Daily Horoscope Panchang

img 7474 1

Horoscope Today December 23, 2024 : Aaj ka Rashifal December 23, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 23 December 2024

main qimg 8353a90c001c437826ac83a38d06d080

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 23 दिसम्बर 2024

दिन –  सोमवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास – पौष (गुजरात-महाराष्ट्र मार्गशीर्ष)

पक्ष – कृष्ण

तिथि  अष्टमी शाम 05:07 तक तत्पश्चात नवमी

नक्षत्र  उत्तराफाल्गुनी सुबह 09:09 तक हस्त

योग  सौभाग्य शाम 07:55 तक तत्पश्चात शोभन

राहुकाल – सुबह 08:34 से सुबह 09:55 तक

सूर्योदय 07:13

सूर्यास्त – 06:02

दिशाशूल – पूर्व दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी

दिनांक : 23 दिसंबर 2024

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज दिन के आरंभ से मध्यान्ह तक मन में किसी न किसी कारण से भय बना रहेगा सुख की कमी आज हर क्षेत्र में अनुभव होगी घर में आज शांत रहने का प्रयास करें परिजन आपकी छोटी सी बात को भी बड़ा बनाकर पेश करेंगे कार्य क्षेत्र से भी आज कोई ज्यादा आशा नहीं रखें आर्थिक लाभ थोड़ा बहुत अवश्य होगा लेकिन धन हाथ में रुक नहीं पाएगा व्यवसाई वर्ग जिस कार्य की कुछ दिन से आशा लगाए बैठे थे आज उस में विफलता अथवा अचानक निरस्त होने की संभावना है भाई बंधुओं से आज बनाकर रहना उत्तम होगा परस्पर ईर्ष्या-द्वेष के संबंध होने पर भी किसी आवश्यक कार्य में इनकी ज़रूरत पड़ेगी पति पत्नी कही सुनी बातों पर ध्यान ना दें अन्यथा दिनभर मानसिक रूप से अशांत ही रहेंगे यात्रा के समय अतिरिक्त सावधानी बरतें दुर्घटना में चोट आदि का भय है रक्त पित्त विकार गैस के कारण जलन हो सकती है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन बीते कल की तुलना में आरामदायक रहेगा बुद्धि विवेक आने से पूर्व में की गई गलतियों का पश्चाताप होगा लेकिन स्वभाव में थोड़ा अहम रहने के कारण जल्दी से गलती नहीं मानेंगे कार्यक्षेत्र पर आज ले देकर काम निकालना पड़ेगा जिस काम से लाभ की संभावना रहेगी उसी में बाद में हानी उठानी पड़ सकती है धन का निवेश अनुभवों की सलाह के बाद ही करें अन्यथा दो-तीन दिन के लिए टालना ही बेहतर रहेगा नौकरीपेशा जातक आज कार्य क्षेत्र पर बेवजह टकराव से बचें किसी अन्य की गलती आपके साथ आने पर क्रोध आएगा फिर भी धैर्य का परिचय दें अन्यथा बेवजह की मुश्किलें होंगी धन की आमद सामान्य रहेगी लेकिन आज आवश्यकता पड़ने पर किसी से कर्ज लेने की संभावना है दांपत्य जीवन में थोड़ी बहुत गर्मागर्मी के बाद शांति स्थापित होगी खानपान में संयम ना बरतने पर पेट में कब्ज दर्द गैस की शिकायत हो सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपके लिए विपरीत फलदाई है लेकिन आज स्वभाव से जिद को दूर रखना पड़ेगा अन्यथा आप जिस लाभ के अधिकारी हैं उस में कुछ ना कुछ कमी अवश्य आएगी आज आपके व्यवहार में दिखावा अधिक रहेगा केवल खाना पूर्ति के लिए ही अन्य लोगों से बात करेंगे लंबी यात्रा अथवा मशीनरी कार्यों में अतिरिक्त सावधानी बरतें शारीरिक कष्ट होने की संभावना है कार्य क्षेत्र पर आज आप केवल अपने मन की ही करेंगे इसके कारण सहकर्मी को परेशानी होगी धन की आमद परिश्रम के बाद भी सामान्य से कम रहेगी दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव देखना पड़ेगा जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट रहने के कारण मानसिक रूप से हिम्मत देने का प्रयास करें। आज क्रोध में आकर आपके द्वारा किसी बड़े बुजुर्ग तापमान हो सकता है क्रोध पर संयम रखें अन्यथा आगे परिस्थितियां मुश्किल भरी होंगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आर्थिक विषयों को छोड़ अन्य सभी प्रकार से सभी कार्यों में आपकी आशा के अनुकूल रहेगा दिन का आरंभ परिजनों के साथ मौज मस्ती का वातावरण मिलने से