हो सकता है, जिससे उनके अधिकारियों और वरिष्ठों से संबंध खराब हो सकते हैं। अगर कोई व्यापार साझेदारी में चल रहा है तो आज उसमें मुनाफा होगा और जमीन-जायदाद में निवेश करना आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

Cancer ♋️ Aaj Ka Rashifal 02 May 2023 कर्क राशि वालों को आज किसी बड़े व्यक्ति की मदद से रुका हुआ पैसा मिल सकता है और आपके सरकारी काम भी पूरे होंगे। राजनीतिक लोगों से आपके संबंध बनेंगे और सामाजिक क्षेत्र का दायरा भी बढ़ेगा, लेकिन आप पाएंगे आपके प्रयासों में कमी नहीं करना है। आज शुरू किए गए काम से भी आपको लाभ होगा और आपकी कीर्ति का विस्तार होगा। आज शाम का समय आप अपने मित्रों के साथ आनंदपूर्वक व्यतीत करेंगे। किसी गलतफहमी के चलते रोजमर्रा के कामों में विघ्न आ सकता है और आवागमन में रुकावट आ सकती है।

आज भाग्य 67% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेंट करें और मंगलवार का व्रत रखें।

Leo ♌️ Aaj Ka Rashifal 02 May 2023 सिंह राशि वालों को आज व्यवसाय में नई गतिविधियों के साथ काम करने का मौका मिलेगा। यदि कोई व्यवसाय साझेदारी में चल रहा है तो आज आपके साथी की सलाह उसमें नई जान फूंक देगी, जिसका लाभ आपको भविष्य में भरपूर मिलेगा। आज कोई बड़ा सौदा तय हो सकता है, जिससे आपके धन में भी वृद्धि होगी, लेकिन आज आपको अपनी माता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा और बाहर के खाने-पीने से बचना होगा। आज शाम का समय आप अपने भाई के साथ चर्चा में बिताएंगे।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

Virgo ♍️ Aaj Ka Rashifal 02 May 2023 कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन आपके आस-पास के वातावरण में खुशहाली लाएगा, जिससे आपका दिल और दिमाग दोनों खुश रहेंगे और आपका चेहरा सुंदर होगा, जिसका आप भरपूर लाभ उठाएंगे। आज आप लंबे समय से रुके हुए अपने सभी कार्यों को पूरा करेंगे और अपने धन को चार गुना करने का प्रयास करते रहेंगे। यदि कोई पारिवारिक तनाव चल रहा था तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से अनबन हो सकती है। विदेश से व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद और दान करें।

Libra ♎️ Aaj Ka Rashifal 02 May 2023 तुला राशि वाले विद्यार्थियों के लिए आज उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। यदि आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना है तो दिल और दिमाग दोनों से सोच समझकर ही लेना होगा, अन्यथा भविष्य में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप में नेतृत्व करने की क्षमता का विकास होगा और व्यापार में चल रही परेशानियां आज समाप्त हो जाएंगी। कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। यदि लंबे समय से घर के अटके हुए कार्यों को करने का मौका नहीं मिल पा रहा था तो वह भी आज पूरा हो जाएगा।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

Scorpio ♏️ Aaj Ka Rashifal 02 May 2023 वृश्चिक राशि वाले छात्रों को आज अधिक एकाग्रता के साथ परीक्षा की तैयारी करनी होगी। कुछ शारीरिक परेशानियां आपके भाई को परेशान कर सकती हैं। परिवार में आज तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। पिता की सलाह से पारिवारिक तनाव शाम तक कम होगा। योग्य लोगों से विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। आज आप अपने माता-पिता को इस तीर्थ स्थान की सैर कराने ले जा सकते हैं।

आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

Sagittarius ♐️ Aaj Ka Rashifal 02 May 2023 धनु राशि वाले आज घर की सभी जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे और योग्य लोगों से विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। नौकरी से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिल सकता है, लेकिन आपको अपनी वाणी में मधुरता रखनी होगी। यदि आप किसी कर्ज में चल रहे थे, तो आप इसे अभी चुका सकते हैं। घर की सजावट के लिए आज आप कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। संतान की शिक्षा से जुड़े कुछ दस्तावेजों को पूरा करने के लिए आज आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंत्रों का 108 बार तुलसी माला से जप करें।

Capricon ♑️ Aaj Ka Rashifal 02 May 2023 मकर राशि वाले आज व्यापार को ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए अधिक मेहनत करेंगे और नई नीतियां बनाएंगे, जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी। यदि आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को पैसा उधार देना है तो संभलकर ही करें, क्योंकि रिश्तों में दरार आ सकती है। छात्र किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। जीवनसाथी को आज पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है, जिसके लिए भागदौड़ और चर्चा दोनों अधिक रहेगा। यदि पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा आपका कोई कानूनी मामला है तो आज उसमें आपको जीत मिल सकती है।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Aquarius ♒️ Aaj Ka Rashifal 02 May 2023 कुंभ राशि वालों को आज जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आपने वाहन खरीदने का मन बनाया है तो उसके लिए समय अनुकूल है। धार्मिक कार्यों में आपका सहयोग मिलने से आपके यश में वृद्धि होगी और नए व्यवसाय के लिए दिन रहेगा। लव लाइफ में मान-सम्मान बढ़ेगा और रिश्ते को स्थायी रिश्ते में बदलने की योजना बनेगी। पड़ोस में कोई विवाद चल रहा है तो उसे निपटाने की कोशिश करनी चाहिए अन्यथा बात कानूनी हो सकती है। शाम के समय देव दर्शन के लिए जा सकते हैं।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी आरती चमेली के तेल के दीपक से करें।

Pisces ♓️ Aaj Ka Rashifal 02 May 2023 मीन राशि वालों को आज खोया और अटका हुआ धन मिल सकता है, जिससे आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। नया व्यवसाय शुरू करना उत्तम रहेगा। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में आय के नए स्रोत आज विकसित होंगे, लेकिन आज आपको अपने पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। डॉक्टर से सलाह अवश्य लें, यदि आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अपने जीवन साथी की सलाह अवश्य लें। माता-पिता के आशीर्वाद और मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। मंगलवार का व्रत रखें और सुंदरकांड का पाठ करें।

Jai Sri Ram

mail@analystastro.com

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology

Basics of Astrology

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta

Website:- www.analystastro.com

Twitter:- https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: May 02, 2023॥Aaj Ka Rashifal 02 May 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!