Daily Horoscope Panchang

Horoscope Today: April 13, 2023॥Aaj Ka Rashifal 13 April 2023

Horoscope Today: April 13, 2023॥Aaj Ka Rashifal 13 April 2023

See today’s horoscope and Panchang

वैदिक पंचांग

दिनांक – 13 अप्रैल 2023

दिन -गुरूवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – वैशाख (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार चैत्र मास)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – अष्टमी रात्रि 25:34 तक तत्पश्चात नवमी

नक्षत्र – पूर्वाषाढा सुबह 10:43 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा

योग – शिव दोपहर 12:34 तक तत्पश्चात सिद्ध

राहुकाल- दोपहर 14:14 से शाम 15:48 तक

सूर्योदय-06:22

सूर्यास्त- 18:55

दिशाशूल- दक्षिण दिशा में

व्रत पर्व विवरण – शीतलाष्टमी, कालाष्टमी ।

जिनका आज जन्मदिन है उनको शुभाशीष और हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई

दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।

जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

कैसा रहेगा यह वर्ष

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। व्यावसायिक गतिविधियों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा और व्यापार कर रहे लोगों को आज कुछ लाभ देखने को मिलेगा। आप यदि किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। आपने संतान से यदि कोई उम्मीदें लगाई थी, तो वह आपकी अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों का आज प्रमोशन हो सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप अपने परिजनों की सीख पर चलकर आगे बढ़ेंगे, जिससे आपके सभी काम आसानी से बनेंगे, लेकिन किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को आज किसी पुरानी प्रॉपर्टी से अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यवसाय में आप कुछ नए उपकरणों को भी शामिल कर सकते हैं। आप किसी काम में उसके नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। माताजी से आपको किसी जरूरी मुद्दे को लेकर सलाह मशवरा करना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आप कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी की बातों पर ध्यान ना दें, नहीं आपको कोई नुकसान हो सकता है और अपने कार्यों को आप समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। आपको आज कोई समझौता करने से बचना होगा और बड़ों की बात सुने व समझें तब उस पर अमल करें। स्वास्थ्य को लेकर यदि आपको कुछ समस्या चल रही है, तो वह भी आज दूर होगी। आप अपने खानपान की आदतों पर ध्यान दें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में मधुरता लेकर आने वाला है। आप अपने वाणी और व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। नेतृत्व क्षमता और सामंजस्य आप बनाए रखें। जीवन साथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा मे मिलता दिख रहा है। माताजी की सेहत को लेकर आप सचेत रहें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखें, तभी वह शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर कर पाएंगे। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई निवेश संबंधी सूचना लेकर आ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपको यदि काम में कुछ अवरोध आ रहे थे, तो वह भी दूर होंगे। आप एक बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। यदि आपके परिवार में वरिष्ठ सदस्य आपको कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य में यदि कुछ समस्या चल रही है तो उसे नजरअंदाज ना करें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए खुशहाली लेकर आएगा, क्योंकि उनके साथी से रिश्तों को लेकर तनाव चल रहा था, तो वह दूर होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। संतान को आप संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। माता जी से आपको मन की किसी बात को कहने का मौका मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से सरप्राईज पार्टी का आयोजन हो सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। यदि आप किसी भूमि, भवन आदि की खरीदारी करने वाले है, तो आपका वह सपना आज पूरा हो सकता है। आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें और आपको यदि कोई जानकारी मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपको संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर उनके गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। यदि किसी बात को लेकर वाद विवाद चल रहा है, तो वह भी दूर होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपने भाई बंधुओं से कुछ सीख लेंगे और कार्यक्षेत्र में आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा। आपकी साख और सम्मान बढ़ने से आपको प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण कामों में आप देरी ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आप अपनी सुख-सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। यदि आपने पहले किसी निवेश को किया था, तो वह आपको मिल सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है और आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लग रहेंगे। घर परिवार में यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी और सभी एक दूसरे के करीब आएंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आप अपने मन की किसी बात को आज अपने भाइयों से कह सकते हैं। यदि आपको किसी बात को लेकर तनाव बना हुआ था, तो वह भी दूर होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए राजनीतिक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके कुछ कार्य भी लंबे समय से रुके है, तो वह आज पूरे हो सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और माता पिता से आप किसी जरूरी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपने वाणिज्य व्यवहार में मधुरता बनाए रखे, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आप अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाएं और कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को आप ना लटकाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी निवेश संबंधी मामले में आज आपको अच्छे से सोच विचार अवश्य करना होगा। आप किसी सरकारी काम में उसके नीति व नियमों का पालन अवश्य करें। जल्दबाजी में यदि आपने कोई निर्णय लिया, तो उसहे समस्या हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