मानसिक रूप से शांति भरा रहेगा कार्यक्षेत्र पर पूर्व में की गई मेहनत आज आर्थिक रुप से फलित होगी लेकिन जितना आपने विचार किया था उससे कम ही रहेगी आज कोई पुराना उधार वापस मिलने की संभावना भी है संध्या काल कार्यक्षेत्र पर अक्समात व्यस्तता बढ़ेगी इस कारण अत्यंत थकान अनुभव करेंगे परिवार एवं दांपत्य में छोटी मोटी नोकझोंक लगी रहेगी इसका मुख्य कारण संतान हो सकती है आज यात्रा का मन बना रहे हैं तो एक बार विचार अवश्य करें व्यवसाय की यात्रा को छोड़ अन्य यात्रा हानिकारक ही रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपको मिला जुला फल देगा दिन का प्रथम भाग तो शांति से व्यतीत हो जाएगा लेकिन मध्यान्ह बाद से विभिन्न प्रकार की मानसिक बेचैनी बनेगी। आज किसी को पूर्व में किए गए वादे के कारण बंधन जैसा अनुभव करेंगे पूर्ण ना कर पाने पर मानहानि का भय अंदर ही अंदर सताएगा दोपहर के बाद स्थिति में सुधार आने लगेगा पराक्रम शक्ति में वृद्धि होगी उलझन को अपने बुद्धि विवेक से धीरे-धीरे कम कर देंगे कारोबारी दशा आज दयनीय ही रहने वाली है आर्थिक लाभ के लिए किसी अन्य के भरोसे बैठना पड़ेगा आज मजबूरी में उधार लेने की नौबत भी आ सकती है संभव हो तो आज की जगह कर लेना ज्यादा ठीक रहेगा शरीर में कुछ ना कुछ कमी बनी रहेगी चेहरे का रंग भी फीका नजर आएगा स्त्री वर्ग से बोलचाल में नरमी बरतें अन्यथा मामूली बात बढ़ सकती है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके लिए शुभ फलदाई है आज दिन के पहले भाग में जिस मनोकामना को लेकर कार्य करेंगे मध्यान्ह बाद उसके पूर्ण होने पर उत्साह बढ़ेगा आज आप को पूर्व में लिए किसी निर्णय पर संतोष होगा कार्य व्यवसाय से दिन भर रुक रुक कर धन की आमद होती रहेगी इसकी तुलना में खर्च आज सोच समझकर ही करेंगे लेकिन निकट भविष्य में किसी महत्वपूर्ण कार्य पर अधिक खर्च करने की योजना बनेगी किसी मित्र परिचित के शुभ आयोजनों में सम्मिलित होने का योग बन रहा है लेकिन आज आप स्वयं धर्म एवं आध्यात्मिक कार्य में व्यवहारिकता मात्र ही रखेंगे परिवार का वातावरण रुठा हुआ रहेगा माता-पिता अथवा भाई-बंधुओं से सुख की प्राप्ति अवश्य होगी लेकिन कलह क्लेश के बाद ही छाती अथवा गले में संक्रमण होने से कफ एवं जलन की समस्या रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन की परिस्थितियां हानिकारक बनी हुई है आज आप जिस कार्य को हाथ में लेके अथवा जो भी नया कार्य आरंभ करने का मन बनाएंगे उसमें कोई ना कोई बाधा अवश्य आएगी विशेषकर आज धन की कमी प्रत्येक क्षेत्र में खलेगी मध्यान्ह के बाद परिस्थिति में थोड़ा सुधार आएगा दूर रहने वाले परिजन अथवा किसी अन्य व्यवहार से कामना पूर्ति होने पर कुछ राहत अनुभव करेंगे संध्या बाद से परिस्थितियां आप की पकड़ में आने लगेगी मित्र परिचितों से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है संतानों से नरमी से पेश आएं अन्यथा मानहानि होगी नेत्रों में जलन पित्त के कारण खट्टी डकारें अथवा बुखार होने की संभावना है। आज धन संबंधित वायदे किसी से भी ना करें आवश्यक कार्यों के लिए कल की प्रतीक्षा करना हितकर रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपको सुख एवं सम्मान की प्राप्ति कराएगा आज जिन कामों को करने से अन्य लोग संकोच करेंगे आपको उन्हीं कामों को करने में आनंद आएगा कार्यक्षेत्र पर आज अनिश्चितता रहेगी धन की आमद अचानक एवं आवश्यकता से कम ही होगी लेकिन किसी पुराने कार्य के पूर्ण होने से मन में संतोष होगा निकट भविष्य में आय के नए स्रोत बनेंगे आज सरकारी कार्यों को अविलंब पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा बाद में आज जैसी सुविधा नहीं मिल पाएगी अधिकारी आज आप पर मेहरबान रहेंगे पारिवारिक वातावरण आनंददायक रहेगा किसी मित्र रिश्तेदार के शुभ आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा उपहार सम्मान का आदान-प्रदान होगा

