Daily Horoscope Panchang

img 2339 1

Horoscope Today December 27, 2024 : Aaj ka Rashifal December 27, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 27 December 2024

main qimg f95c87f17e409b2de598e7b9492a9ae6

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 27 दिसम्बर 2024

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास – पौष (गुजरात-महाराष्ट्र मार्गशीर्ष)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – द्वादशी 28 दिसंबर रात्रि 02:26 तक तत्पश्चात त्रयोदशी

नक्षत्र – विशाखा रात्रि 08:28 तक अनुराधा

योग – धृति रात्रि 10:37 तक तत्पश्चात शूल

राहुकाल – सुबह 11:19 से दोपहर 12:40 तक

सूर्योदय 07:15

सूर्यास्त – 06:04

दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे

व्रत पर्व विवरण – 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका का दिन व्यस्त रहने पर भी उत्तम रहेगा। अनचाहे मेहमान शाम को आ सकते हैं। कारोबार और परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। धन लाभ होगा। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी पर विशेष भरोसा रखें। जरूरत से ज्यादा जज्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है। तबीयत पर ध्यान दें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपके दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। परिजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। अच्छा व्यवहार आपके व्यक्तित्व को और निखार सकता है। अपने परिवार की भावनाओं को समझकर अपने गुस्से पर काबू रखें। रोमानी नजरिए से वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपके लिए संपत्ति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आपकी समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कार्यों में निर्धारित सफलता नहीं प्राप्त कर सकेंगे। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। आज प्यार की कमी महसूस हो सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज दिन की शुरुआत में आपका स्वभाव गरम रहेगा। दिनचर्या को बदलें। अपने करीबी लोगों से आज धोखा न मिले इसलिए सतर्क रहें। व्यय वृद्धि सम्भव है। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे। अचानक हुई रोमांटिक मुलाकात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। आपके प्रिय की गैरहाजिरी आज आपके दिल को नाजुक बना सकती है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

समय अनुकूल रहेगा । आज आप अपने कपड़े रहन-सहन इन सब के अलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। कई लोग आप से नाराज हैं उनको मनाने का सुअवसर रहेगा। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा। छोटे से प्रवास का आयोजन आप कर पाएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। तबादला हो सकता है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपके परिजनों का स्वास्थ्य नरम रहेगा। लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यो को आज गति मिलेगी। विचारों की भरमार आपको मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएगी। माता और स्त्रीवर्ग सम्बंधी चिंता सताएगी। आज सोच-समझकर कदम बढ़ाने की ज़रूरत है। जहाँ दिल की बजाय दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। आज के दिन यात्रा स्थगित रखें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज पढ़ाई पर कम ध्यान देने या घर की बजाय दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताने की वजह से बच्चे असंतोष का कारण बन सकते हैं। राजकीय सहयोग से कार्य सिद्धि होगी। समय से भोजन और पर्याप्त, नींद न आने के कारण शरीर में अस्वस्थता अनुभव होगा। अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिलेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनेगी। दुकान, मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विदेशगमन की संभावना भी है। किसी धार्मिक स्थल की भेंट से सात्विकता में वृद्धि होगी। फिर भी स्वास्थ्य संभालिएगा। कार्यभार आज कुछ अधिक रहेगा। परिजनों से विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापारी अपने व्यापार में धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें, अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है। अत्यधिक कामुकता के कारण विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे। कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपका दिन मिलाजुला रहेगा। उदासीन वृत्ति और संदेह की भावना आपके मन को बेचैन बनाएंगे। दैनिक कार्य विलंब से पूरे होंगे। परिश्रम अनुसार फल कम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद न करें। सामाजिक कार्यों में भाग लेने जाना होगा। बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। मित्रमंडल में नए मित्र जुड़ेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश में कामयाब होंगे। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें, अन्यथा उलझ सकते हैं। आज परिवार को समय देने से आनंद मिलेगा। व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा। भागीदारी लाभदायक साबित होगी। प्रेमी-प्रेमिका से प्रेम में सफलता मिलेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

लग्न योग है।मांगलिक प्रसंग आयोजित किए जाएंगे। आज आपकी एकाग्रता का अभाव मानसिक अस्वस्थता बढ़ाएगा। पैसे की लेन-देन या जमानत विचार करके करें । संतान और पत्नी की तरफ से लाभ होगा। प्रवास का आयोजन किए जाने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन से बचें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

Horoscope Today December 27, 2024 : Aaj ka Rashifal December 27, 2024 Read More »

img 6748 1

Horoscope Today December 25, 2024 : Aaj ka Rashifal December 25, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 25 December 2024

main qimg 1c307ba00294973e4a424f5a7528997d

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 25 दिसम्बर 2024

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास – पौष (गुजरात-महाराष्ट्र मार्गशीर्ष)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – दशमी रात्रि 10:29 तक तत्पश्चात एकादशी