नौकरी में कार्यरत लोगों को आज कई पुरस्कार मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रभाव बनाए रखें, नहीं तो आपके कुछ शत्रु उनमें रोड़ा अटका सकते हैं। आय के एक से अधिक स्त्रोत प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि कुछ लोग उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आपको अपने अनुभवों का लाभ मिलेगा|

Jai Sri Ram

Consultation and Remedies see attached image

Horoscope Today: April 13, 2023॥Aaj Ka Rashifal 13 April 2023 Read More »

Horoscope Today: April 11, 2023॥Aaj Ka Rashifal 11 April 2023

Horoscope Today: April 11, 2023॥Aaj Ka Rashifal 11 April 2023
Horoscope Today: April 11, 2023॥Aaj Ka Rashifal 11 April 2023

Today’s Horoscope and Rashifal of all Zodiacs

वैदिक पंचांग

दिनांक – 11 अप्रैल 2023

दिनमंगलवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयनउत्तरायण

ऋतुवसंत ॠतु

मासवैशाख (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार चैत्र मास)

पक्षकृष्ण

तिथिपंचमी सुबह 07:17 तक तत्पश्चात षष्ठी

नक्षत्रज्येष्ठा दोपहर 12:58 तक तत्पश्चात मूल

योगवरीयान शाम 05:53 तक तत्पश्चात परिघ

राहुकालशाम 03:48 से शाम 05:22 तक

सूर्योदय-06:24

सूर्यास्त– 18:55

दिशाशूलउत्तर दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा, इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु: दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतारचढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। व्यापारव्यवसाय की स्थिति ठीकठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today: April 11, 2023)

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है और उनकी धार्मिक कार्यों के प्रति आज आस्था बढे़गी। यदि आपको किसी बात पर क्रोध रहा था, तो दूर होगा और लंबे समय से रुके हुए कार्य को प्रगति मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा, लेकिन जीवनसाथी की बातों को आप पूरा महत्व दें, नहीं तो वह आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं। आप आज विभिन्न योजनाओं का पूरा लाभ उठाएंगे। आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today: April 11, 2023)

आज का दिन आपके लिए शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचाने के लिए रहेगा। आपके विरोधी भी अच्छे कार्य करेंगे, जिनसे आप सावधानी बरतें। रक्त संबंधों रिश्तों में मजबूती आएगी और यदि पहले से किसी सदस्य के विवाह संबन्धी कोई बातचीत चल रही थी, तो आज वह तेजी पकड़ सकती है। आपको काम के सिलसिले मे छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में बहुत बड़ी बीमारी ले सकती हैं। आप कुछ नए लोगों से दूरी बनाकर रखे, नहीं तो वह आपको अपनी बातों में फंसा सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today: April 11, 2023)

आज का दिन दांपत्य जीवन में मधुरता लेकर आने वाला है। मित्रों से संबंध अच्छे रहेंगे, जिनसे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। किसी संपत्ति की खरीदारी करने का मौका आपको मिल सकता है। अत्यधिक लाभ के चक्कर से समस्या बनी रहेगी। व्यापार कर रहे लोगों को यदि आज किसी सलाह की आवश्यकता हो, तो आप किसी अनुभवी व्यक्ति से ले, तो बेहतर रहेगा। आपकी आय बढ़ने से आपको प्रसन्नता होगी और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today: April 11, 2023)

आज का दिन आपके लिए आय व्यय में संतुलन बनाए रखने के लिए रहेगा। आप एक बजट बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। वैवाहिक जीवन में यदि किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था, तो वह भी आज दूर होगा और आप अपने रूटीन को बेहतर बनाए रखें। आपको किसी आवश्यक सूचना के मिलने से खुशी होगी। आपका कोई काम आपके लिए समस्या बन सकता है, जिसमें आपको सावधानी बरतनी होगी। माता जी की सेहत में गिरावट के कारण आपको भागदौड़ लगी रहेगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today: April 11, 2023)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाकर रखे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम सकते हैं। आपके कुछ करीबी आपका पूरा साथ देंगे। विभिन्न कार्यों में आपको गति मिलेगी और कार्यक्षेत्र में यदि आप किसी बात को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो वह समस्या दूर होती दिख रही है। आपको संतान के करियर को लेकर तनाव बना रहेगा। आप अपने मातापिता से अपने मन की किसी बात को कह सकते हैं, जिससे आपका मानसिक बोझ कम होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today: April 11, 2023)

आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहने वाला है और आपको अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर भी पूरा फोकस बनाए रखेंगे। घर परिवार में आपके रुचि बढ़ेगी और यदि किसी को सलाह देंगे, तो वह उस पर अवश्य चलेंगे। किसी बड़े निवेश की तैयारी कर रहे लोग सावधानी बरतें और और किसी गलत योजना में धन लगाने से बचें। आपको किसी काम में जीवनसाथी से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करने पर विचार कर सकते हैं। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today: April 11, 2023)

आज का दिन आपके लिए साहस पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है और बंधु बंधुत्व की भावना को आज बल मिलेगा। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होने से आपको खुशी होगी। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। किसी संपत्ति का सौदा करते समय उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आपको अपने मन में चल रही बातों को किसी अजनबी से शेयर करने से बचना होगा और नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बना कर रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today: April 11, 2023)

आज का दिन आपके जीवन स्तर में सुधार लेकर आने वाला है। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे और आर्थिक योजना को गति मिलेगी। परिवार में यदि आप किसी से कोई सलाह मशवरा करेंगे, तो उसमे वाणी की मधुरता बनाएं रखें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और बिजनेस के लिए आप कुछ योजनाओं को बनाने में भी दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे और आज आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से आपके प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। कुछ निजी मामलों में आप सावधानी बरतें। किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today: April 11, 2023)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा से लोगों को हैरान कर सकते हैं और रचनात्मक गतिविधियों में भी तेजी लाएंगे। आपके वाणिज्य व्यवहार से लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपको अच्छी सफलता मिलने से परिवार के सदस्य किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे और कुछ मांगलिक कार्यक्रमों में भी आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप बड़ों के साथ किसी बात को लेकर जिद ना करें, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today: April 11, 2023)

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में कुछ कमजोर रहने वाला है। आपको विदेशों से यदि किसी बात को लेकर समस्या चल रही है, तो वह आज दूर होगी। आपको अपने जल्दबाजी के कामों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आपको कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिले, तो तुरंत उसे आगे ना बढ़ाएं और कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहे, नहीं तो वह आपकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आपको अपने क्रोध पर भी नियंत्रण बनाए रखना होगा। कामकाज कर रहे लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today: April 11, 2023)

आज का दिन आपके लिए कोई नई उपलब्धि लेकर आने वाला है और आप किसी बड़े लक्ष्य की ओर अग्रसर रहेंगे। व्यवसाय कर रहे लोगों की कुछ दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिल सकती है और आर्थिक लाभ को लेकर यदि आप चिंतित हैं, तो उसमें भी आज इजाफा होगा। आपकी कुछ नए लोगों से भेंट होगी और आपके आकर्षण को देखकर आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आप प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ेंगे। आय में वृद्धि होने से आप अपने खर्चों में भी वृद्धि कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today: April 11, 2023)

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और लोगों को हैरान कर देंगे, लेकिन आपके किसी महत्वपूर्ण कार्यों के पूरा होने से आज आपको खुशी होगी और वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर चलकर आप अच्छा नाम कमाएंगे। कामकाज काम की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आपको अपने करीबियों का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। नौकरी में कार्यरत लोगों को तरक्की मिलने से उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

Jai Sri Ram

Consultation and remedies see the attached image.AnalystAstro, AstroAnalyst, Astrology Prediction by Professional Astrologers

Horoscope Today: April 11, 2023॥Aaj Ka Rashifal 11 April 2023 Read More »

Horoscope Today: April 10, 2023॥Aaj Ka Rashifal 10 April 2023

Horoscope Today: April 10, 2023॥Aaj Ka Rashifal 10 April 2023Today’s Horoscope, Rashifal for all Zodiac

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 10 अप्रैल 2023

दिन -सोमवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – वैशाख (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार चैत्र मास)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – चतुर्थी सुबह 08:37 तक तत्पश्चात पंचमी

नक्षत्र – अनुराधा दोपहर 01:39 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा

योग – व्यतीपात रात्रि 08:12 तक तत्पश्चात वरीयान

राहुकाल- सुबह 07:58 से सुबह 09:32 तक

सूर्योदय-06:25

सूर्यास्त- 18:54

दिशाशूल- पूर्व दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएँ 

दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today: April 10, 2023) 

आज का दिन आपके लिए अति उत्साहित होकर किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा और बड़ों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आप किसी जरूरतमंद की मदद करें, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। यदि संतान के कैरियर को लेकर आप परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता आज दूर होगी, क्योंकि उन्हें कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको छोटो की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से घेरे हुए हैं, तो उसमें भी आपको फायदा हो सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today: April 10, 2023)