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन वैसे तो आप प्रत्येक क्षेत्र में बुद्धि विवेक एवं धैर्य का परिचय देंगे लेकिन कुछेक घरेलू मामलों में धैर्य नहीं रख पाएंगे विशेषकर आज माता से किसी बात पर कहा सुनी हो सकती है सार्वजनिक क्षेत्र पर शक्ति में वृद्धि होगी लेकिन आप बुद्धि विवेक से एवं भाई बंधुओं के सहयोग से इन पर विजय पा लेंगे। कार्यक्षेत्र पर दिन के आरंभ में मंदी रहेगी लेकिन धीरे धीरे गति आने से आवश्यकतानुसार धन लाभ हो जाए आज दिन ठीक-ठाक ही है फिर भी किसी के बहकावे अथवा कही सुनी बातों में ना आएं सरकारी कार्य में अवरोध आएंगे इसलिए आज इन्हें टालने का ही प्रयास करें घर परिवार एवं दांपत्य में मिलाजुला फल मिलेगा बाहर की अपेक्षा घर में अधिक शांति अनुभव करेंगे सिर अथवा बदन दर्द की शिकायत हो सकती धारदार हथियारों के प्रयोग में सावधानी बरतें। विपरीतलिंगी आकर्षण अधिक रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आप यदि लक्ष्य बनाकर कार्य करेंगे तो सोची हुई योजनाएं अवश्य ही सफल होंगी आर्थिक लाभ पाने के लिए आज दिन के आरंभ से ही जोड़-तोड़ करना आरंभ करेंगे आज मन में अनैतिक साधनों से धन कमाने के विचार भी आएंगे मार्ग सही हो या गलत इसका आपके ऊपर प्रभाव नहीं पड़ेगा दोपहर बाद का समय कार्य व्यवसाय के लिए विशेष अनुकूल है इसका उचित लाभ उठाएं आज भागीदारी के कार्यों की अपेक्षा अपने बल पर किया कार्य तुरंत एवं आशाजनक लाभ देगा भागीदारों अथवा पति पत्नी के बीच किसी गलतफहमी को लेकर झगड़ा होने की संभावना है दुर्व्यसनों से आज दूर ही रहें अन्यथा मानहानि के साथ कोर्ट कचहरी की नौबत भी आ सकती है घुटने कमर अथवा अन्य शरीर के जोड़ों में दर्द के कारण थोड़ी परेशानी होगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आप की आशाओं के विपरीत रहने वाला है दिन के आरंभिक भाग को छोड़ के अन्य समय व्यथा भ्रमण आर्थिक कारणों से मानसिक क्लेश एवं प्रियजनों का विरोध देखना पड़ेगा कार्यक्षेत्र पर आज पूर्व में लिए किसी निर्णय से हानि हो सकती है जिसके कारण मन कुछ समय के लिए शोक में डूबा रहेगा आज आर्थिक व्यवहार सोच समझकर ही करें उधार किसी को भूलकर भी ना दें अन्यथा वसूली नहीं कर पाएंगे दांपत्य जीवन में आज अधिक उतार-चढ़ाव देखना पड़ेगा आपके उद्दंड व्यवहार के कारण जीवन साथी को कष्ट होगा व्यवहार में नरमी लाएं अन्यथा किसी प्रियजन से संबंध विच्छेद हो सकता है व्यसनो से आज दूर ही रहें अन्यथा लंबे समय के शारीरिक एवं मानसिक कष्ट भोगने पड़ेंगे धन की आमद न्यून रहेगी इसके विपरीत खर्च बड़े चढ़े रहेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिए शुभ फलदाई है पूर्व में मिली असफलता अथवा किसी पुराने प्रसंग को लेकर दिमाग गरम रहेगा अपनी असफलताओं का ठीकरा परिजनों पर उतारने के कारण घर का वातावरण भी अशांत करेंगे आज किसी कुटुंबी जन्म से लगाई आशा अचानक टूटने पर धैर्य पर नियंत्रण खो सकते हैं महिलाएं आज विशेष कर वाणी एवं व्यवहार पर नियंत्रण रखें अन्यथा बात का बतंगड़ बनते देर नहीं लगेगी कार्यक्षेत्र पर आज कई दिनों की मंदी टूटेगी मध्यान्ह के आस-पास आकस्मिक लाभ होने की संभावना है कारोबारियों को कोई नया लंबे समय तक लाभ देने वाला सौदा हाथ लगने की संभावना है लेकिन दिमाग की गर्मी यहां भी रुकावट डाल सकती है इसका विशेष ध्यान रखें यात्रा आज अति आवश्यक होने पर ही करें अक्समात चोट लगने अथवा अधिक रक्त बहने के कारण कमजोरी आने की संभावना है किसी भी प्रकार की शल्य चिकित्सा आज ना कराएं।

