Daily Horoscope Panchang

img 6646

Horoscope Today October 28 2025 : Aaj ka Rashifal October 28 2025

Horoscope Today: Astrological prediction for 28 October 2025

For consultation Booking visit:-www.analystastro.com
https://superprofile.bio/bookings/astroanalyst

🕉️ वैदिक पंचांग 🕉️
दिनांक – 28 अक्टूबर 2025
दिन – मंगलवार
विक्रम संवत – 2082
शक संवत – 1947
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – हेमंत ऋतु
मास – कार्तिक
पक्ष – शुक्ल
तिथि – षष्ठी सुबह 07:59 तक सप्तमी
नक्षत्र – पूर्वाषाढा दोपहर 01:45 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा
योग – सुकर्मा सुबह 07:51 तक तत्पश्चात धृति
राहुकाल – शाम 03:14 से शाम 04:39 तक
सूर्योदय – 06:40
सूर्यास्त – 06:03
दिशाशूल – उत्तर दिशा में
व्रत पर्व विवरण – छठ पूजा
जन्मदिवस के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलाशिष

जिनका आज शुभ जन्मदिवस है, उन सभी को हृदय से कोटि-कोटि शुभकामनाएँ, मंगलाशिष एवं ईश्वर से उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सर्वांगिण समृद्धि की प्रार्थना

दिनांक 28 को जन्मे जातक राजसी प्रवृत्ति, तेजस्वी विचार और अदम्य साहस के प्रतीक होते हैं।
अंक 2 और 8 का योग बनाता है 10, जिसका मूलांक 1 है — और यह सूर्य ग्रह के प्रभाव में आता है।
सूर्यदेव की भाँति आपका व्यक्तित्व तेजोमय, ऊर्जावान और नेतृत्वगुणों से परिपूर्ण है।

आप स्वतंत्र विचारों के धनी हैं, किसी के आधिपत्य को स्वीकारना आपको रुचिकर नहीं।
आपका आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और दृढ़ इच्छाशक्ति ही आपकी पहचान है।
आपमें आकर्षक व्यक्तित्व, सौन्दर्यप्रेम और उच्च आकांक्षाएँ विद्यमान हैं — यही आपको समाज में सम्मानित और प्रेरणास्रोत बनाती हैं।

✨ आपके जीवन के लिए शुभ संकेत ✨
🌿 शुभ दिनांक: 1, 10, 20, 28
🌿 शुभ अंक: 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
🌿 शुभ वर्ष: 2026, 2044, 2053, 2062
🌿 ईष्टदेव: भगवान सूर्यदेव तथा माता गायत्री
🌿 शुभ रंग: लाल, केसरिया, क्रीम

🌺 करियर एवं कार्यक्षेत्र:
यह वर्ष आपके लिए अत्यंत शुभफलदायक रहेगा। पदोन्नति, सम्मान और आर्थिक उन्नति के योग प्रबल हैं। जो कार्य अब तक अधूरे थे, वे सफलता के साथ पूर्ण होंगे। बेरोजगार जातकों के लिए यह वर्ष नई संभावनाएँ लेकर आएगा।

🌺 परिवार एवं सामाजिक जीवन:
परिवार में प्रेम, सौहार्द और उत्सव का वातावरण रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह योग प्रबल हैं। समाज में आपका प्रभाव और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

🌺 स्वास्थ्य एवं ऊर्जा:
सूर्य की कृपा से आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मनोबल और ऊर्जा प्रबल रहेंगे, जो आपको हर परिस्थिति में विजयी बनाएँगे।

🌼 संदेश:
आपका यह जन्मदिवस आपके जीवन में नवीन ऊँचाइयों, सुख, शांति और वैभव का संवाहक बने।
आपका तेज यूँ ही आलोकित रहे और आप समाज, परिवार एवं राष्ट्र का गौरव बढ़ाते रहें।

