Daily Horoscope Panchang

img 7930

21/03/2023 Today’s Horoscope

img 7930
आज का राशिफल, पंचांग एवं शुभ मुहूर्त

आज का सभी राशियो का राशिफल, पंचांग एवं शुभमुहर्त

21/03/2023 Today’s Horoscope

Analystastro 

दिनांक – 21 मार्च 2023

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत् – 2079

शक संवत् – 1944

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत

मास – चैत्र

पक्ष – कृष्ण

तिथि – अमावस्या रात्रि 10:52 तक तत्पश्चात प्रतिपदा

नक्षत्र – पूर्वभाद्रपद शाम 05:26 तक तत्पश्चात उत्तरभाद्रपद

योग – शुभ दोपहर 12:42 तक तत्पश्चात शुक्ल

राहु काल – शाम 03:49 से 05:20 तक

सूर्योदय – 06:43

सूर्यास्त – 06:51

दिशा शूल – उत्तर दिशा में

ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:08 से 05:56 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:23 से 01:10 तक

व्रत पर्व विवरण – चैत्री अमावस्या, दर्श अमावस्या, जमशेदी नवरोझ

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं।

आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30 

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष

दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है।

किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा, क्योंकि व्यापार में आज आपको समस्या हो सकती है, लेकिन आपको अपने कार्यों की सूची बनाकर चलना होगा, तभी आप उन्हें पूरे कर पाएंगे। नौकरी संबंधित यदि कुछ समस्या आपको घेरे हुए है, तो आज वह भी दूर होंगी और एक योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आप अपने निवेश पर पूरा ध्यान दें, तभी वह पूरा हो सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप अपने व्यवसाय के कामों को लेकर भागदौड़ में लगे रहेंगे, तभी आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं। एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होने से आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और आपकी अधिकारियों से भेंट होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। कारोबार कर रहे लोग सावधानी बरतें, लेकिन आपके आकर्षण को देखकर आज प्रत्येक व्यक्ति आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेगा। आप जीवनसाथी के लिए आज कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। शासन प्रशासन के मामलों में आज आप सावधान रहें और यदि किसी कानून की संपत्ति संबंधित विवाद को लेकर आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी कोई पुरानी गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है और आपको अपने कामों को लेकर आज जल्दबाजी नहीं दिखानी है, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। अपने सहयोगियों पर आप विश्वास बनाए रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है और विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। बिजनेस कर रहे लोग किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें। आपको कार्यक्षेत्र में साथियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने घर किसी धार्मिक आयोजन को करने की योजना बना सकते हैं। आपकी आज कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। संतान से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको यदि परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगे, तो भी आप कुछ नहीं कहेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है। आपके पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं, जो आपको समस्या दे सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलने से संतान के करियर को लेकर यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी और विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में मधुरता लेकर आएगा। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा और धन-धान्य में वृद्धि होने से आज प्रसन्न होंगे। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। अपनों के साथ संबन्धों में मधुरता बनाए रखेंगे। औद्योगिक प्रयासों को में आप आगे बढ़ेंगे, लेकिन आवश्यक कार्य पर आप पूरा जोर दें। यदि आप से पहले कोई गलती हुई थी, तो आपको उसमें सुधार करना होगा। माता पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपने यदि पहले किसी से धन उधार लिया हुआ था, तो आपको उसे समय रहते उतारना होगा। परिवार में सदस्यों के साथ आपकी घनिष्ठता बढे़गी, लेकिन विपक्षियों से आज आप सावधान रहें, नहीं तो वह आपको परेशान कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसके बाद आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी पर अधिक भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कला और कौशल में सुधार लेकर आएगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे। आपको अपनी संतान के उत्साह को बनाए रखना होगा, तभी वह परीक्षा में अत्यधिक मेहनत कर पाएंगे और आपकी कुछ योजनाएं आज आगे बढ़ेंगी। व्यक्तिगत विषयों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपका मनोबल बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नए मकान, दुकान आदि की खरीदारी करने के लिए बेहतर रहने वाला है, लेकिन आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा करके चलेगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने व्यवहार में सौम्यता बनाए रखनी होगी। कार्यक्षेत्र में आज कामकाज की गति थोड़ी धीमी रहेगी। परिवारिक मामलों में आज सावधान रहे और कोई निर्णय भावुकता में लिया, तो आपको बाद में समस्या हो सकती है। यदि परिवार के सदस्यों में किसी बात को लेकर आपसी वाद-विवाद पनपे, तो आपस में सामंजस्य बनाए रखें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको बड़ों का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। बंधुत्व की भावना को बल मिलेगा और वाणिज्य विषयों को आप पूरी गति देंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपको उससे भी छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थियों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन सुख और समृद्धि में वृद्धि लेकर आएगा। कुछ नए रिश्ते को लेकर आज बल मिलेगा और आपको किसी नयी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा। घर परिवार में यदि कुछ काम आपने कम पर छोड़ रखे थे, तो आप उन पर पूरा ध्यान दें, तभी वह पूरे हो सकेंगे और आपके परिवार में किसी सदस्य को नौकरी में तरक्की मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं को पूरा ध्यान देंगे। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। निजी मामलों में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी आज सुधरेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज के दिन आपको बहुत ही सावधानी बरतनी होगी। अपने शत्रुओं पर पूरी नजर बनाए रखें, नहीं तो वह आपको परेशान कर सकते हैं और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की लोकप्रियता बढ़ेगी। आज आप किसी काम में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें और आपको कार्यक्षेत्र में कोई निवेश संबंधी अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी। व्यवसाय कर रहे लोगों को कुछ पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलेगा।