नक्षत्र – चित्रा शाम 03:22 तक स्वाती

योग – अतिगण्ड रात्रि 09:47 तक तत्पश्चात सुकर्मा

राहुकाल – दोपहर 12:39 से दोपहर 02:00 तक

सूर्योदय 07:14

सूर्यास्त – 06:03

दिशाशूल – उत्तर दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको कोई शारीरिक समस्या होने की संभावना है। आप अपने व्यवसाय के किसी नुकसान को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप कोई लोन आदि भी ले सकते हैं। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा, नहीं तो आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। संतान आपके भविष्य को लेकर कोई अच्छा प्लान ले सकते हैं। आपको अपने कामों को किसी दूसरे पर टालने से बचना होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, क्योंकि किसी सदस्य के रिटायरमेंट जैसी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने भाइयों से प्रॉपर्टी को लेकर कुछ अनबन होने की संभावना है। आपको बड़े सदस्यों की बातों को मानना बेहतर रहेगा। किसी काम में यदि आपने जल्दबाजी दिखाई, तो उसमें आपको नुकसान अवश्य होगा। कोई लेनदेन से संबंधित मामला आपको परेशान करेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपका बिजनेस में आप कुछ नई योजनाओं को भी शामिल कर सकते हैं। मित्रों के साथ आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग करेंगे। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं, लेकिन आपको उससे पीछे नहीं हटाना है। आपके परिवार में किसी सदस्य के मनमाने व्यवहार के कारण थोड़ी समस्या रहेगी। आप अपने रुके हुए कामों को भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके मान-सम्मान को बढ़ाने वाला रहेगा। किसी काम को लेकर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। कानूनी मामलों में आपको अपनी आंखों और कान को खुले रखें, नहीं तो विरोधी आपका नुकसान करवाने की पूरी कोशिश करेंगे और आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन आपको उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देना होगा। पिताजी आपके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आएंगे। आपको अपने भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपके खर्च बेतहाशा बढ़ेंगे। व्यवसाय में भी आप परिवर्तन करने के बारे में सोच सकते हैं। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसमें सफलता मिलेगी। आपके मन में किसी काम को लेकर टेंशन रहेगी। आपके ऊपर कोई आरोप लगा सकता है, क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपकी पदोन्नति होने की संभावना है। आपको अपने खाने पीने की आदतों में बदलाव लाना होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके लिए किसी दूर रहने के लिए रहेगा। आप किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में पड़े, तो आपको बेवजह टेंशन रहेगी, जिसका असर आपके कामों पर भी पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है। जीवनसाथी को कोई पेट से संबंधित समस्या होने की संभावना है। आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। वाहनों का प्रयोग आप देखभाल कर करें, नहीं तो कुछ दुर्घटना होने की संभावना है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आपको कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। पार्टनरशिप आप सोच समझकर करें। आपको अपनी संतान की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, लेकिन आप किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करेंगे, जो आपको भविष्य में अच्छा लाभ अवश्य देंगी। माता-पिता आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। आपको अपने परिवार में सदस्यों से अच्छी बॉन्डिंग रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। परिवार में किसी जन्मदिन व नामकरण आदि का मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। आप अपने परिवार के किसी सदस्य की करियर को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो उन्हें किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपने यदि धन उधार लिया था, तो इससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से आपके काफी बिगड़े काम बनेंगे, जो आपको खुशी देंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों के हित में कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं, जिसमें आपको बुजुर्गों के सलाह की आवश्यकता होगी। कोई फरमाइश कर सकते हैं जिसे आप पूरे अवश्य करेंगे। आपके जीवनसाथी को आपकी कोई बात बुरी लगने से रिश्ते में खटपट होने की संभावना है इसलिए आपको थोड़ा सोच समझकर बोलना होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आप किसी वाद-विवाद से दूर रहे, नहीं तो समस्या बढ़ सकती हैं। आपके परिवार में सदस्यों में किसी पैतृक संपत्ति को लेकर कोई लड़ाई झगड़ा खड़ा होने की संभावना है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रोका हुआ काम पूरा होगा। आपके भाई व बहन आपको किसी काम को करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। आपके मन में यदि किसी बात को लेकर संशय चल रहा है, तो आप उस काम को बिल्कुल ना करें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर हो सकती है। आपको किसी वाद-विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन बाकी दिनों के तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपके किसी नई नौकरी के प्रयास बेहतर रहेंगे। व्यापार में भी आपको अच्छी योजना पर काम करने का मौका मिलेगा। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपका पूजा-पाठ में खूब मन लगेगा। आप कहीं घूमने फिरने जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। आपके सहयोगी आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचाने की आवश्यकता है।

Horoscope Today December 25, 2024 : Aaj ka Rashifal December 25, 2024 Read More »

img 2017 1

Horoscope Today December 24, 2024 : Aaj ka Rashifal December 24, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 24 December 2024

main qimg c4f1dd6418650429ba67471fa83a6df4

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 24 दिसम्बर 2024

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास – पौष (गुजरात-महाराष्ट्र मार्गशीर्ष)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – नवमी शाम 07:52 तक तत्पश्चात दशमी

