Daily Horoscope Panchang

img 7338

18/03/2023, Today’s Horoscope, Panchang

आज का राशिफल, पंचांग , मुहूर्त

A0BF960C A87A 4711 9AD4 116D6F521EE6

Analyst Astro-The Karma Aligner

वैदिक पंचांग

दिनांक – 18 मार्च 2023

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2079

शक संवत -1944

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – चैत्र ( गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार फाल्गुन)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – एकादशी सुबह 11:13 तक तत्पश्चात द्वादशी

नक्षत्र – श्रवण रात्रि 12:29 तक तत्पश्चात धनिष्ठा

योग – शिव सुबह 11:54 तक तत्पश्चात सिद्ध

राहुकाल – सुबह 09:46 से सुबह 11:16 तक

सूर्योदय- 06:46

सूर्यास्त – 18:47

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता।

मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा। 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

कैसा रहेगा यह वर्ष

राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके अंदर जनकल्याण की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। आप अपने काम पर भी ध्यान लगाए, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आप अपने कारोबार को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उसमें तेजी आएगी। आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा और आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज के दिन आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा ऑफर आ सकता है। पुराना लेनदेन समय रहते हुए चुकाना होगा अन्यथा आपको समस्या हो सकती है। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को और अधिक मेहनत करनी होगी

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज के दिन आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करके तुरंत कोई निर्णय न लें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आपके काम की गति आज धीमी रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है, जिसमें आप वाणी की सौम्यता को बनाए रखें। आप अपने माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज आप अपनी आय व व्यय का बजट बना कर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर होगा। आप कुछ औद्योगिक चर्चाओं में भी हिस्सा लेंगे। मित्रों व सहकर्मियों का आप भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। आपको कुछ नए लोगों से मुलाकात करने का मौका मिल सकता है। आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना भी बनी रहेगी। किसी से आप अपने मन की बातों को शेयर ना करें, नहीं तो वह इसका पूरा फायदा उठा सकते हैं। आपको आज किसी शारिरीक कष्ट को नजरअंदाज नहीं करना है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अत्यधिक परिश्रम के बाद ही अपने काम में सफलता मिलेगी, इसलिए आप मेहनत से पीछे ना हटे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा और निखर कर आएगी, जिससे अधिकारी भी आपके काम की तारीफ करते नजर आएंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं। आपका कोई मित्र आपसे यदि उधार मांगे, तो आपको उसमें बहुत ही सावधानी दिखानी होगी, नहीं तो रिश्तो में दरार पैदा हो सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। कोई गलत व्यवहार ना करें। यदि आपको कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या चल रही है, तो उसे आप योग व प्राणायाम के द्वारा दूर करने में कामयाब रहेंगे। प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देंगे और परिवार में सदस्यों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको उन्हें जानने का मौका मिलेगा, लेकिन कामकाज में स्थिति सामान्य रहेगी। फिर भी आप अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। आपको अति उत्साहित होकर किसी काम को नहीं करना है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा लगेगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। संतान का कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हे आज कोई मौका मिल सकता है। आप यदि किसी काम को लेकर चिंता कर रहे थे, तो वह व्यर्थ होगी और मेलजोल की भावना भी आज आपके अंदर बनी रहेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको धन संबंधित मामलों में किसी पर आंख मूंदकर विश्वास करना नुकसानदायक रहेगा। आपकी कुछ श्रेष्ठजनों से मुलाकात होगी। आप अपनी सुख-सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। कोई आपको काम सौंपें तो उसे समय रहते पूरा करें। भाई बंधुत्व की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। कुछ सामाजिक गतिविधियों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज के दिन आपके अंदर मेलजोल की भावना बनी रहेगी। घर परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। सभी एक दूसरे के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आपके रक्त संबंधी रिश्तों में यदि लड़ाई झगड़ा चल रहा चल रहा था, तो वह भी आज दूर होगा। व्यक्तिगत मामलों में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा। आप आवश्यक कार्य को भी समय रहते निपटाने की पूरी कोशिश करें, लेकिन आप किसी से उधार ना लें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ काम को लेकर यदि असमंजस की स्थिति बनी हुई है, तो उसमें आप कोई बड़ा कदम न उठाये। यदि किसी बाहरी व्यक्ति की सलाह पर चलेंगे, तो आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी आपकी किसी बात पर नाराज हो सकती हैं,आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। माताजी के स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या है, तो उसे नजरअंदाज ना करें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज के दिन आपको सूझबूझ दिखा कर आगे बढ़ना होगा। अपने खर्चों से किसी बड़े निवेश की ओर ध्यान लगाने से बचना होगा। आपके मित्रो से संबंधों में दरार चल रही थी, वह बातचीत के जरिए समाप्त होगी। यदि आप किसी को धन उधार देंगे, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। नौकरी में तरक्की मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको संतान के करियर को लेकर यदि कोई चिंता थी, तो आज वह दूर होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन कुछ नए काम को कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में तेजी आएगी और आपको मन मुताबिक धन लाभ मिलेगा। घर व बाहर के लोगों का भरोसा भी आप आसानी से जीत पाएंगे। अपने काम की सूची बनाकर चलना आपके लिए बेहतर होगा। मित्रों से आप किसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन आज चुकता होगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे अधिकारियों को भी हैरानी होगी|