Horoscope Today December 23, 2024 : Aaj ka Rashifal December 23, 2024 Read More »

img 6748 1

Horoscope Today December 19 2024 : Aaj ka Rashifal December 19 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 19 December 2024

main qimg 97d397189c0e8d9696db69dcc158720c

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 19 दिसम्बर 2024

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – पौष

पक्ष – कृष्ण

तिथि – चतुर्थी सुबह 10:02 तक तत्पश्चात पंचमी

नक्षत्र – अश्लेशा 20 दिसम्बर रात्रि 02:00 तक तत्पश्चात मघा

योग – वैधृति शाम 06:34 तक तत्पश्चात विष्कंभ

राहुकाल – दोपहर 01:57 से शाम 03:19 तक

सूर्योदय 07:11

सूर्यास्त – 06:00

दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे

व्रत पर्व विवरण – 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।

आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।

शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28

शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपका कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई को लेकर कोई लापरवाही न दिखाए, नहीं तो आगे चलकर उन्हें अपने करियर में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आपको अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए मेडिटेशन का सहारा लेना होगा, तभी आप स्वस्थ रह सकेंगे। मार्केटिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरा ध्यान दें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने के कारण समस्या हो सकती है। नौकरी में कुछ उतार चढ़ाव रहने के कारण समस्या आएंगी। आपका डूबा हुआ धन मिलने से खुशी होगी। भाई व बहनों से रिश्तो में चल रही अनबन दूर होगी और मधुरता बनी रहेगी। आपके सभी कार्य समय से पूरे होंगे, जिससे आपको खुशी होगी। आपको किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आप अपने भविष्य को लेकर कोई योजना बना सकते हैं। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का पूरा सम्मान करना होगा। आपको अपनी जरूरत की आवश्यकताओं पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। कारोबार में आप भविष्य को लेकर कोई बड़ा प्लान कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा, तभी उन्हें सफलता मिल सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपके मित्र आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधी प्लान लेकर आ सकते हैं। आपको किसी बात को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आपको अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखने की आवश्यकता है, नहीं तो पेट संबंधित समस्याएं बढ़ेंगी, कोई नया काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