For consultation:- mail@analystastro.com

21/03/2023 Today’s Horoscope Read More »

img 7913

20/03/2023 Today’s Horoscope, Rashifal

20/03/2023 Today’s Horoscope, Rashifal

आज का सभी राशियो का भविष्यफल 

Analystastro

वैदिक पंचांग

दिनांक – 20 मार्च 2023

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2079

शक संवत -1944

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – चैत्र ( गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार फाल्गुन)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – चतुर्दशी 21 मार्च रात्रि 01:47 तक तत्पश्चात अमावस्या

नक्षत्र – शतभिषा शाम 07:39 तक तत्पश्चात पूर्व भाद्रपद

योग – साध्य शाम 04:21 तत्पश्चात शुभ

राहुकाल – सुबह 08:14 से सुबह 09:45 तक

सूर्योदय- 06:44

सूर्यास्त – 18:48

👉दिशाशूल – पूर्व दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92 

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष

लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है और आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरे करने की कोशिश में लगे रहेंगे, लेकिन आप किसी से बेवजह वाद-विवाद में ना पड़े, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आपकी अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसमें आपको पुराने गिले-शिकवे नहीं उखाड़ने है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको किसी पुरानी योजना से अच्छा लाभ मिल सकता है और आप कुछ नये लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई बेहतर अवसर आ सकता है, लेकिन आप अपने मन में चल रहे आईडिया को किसी बाहरी व्यक्ति से साझा करने से बचें और उसे व्यापार में अमल करें। जीवनसाथी के करियर में तरक्की देकर आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कारोबार में तेजी लेकर आएगा और आपको करियर को लेकर यदि समस्या चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। कुछ पुण्य कार्य से आप सावधानी बरतें और आपको अच्छा लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और भाग्य के दृष्टिकोण से आप पूरा फोकस बनाए रखें। आपको वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात को लेकर बहसबाजी में नहीं पड़ना है, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। किसी संपत्ति संबंधित मामले में आज आपको जीत मिलेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने जरूरी काम में जल्दबाजी ना करें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है और स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें। आपको किसी काम के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, लेकिन आपके किसी गलती से आज पर्दा उठ सकता है। संतान यदि आपसे किसी वस्तु की फरमाइश करें, तो आपको उसे अवश्य पूरी करना होगा। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य को गति मिलेगी और दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आपके लिए एक लक्ष्य बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो वह कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकती हैं। आपके दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का आपको सहयोग से भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। यदि आपको संतान के करियर को लेकर कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में बड़प्पन दिखाते हुए छोटो की गलतियों को माफ करेंगे, जिससे आपके बीच रिश्ता और मजबूत होगा। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में हस्तक्षेप ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको यदि किसी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता हो, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। धार्मिक कार्यों में भी आपकी पूरी रुचि रहेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने मित्रों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको प्रतिस्पर्धा में भी पूरे रुचि दिखाएंगे। कला और कौशल में भी सुधार होगा और किसी कानूनी मामले में आज पूरी सावधानी बरतें, नहीं तो आपसे कोई चूक हो सकती है। यदि आपको कोई बाहरी व्यक्ति सलाह दे, तो आपको उस पर चलने से बचना होगा। आपकी रिश्तों में यदि किसी बात को लेकर कड़वाहट चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शीघ्रता से कोई निर्णय लेने से बचने के लिए रहेगा। आप संतान को संस्कारों और परंपराओं का पूरा पाठ पढ़ाएंगे और आप उस पर पूरा फोकस बनाए रखें, नहीं तो किसी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप बड़ों के साथ आदर व सम्मान बनाए रखें, तभी आपक कार्य पूरे होंगे, लेकिन किसी वरिष्ठ सदस्य का रिटायरमेंट होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप अपनी वाणी से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप पारिवारिक गतिविधियों में पूरी रुचि दिखाएंगे और आप किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। कुछ नए लोगों से आप भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। कार्यक्षेत्र में टीम वर्क के जरिए काम करके आप किसी काम को समय से पूरा करके देंगे। भाईचारे को आप बढ़ावा देंगे, लेकिन आपकी किसी बात को लेकर अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए आनंदमय रहेगा। आप कुछ नये लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और परस्पर सहयोग की भावना आज बनी रहेगी। आप आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। आपने यदि किसी को धन उधार दिया, तो आपके उस दिन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई नई उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह दूर होगी और विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा, तभी वह नौकरी से संबंधित परीक्षा में सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे। आपको कोई नई उपलब्धि मिलने से आप उत्साहित रहेंगे। आपके कुछ महत्वपूर्ण प्रयास फलीभूत होंगे। आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। माता-पिता से आप किसी बात को लेकर बहसबाजी में ना पड़े।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी और आप सभी का पूरा मान सम्मान रखेंगे। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने आवश्यक कार्य को प्राथमिकता दें, नहीं तो वह लंबे लटक सकते हैं। किसी कानूनी मामले में आपको सावधान रहना होगा और आप अपनी आय व व्यय को देखकर आप एक बजट बनाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों से आप किसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप बड़ों की सलाह से चलेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा

Consultation:-mail@analystastro.com

img 7913

20/03/2023 Today’s Horoscope, Rashifal Read More »

img 7907

19/03/2023 Today’s Horoscope, rashifal

img 7907

19/03/2023 Today’s Horoscope, rashifal

आज का राशिफल, पंचांग ,मुहूर्त

Analystastro

वैदिक पंचांग

दिनांक – 19 मार्च 2023

दिनरविवार

विक्रम संवत – 2079

शक संवत -1944

अयनउत्तरायण

ऋतुवसंत ॠतु

मासचैत्र ( गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार फाल्गुन)

पक्षकृष्ण

तिथिद्वादशी सुबह 08:07 तक तत्पश्चात त्रयोदशी

नक्षत्रधनिष्ठा रात्रि 10:04 तक तत्पश्चात शतभिषा

योगसिद्ध रात्रि 08:07 तत्पश्चात साध्य

राहुकालशाम 05:19 से शाम 06:49 तक

सूर्योदय– 06:45

सूर्यास्त – 18:48

👉दिशाशूलपश्चिम दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है|

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो उसमें सुधार आएगा और आपको अपने किसी नए काम में पूरा साहस बनाए रखना होगा। आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आपको कोई भी धन संबंधित मामले में लापरवाही नहीं दिखानी है और वरिष्ठ सदस्यों से आप बहुत ही तोल मोल कर बोले, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे लोगों को हैरानी होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बिजनेस में कुछ नई योजना बनाने के लिए रहेगा, लेकिन आप किसी अनुभवी व्यक्ति के सलाह मशवरा से कोई कदम बहुत ही सोच विचार कर आगे बढ़ाएं। शासन प्रशासन के मामलों में अनुकूलता बनी रहेगी। आपको लाभ मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी जोखिम भरे काम में आप हाथ ना डालें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको आज पूरी आस्था विश्वास दिखा कर आगे बढ़ना होगा। आपको किसी परिजन की ओर से कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी पद प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धैर्य बनाए रखने के लिए रहेगा। यदि आपने कुछ योजनाएं बनाई हैं, तो आप उनके शुरुआत करेंगे, तो धीरेधीरे आपको लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन आध्यात्मिक विषयों में आपकी रूचि और जागृत होगी। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को भी कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही राहत मिलती दिख रही है। किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से आप व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। अपने कामों की सूची बनाकर आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यवसाय में कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचने के लिए रहेगा और किसी काम में उसके नियमों की अनदेखी ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ नहीं आजमाना है। कुछ अनजान लोगों से आप दूरी बनाकर रखे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से खुशियां बनी रहेंगी। आपको नौकरी में अधिकारियों की बातों को ध्यान से सुनना होगा और अमल करना होगा, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में मधुरता लेकर आने वाला है और अपने खानपान में आप अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें। किसी संपत्ति संबंधित विवाद में आपको जीत मिल सकती है। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा और साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको परिवार के सदस्यों के साथ सुखद भरे पल व्यतीत करेंगे और मित्रों के साथ आपकी घनिष्ठता बढ़ेगी। आपको आज अपने पिताजी से अपने किसी समस्या को लेकर बातचीत करनी होगी, तभी वह दूर हो सकेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है, जिससे आप थोड़ा परेशान तो रहेंगे, लेकिन आप अपनी मेहनत और लगन से समय रहते कार्य को पूरा करेंगे। आपकी कोई पुरानी गलती लोगों के सामने उजागर हो सकती है। आपने यदि किसी सरकारी नौकरी की परीक्षा दी है, तो उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। माताजी को यदि कोई समय से परेशान कर रहा था, तो उसमें काफी राहत मिलेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज के दिन आप प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। आप अपने मित्रों करीबियों का विश्वास आसानी से जीत पाएंगे। महत्वपूर्ण मामलों में आज फैसला आपके पक्ष में सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपको हैरानी होगी। शैक्षणिक गतिविधियां बढेगी। आपके अध्ययन में अध्यात्म के प्रति पूरी रुचि बढ़ेगी। बड़ों के साथ आप आदर और सम्मान बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप एक लक्ष्य बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। बिजनेस के लिए उत्तम समय है और शासनप्रशासन के कार्य में भी आप लापरवाही ना करें। व्यापार कर रहे लोग आज सजग रहें और भावनात्मक मामलों में आप पूरी सहजता दिखाएं। आपको किसी नए मकान, दुकान आदि की खरीदारी करना बेहतर रहेगा और परिवार में आप किसी हर्ष और मांगलिक कार्यक्रम के होने से खुशियां बनी रहेगी। आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन किसी भी गलत बात के लिए आप हां में हां ना मिलाएं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर आने वाला है। जन कल्याण के कार्य में आपकी पूरी रहेगी और आप अपने कार्य को पूरा करने में पूरी मेहनत से बढ़ेंगी, लेकिन आप औरों के कामों में पूरा ध्यान देंगे, इसके साथसाथ आपको अपने कामों पर भी ध्यान लगाना होगा। सामाजिक क्षेत्रों में आपको सावधान रहना होगा और वाणिज्यिक प्रयासों में आप बेहतर रहेंगे। भाई बंधुत्व की भावना आज आपके अंदर बनी रहेगी। आपको किसी महत्वपूर्ण बात को लेकर समस्या हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपकी सुखसुविधाओं की वस्तुओं में आज इजाफा होगा और आप नैतिक मूल्यों को पूरा महत्व देंगे। आपके घर किसी परिजन का आगमन हो सकता है, जिसमें आप व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका साहस और पराक्रम देखकर लोगों को हैरानी होगी। बिजनेस के लिए यदि किसी की आवश्यकता हो, तो अपने भाइयों से करें, तो बेहतर रहेगा। रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती आएगी और आपको आर्थिक मामलों में भी सूझ बूझ दिखानी होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य को बनाए रखने के लिए रहेगा और आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिल सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने में आज पूरी रुचि दिखाएंगे। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। कलात्मक प्रयासों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे। आपका कोई परिजन यदि आपसे भी नाराज चल रहा था, तो उनकी वह नाराजगी भी देर होगी। आपको किसी काम के लिए बहुत ही सोच विचार करना होगा, नहीं तो आप किसी गलत बात के लिए हां कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करेंगे और कानूनी मामलों में आप धैर्य बनाए रखना होगा, तभी वह पूरे हो पाएंगे। आपके आकर्षण को देखकर लोग हैरान रहेंगे। किसी बड़े निवेश को करने में आप पूरी रुचि दिखाएंगे, लेकिन आप किसी से धन उधार लेने से बचें। किसी भी विदेश में रह रहे परिजन से आपकी लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको कुछ ठगी सफेदपोश लोगों से दूरी बनाकर रखनी बेहतर रहेगी। आपको जीवनसाथी का सहयोग सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है|

For consultation: mail@analystastro.com

19/03/2023 Today’s Horoscope, rashifal Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!