जय श्री राम

AnalystAstro

18/03/2023, Today’s Horoscope, Panchang Read More »

img 7430

17/03/2023 Today’s horoscope ,rashifaltoday

आज का राशिफल ,पंचांग ,मुहूर्त

17/03/2023 Today’s horoscope ,rashifaltoday

img 7430

आज का राशिफल ,पंचांग ,मुहूर्त

AnalystAstro

वैदिक पंचांग

दिनांक – 17 मार्च 2023

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2079

शक संवत -1944

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – चैत्र ( गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार फाल्गुन)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – दशमी दोपहर 02:06 तक तत्पश्चात एकादशी

नक्षत्र – उत्तराषाढा 18 मार्च रात्रि 02:46 तक तत्पश्चात श्रवण

योग – वरीयान सुबह 06:59 तक तत्पश्चात परिघ

राहुकाल – सुबह 11:17 से दोपहर 12:47 तक

सूर्योदय- 06:47

सूर्यास्त – 18:47

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। 

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता 

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम हो सकते हैं और रिश्तों में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में भी आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन आपको किसी पर भरोसा करना समस्या दे सकता है, इसलिए बहुत ही सावधानी बरतें। आप अपने मन की किसी बात को अपनी माताजी से साझा कर सकते हैं। मामा पक्ष से आपको मेल मिलाप करने का मौका मिलेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको आज एक के बाद एक काम लगे रहेंगे, जिसको लेकर आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं, लेकिन आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। परिवार में लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने घर की मरम्मत आदि कराने पर भी जोर देंगे और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपके पुण्य कार्य में भी वृद्धि होगी। किसी परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। जल्दबाजी में आप कोई काम ना करें, नहीं तो आपसे कोई बड़ी चूक हो सकती है। नौकरी में आपको अच्छा काम करने से अधिकारियों द्वारा भी सम्मानित किया सकता है और किसी अजनबी पर आप भरोसा ना करें। यदि कोई शारीरिक कष्ट आपको परेशान कर रहा है, तो उसमे डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। परिजनों के साथ मिलकर कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्त्रोत से आय दिलाने वाला रहेगा। आपकी कारोबार में यदि किसी बात को लेकर समस्या आ रही थी, तो भी आज दूर होगी और अपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आप किसी से बहुत ही तोल मोल कर बोले, नहीं तो आपको उनकी बात बुरी लग सकती है और आपको मित्रों के कहने में आकर बड़ा निवेश करने से बचना होगा,नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। लेनदन के मामले में आप अस्पष्टता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। पारिवारिक रिश्तों को लेकर यदि कोई नाराजगी चल रही थी, तो वह भी दूर होगी और जो जातक कामकाज की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अभी कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही कोई राहत मिलती दिख रही है। आप मित्रों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना भी बना सकते हैं, लेकिन आपको अपने डेली रूटीन में योग व व्यायाम को अपनाएं रखना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग ट्रांसफर