🕉️ आज का भविष्यफल 🕉️

मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: हरा
आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है और संतान की फरमाइश पर उनके लिए कुछ खाने पीने की चीज भी लेकर आ सकते हैं। आपको परिवार के सदस्यों में तालमेल बनाकर चलना होगा, इसलिए यदि आपको किसी की कोई बात बुरी लगे, तो आप उसको लेकर बुरा ना माने। आपको वाहनों के प्रयोग थोड़ा बेहतर रहकर करना होगा।

वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: नीला
आज आपकी दान-धर्म के कार्यों में काफी रुचि रहेगी। आप किसी पैतृक संपत्ति को लेकर भी परेशान रहेंगे। आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा, लेकिन आप अपने धन की स्थिति को देखकर ही धन लगाएं। बिजनेस आपका पहले से बेहतर चलेगा। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे आपको काफी मुश्किलें आएंगी।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। छोटे बच्चों के साथ आपको कुछ समय बताने का मौका मिलेगा। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके काम पूरे होंगे। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने पिताजी की किसी बात का बुरा मान सकते हैं। बिजनेस में फेरबदल करने से आपका कोई काम बिगड़ सकता है।

कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद
आज आपके सुख-साधनों में वृद्धि होगी। काम को लेकर आपको अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे आपको काम करने में भी खूब मजा आएगा। आप जल्दबाजी में कोई डिसीजन लेकर कोई गड़बड़ी कर सकते हैं और आप अपने किसी काम को लेकर किसी दूसरों पर डिपेंड न रहें। आपको कार्यक्षेत्र में मनपसंद काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उनको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। आप अपनी इन्कम को ध्यान में रखकर व्यय करें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। यदि कोई शारीरिक समस्या आपको लंबे समय से घेरे हुए थी, तो आप उसे दूर करने की पूरी कोशिश करें। आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर पूरा ध्यान देना होगा। धर्म-कर्म के कार्य में आपकी काफी रुचि रहेगी।

कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गोल्डन
आज का दिन आपके लिए इन्कम को बढ़ाने वाला रहेगा। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथियों की भावनाओं का सम्मान करें और उनसे कोई ऐसी बात ना बोले लगे, जो कि उन्हें बुरी लगे। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आप कहीं घूमने-फिरने की प्लानिंग करेंगे। आपको काम को लेकर कोई सुझाव दे सकता हैं, जिस पर आप अमल अवश्य करें।

तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: हरा
आज आपके सभी काम समय से बनने से आपका मन काफी खुश रहेगा। व्यापार में भी कोई डील अटकी हुई थी, तो उसके भी फाइनल होने की संभावना है, लेकिन किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप कार्यक्षेत्र में किसी दूसरे की गलतियां ना निकालें। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके आपको वापस मिलने की संभावना है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: नीला
आज आपको किसी काम को कल पर टालने से बचना होगा। करियर को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होगी। आपकी सोची समझी साजिशें आपके काम आएंगे। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से भी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे दोनों को एक दूसरे के मन में चल रही बातों का भी जानने का मौका मिलेगा।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपको कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। आपकी इन्कम भी पहले से बेहतर रहेगी। आपको किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे, लेकिन आपको पढ़ाई लिखाई के लिए समय निकालने की आवश्यकता है। आपको किसी सगे संबंधी की याद सता सकती है।

मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: ग्रे
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं दूर होगी। आपके जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। पारिवारिक मामलों को भी आप मिल बैठकर निपटाएंगे। बिजनेस में आपको कुछ समस्याएं आने वाले समय में आपकी थोड़ी टेंशन को दे सकते हैं। यदि आप कहीं घूमने-फिरने जाएं, तो वहां अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है।

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आप काम को लेकर कुछ नयी कोशिश करेंगे। आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। शेयर मार्केट या लॉटरी आदि में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी प्रकार का कोई जोखिम लेने से बचना होगा, क्योंकि इससे बाद में आपको नुकसान अवश्य होगा। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए इन्कम के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। कोई कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामला भी समाप्त होता दिख रहा है। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं। परिवार में किसी किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती हैं। रोजगार को लेकर इधर-उधर भटक रहे लोगों को भी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