आज का दिन आपके लिए किसी सामाजिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आप अपने घर की साफ-सफाई व रखरखाव पर पूरा ध्यान देंगे। आपको कुछ कर्ज लेने से बचना होगा, नहीं तो उसे उतारने में समस्या आएंगी। प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारियों से मिलकर आपके संबंध बेहतर रहेंगे। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर कोई मुश्किल आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आगे आना होगा। धार्मिक आयोजन में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा। बिजनेस में आप किसी को पार्टनर न बनाए, नहीं तो आपको कामों को पूरा करने में समस्या आएगी। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

आज का दिन आपके लिए मान व प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। किसी कानूनी मामले में आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मिलकर आपकी कुछ समस्याएं आसानी से हल होंगी। आप जीवनसाथी को लेकर कहीं शॉपिंग कर जा सकते हैं। आपको बिजनेस में धन संबंधित योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आपके सहयोगी कामों में पूरा साथ देंगे। सहयोगी कामों में आपका पूरा साथ देंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपनी समस्याओं को समय रहते निपटाने की आवश्यकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने किसी लक्ष्य को आसानी से पूरा करने में मदद मिलेगी। यदि आपका कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी उन्हें किसी परीक्षा में जीत मिलेगी। आपको किसी पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से बचें।

धनु दैनिक राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

आज का दिन आपको अपने दिनचर्या पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आप कुछ सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। आपके मन में किसी बात को लेकर टेंशन बनी रहेगी। आपका आत्मविश्वास बेहतर रहेगा। आपकी अपने किसी नजदीकी से कहा सुनी हो सकती है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ तालमेल बनकर चलने की आवश्यकता है, तभी आपके काम आसानी से पूरे होंगे। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आएगा।

मकर दैनिक राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

आज का दिन आपके लिए सुझ बुझ दिखाकर कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको धैर्य व साहस से काम लेने की आवश्यकता है। यदि आपने जल्दबाजी दिखाई, तो उनमें कोई गड़बड़ी अवश्य होगी। यदि आपको किसी बात को लेकर संशय बना हुआ है, तो आप उसे काम को बिल्कुल न करें, नहीं तो उसके पूरा होने में समस्या हो सकती है। परिवार के सदस्यों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। विद्यार्थियों की किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

आज का दिन आपके लिए किसी निर्णय को सोच समझ कर लेने के लिए रहेगा। आपको कुछ अनुभवी व्यक्तियों का पूरा साथ मिलेगा। व्यवसाय में आप किसी नई डील को फाइनल करने के लिए सोच विचार कर सकते हैं। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके खूब काम आएगी, जो आपका पारिवारिक बिजनेस को आगे ले जाने में आपकी मदद करेगे। आपको महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

आज का दिन आपके लिए किसी लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आप किसी की मदद के लिए भी आगे आएंगे, जिनके लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप किसी काम को लेकर अपने मन में नकारात्मक विचार न रखें, नहीं तो उसके पूरा होने में समस्याएं खड़ी हो सकती हैं, क्योंकि आपको लापरवाही में कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपके हाथ से निकल सकता है, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएगा

Horoscope Today December 19 2024 : Aaj ka Rashifal December 19 2024 Read More »

img 5540 1

Horoscope Today December 18 2024 : Aaj ka Rashifal December 18 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 18 December 2024

main qimg 564d68492f25d2055e07967f5f0d7e86

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 18 दिसम्बर 2024

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – पौष (गुजरात-महाराष्ट्र मार्गशीर्ष)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – तृतीया सुबह 10:06 तक तत्पश्चात चतुर्थी