मिलने से थोड़ा निराश हो सकते हैं। आज का दिन आप अपने बिखरे व्यापार को संभालने में लगे रहेंगे। परिवार में छोटे बच्चे आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपनी बड़ी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए बहुत सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। संतान के करियर को लेकर कोई फैसला जल्दबाजी में ना लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। बिजनेस में मंदी को लेकर यदि परेशान चल रहे हैं, तो आपको कुछ और योजनाओं को बनाना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी को साझेदार आज बहुत ही सोच विचार कर बनाएं और आपको अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करना होगा। यदि आपके माता-पिता आपको कोई सलाह दें, तो आपको उस पर चलना बेहतर रहेगा। दूरसंचार के साधनों में वृद्धि होगी और आपके किसी काम के पूरा होने से आपका मनोबल और बढ़ेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उन्हें आज पदोन्नति मिलने से उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है, लेकिन उनका कोई काम आज उनके लिए समस्या बन सकता है। आप अपने सगे संबंधियों के साथ कुछ सुखद पलों को साझा करेंगे और बैंकिग क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज एक बजट बनाकर चले, तो उनके लिए बेहतर रहेगा। विवाह में बाधा को लेकर यदि परेशान थे, तो आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी ऊर्जा को अच्छे कामों में लगाना बेहतर रहेगा और विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा और वह इधर-उधर खाली बैठकर समय व्यतीत ना करें। रचनात्मक योजनाओं को आज बल मिलेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के किए गए प्रयासों में आप सफलता हासिल करेंगे। माता पिता आशीर्वाद से आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा और ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। रक्त संबंधित रिश्ते में मजबूती आएगी और आपको किसी काम के नीति नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। सजगता से आगे पड़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आप संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे, लेनदेन के मामले में आप स्पष्टता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको घर परिवार में चल रहे लड़ाई झगड़ा में आपको दोनों पक्षों की सुनकर ही कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। आर्थिक तंगी को लेकर यदि आप परेशानी चल रहे हैं, तो व्यापार में आपको आपका फंसा हुआ धन मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, लेकिन आपने यदि किसी से कोई वादा या वचन किया है, तो उसे आज समय रहते पूरा करें, नहीं तो समस्या हो सकती है|

Jai Sri Ram

For consultation:- mail@analystastro.com

17/03/2023 Today’s horoscope ,rashifaltoday Read More »

16/03/2023 Today’s horoscope Rashifal Panchang Muhurat

आज का राशिफल,पंचांग ,मुहूर्त

AnalystAstro

वैदिक पंचांग

दिनांक – 16 मार्च 2023

दिन – गुरुवार

विक्रम संवत – 2079 

शक संवत -1944

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – चैत्र ( गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार फाल्गुन)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – नवमी शाम 04:39 तक तत्पश्चात दशमी

नक्षत्र – पूर्वाषाढा 17 मार्च प्रातः 04:47 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा

योग – व्यतीपात सुबह 10:07 तक तत्पश्चात वरीयान

राहुकाल – दोपहर 02:18 से शाम 03:48 तक

सूर्योदय- 06:47

सूर्यास्त – 18:47

दिशाशूल – दक्षिण दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून 

कैसा रहेगा यह वर्ष

आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप सभी को जोड़ने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसमें आप कामयाब अवश्य होंगे और मित्रों के साथ आप मनोरंजन के कार्यक्रम में जा सकते हैं। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना बेहतर रहेगा क्योंकि उसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी किसी नये वाहन को खरीदने की इच्छा भी आज पूरी होती दिख रही है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी दूर होगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा, इसलिए आप संतान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यदि उन्हें कोई भी समस्या चल रही है, तो उसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें और अपने कामों की सूची बनाएं, तभी आगे बढ़े और आपके सभी काम पूरे हो सकेंगे। परिवार में आपको सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आप अपने चिड़चिड़े स्वभाव के कारण आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। संतान से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज के दिन साझेदारी में व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए कुछ कमजोर रहने वाला है। परिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे और गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आपके जरूरी कार्यों में आप सावधानी बरतें। आपका आत्मविश्वास बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करने की सोच रहे थे, तो उन्हें भी आज कोई ऑफर आ सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र के कामों को लेकर पूरी मेहनत और ईमानदारी दिखाएंगे, तभी आप तरक्की कर सकेंगे। आपको अपनी कुछ पुरानी गलतियों से सबक लेना होगा और आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी बड़े पद को पाकर प्रसन्न रहेंगे और यदि आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा और संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी। आप कार्यक्षेत्र में किसी से धन का लेनदेन ना करें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती हैं और विद्यार्थियों की अध्ययन व अध्यात्म के प्रति रुचि जागृत होगी। लेनदेन के मामले में आज आप सावधानी बरतें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज के दिन आपको शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। माता-पिता को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य से आप यदि कुछ धन उधार मांगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपके किसी परिवार के सदस्य से आपको बेवजह मनमुटाव हो सकता है। आपको कोई लेन-देन करने से पहले उसकी पूरी जांच पड़ताल करनी होगी और आप अपनी सुख-सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और सबको हैरान करेंगे, जिससे आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। निजी मामलों में आप बहुत ही सूझ बूझ दिखाकर आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं और परिवार में आप वरिष्ठ सदस्यों से के सामने अपने मन की बात अवश्य रखें। आपका कोई कानूनी मामला आज समय रहते सुलझ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोग काम के बोझ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपको बहुत ही तोल मोलकर बोलना बेहतर रहेगा, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए कमजोर रहने वाला है, क्योंकि उन्हें अपनी पुरानी योजनाओं से मन मुताबिक लाभ ना मिलने से उन्हें थोड़ी निराशा होगी। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको आज यदि किसी से धन उधार मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपके रिश्ते में चल रही अनुबंध दूर होगी। माताजी की सेहत में गिरावट होने के कारण आपको समस्या हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपको व्यवसाय के कुछ कामों को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी और आप घर बाहर दोनों जगह संतुलन बनाकर रखे, नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। दूर देश के मामलों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और कामकाज पर आप अपना पूरा फोकस बनाए रखें। आप किसी जरूरी काम को लेकर आज थोड़ा भाग दौड़ में लगे रहेंगे, तभी वह पूरा हो सकेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। शासन सत्ता का पूरा लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन आप अपने खर्चों के साथ-साथ आज कुछ बचत की योजनाओं पर भी ध्यान लगाएं, तभी आप अपने भविष्य को सिक्योर कर पाएंगे। यदि आप किसी बड़े सदस्यों से बहसबाजी में पड़े, तो उसमें वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्य लोगों के लिए कोई खुशखबरी लेकर आने वाला है, उन्हें आज कोई अच्छा लाभ मिल सकता है। आधुनिक विषयों में आप आगे बढ़ेंगे, जिससे आपके व्यापार में भी अच्छी तरक्की होगी। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह संबंधित कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है, जिसे वरिष्ठ सदस्य द्वारा भी तुरंत मंजूरी दी जा सकती है और कार्यक्षेत्र में योग्यता अनुसार काम मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

जय श्री राम 

संपर्क करे ज्योतिष संबंधित किसी भी समस्या के लिए :-mail@analystastro.com

img 7777

16/03/2023 Today’s horoscope Rashifal Panchang Muhurat Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!