Horoscope Today October 28 2025 : Aaj ka Rashifal October 28 2025 Read More »

img 6744

Horoscope Today October 24 2025 : Aaj ka Rashifal October 24 2025

Horoscope Today: Astrological prediction for 24 October 2025

For consultation Booking visit:-www.analystastro.com
https://superprofile.bio/bookings/astroanalyst

🕉️ वैदिक पंचांग 🕉️
दिनांक – 24 अक्टूबर 2025
दिन – शुक्रवार
विक्रम संवत – 2082
शक संवत – 1947
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – हेमंत ऋतु
मास – कार्तिक
पक्ष – शुक्ल
तिथि – तृतीया 25 अक्टूबर रात्रि 01:19 तक तत्पश्चात चतुर्थी
नक्षत्र – अनुराधा पूर्ण रात्रि तक
योग – सौभाग्य 25 अक्टूबर प्रातः 05:55 तक तत्पश्चात शोभन
राहुकाल – सुबह 10:56 से दोपहर 12:23 तक
सूर्योदय – 06:38
सूर्यास्त – 06:06
दिशाशूल – पश्चिम दिशा में
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
आपका जन्मदिन: 24 अक्टूबर

दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष :, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल


करियर: नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा।

परिवार: दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

कारोबार: आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी।

मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी और आप किसी काम को लेकर अपने मन में दुविधा बिल्कुल ना रखें, यदि ऐसा हो, तो उन्हें दूर करने की पूरी कोशिश करें। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। आप अपने काम को लेकर किसी के साथ पार्टनरशिप करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए पद-प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और राजनीति में भी आपको अच्छे काम करने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी छवि और निखरेगी, लेकिन आपकी अपने किसी मित्र से खटपट हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आप अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज न करें, नहीं तो आने वाले समय में वह बढ़ सकती हैं, जो आपकी मुश्किलों को बढ़ाएंगे।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: लाल
आज आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी। परिवार के लोगों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आपको परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। छोटा बच्चा आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकता हैं। जीवनसाथी को आप कहीं घूमाने-फिराने लेकर जाएंगे। यदि आपने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया, तो उसमें आपको अच्छी सफलता मिलने से खुशी होगी।

कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। व्यापार से संबंधित किसी काम को लेकर आप यात्रा पर जा सकते हैं। मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा, क्योंकि बॉस आपके प्रमोशन की बात आगे कर सकते हैं, लेकिन परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई समस्या आने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपने धन का सदुपयोग करें और किसी को उधार देने से बचें। कार्यक्षेत्र में किसी अजनबी पर आपको आंख मूंदकर भरोसा करना भी आपकी समस्या बनेगा।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग:पीला
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपकी बेवजह की टेंशन में बढ़ेंगी। व्यवसाय में आपको पिछले कामों के लिए मान सम्मान मिलेगा। आपको यदि कोई आंखों से संबंधित समस्या थी, तो वह भी दूर होगी। आस पड़ोस के किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आप अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें, क्योंकि आपकी छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आदत आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी।

कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गोल्डन
आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप खर्च थोड़ा सोच समझकर ही करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। आपके मनमौजी स्वभाव के कारण कार्यक्षेत्र में कोई गड़बड़ी हो सकती है। आप अपने बिजनेस को ऊंचाई तक ले जाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे।

तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। घर परिवार में सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपके किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं। आपको कुछ महत्वपूर्ण मामलों में सावधान रहना होगा। आपकी खर्च करने के आदत आपका कोई भारी नुकसान करवा सकती है। संतान की फरमाइश पर आप किसी बड़े वाहन को लेकर आ सकते हैं। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा बिल्कुल ना करें।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी समस्या बढ़ सकती है, इसके लिए आपको कुछ टेस्ट आदि कराने पड़ सकते हैं। आपको भाइयों की सलाह पर चलना बेहतर रहेगा। दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा और आपकी किसी राजनीति के काम के और रुचि बढ़ सकती है, जिससे आपके एक साथ काफी काम हाथ लगेंगे, जो आपकी व्याकाग्रता को बढ़ा सकते हैं।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा, जिससे आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं और आप बेवजह के कामों में ना पड़ें, आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी। आप अपने सुख साधनों पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे, लेकिन यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें, जिससे आपकी काफी मुश्किलें आसानी से कम होगी।

मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: ग्रे
शुभ रंग: लाल
आज आपको अपने खर्च को कंट्रोल करने के चलने की आवश्यकता है। आपके मन में भटकाव रहने से आप इधर-उधर के मामलों को लेकर लापरवाही भी दिखा सकते हैं। अधिकारियों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपका कोई अटका हुआ काम पूरा होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लाभदायक रहने वाला है। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने की सोच रहे थे, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगी। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। व्यापार कर रहे लोगों को काम समझने में समस्या आएगी, जिससे आपकी मुश्किल में भी दूर होगी। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपके व्याकाग्रता बढ़ सकती है।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: हरा
आज आपको कामों को लेकर यदि कोई टेंशन थी, तो उसे भी आप आसानी से दूर कर सकेंगे। आप अपनी संतान के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे लोगों के साथ कोई फ्रॉड हो सकता है। आपकी किसी बात को लेकर आपके मन में कलह बनी रहेगी। आप अपने घरेलू मामलों को घर में ही निपटाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और सेहत को लेकर आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है।

Horoscope Today October 24 2025 : Aaj ka Rashifal October 24 2025 Read More »

img 6226

Horoscope Today October 23 2025 : Aaj ka Rashifal October 23 2025

Horoscope Today: Astrological prediction for 23 October 2025

For consultation Booking visit:-www.analystastro.com
https://superprofile.bio/bookings/astroanalyst

img 2035

🕉️ वैदिक पंचांग 🕉️
दिनांक – 23 अक्टूबर 2025
दिन – गुरूवार
विक्रम संवत – 2082
शक संवत – 1947
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – हेमंत ऋतु
मास – कार्तिक
पक्ष – शुक्ल
तिथि – द्वितीया रात्रि 10:46 तक तत्पश्चात तृतीया
नक्षत्र – विशाखा 24 अक्टूबर प्रातः4:51 तक तत्पश्चात अनुराधा
योग – आयुष्मान 24 अक्टूबर प्रातः 05:00 तक तत्पश्चात सौभाग्य
राहुकाल – दोपहर 01:49 से झशाम 03:16 तक
सूर्योदय – 06:38
सूर्यास्त – 06:07
दिशाशूल – दक्षिण दिशा में
व्रत पर्व विवरण – भाईदूज यम द्वितीया,चंद्र-दर्शन (शाम 05:55 से शाम 06:48 तक), हेमंत ऋतु प्रारंभ
विशेष – द्वितीया को बृहती (छोटा बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनायें बधाई ओर शुभ आशीष
आपका जन्मदिन: 23 अक्टूबर

23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

img 7701

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल


करियर: नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी।

परिवार: पारिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें।

कारोबार: व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।

मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी यश और कीर्ति बढ़ेगी, जो आपको खुशी देगी। राजनीति में आपको कोई पुरस्कार आदि भी मिल सकता है। आपके परिवार में किसी अतिथि के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा और आप उनका स्वागत करते नज़र आएंगे। आपके डिसीजन मेकिंग पर आपको शक हो सकता है, क्योंकि आपका कोई सुझाव ग़लत रहेगा।

वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा, इसलिए आप कामों में कोई बदलाव न करें और आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आज आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपको अपने आसपास रह रहे कामों को भी कल पर नहीं डालना है।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। बौद्धिक व मानसिक बोझ से आपको छुटकारा मिलेगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी और आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में मनपसंद काम मिलने की संभावना है। यदि आप शेयर मार्केट आदि में इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको कहीं घूमने-फिरने जाने से पहले अपने माता-पिता से जानकारी अवश्य लेनी होगी। आपकी किसी बात से परिवार के सदस्यों में लड़ाई-झगड़ा बढ़ सकता है।

कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: ग्रे
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। भाई व बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपके परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर कोई लड़ाई-झगड़ा छिड़ सकता है। आप अपने कामों में थोड़ा सोच-समझकर बदलाव करें। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से भागदौड़ बनी रहेगी। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका खर्चा भी बढ़ेगा, जिससे आपका बजट डगमगा सकता है।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग:सफेद
आज आपका बिज़नेस की कोई पुरानी समस्या फिर से उभरेगी। परिवार में लोग आपकी किसी बात का बुरा मान सकते हैं। माताजी की सेहत को लेकर आप थोड़ा एहतियात बरतें। आपकी किसी जल्दबाज़ी की आदत के कारण आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। किसी छोड़ी हुई नौकरी का आपको बुलावा आ सकता है।

कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: नीला
आज का दिन कामकाज के मामले में थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आपके मन में उथल-पुथल रहने से कोई काम बिगड़ सकता है। आपको उधार दिया हुआ धन भी मिल सकता है। यदि आपने किसी लोन को अप्लाई किया था, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे, उनके सीनियर उनकी पढ़ाई में खूब मदद करेंगे।

तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: हरा
आज आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से थोड़ा सचेत रहना होगा। बिजनेस के किसी काम को लेकर आप कहीं बाहर जा सकते हैं और आपके खर्च बढ़ने से आपकी टेंशन बढ़ेगी, लेकिन आप अपनी इनकम को थोड़ा ध्यान में रखकर ही आगे बढ़ें। आप किसी नए घर में शिफ्ट कर सकते हैं। ननिहाल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल-मुलाकात करने आ सकता है। परिवार में पुरानी बातों को लेकर बातचीत हो सकती है। आपको दूसरों की भावनाओं का सम्मान करना होगा।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: ग्रे
आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। आपकी कार्य कुशलता भी बेहतर रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप आनंदमय समय व्यतीत करेंगे और प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की किसी बात को लेकर निराशा हाथ लग सकती है और दोनों के रिश्ते में भी कड़वाहट बढ़ सकती है। आपको अपने पिताजी से किए हुए वादों को समय रहते पूरा करना होगा। आपकी लोगों से खूब पटेगी। किसी सरकारी योजना में भी सोच-समझकर निवेश करें।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: आसमानी
आज आपकी सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी, क्योंकि कोई गले से संबंधित समस्या आपकी टेंशनों को बढ़ा सकती है, लेकिन विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको अपने दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा और परिवार के सदस्यों से काम को लेकर आपसी बातचीत अवश्य होगी। आप जल्दबाजी के कारण कोई गलत निर्णय ले सकते हैं, जो बाद में आपकी टेंशनों को बढ़ाएगा। धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: ग्रे
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए नई-नई समस्याएं खड़ी कर सकता है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। कार्य क्षेत्र में यदि कोई समस्या है, तो उसे लेकर आप अपने किसी सीनियर से सलाह अवश्य लें और यदि घर का कोई काम रुका हुआ था, तो उसे पूरा करने की आप पूरी कोशिश करेंगे। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आप अपनी संतान को कहीं बाहर पढ़ाई-लिखाई के लिए भी भेज सकते हैं।

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गोल्डन
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में आपको सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिससे आपके प्रमोशन पर रोक लग सकती है, इसलिए कोई ऐसा काम करने से बचें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपकी कोई बिजनेस से संबंधित डील फाइनल हो सकती है। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह पड़ने से बचना होगा और संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: गुलाबी
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। यदि आपको काम को लेकर कोई नया ऑर्डर आए, तो आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करें। किसी कानूनी मामले में आप अपनी आंख और कान खुले रखें। प्रॉपर्टी को लेकर आप कोई बड़ा निवेश करने की सोच सकते हैं। आपको आज कोई बहलाने-फुसलाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके उन समस्याओं से आसानी से बाहर निकलेंगे।

Horoscope Today October 23 2025 : Aaj ka Rashifal October 23 2025 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!