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपके बिजनेस के प्रयास आज रंग लाएंगे। आपको कुछ बचत संबंधी योजनाएं जीवनसाथी से सलाह मशवरा करके बनानी बेहतर रहेंगी। आपके किसी मित्र से यदि संबंधों को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह आज दूर होगी। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा और आप किसी सरकारी काम के नीति व नियमों को अनदेखा ना करें, नहीं तो इससे आपको समस्या हो सकती है।सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today: April 10, 2023)

आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा और आप किसी भी जरूरी कागजात को दस्तखत बहुत ही सोच सावधानी से करें। आपके परिवार में यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही है, तो उसमें किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको किसी जल्दबाजी में लिए गए निर्णय को लेकर आपको पछतावा होगा। आपको इधर-उधर के कामों से अच्छा है कि आप अपने काम पर ध्यान लगाएं, तभी वह पूरे हो सकेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today: April 10, 2023) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके प्रभाव में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आपकी बिजनेस में तरक्की को देखकर आज परिवार के सदस्य आपके लिए किसी छोटी-मोटी सरप्राइज पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। जीवनसाथी को आप शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें, नहीं तो बाद में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपके कुछ पुराने कर्ज काफी हद तक उतर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today: April 10, 2023)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। रक्त संबंधी रिश्तों को आप जोड़ने की कोशिश में लगे रहेंगे और परिवार के सदस्य एक दूसरे के करीब आएंगे, लेकिन बड़ों के साथ आप आदर सम्मान बनाए रखें। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। जो लोग प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे हैं, उनके विवाह में भी कुछ विलंब हो सकता है, इसलिए उनकी वह इच्छा भी लटक सकती है। आप किसी बड़े निवेश के लिए किसी से धन उधार ना लें। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today: April 10, 2023)

आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको भाई बंधुओं का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यवसाय के कामो में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह आज दूर होगी। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपका कोई मित्र आपसे किसी पुरानी गलती के लिए माफी मांग सकता है और कामकाज के मामलों में आप सावधानी बरते, नहीं तो बाद में आपको इसके लिए समस्या हो सकती है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने से उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today: April 10, 2023) 

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप कुछ नहीं लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे और जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। आप संतान की किसी जिद को पूरा कर सकते हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका खर्चा बढ़ेगा, लेकिन आप उससे घबराएंगे, नहीं तो आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होने से आपको खुशी होगी। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य कार्य में भी लगाएंगे। किसी काम में आप निसंकोच आगे बढ़ेंगे, तो वह अवश्य पूरा होगा। धन-धान्य में वृद्धि होने से आप किसी को धन उधार भी दे सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today: April 10, 2023)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको कोई काम यदि सौंपा जाए, तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से आप कोई ऐसी बात बोल सकते हैं, जिससे वह आपसे नाराज रहेंगे। आपको यदि धन संबंधित किसी मदद की आवश्यकता होगी, तो आप अपने भाइयों से मदद मांग सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today: April 10, 2023)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन निवेश संबंधी मामले में अच्छा रहने वाला है। आपके दिखावे की आदत को लेकर आप परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप अच्छा खासा धन व्यय कर सकते हैं। आप महत्वपूर्ण कार्यों में जल्दबाजी ना दिखाएं और किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलने से आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा, लेकिन व्यवसाय कर रहे लोगों की गति आज थोड़ा धीमी रहेगी, लेकिन फिर भी वह चिंता नहीं करेंगे और संतान से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today: April 10, 2023)

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपको आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे और यदि आप करियर को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। अध्यात्म के कार्यों के प्रति आपकी रूचि और जागृत होगी। आप अपनी योजनाओं में धन बहुत ही सोच विचारकर लगाएं। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today: April 10, 2023)

आज का दिन आपके लिए संपत्ति संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। कला व कौशल के प्रयासों में भी आज सुधार आएगा। आप किसी वाद विवाद को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो उन सभी आपको छुटकारा मिलेगा, जो लोग नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं, तो उनकी वह अच्छा भी आज पूरी हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today: April 10, 2023) 

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोग आज कुछ नई योजनाएं फिर से शुरू हो सकते हैं। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और कार्यक्षेत्र में भी आपको सभी का पूरा समर्थन मिलेगा। आप आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज कर रहे लोग अपने कामों को लेकर सतर्क रहें और उन्हें समय रहते पूरा करें, नहीं तो आपके कुछ काम लटक सकते हैं

Jai Sri Ram

For consultation refer the details mentioned in image

Horoscope Today: April 10, 2023॥Aaj Ka Rashifal 10 April 2023

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology

Basics of Astrology

Website:- www.analystastro.com

Twitter:- https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: April 10, 2023॥Aaj Ka Rashifal 10 April 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!