नक्षत्र – हस्त दोपहर 12:17 तक चित्रा

योग – शोभन रात्रि 08:54 तक तत्पश्चात अतिगण्ड

राहुकाल – शाम 03:21 से शाम 04:43 तक

सूर्योदय 07:14

सूर्यास्त – 06:02

दिशाशूल – उत्तर दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप एकांत पसन्द नहीं करने वाले हैं। मानसिक चिंता का सुखद अंत होकर मन हल्का होगा। समय घर परिवार, कार्यालय व संबंधियों के साथ में व्यतीत होगा। जिससे आपसी संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी। इस समय ग्रह स्थिति कुछ लाभदायक परिस्थितियों का निर्माण कर रही हैं, इसलिए समय का भरपूर सदुपयोग करें। स्वाथ्य सुधार होगा , परहेज करें लेकिन व्यस्त होने से थकान महसूस कर सकते है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज रचनात्मक कार्यों तथा पठन-पाठन में विशेष रूचि रहेगी। ताजगी का अनुभव होता रहेगा । चल रही किसी पुरानी समस्या का हल मिलने से बहुत अधिक सुकून महसूस करेंगे। परिवार के बड़े बुजुर्गों के प्रति सेवा भाव रखें तथा उनके मार्ग दर्शन को अपने जीवन में जरूर अपनाएं। आध्यात्मिक रूचि और बढेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज धन प्राप्ति के योग प्रबल हैं । कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। इसलिए मीडिया तथा संपर्क सूत्रों संबंधी गतिविधियों में अपना ध्यान विशेष रूप से केंद्रित रखें। धार्मिक तथा आध्यात्मिक क्षेत्र के प्रति भी आपका रुझान बना रहेगा। जिससे आप अपने आपको मानसिक रूप से बहुत अधिक स्वस्थ महसूस करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें, क्योंकि कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। मार्केटिंग व मीडिया से संबंधित कार्यों पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित रखें। ये गतिविधियां आपकी आर्थिक स्थिति के लिए भी बहुत अधिक लाभदायक साबित होंगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से सुधार होगा । मन शान्त रखें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन पारिवारिक और आर्थिक दोनों दृष्टि से शुभ दायक है। व्यक्तिगत कार्यों में सफलता मिलने से मानसिक शांति का अनुभव होगा। कठिन से कठिन कार्य को आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरा करने की क्षमता रखेंगे। मित्र मण्डली का सहयोग मिलेगा । गलत का विरोध करने की ताकत बढ़ेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज कुछ समय स्वयं के लिए भी व्यतीत करें। आत्म अवलोकन करने से आपको बहुत अधिक मानसिक शांति अनुभव होगी। तथा कई समस्याओं का समाधान भी मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए उपलब्धियां ला रहा है। आध्यात्मिक कार्यों में और अधिक रूचि बनेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आप जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश कर रहे हैं जो कि एक बेहतरीन उपलब्धि है। धर्म तथा आध्यात्मिकता के प्रति आपका विश्वास आपके अंदर शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। चुस्त रहने से मन को खुशी मिलेगी और कार्यसिद्धि भी सकारात्मक रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

घर में नवीनीकरण या परिवर्तन संबंधी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। इसके लिए वास्तु संबंधी नियमों का पालन करना उचित रहेगा। परिवार में प्रॉपर्टी या अन्य किसी मुद्दे को लेकर जो गलतफहमी चल रही थी, आज वह किसी की मध्यस्थता से हल हो सकती है। आलस्य दूर करने के लिए प्रयासरत रहें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज समय आपके साथ है इसलिए परिणाम भी सकारात्मक रहेगे । पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं का समाधान मिलने से घर का माहौल भी सकारात्मक हो जाएगा। तथा आपसी संबंधों में मजबूती आएगी। काफी समय से कोई रुकी हुई पेमेंट भी मिल सकती है। जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर बनेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

कुछ परिवार संबंधी वाद-विवाद आज निपटने से घर में सुकून और शांति भरा वातावरण रहेगा। मन शान्त रहेगा जिससे आप अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों पर और अधिक ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। किसी नजदीकी मित्र का सहयोग भी आपके मनोबल व आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। समय अनुकूल रहेगा जिससे मन प्रफुल्लित होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। प्रतिष्ठा उच्च होगी । लाभदायक संपर्क सूत्र भी स्थापित होंगे। आज कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी जिससे थकान हो सकती है फिर भी आप थकान के बावजूद बहुत अधिक खुशी महसूस करेंगे। रोजगार के योग है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप ऊर्जा व आत्मविश्वास से युक्त रहेंगे। किसी भी मुश्किल काम को अपने परिश्रम द्वारा हल करने की क्षमता रखेंगे। घर में अविवाहित व्यक्ति के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने से घर में उत्सव का सा माहौल रहेगा। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।मनोरंजन के आसार बनेंगे।

Horoscope Today December 24, 2024 : Aaj ka Rashifal December 24, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!