नक्षत्र – पुष्य रात्रि 12:58 तक तत्पश्चात अश्लेशा

योग – इन्द्र शाम 07:34 तक तत्पश्चात वैधृति

राहुकाल – दोपहर 12:36 से दोपहर 01:57 तक

सूर्योदय 07:11

सूर्यास्त – 5:59

दिशाशूल – उत्तर दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है।

मेष दैनिक राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने पिताजी की सेहत में समस्या महसूस होगी। आप अपने किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप किसी को धन उधार बहुत ही सोच विचार कर दें, क्योंकि आपको उसके वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। किसी मित्र से आपको लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)

आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप पार्टनरशिप में किसी काम को करने की योजना बना सकते हैं, जो आपकी इनकम को बढ़ाएगी। किसी मकान, दुकान, प्लाट आदि की खरीदारी करते समय आपको उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा होने की संभावना है। संतान किसी खेलकूद के प्रतियोगिता में भाग ले सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको बॉस की बातों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी आप कामों को आसानी से पूरा करेंगे। किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचें। कहीं घूमने फिरने का आपको मौका मिल सकता है। किसी मित्र के लिए आप कुछ रूपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

आज का दिन आपके लिए कमजोर रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर निराशा रहेगी, क्योंकि काम पूरा होने में समस्या आएगी। यदि आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो, तो वहां आपको किसी से कोई बात सोच समझ कर बोलने की आवश्यकता है। बेफिजूल का खर्च बढ़ने से आपकी टेंशन भी बढ़ेगी, जो आपको परेशानी देगी, इसलिए आपको अपने खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करनी होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

सिंह राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप अपने घर किसी पूजा पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं, जिससे आपका मन खुश रहेगा। परिवार में कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। आपकी माताजी को कोई दिल से संबंधित समस्या हो सकती हैं। निवेश करने के लिए समय शुभ है। जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जाएंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

आज आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधान रहने की जरूरत रहेगी। आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर न करें। किसी खास की आपको याद सता सकती है। नौकरी में यदि कोई समस्या थी, तो आप बदलने के लिए किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है। आप अपने घर की साज सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे। आप किसी रिनोवेशन को भी करने के बारे में प्लानिंग कर सकते हैं। संतान को सेहत संबंधित कोई समस्या हो सकती है, जिसमें आपको ढील बिल्कुल नहीं देनी है। कामों को लेकर भाग दौड़ अधिक रहेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

आज का दिन आपके लिए इनकम के सोर्स को बढ़ाने वाला रहेगा। आपका कोई काम यदि धन को लेकर रुका हुआ था, तो वह भी पूरा होगा। आप अपने बिजनेस में कुछ योजनाओं को शामिल करेंगे और आपको किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करना भी अच्छा रहेगा। आप धन संबंधित समस्याओं को लेकर ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के लिए कोई गिफ्ट लेकर आ सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपकी समस्या बढ़ने से आपको टेंशन रहेगी। संतान के मनमाने व्यवहार के कारण उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। माताजी आपकी किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो उन्हें मनाने की कोशिश अवश्य करें। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। जीवनसाथी को किसी नए काम की शुरुआत करना बेहतर रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी दुर रह रहे परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं। बिजनेस में आप किसी डील को लेकर पार्टनरशिप कर सकते हैं, जिसमें आपको अपने पार्टनर पर पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आप अपने पिताजी की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

आज का दिन नए घर, मकान-दुकान की खरीदारी के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको किसी पैतृक संपत्ति के मिलने की भी संभावना है। आपको अनजान व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखनी होगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के लिए आप तैयारी कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको कोई टेंशन थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपके बॉस आपके कामों से खुश रहेंगे। व्यवसाय में आपकी कोई लंबे समय से अटकी हुई डील के भी फाइनल होने की संभावना है। आपको अपने किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है। परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई निर्णय आप बहुत ही सोच विचार कर लें, नहीं तो बाद में आपको समस्या 

Horoscope Today December 18 2024 : Aaj ka Rashifal December 18 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!